Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 9 December 2019

जिलाधिकारी ने चल रहे सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का लिया जायजा

*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क श्रावस्ती* 
*रिपोर्ट -दिलीप कुमार मिश्रा* 

जनपद मे 02 दिसम्बर से 09 दिसम्बर, 2019 तक चल रहे सघन मिशन इन्द्र धनुष टीकाकरण अभियान का जिलाधिकारी सुश्री यशु रूस्तगी ने विकास जमुनहा के अन्तर्गत इमिलिया में चल रहे टीकाकरण सत्र का जायजा लिया यहां पर ए.एन.एम. अनीता चैधरी द्वारा ड्यू लिस्ट एवं आरसीएच रजिस्टर दुरूस्त न रखने पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाई और दस दिन की मोहलत देते हुए सभी पंजिकाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया। 

टीकाकरण सत्र पर ही उपस्थित सुनीता देवी से जिलाधिकारी ने उनका कुशल क्षेम जाना और बच्चों के बारे में जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि उसके चार बच्चे हैं और अब वे कोई बच्चा नहीं चाहती है। इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए वहीं पर उपस्थित आशा मीना कुमारी को निर्देश दिया कि वे सुनीता को परिवार नियोजन का साधन बतायें तथा इसके साथ ही गाॅव में भी परिवार नियोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को परिवार नियोजन अपनाने हेतु प्रेरित करें एवं दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अन्तर रखने हेतु लोगों को जानकारी दें।
       तदोपरान्त जिलाधिकारी ने पटपरगंज में चल रहे टीकाकरण सत्र का भी जायजा लिया । इस दौरान यहाॅ पर तैनात पूनम देवी ने यह संज्ञान में लाया कि लोग बताते है कि टीकाकरण से बच्चें नपुसंक के शिकार हो जाते हैं इसलिए शत-प्रतिशत लोग अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण कराने से बच्चों में कोई कुप्रभाव नहीं पड़ता है। यह मात्र अफवाह है इस पर लोग ध्यान न दें बल्कि अपने बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर उनके जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनावें । ग्राम प्रधान एवं कोटेदार भी इस टीकाकरण कार्यक्रम मेें पूरा सहयोग करें तथा लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित भी करें। उन्होंने कहा कि बच्चों का टीकाकरण कराने से सामान्य बुखार/सूजन स्वाभाविक है इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है । ए0एन0एम0 द्वारा टीकाकरण के बाद पैरासीटामाल दी जा रही है, उसे एएनएम के सलाह अनुसार खिलायें बच्चा स्वस्थ हो जायेगा। टीकाकरण कराने हेतु मोलबी के माध्यम से मस्जिद से प्रसारण कराया गया ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के बारे में जानकारी मिल जाये ताकि लोग सत्र स्थल पर आकर टीकाकरण करा सकें।
        जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान डब्ल्यू0एच0ओ0की एस0एम0ओ0 डा0 प्रिया बंसल भी मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment