Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 25 October 2021

एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज,बपसा पर जमकर हमला बोला*



*मायावती सिर्फ 10 सीटों पर सिमटकर रह जायेगी*

*सुल्तानपुर* एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, कहा- दलितों को जरा संभल के रहना होगा बसपा दहाई का अंक पास नहीं कर पायेगी कांग्रेस तो कराह रही है 
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज
एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे थे। जहां जनसभा को संबोधित कर इंद्रजीत सरोज ने जनादेश यात्रा का शुभारंभ किया है। इस दौरान सत्तासीन भाजपा पर निशाना साधते हुए इंद्रजीत सरोज ने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के जीत हासिल करने की घोषणा की।

*शालामार गेस्ट हाउस में आयोजित हुई जनसभा*
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे थे। एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सरोज ने महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी व कृषि कानूनों जैसे तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का काम किया। हर मुद्दे पर भाजपा सरकार को विफल बताया।

इस दौरान मंच को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सरोज ने उत्तर प्रदेश में आयेदिन सड़को पर महिलाओं की इज्ज़त से खिलवाड़ किया जा रहा लूट भ्रष्टाचार हत्या रोज बरोज हो रही है पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही है 
कृषि कानूनों से अंबानी अडानी को होगा लाभ
किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि कृषि कानूनों को लागू कर प्रधानमंत्री ने अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। इस नीति के जरिए कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कर किसान को अपने ही खेतों में मजदूर बनाया जाएगा। किसानों की मेहनत का पैसा नरेंद्र मोदी के मित्र रखेंगे।

मायावती पर लगाए संगीन आरोप
बसपा सुप्रीमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा में शामिल होने से पहले वह बसपा का हिस्सा हुआ करते थे। बसपा पैस वसूली पार्टी है उन्होने आगे कहा कि बसपा पार्टी का दम निकल गया है इस सिर्फ 10सीटों की मेहमान है इस मौके पर जिला अध्यक्ष पृथिवी पाल यादव, रिजवान उर्फ पप्पू, मिर्जा इशराक बेग, अपूप संडा,इसौली विधायक अबरार अहमद, पूर्व सांसद सदस्य मोहम्मद ताहिर खां, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, पूर्व विधायक भगेलू राम, जिला महासचिव सलाउद्दीन, मिर्जा दानिश वेग, मोहम्मद अहमद, मोईद अहमद रंगोली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने किया नहर सिल्ट सफाई का शुभारंभ

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुल्तानपुर -जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने किया सिल्ट सफाई कार्य का शुभारंभ। खुद फावड़ा चला कर किया सिल्ट सफाई का शुभारंभ। इस बार 48311 किलोमीटर सिल्ट सफाई का रखा गया लक्ष्य- महेंद्र सिंह,  15 नवम्बर तक चलाया जाएगा अभियान। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे, योगी सरकार का यही लक्ष्य-जल मंत्री,पहले की सरकारों में टूटते थे बंधे,लेकिन अब ऐसा नही। पहले 5 लाख हेक्टेयर जमीन नुकसान होती थी, इस बार महज 6000 हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई। लंभुआ के मुरली बाजार स्थित चांदा रजबहा में जल शक्तिमंत्री ने की  सिल्ट सफाई की शुरुवात।

Sunday, 24 October 2021

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किशोर की मौत"


कंट्री लीडर न्यूज अयोध्या
रिपोर्ट-राज किशोर शुक्ला
मिल्कीपुर, अयोध्या।इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर में प्रभात नगर- हैरिंग्टनगंज मार्ग पर स्थित मदर डेयरी के सामने बाइक की टक्कर प्रतीकात्मक फोटो
में पैदल चल रहे एक किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों एवं परिजन घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
बताया गया कि शनिवार की देर शाम प्रभात नगर- हैरिंग्टनगंज मार्ग पर ग्राम आदिलपुर में स्थित मदर डेयरी प्लांट के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक किशोर को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल किशोर ग्राम आदिलपुर निवासी जयराम उर्फ भाऊ का इकलौता 10 वर्षीय बेटा अहम उर्फ जीतू था। एक्सीडेंट होते ही मौके पर मौजूद लोगों व परिजनों ने घायल बालक जीतू को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने जीतू को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि आदिलपुर के पूर्व प्रधान सियाराम के छोटे भाई जयराम उर्फ भाऊ का 10 वर्षीय लड़का अहम उर्फ जीतू शनिवार को देर शाम अपने गांव आदिलपुर में घर के लिए हैरिंग्टनगंज की तरफ से पैदल आ रहा था। तभी रेवतीगंज बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी। जीतू अपने मां बाप का अकेला बेटा था। जीतू के तीन बहनें भी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पीड़ित परिजन अभी शव का दाह संस्कार कर रहे हैं। उनके द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Saturday, 23 October 2021

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों में नए डीएम, 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों में नए डीएम, 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर

*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क*

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदाता सूची पुनरीक्षण से पूर्व बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। इसके तहत 14 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं, 10 जिलों में नए डीएम की तैनाती हुई है और सात को दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है। 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए गए हैं।
शासन ने विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होने से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए हैं। शासन ने 14 आईएएस अधिकारियों, 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या सहित 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार को अयोध्या का जबकि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों राज्य सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव की कार्यवाही से जुड़े फील्ड के उन सभी अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था कि जिन्होंने पिछले चार वर्ष में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शासन ने शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल करते हुए थोक के भाव तबादले किए। अयोध्या व श्रावस्ती के अलावा फर्रुखाबाद, झांसी, बुलंदशहर, कासगंज, महराजगंज, महोबा व सोनभद्र के डीएम भी बदल दिए गए हैं।

Friday, 22 October 2021

संत भीखादास महाविद्यालय मोहली अयोध्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।


कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
रिपोर्ट-राज किशोर शुक्ला
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 75वाँ भारत अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को संत भीखा दास महाविद्यालय मोहाली जनपद अयोध्या में आयोजित किया गया। 
 मंच का संचालन देव कुमार दुबे द्वारा किया गया।और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या फैजाबाद प्रमुख रूप से रही। जिसमें हेमंत कुमार तहसीलदार मिल्कीपुर द्वारा महिलाओं बालिकाओं के प्रति हो रहे उत्पीड़न के प्रति जन जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई।
 विशिष्ट अतिथि श्रीमती रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या फैजाबाद द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार शोषण उत्पीड़न की विन्दुवार जानकारी दी गई,श्रीमती वर्मा द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी के दबाव में ना आने और उत्पीड़न होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया तथा घटना को न छिपाने की बात कही,और कहा कि ग्रामीण परिवेश में सब लोगों की आर्थिक स्थिति एक समान नहीं होती इसलिए जिस भी महिला को या बालिका को कोई दिक्कत आ रही हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है हम उसको निशुल्क वकील प्रदान करते हैं उसका शुल्क हमारे द्वारा दिया जाता है महिलाओं के कानूनी अधिकार,समान वेतन का अधिकार,काम पर हुए उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार,नाम ना छापने का अधिकार,घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार,मातृत्व संबंधी लाभ के लिए अधिकार,कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार,मुफ्त कानूनी मदद के लिए अधिकार,रात में गिरफ्तार ना होने का अधिकार, गरिमा और शालीनता के लिए अधिकार,संपत्ति का अधिकार, आदि अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया की पुलिस आपको 24 घंटे से ज्यादा थाने पर नहीं रख सकती और आपको बिना बताए कि आप की गिरफ्तारी किस धारा में और क्यों की जा रही है घर से नहीं ले जा सकती है यह आपको जानने का अधिकार है अगर पुलिस नहीं बताती है तो समझ लीजिए आप का उत्पीड़न किया जा रहा है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा जिला स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं एवं निर्देशों के अनुपालनार्थ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है सामाजिक विधिक एवं प्रशासनिक रूप से जन सेवा ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रथम लक्ष्य और अपने लक्ष्य की पूर्ति हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्तव्यबध्य एवं कर्तव्यनिष्ठ है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में प्रदान की जा रही सेवाएं राष्ट्रीय विधिक साक्षरता मिशन:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायालयों प्राधिकरणो, अधिकरणो,आयोग के समक्ष विचाराधीन मामलों में गरीब व्यक्तियों,महिलाओं एवं बच्चों, कारागार में निरुद्ध बंदियों एवं समस्त जनमानस को विधिक सेवा उपलब्ध कराई जाती है।ऐसे सभी व्यक्त जिनकी वार्षिक आय ₹300000 से कम है,को प्राप्त कराई जाती है।
समय-समय पर लोक अदालत का भी गठन किया जाता है।
न्याय बंन्धु ऐप "नालसा"द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को रजिस्टर्ड प्रो बोनो एडवोकेट से संपर्क कर निशुल्क कानूनी सेवा लेने में मदद करता है।मूल रूप से यह सेवा जो "नालसा" द्वारा हर व्यक्ति के मोबाइल में उपलब्ध कराई गई है।
महिलाओं एवं बच्चों को विधिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु शासन द्वारा जिले में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संत भीखा दास महाविद्यालय के प्रबंधक नकछेद तिवारी प्राचार्य सर्वेश तिवारी,हेमन्त कुमार तहसीलदार मिल्कीपुर,ज्ञान प्रकाश दुबे,लेखपाल,सियाराम लेखपाल,सुधाकर सिंह मोहली प्रधान प्रतिनिधि,सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी वरिष्ठ एस एस आई राम प्रकाश त्रिपाठी हेड कांस्टेबल अनुज कुमार,दीपिका सिंह छात्र/छात्राएं और प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंदिर स्थापना वर्ष समारोह में उमड़ा जनसैलाबमिल्कीपुर


कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
रिपोर्ट-राज किशोर शुक्ला
मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र के तेन्धा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित आदिशक्ति देवी दुर्गा जी के प्रथम स्थापना वर्ष पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।  भंडारे में क्षेत्रवासी सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया और शकुंतला संंजय फाउंडेशन के तत्वावधान में चिंटूू सागर जागरण पार्टी के भक्ति गीतों पर झूम उठे।
तेन्धा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आदिशक्ति देवी दुर्गा जी की भव्य मूर्ति की स्थापना 3 वर्ष पूर्व क्षेत्रीय ग्रामीण भक्तजनों के सहयोग से कराई गई थी। ग्रामीणों और क्षेत्रीय भक्तजनों द्वारा गुरुवार को मंदिर का स्थापना वर्ष धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और भोजन प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भंडारा कार्यक्रम के दौरान भक्तजनों की ओर से आयोजित जागरण कार्यक्रम में लोक गायक चिंटू सागर द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और माता जी का जयकारा लगाकर जय जय कार की। शकुंतला संजय फाउंडेशन की ओर से आयोजित जागरण कार्यक्रम में जागरण पार्टी के कलाकारों चिंटू सागर तथा भारत खंडे नाट्य अकैडमी से नेशनल अवार्ड से पुरस्कृत कलाकार महक सहित जय हिंद यादव, कशिश, परी तथा गोल्डी को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर मंदिर समिति सदस्यों की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक अयोध्या अंबेडकर नगर के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज आरपी सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना डायरेक्टर चंद्रेश सिंह, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक मिल्कीपुर अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ उमेश चंद्रा, महेंद्र तिवारी, रामेंद्र चतुर्वेदी, विजय पाठक, दिनेेश जायसवाल, भवानी प्रसाद पांडे, शिव कुमार पांडे, चंद्रभान पासवान, बबलूू पासी, एसएसआई कुमारगंज राजाराम सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी ग्रामीण एवंं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Thursday, 21 October 2021

जिलाधिकारी की जांच से असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने दोबारा कराई जांच। मामला सांसद द्वारा गोद लिए गांव का



कंट्री लीडर समाचार पत्र
मिल्कीपुर अयोध्या।
*रिपोर्ट-राज किशोर शुक्ला*
 सांसद द्वारा गोद लिए गांव तिंदौली ग्राम  पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर दो सदस्यीय  अधिकारियों की टीम गांव पहुंची  । अधिकारियों ने ग्रामीणों  से बात करने के साथ ही निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण भी किया।
अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत तिन्दौली में विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत तिन्दौली गांव निवासी रणधीर सिंह पुत्र शंकर बक्श सिंह ने एक वर्ष पूर्व जिलाधाकारी से गांव में कराए गए।विकास कार्यो में अनिमित्ता की शिकायत की थी जिस पर नामित अधिकारियों ने जांच की थी जिसमें मामला सही नहीं पाया गया था । जिसके बाद दोबारा बीते 30 जुलाई 2021 को उक्त शिकायत कर्ता ने   मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में  उपस्थित होकर जांच अधिकारियों पर सहीं जांच न करने का आरोप लगाया था।जिसकी जांच जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या अनुज कुमार झा को मिली थी। डीएम के निर्देश पर पहुंचे जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह वा जिला विकास अधिकारी ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की जिसमें शौचालय ,नाली, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री आवास की गुणवत्ता को परखा तथा लाभार्थियों से बातचीत की डीपीआरओ ने बताया कि मामले की जांच की गई जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौपी जाएगी। जांच के संबंध में शिकायतकर्ता रणधीर सिंह का कहना है कि गांव आई जांच टीम से संतुष्ट नहीं है इसकी शिकायत दोबारा की जाएगी।

