Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 31 May 2022

करोड़ों रुपये का बिजली बिल गबन कर गया विभाग का लिपिक, विभाग में मचा हड़कंप


 कंट्री लीडर न्यूज

  बिजली विभाग में करोड़ों रुपये के इस घोटाले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल 18 जनवरी 2017 से 30 दिसंबर 2017 के दौरान मेजा डिवीजन में बिजली बिलों को विभाग के खाते में जमा न किए जाने मिले राजस्व बुक के अनुसार जमा की गई धनराशि को विभाग में जमा नहीं किया गया।


बिजली बिल के मद में जमा किए जाने वाले करोड़ों रुपये डकार लिए गए हैं। उपभोक्ताओं ने तो अपने बकाये बिलों को जमा किया, लेकिन न तो बिजली विभाग के खाते में राजस्व जमा हुआ ना ही किसी का बिल चुकता हो सका। बिजली बिलों के नाम पर इस हेराफेरी का पता न उपोभक्ताओं को चला न बिजली विभाग को। अब मामला सामने आने के बाद इस मामले में एक कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। मामला विद्युत वितरण खंड मेजा से जुड़ा है। दरअसल वहां पूरे एक साल के बिजली बिल को कुछ लोग बिना जमा किए ही हजम कर गए। इस डिवीजन में बिजली बिलों की रकम वसूलने के बाद विभाग के खाते में जमा ही नहीं की गई। वर्ष 2017 में वर्ष भर के बिजली बिलों की रकम डकार ली गई है। अब तक की जांच में करीब 2.50 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आ रही है।

प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में दी गई तहरीर

बिजली विभाग में करोड़ों रुपये के इस घोटाले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल 18 जनवरी 2017 से 30 दिसंबर 2017 के दौरान मेजा डिवीजन में बिजली बिलों को विभाग के खाते में जमा न किए जाने मिले राजस्व बुक के अनुसार जमा की गई धनराशि को विभाग में जमा नहीं किया गया।

मामला जानकारी में आने के बाद कमेटी बनाकर प्रकरण की जांच कराई गई। जांच कमेटी ने कर्मी पवन तिवारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति कर दी। पवन को निलंबित कर दिया गया है। उसके विरुद्ध एक्सईएन ने मेजा थाने में तहरीर दी है। फिलहाल अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।

Saturday, 28 May 2022

जिलाधिकारी द्वारा तहसील लम्भुआ का किया गया औचक निरीक्षण।


कंट्री लीडर समाचार पत्र सुलतानपुर
         सुलतानपुर 28 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा शनिवार को उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार लम्भुआ व भदैयॉ की न्यायालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार, कोर्टरूम, मालखाने, पुरानी फाइलों के रखरखाव, पुराने वादों के निस्तारण की स्थिति, परिसर की साफ़-सफाई आदि के बारे में जायजा लिया गया।
         जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि वरासत बिना साक्ष्य के स्पष्ट कारण से निरस्त न किया जाय। तत्पश्चात डीएम द्वारा नामान्तर बही का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार में ग्राम दिलावलपुर व रहायकपुर के बस्तों को खुलवाकर अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अभिलेखागार में रखे अग्निशमन यंत्र को अद्यतन करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में भू-स्वामित्व के मानचित्र 1.0 ग्राम खुलशेखपुर व ढेलहा का भी निरीक्षण किया गया।
------------------------------------------

Thursday, 19 May 2022

क्यूज प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की संगोष्ठी का हुआ आयोजन।कंट्री लीडर


कंट्री लीडर समाचार पत्र सुलतानपुर
           सुलतानपुर 19 मई/सड़क सुरक्षा कार्यक्रम-2022 के अन्तर्गत गुरूवार को पूर्वान्ह में कलेक्ट्रेट परिसर से प्रभात पैदल यात्रा स्कूली बच्चों की निकाली गयी, जिसमें एआरटीओ (प्रशासन) नन्द कुमार, टीएसआई अनूप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अध्यक्ष लायन्स क्ल बलदेव सिंह, उपस्थित रहे।
          सड़क सुरक्षा कार्यक्रम-2022 के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज सुलतानपुर में 12 बजे से क्यूज प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, एआरटीओ(प्रशासन) नन्द कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी।
       इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक आर.जे. मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, टीएसआई अनूप कुमार, सिंह, प्राचार्य जीआईसी शैलेन्द्र सिंह, अध्यक्ष लायन्स क्लब बलदेव सिंह, एडवोकेट आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।
----------------------------------------

सुशील त्रिपाठी बनाए गए काशी क्षेत्र स्थानीय निकाय चुनाव के प्रभारी*



*संतबक्श सिंह चुन्नू को मिली काशी क्षेत्र कार्यालय उद्घाटन प्रमुख की जिम्मेदारी*

*पार्टीजनों ने व्यक्त की प्रसन्नता*
कंट्री लीडर समाचार पत्र
सुलतानपुर 18 मई।भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी को स्थानीय निकाय चुनाव काशी क्षेत्र का प्रभारी तथा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबक्स सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र का जिला कार्यालय उद्घाटन प्रमुख बनाया गया है।आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी को काशी क्षेत्र के 16 जनपदों का स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया जाना पार्टी का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।वहीं क्षेत्रीय महामंत्री संतबक्श सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर बन रहे पार्टी के जिला कार्यालयों का  उद्घाटन कराने का है। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संतबक्श सिंह चुन्नू व सुशील त्रिपाठी सुल्तानपुर जिले में कई वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी के बाद मौजूदा समय में संतबक्श सिंह चुन्नू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व श्री त्रिपाठी क्षेत्रीय महामंत्री के तौर पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।संतबक्श सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र का कार्यालय उद्घाटन व सुशील त्रिपाठी को स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाए जाने पर
भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए.वर्मा,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.एमपी. सिंह,जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नारायण सिंह,डा. सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, प्रवीन कुमार अग्रवाल, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,आशीष सिंह रानू,विवेक सिंह विपिन, जिला मीडिया संयोजक अरूण द्विवेदी,गांधी सिंह,एलके.दूबे, जेपी. सिंह, विनोद पाण्डे, दिनेश चौरसिया, मंगरू प्रजापति,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, शोभनाथ यादव,सतीश कुमार सिंह,आमोद सिंह आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

राम मिलन सिंह प्राईवेट आई.टी.आई.में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन।*



*मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मोतिगरपुर व विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्व चिकित्सक /समाजसेवी डॉ अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा टैबलेट वितरण।*

*टैबलेट पाकर छात्रों में हर्ष।*
कंट्री लीडर समाचार पत्र
सुलतानपुर 19 मई, वर्तमान सरकार की महत्वकांक्षी योजना टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज जनपद के मोतिगरपुर ब्लाक अन्तर्गत प्राईवेट आईटीआई हांसापुर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चन्द्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद के सुप्रसिद्व चिकित्सक/समाजसेवी डॉ. अखण्ड प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य किरन यादव, डीपीएम नीरज यादव ने श्री विश्वकर्मा भगवान के चित्र पर मार्ल्यापण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चन्द्र प्रताप सिंह ने छात्रों को टैबलेट वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से छात्रों की शिक्षा में सुधार होगा। बच्चे टेक्नॉलजी से जुडेंगे और शिक्षा से सम्बन्धित जानकारी ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकेगें। उन्होंने छात्रों का आवाहन किया कि वे इसका सद्उपयोग कर देश का व समाज के विकास के विकास अपना योगदान करें। 
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के सुप्रसिद्व चिकित्सक/समाजसेवी डॉ अखण्ड प्रताप सिंह ने भी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस योजना से प्राप्त टैबलेट से अपना भविष्य निखार कर देश व समाज में अच्छा योगदान करें। उन्होंने कहा कि इण्टरनेट ऐसा माध्यम है कि जिस पर देश , दुनिया व शिक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जब स्कूल व कालेज बन्द थे तब छात्र इण्टरनेट के माध्यम से ऑनलाइन क्लास लेकर शिक्षा को अनवरत जारी रखे थे। उन्होंने कहा कि इण्टरनेट संचालित करने के लिए टैबलेट व स्मार्टफोन अथवा अन्य डिवाइस होना भी जरूरी है। जिसको वर्तमान सरकार की योजना ने पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि छात्र इसका सद्उपयोग करें , अन्यथा दुरूपयोग भी है कि वे शिक्षा से सम्बन्धित जानकारी न प्राप्त कर अन्य जानकारी प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने विद्यालय के प्रबन्धक देवेन्द्र प्रताप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि आज उनकी संस्था के माध्यम से क्षेत्र के हजारों बच्चों का भविष्य संवर रहा है। छात्र तकनीकी शिक्षा से जो कौशल प्राप्त कर रहे हैं, यह इनको भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। 
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरन यादव ने भी छात्रों को टैबलेट का वितरण किया और छात्रों को उज्जवल भविष्य की बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य देवमणि पाण्डेय, उप प्रबन्धक मोहित सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तथा बसन्त कुमार तिवारी वरिष्ठ नागरिक द्वारा फावड़ा चलाकर अम।य सरोवर के खुदाई कार्य का शुभारंभ किया

