Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Thursday, 12 December 2019

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिले के बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ की बैठक


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क श्रावस्ती 
रिपोर्ट दिलीपकुमार मिश्र ब्यूरो प्रमुख 
श्रावस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी यशु रूस्तगी व पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

 इस अवसर पर  जिलाधिकारी सुश्री यशु रुस्तगी ने कहा कि


 जिले में संचालित बैंक प्रबन्धकों का दायित्व बनता है कि वे अपने यहां शाखाओं में निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों को एक सप्ताह के अन्दर पूरा करावें और यह भी निगरानी रखी जाय कि बैंक के अन्दर खाता धारक के अलावा किसी भी व्यक्ति की आवाजाही कदापि न होने पावे, यदि शाखा के अन्दर कोई भी व्यक्ति बार-बार आवाजाही करता है और उसका खाता भी बैंक में संचालित नहीं नही ंतो इसकी सूचना तत्काल नजदीक के पुलिस स्टेशन पर दें ताकि सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्यवायी की जा सके। प्रबन्धकगण शाखा में लगे सी0सी0टी0वी0 का फुटेज का भी निरन्तर निरन्तर निगरानी रखें। सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत जो भी कमियां है सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन अवश्य करा लें ताकि सुरक्षा पूर्ण ढंग से बैंकों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो और प्रबन्धकों को भी कोई दिक्कत न होने पावे।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने सभी बैंक प्रबंधकों को बताया गया कि बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र, एटीएम में सुरक्षा से सम्बन्धित सुविधायें जैसे-सीसीटीवी, सायरन, सशस्त्र गार्ड आदि मानक के अनुरूप होनी चाहिए तथा बैंको की सुरक्षा हेतु जो गार्ड नियुक्त किया जाय उसका पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं तथा गार्ड सहित बैंक में नियुक्त सभी कर्मियों के पास पुलिस अधिकारियों के नम्बर मोबाइल आवश्य फीड हो। सभी को यह भी बताया गया कि सीसीटीवी उच्च क्वालिटी के लगवाये तथा बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र सुरक्षित स्थान पर होना चाहिए। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कैश लाते-ले जाते समय किसी प्रकार की समस्या हो तो आप पुलिस व्यवस्था ले सकते हैं, पुलिस आपको सुरक्षा देने के लिए बाध्य है। आप लोग लेन-देन के समय सीसीटीवी पर नजर बनाए रहें, किसी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचितकरें। समय-समय पर बैंक में लगे सुरक्षा उपकरणों को चेक कराने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बी0सी0दूबे, अग्रणी बैंक प्रबंधक अनल कुमार एवं जिले के सभी शाखा प्रबन्धक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment