Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 19 April 2019

सुदामा का वेश बना सखा कृष्ण के साथ नामांकन करने पंहुचा जब लोकसभा प्रत्याशी

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बस्ती 
रिपोर्ट -अनुराग
गुरूवार को सुदामा के वेश मे निर्दल प्रत्याशी चन्द्रमणि पांडेय   
  जब बस्ती से लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन करने पहुंचे तो उन्हे देखने वालो की भीड जमा हो गयी।  राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है।इस बार निर्दल प्रत्याशी के रूप मे लोकसभा के उम्मीदवार है।चंद्रमणि पांडे की वेशभूषा भले ही द्वापर युग के गरीब सुदामा की याद दिला रही थी लेकिन सच्चाई इससे भिन्न नजर आयी।क्योंकि नामांकन दाखिल करने के फार्म पर आधुनिक सुदामा रूपी चंद्रमणि पाडे की  चल अचल संपत्ति करीब 1.75 करोड़  दर्शायी गयी है।
मीडिया से रूबरू होने पर चंद्रमणि ने बताया  कि मेरी सम्पत्ति पैतृक है मैने यह वेश जनता के लिये  बनाया है।मै जनता की सेवा के लिये मैदान मे हूँ और हमेशा जनता के लिये सुलभ रहूंगा । बताते चले पाडे जी एक रथ पर चढ कर आये और उनके साथ श्री कृष्ण वेश मे एक युवक भी साथ रहा।उन्होंने कहा कि मुझसे बेहतर किसानों की लड़ाई दूसरा कोई लड ही नही सकता ।

Thursday, 18 April 2019

दस महीने मे जमा धन दोगुना करने का सपना दिखाने वाली 'ड्रीम बुलियन' ने उपभोक्ताओं को लगाया लाखो का चूना ,कम्पनी संचालक के खिलाफ थाना कुमारगंज मे मुकदमा हुआ पंजीकृत ,

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख

        कुमारगंज थानाक्षेत्र के कस्बा कुमारगंज में 10 महीने में पैसा दुगना करने वाली कंपनी  ड्रीम बुलियन (एल बी आर वाई) के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने थाना कुमार गंज पहुंचकर प्रदर्शन किया।

करीब 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने थाने में दी  लिखित तहरीर देते हुए कंपनी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।कस्बा निवासी शैलेन्द्र ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त कम्पनी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसका 5लाख तीस हजार रुपए वापस नही किया है।

       कुमारगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा कुमारगंज निवासी जनता इंटरनेट संचालक शैलेन्द्र पाण्डेय पुत्र रामभवन पाण्डेय की तहरीर पर एलबीआरवाई कंपनी के संचालक अंकित अग्रहरि पुत्र लालचन्द निवासी लोहंगी धनपत गंज थाना कूरेभार सुल्तानपुर ,सर्वेश कुमार पुत्र रग्घू निवासी ग्राम गोकुला थाना कुमारगंज व एक अज्ञात के विरुद्ध अपराध संख्या 80/19धारा 420 व 406 के तहत मामला पंजीकृत कर अंकित व कंपनी के कुछ अन्य सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।

*जानलेवा हमले मे युवक गम्भीर रूप घायल ,हालत गम्भीर *

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

       खण्डासा थाना क्षेत्र के  विनायकपुर  मजरे पूरे पांडे में  पुरानी रंजिश को लेकर  28 वर्षीय  युवक पर घर जाते समय रास्ते में जानलेवा हमला किया गया  कुल्हाड़ी से किए गए हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं ।

    जिसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रिफर कर दिया वहां पर  भी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने घायल की बहन कीमीना पत्री गुटटे की  तहरीर पर 6 लोगों के विरुद्ध  गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि घायल के द्वारा  दिए गए बयान में तीन लोगों को  हमलावर बताया गया है ।
थाना खण्डासा  परिसर से  1 किलोमीटर की दूरी पर  स्थित पूरे पांडे गांव में  18 अप्रैल  की रात 8:00 बजे के आसपास  रूपेश यादव  पुत्र गुटटे यादव  पैदल अपने घर जा रहा था  तभी गांव के सर्वेश कुमार  व प्रवेश   पुत्र गिरजा शंकर के दरवाजे के पास  उसे रोककर  कुल्हाड़ी से उसके ऊपर प्राणघातक  हमला किया गया  उसके गले और सिर में  गंभीर चोटें आई हैं  गुहार होने पर ग्रामीणों ने  किसी तरह  घायल को  बचाया  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायल को  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  खण्डासा में भर्ती कराया जहां  उसकी गंभीर हालत को गंभीर देखते हुए  उसे  जिला अस्पताल  और वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस को दी गई तहरीर में  घायल रूपेश की बहन मीना ने कहा है कि  उसके भाई के ऊपर गांव के ही सर्वेश  ,प्रवेश, सुमित्रा ,कपिल , मोहित ,व विमल कुमार  ने  लामबंद होकर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से प्रहार किया  जिससे वह गंभीर रूप से  घायल हो गया घटना के पीछे  तरह-तरह की चर्चाएं  प्रकाश में आई हैं    दो माह पूर्व भी दोनो पक्षों मे  आपस में विवाद हुआ था  वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में  अपने बयान में घायल रूपेश ने  हमला करने वालों मे तीन लोगों का ही  नाम बताया है जबकि  6 लोगों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है  थानाध्यक्ष खंडासा  प्रह्लाद सिंह ने बताया कि बताया कि  मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूछताछ के लिए  कुछ लोगों को  हिरासत में लिया गया है   तथा अन्य नामजद अभियुक्त फरार बताए गए हैं  इसी तरह खण्डासा थाना क्षेत्र में  अभी बीस दिन पूर्व  रात में  हमला करके कोटिया के   करमूपुर  निवासी  राधेश्याम  मौर्या की  पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी जिसमें अब तक  एक अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से  बाहर  है  वहीं सूत्रों का कहना है कि घटना से पूर्व अभियुक्त सर्वेश और घायल रूपेश को साथ साथ देखा गया था और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था  जिसके बाद यह घटना घटी ।

Wednesday, 17 April 2019

*मेरे राजनीतिक जीवन का उद्देश्य जनसेवा* -चंद्रभद्र सिंह (सोनू )

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -दीपू पंडित 
सुलतानपुर लोकसभा चुनाव को लेकर  सपा और बसपा के गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह ने विधानसभा जय सिहपुर के 

  सारंगपुर और गडौली





ग्राम पंचायतमे जन सम्पर्क करते हुये लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि जनपद के चतुर्दिक विकास के लिये  प्रतिबद्ध हूँ । आप विश्वास रखे हम आपकी आवाज को देश की सबसे बडी पंचायत संसद मे पूरी बेबाकी से उठाने मे कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे । मेरे राजनीतिक जीवन का उद्देश्य जनसेवा के अलावा कुछ और नही है ।आपकी एक आवाज पर मै आप के पास खडा मिलूंगा । जनसंपर्क के दौरान साथ रहे सपा के पूर्व विधायक अरूण वर्मा ने कहा कि गठबंधन एक सामाजिक सोच है  ।जो बगैर कोई भेदभाव किये सब के विकास की बात करता है। इस दौरााा प्रधान जगन्नाथ यादव,परमदेव,,राकेश यााा,बूथ प्दरभारी कोमल वर्माा ,नजीम भाई,टुन टुन सिंह आदि लोोगों के साथ ग्रामीणो ने सोनू सिंह का फूल माला से स्वागत किया  ।

Tuesday, 16 April 2019

*मै आरोप प्रत्यारोप की राजनीति मे विश्वास नही रखता *चंद्रभद्र सिंह (सोनू)

*मै आरोप प्रत्यारोप की राजनीति मे विश्वास नही रखता *चंद्रभद्र सिंह  (सोनू)