कंट्री लीडर समाचार पत्र
सुलतानपुर 19 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, उपायुक्त श्रम रोजगार अनवर शेख की उपस्थिति में विकास खण्ड दूबेपुर की ग्राम पंचायत धरमदासपुर के मजरा वल्लीपुर में नवचयनित अमृत सरोवर तालाब (100×40 मी0) प्राक्कलन लागत रू0 3095671/- का बसन्त कुमार तिवारी, 82 वर्षीय वरिष्ठ सेवानिवृत्त सेना अधिकारी के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया। श्री तिवारी 1961 में सेना में भर्ती हुए और वर्ष 1961, 1965 व 1971 में युद्ध भी लड़ चुके हैं।
      जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तथा बसन्त कुमार तिवारी वरिष्ठ नागरिक द्वारा फावड़ा चलाकर तालाब के खुदाई कार्य का शुभारंभ किया गया, जो मनरेगा से तैयार कराया जायेगा। इस मौके पर  डीसी मनरेगा विनय कुमार, ,खण्ड विकास अधिकारी सत्य नरायन सिंह, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) चन्द्रभूषण दूबे, अवर अभियन्ता राधेश्याम यादव, ग्रा0पं0 सचिव रवि प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, हल्का लेखपाल व बड़ी संख्या में ग्रामवासीगण उपस्थितथे।

Tuesday, 17 May 2022

दिल्ली में हिंदी प्रवक्ता पद पर चयनित हुए विष्णु मिश्रा


कंट्री लीडर समाचार पत्र 
अयोध्या - विकास खण्ड मिल्कीपुर के खाद्भड़िया गाँव के निवासी विष्णु मिश्रा दिल्ली में PGT की परीक्षा पास कर हिंदी विभाग में प्रवक्ता बनें हैं । वर्तमान में विष्णु सनबीम स्कूल अयोध्या में PGT हिंदी पर कार्यरत थे । मिश्रा की प्राम्भिक शिक्षा सस्वती शिशु मंदिर अछोरा से हुई इंटर की पढ़ाई राम गंज से बाद में UG और PG के लिए ये इलाहबाद चले गए अभी श्री मिश्रा कवि सूर्य कान्त त्रिपाठी 'निराला' के स्त्री विमर्श का शोध कार्य भी रहे हैं । ज्ञात हो कि श्री मिश्र के पिता श्री शिव प्रताम हरियाणा सरकार के बिलजी विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं इनके बड़े भाई श्री कृष्ण मिश्रा भारत सरकार में मौसम वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं जो की कई भारत सरकार की तरफ़ तरफ़ से विदेशों में भारत नेतृत्व कर चुके हैं विष्णु के परिणाम से इलाके में ख़ुशी की लहर है ।

Monday, 16 May 2022

मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण ने टैबलेट वितरण एवं तकनीकी प्रदर्शनी कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ।*