सांसद का एक दिवसीय दौरा 23 अक्टूबर को,मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास,लोकार्पण एवं जनसभा कार्यक्रम में होंगी शामिल*


कंट्री लीडर समाचार
सुलतानपुर।पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद सुलतानपुर माननीय मेनका संजय गांधी एक दिवसीय दौरे पर 23 अक्टूबर शनिवार को जिले में पहुँच रही है।श्रीमती गांधी 23 अक्टूबर को 12:00 बजे हलियापुर-बेलवाई मार्ग तिराहा, हलियापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत होगा।श्रीमती गांधी 12:30 बजे हर्ष महाविद्यालय कनेहटी देहली बाजार में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ जिले के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण कार्यक्रम एवं जनसभा में शामिल होंगी.सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया सांसद श्रीमती गांधी अपराह्न 2:45 बजे शास्त्री नगर स्थित आवास पर पहुंचेंगी।श्रीमती गांधी विश्राम के पश्चात 4:00 बजे वाया मुसाफिरखाना जगदीशपुर,हैदरगढ़, लखनऊ आगरा एक्सप्रेस - वे होते हुए 14 अशोका रोड नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी दीपावली मेले के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित।*


कंट्री लीडर समाचार
               सुलतानपुर 21 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा गुरूवार को विकास भवन स्थित एनआईसी में  दीपावली मेले के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 28 अक्टूबर से 04 नवंबर, 2021 तक प्रत्येक नगर पालिका परिषद में दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसके लिए अभी से आवश्यक तैयारियां कर ली जाए। मेले में सांस्कृतिक गतिविधियां, झूले, स्ट्रीट वेंडर, पार्किंग, कोविड हेल्पडेस्क, स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था हेतु पर्याप्त एवं समुचित स्थान का चयन कर लिया जाए। मेले में ओ.डी.ओ.पी. एवं एम.एस.एम.ई. के स्टाल लगाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ससमय सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जायें।  
              जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, लोकगायन जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाए, जिससे दर्शकों को मनोरंजन होने के साथ ही कलाकारों को आर्थिक लाभ भी हो। उन्होंने कहा कि मेले में कोविड-19 व अन्य प्रकार के संक्रामक बीमारियों से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मेला परिसर में नियमित साफ-सफाई तथा स्वच्छ पेयजल के प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये। उन्होंने समस्त अधिकारियो को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए मेला शांतिपूर्वक संपन्न करायें। 
पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि आगामी दीपावली मेले के सफल आयोजन हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का प्रबन्ध किया जायेगा। 
          इस अवसर पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विधेश कुमार, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सुनीता सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  
-------------------------------------------------------

Wednesday, 20 October 2021

*जनपद में महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया।*



*महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व बाल्मीकि रामायण पाठ आदि का किया गया आयोजन।*
कंट्री लीडर समाचार
                 सुलतानपुर 20 अक्टूबर/मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के क्रम में दिये गये निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला मुख्यालय पर बुधवार को महर्षि सुदर्शन पार्क में आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती के रूप में पूरे उत्साह, उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत मनायी गयी। महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
                 
उनके प्रथम श्लोक की चर्चा करते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि से ही संस्कृत/साहित्य की शुरूआत मानी जाती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अपने सम्बोधन में महर्षि बाल्मीकि के बाल जीवन से साहित्य सृजन तक की यात्रा का वर्णन कर उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की बात कही।     
              महर्षि बाल्मीकि जयन्ती जनपद के सभी विकास खण्डों व तहसीलों के अन्तर्गत महर्षि बाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिरों आदि पर भी पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह ने किया।
                इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, वन स्टाप सेन्टर सरोज यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहित जन सामान्य व बाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।    
-------------------------------------------------------------