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -दीपू पंडित 

 लोकसभा  सुलतानपुर सीट से चुनाव लड रहे  गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह ने इसौली विधान सभा क्षेत्र मे हरौरा, पारा,     

      समरथपुर आदि जगहो पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर लोगों से वोट माँगा ।हरौरा की सभा को सम्बोधित करते हुये  उन्होंने कहा कि गठबंधन को दिया गया आप सभी का  वोट सुलतानपुर के विकास का इतिहास लिखेगा।मै आरोप  प्रत्यारोप की राजनीति मे विश्वास नही रखता।आप सभी को भरोसा दिलाता हूँ कि वगैर किसी भेद भाव के सर्व समाज के हित के लिये जितना भी हो सकेगा पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करूँगा ।कार्यक्रम को पूर्व सांसद ताहिर और सपा नेता बृजेश यादव ने भी सम्बोधित किया। 


प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह का  हरौरा की सभा मे युवा नेता ओमेन्द्र प्रताप सिंह, इंद्रपाल सिंह ,जित्तू सिंह, रामसुन्दर सिंह, आशीष यादव, राज सिंह, की अगुआई  मे पंहुचे सैकड़ों की संख्या मे नवयुवको और बसपा कैडर के सेक्टर प्रभारी  संजय कुमार, महेश कुमार आदि लोगों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव बहादुर सिंह ने की।कार्यक्रम मे पूर्व जि पचायत सदस्य  नंद लाल जायसवाल, रंजीत प्रधान, सज्जू नेता,अकरम भाई, दशरथ उपाध्याय,विजय मोदनवाल, आदि लोगों के साथ  काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

कुमारगंज थाना क्षेत्र मे अलग अलग जगहो पर लगी भीषण आग से लाखो का हुआ नुकसान और एक बच्ची की जलकर मौत

*तेन्धा गांव अग्नि कांड में 3 वर्षीय दुधमुही बच्ची की जलकर मौत,चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख।
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी व्यूरो प्रमुख
कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेन्धा गांव     
            में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से 4 परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई तथा घर में सो रही 3 वर्षीय बालिका की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। अग्निकांड में 8 सूअर भी जल कर मर गए हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने मृत बालिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मिल्कीपुर भी राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और अग्नि पीड़ित परिवारों को तहसील के दैवीआपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन कराया।
        मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तेन्धा गांव निवासी मोहन लाल रैदास अपनी पत्नी के साथ सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत पर काम कर रहा था। घर पर उनके तीनों बच्चे मौजूद थे।जिनमें 3 वर्षीय बच्ची चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच अचानक उनके घर आग लग गई आग लगते ही मोहनलाल के दोनों बड़े बच्चे तो भाग निकले किंतु चारपाई पर सो रही 3 वर्षीय कोमल ज्यों की त्यों पड़ी रह गई। उधर तेज हवा के झोंकों के बीच अग्नि देवता ने अपना तांडव शुरू कर दिया और देखते ही देखते बगल के तीन अन्य घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। जब तक मौके पर पहुंचे ग्रामीण अग्निकांड पर काबू पाते तब तक 4 परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। अग्निकांड में चारपाई पर लेटी 3 वर्षीय कोमल की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोहन लाल रैदास के सूअर बाड़े में बंधी 8 सुअरें जल कर मर गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया। सूचना मिलते ही कुमारगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाने के उपनिरीक्षक राम प्रकाश त्रिपाठी व भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने मृत बालिका का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अग्निकांड में मोहनलाल रैदास, कमलेश देवी ,राम प्रकाश एवं हरिनाथ यादव के घर जले हैं। अग्नि कांड की जानकारी मिलते ही तहसीलदार परमेश कुमार राजस्व निरीक्षक सुरेश बहादुर सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र तिवारी,लेखपाल विंध्या प्रसाद एवं अन्य राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उनके क्षति का आकलन कराया। तहसीलदार परमेश कुमार ने बताया कि मृत बालिका के परिजनों को शासन की ओर से अनुमन्य राहत सहायता के अंतर्गत 4 लाख रुपए दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही पीड़ित परिवार को उक्त आर्थिक मदद के साथ-साथ तहसील के दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता के राहत चेक प्रदान कर दिए जाएंगे। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह व कोटेदार श्रवण कुमार पाठक ने अग्नि पीड़ित परिवारों के भोजन का प्रबंध कराया।
       इसके अलावा कुमारगंज थाना क्षेत्र के ही धनैचा गांव में ग्रामवासी वैजनाथ यादव एवं कल्लन के खेत में बिजली के तारों की शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई जिससे दोनों कृषकों के एक-एक बीघे गेहूं की की फसल जलकर नष्ट हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बेकाबू आग बुझाया। वहीं दूसरी ओर इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन चौकी अंतर्गत टोंड़ी दुबे का पुरवा गांव में लगी भीषण आग से गांव सहित सीमा पर बसे दूसरे गांव तरमा के एक दर्जन किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अग्निकांड में तरमा गांव निवासी कृषक राम केवल का 3 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। अग्नि कांड की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया अग्निकांड में दुबे का पुरवा निवासी दो परिवारों के पशुशाला एवं गैर आवासीय छप्पर भी जलकर नष्ट हो गए हैं।

Monday, 15 April 2019

सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र मे विकास के साथ 'स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी' का मुद्दा भी है चर्चा मे*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
लोकसभा चुनाव को लेकर इसबार तमाम मुद्दो के साथ स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा भी चर्चा 

का विषय बनता जा रहा है।हालाँकि यह मुद्दा पिछले  लोकसभा चुनाव मे भी उठा था  लेकिन चुनाव के गति पकडने के बाद इस मुद्दे पर विकास का मुद्दा भारी पडता गया । लेकिन इसबार गठबंधन से स्थानीय मजबूत प्रत्याशी के मैदान मे आने के बाद इस मुद्दे से चुनाव का रूख बदल भी सकता है ऐसा लोगों का मानना  है। हरौरा कस्बे मे चाय की दुकान पर लोक सभा चुनाव को लेकर चल रही गरमा गरम बहस मे

 गुडडू पाठक का कहना है कि बाहरी प्रत्याशियों पर कई बार भरोसा जता कर देख लिया गया ,लेकिन जन आकांक्षाओ पर कोई खरा नही उतरा । पीपरगाव निवासी ओमेन्द्र सिह ने कहा कि बडी अजीब बात है कई दल तो कार्यकर्ताओ की लगातार माँग के बाद भी बाहरी प्रत्याशी उतारने से बाज नही आ रहे है। ऐसे मे इसबार ऐसे दलो को भारी नुकसान का सामना करना पडेगा । राम सुन्दर सिह कहते है कि जनपद की समस्याओं को बेहतर ढंग से स्थानीय प्रत्याशी ही समझ सकता  है  अब उसी पर भरोसा करना शायद  ठीक है।

Saturday, 13 April 2019

अमेठी के पूरे झाऊ गाँव की चौपाल चर्चा मे उठी मोदी सरकार की उपलब्धियाँ

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अमेठी 

अमेठी लोकसभा क्षेत्र के हलियापुर मण्डल के पूरे झाऊ गांव में श्री देशराज पासी जी के दरवाजे पर लोकसभा चुनाव को लेकर चौपाल चर्चा मे भाजपा के युवा नेता हिन्देश सिंह 

ने भाजपा सरकार की पारिदर्शी योजनाओं पर ग्रामीणों से 

चर्चा  की और सरकार की उपलब्धियाँ गिनाई और कहा कि मोदी सरकार मे गाँव तेजी से विकास कर रहा है।

तो अमेठी के विकास के लिये  स्मृति ईरानी दीदी की जीत बहुत  जरूरी है।

चर्चा मे श्री राजप्रताप सिंह,श्री मलारी यादव,श्री अक्षयवर यादव,श्री सूर्यनाथ यादव,श्री हेमंत तिवारी,श्री हरिभान सिंह,श्री दीपक सिंह,श्री अनुराग सिंह के साथ काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे ।

