Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 28 May 2022

जिलाधिकारी द्वारा तहसील लम्भुआ का किया गया औचक निरीक्षण।


कंट्री लीडर समाचार पत्र सुलतानपुर
         सुलतानपुर 28 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा शनिवार को उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार लम्भुआ व भदैयॉ की न्यायालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार, कोर्टरूम, मालखाने, पुरानी फाइलों के रखरखाव, पुराने वादों के निस्तारण की स्थिति, परिसर की साफ़-सफाई आदि के बारे में जायजा लिया गया।
         जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि वरासत बिना साक्ष्य के स्पष्ट कारण से निरस्त न किया जाय। तत्पश्चात डीएम द्वारा नामान्तर बही का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार में ग्राम दिलावलपुर व रहायकपुर के बस्तों को खुलवाकर अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अभिलेखागार में रखे अग्निशमन यंत्र को अद्यतन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में भू-स्वामित्व के मानचित्र 1.0 ग्राम खुलशेखपुर व ढेलहा का भी निरीक्षण किया गया।
------------------------------------------

No comments:

Post a Comment