कंट्री लीडर समाचार पत्र सुलतानपुर
         सुलतानपुर 15 मई/मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप विभाग उत्तर प्रदेश श्री आशीष पटेल द्वारा रविवार को जनपद सुलतानपुर का भ्रमण दौरान राजकीय पालीटेक्निक केनौरा, सुलतानपुर आयोजित टैबलेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर टैबलेट वितरण एवं तकनीकी प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा इससे पूर्व मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
         कैबिनेट मंत्री जी द्वारा टैबलेट वितरण समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण के साथ मौके पर उपस्थित छात्र/छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कैम्पस प्लेसमेन्ट बढ़ाने का प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित मा0 विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा ने कहा कि राजकीय पालीटेक्निक केनौरा में फार्मेसी संकाय बढ़ाने का प्रयास चल रहा है।
        इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर.ए. वर्मा, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा, आईटीआई प्रिन्सिपल आदि सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। 
-------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से जिले के हर गरीब मरीज को दिया जा रहा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं-सीएमओ।*


कंट्री लीडर समाचार पत्र
        सुलतानपुर 15 मई/ मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन
जनपद के सभी 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि इस मेले गरीब जनता के हितों का ध्यान रखा गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में इलाज, जांच, कोविड स्क्रीनिंग जांच व संबंधित जानकारी तथा गोल्डन कार्ड बांटे जाने से यह मेला काफी लोकप्रिय रहा।
         उन्होंने बताया कि मेले में 97 चिकित्सक, 441 पैरामेडिक स्टॉफ ने योगदान दिया, जिसमें 1778 लाभार्थियों ने पंजीकृत कराया, जिनमें 704 पुरुष, 849 महिला, 225 बच्चों को चिकित्सा व्यवस्था दी गई। 36 गोल्डन कार्ड, 792 कोविड स्क्रीनिंग की गयी तथा 263 आर.टी.पी.सी.आर. किया गया। यह मेला बहुत सफल रहा इससे आम जनमानस को लाभ प्राप्त हुआ।
-------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

बुद्ध ने लोक कल्याण के लिए राज-पाट त्याग किया : राजेश*



तिकोनिया में राजकुमार गौतम के नेतृत्व में गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई
कंट्री लीडर समाचार पत्र
सुलतानपुर। आज दिनांक 16/05/2022 को तिकोनिया पार्क में भारतीय बौद्ध परिषद के तत्वावधान में बौद्धाचार्य राजकुमार गौतम के नेतृत्व में तथागत गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरुजी" ने तथागत गौतम बुद्ध की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश पर तिकोनिया पार्क को बंद किये जाने पर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.जी.एस. इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कनौजिया ने कहा कि आज भौतिक वादी व्यवस्था में हमें बुद्ध के त्याग और सत्य की खोज को स्मरण करना चाहिए। आज लोग लोक कल्याण के लिए सत्ता प्राप्त करना चाहते है और तथागत बुद्ध ने लोक कल्याण के राजपाट त्याग दिया। 
          विशिष्ट अतिथि एन.डी. विद्रोही ने कहा कि बुद्ध जी के बताये रास्ते पर चलकर भारत विश्व गुरु बन सकता है।
          उक्त अवसर पर मोस्ट कल्याण संस्थान के जिला संयोजक ज़ीशान अहमद ने कहा कि अत्याचार का बदला अत्याचार से नही लिया जा सकता, लेकिन शोषक की हर मंशा को पूरा करना अत्याचार को बढ़ावा देना है। अत्याचार से लड़ने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। अपनों की मदद के लिए आगे आना होगा। 
          इस मौके पर मोस्ट कल्याण संस्थान के रविकांत निषाद, राकेश यादव, राजाराम, हीरालाल बौद्ध, शिक्षक मेवालाल, सिद्धार्थ भीम बौद्ध, धम्मप्रिय गौतम, जगदेव प्रजापति, राम उजागिर यादव, नरेंद्र निषाद, राकेश मौर्य, शिव बहादुर सहित कई लोग मौजूद रहे।