Friday, 12 April 2019

*गांव कस्बे की चौपाल मे प्रत्याशियों के कार्य व्यवहार की खूब हो रही है चर्चा *

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अमेठी 
गाँव की चौपाल हो या कस्बे की दुकान हर जगह लोकसभा चुनाव की चर्चा जोरो पर है।जंहा  मौजूदा सांसद के साथ  विपक्षी दल के उम्मीद वारो के कार्य व्यवहार  को लेकर चर्चा आम हो चली है।ऐसी एक चर्चा अमेठी लोकसभा क्षेत्र  के तिरहुत बाजार मे विपिन सिंह  की दुकान पर  भी दिखी

 जंहा काफी लोग चुनावी चर्चा मे मशगूल दिखाई पडे। चर्चा का मुख्य मुद्दा रहा हाल ही मे हलियापुर के निकट गोमती नदी पर बना तटबंध ।चर्चा मे शामिल अधिकांश लोगो का मानना  है कि पहली बार गाँव गरीब की आवाज संसद तक पंहुचीऔर दीदी के प्रयास से नदी पर  बंधा बनने से किसानों मजदूरों के चेहरे की खुशहाली लौटी।  इस बात  की चर्चा चल ही रही थी कि कि वीरेश सिंह बडे आत्म विश्वास के साथ बोल पडे कि भाई लगता ही नही कि स्मृति दीदी बहुत बडी नेता है वो तो एकदम घर की सदस्य की तरह आत्मीय भाव से मिलती है।हमे तो लग रहा है कि इस बार दीदी के कार्य वयवहार  से अमेठी का मूड बिल्कुल बदल गया है।तभी सत्यनारायण बोल पडे कि भैय्या  जाति मजहब का भेदभाव किये  बगैर अगर किसी सरकार ने कुछ गरीबों  किसानों को दिया है तो वह दीदी वाली मोदी सरकार  ही है । तभी हलियापुर के हिन्देश सिंह 

और अभय प्रताप सिंह  पंहुचते है  और चुनावी चर्चा मे शामिल होकर बोल पडे कि भाई वीरेश सिह आप ठीक कह रहे हो शायद अमेठी का मूड भापं लेने के कारण इस बार   नेता जी दो जगह से चुनाव लड रहे है। काफी देर तक चली चर्चा  मे इलाके  के देवेन्द्र सिह अरूण अग्रहरि अनिल सिह , सत्यनरायण यादव ,राजबख्श यादव ,अतुल शुक्ला,आदि लोग शामिल रहे ।

Wednesday, 10 April 2019

*गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुलतानपुर के स्वाभिमान की जीत है*-मोनू सिंह

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

पूर्व ब्लाक प्रमुख यश भद्र सिंह मोनू ने 



विकास खंड बल्दीराय मे  जनसंपर्क कर लोगों से गठबंधन  प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान की अपील की ।उन्होंने लोगो को भरोसा दिलाया कि गठबंधन प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह की जीत सुलतानपुर के स्वाभिमान की जीत है।  किसान मजदूर की जीत होगी।  जनपद का विकास  गठबंधन की  प्राथमिकता है  ।गठबंधन ने आपके भरोसे पर आपके बीच से ही इसी माटी मे जन्मे और पले बढे सोनू सिंह पर भरोसा जता कर आपके स्वाभिमान का सम्मान किया है। बाकी  कई दलो के उम्मीदवार  तो आपका वोट हाशिल कर पद पाने की महात्वाकाक्षा के साथ चुनाव मैदान मे है जो दोबारा घूमकर वापस आने वाले नही है। और  न ही उनका सुलतानपुर के आम आदमी से कोई सरोकार  रहेगा ।


जन संपर्क के दौरान  पूर्व प्रधान विरधौरा  श्री राम चन्दर यादव , सुरेश यादव,नसीम,बद्री धर दूवे,इस्लाम, अकरम भाई के साथ पार्टी के कई सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।