Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 22 September 2019

*विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा*



 *बाढ पीड़ितो का जाना हाल*

*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या*

*रिपोर्ट -रामशंकर* 

भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का रविवार को क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने एसडीएम विपिन सिंह के साथ दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

विधायक ने घाघरा नदी के किनारे बसे गांव महंगू का पुरवा में जाकर घाघरा नदी की बाढ़ व कटान की भी जायजा लिया।विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने जलजमाव से हो रही सैकड़ो बीघे फसल के नुकसान व पशुओं के चारे के संकट आदि की व्यथा सुनाई।ग्रामीणों बताया कि नदी का जलस्तर तो घट रहा है लेकिन पानी से अगल बगल के दर्जनों गांवो में जल जमाव होने के कारण सैकड़ों बीघे फसलें बर्बाद हो रही है।जिससे पशुओं के चारे का भी संकट खड़ा हो गया है।विधायक ने एडीएम वित्त एवं फाइनेंस से तत्काल बात कर फसलो के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए कहा।वही महंगू का पुरवा गांव में ग्रामीणों ने कीचड़ युक्त रास्ते पर खड़ंजे की मांग की।जिस पर विधायक ने तत्काल डीसी मनरेगा से दूरभाष पर बात कर खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिये है।श्री यादव ने महंगू का पुरवा,नैपुरा,सडरी,पसैया,नैपुरा,अब्बुपुर आदि गांवो का दौरा किया।विधायक ने बताया कि जलजमाव से हो रही फसलो के नुकसान के लिए नैपुरा गांव के पास पम्पिंग स्टेशन शासन में विचाराधीन है।उम्मीद है कि बहुत जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।पशुओं के चारे की जो संकट उसके लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।इसके अलावा महंगू का पुरवा गांव के पास 80 लाख की लागत पुल भी बनेगा।

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव,कानूनगो विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

*ग्राम पंचायत इसरौली मे विकास कार्यो मे अनियमितता की जांच शुरू*



>इसरौली में हुए विकास कार्यों की जांच शुरू

>स्थलीय सत्यापन में अर्धनिर्मित मिले शौचालय एवं वसूली की भी पुष्टि

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

कुड़वार, सुलतानपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत में इसरौली में

प्रधान और सचिव की मिलीभगत से की व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों में
अनियमितता अब उजागर होने लगी है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर गठित जांच
टीम ने गांव में स्थलीय निरीक्षण कर लोगों के बयान दर्ज किए तो चैकाने
वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच दल ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित
किए जाने की बात की है।

गत 27 जुलाई को ग्राम पंचायत सदस्य लल्लन मौर्या ने जिलाधिकारी को
शपथपत्र के साथ शिकायती पत्र देकर प्रधान पर आवास, शौचालय,हैण्डपम्प
मरम्मत, सोलर लाइट, जाब कार्ड, मध्यान्ह भोजन, पौधरोपण आदि कार्यों में
भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। जिस पर जिलाधिकारी सी इन्दुमती
ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी रमाशंकर सिंह

को जांच का आदेश दिया। उसी क्रम में जांच अधिकारी सचिव महिमा सिंह के साथ
शनिवार को गांव पहुंचे। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर लोगों पहुंचकर अपनी
शिकायत दर्ज करायी। आवास में कृपाली पत्नी गजाधर, विरजा पत्नी बन्दीदीन,
विमला पत्नी अयोध्या प्रसाद, शिवकला पत्नी छोटेलाल ने आवास में प्रधान
प्रतिनिधि द्वारा बीस हजार रूपये लेने की शिकायत दर्ज करायी। जांच
अधिकारी गांव में पहुंचकर शौचालय सहित शिकायतों की हकीकत देखी। गांव में
अर्धनिर्मित शौचालय पाए गए। जांच अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि गांव
के अधिक लोगों ने प्रधान के कार्यों पर विरोध जताया है। जांच डीपीआरओ को
सौंपी जाएगी।

*दिसम्बर से शुरू होगी कानपुर से अहमदाबाद हवाई सेवा*


*एक माह तक चलेगा कानपुर-अहमदाबाद फ्लाइट का ट्रायल, एक दिसंबर से शुरू होगी हवाई सेवा, 78 सीटर है विमान*


*कंट्री लीडर न्यूज नेेटवर्क*  (कानपुर )

अहमदाबाद-कानपुर के बीच 25 सितंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट फिलहाल एक महीने के लिए चलेगी। 78 सीटर हवाई जहाज दोपहर में अहमदाबाद से उड़कर दो बजे के बाद कानपुर पहुंचेगा। चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट से करीब 25 मिनट बाद यात्रियों को लेकर यह विमान रवाना होगा।
हवाई जहाज संचालन एजेंसी स्पाइस जेट की ओर से शनिवार को जारी शेड्यूल में बताया गया कि अहमदाबाद के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट एक महीने तक ट्रायल के तौर पर चलेगी। शेड्यूल के अनुसार एक महीने का ट्रायल पूरा होने के बाद यह विमान फिर से एक दिसंबर 19 से 31 अगस्त 2020 तक लगातार उड़ान भरेगा। इसका भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रविवार को विमान नहीं उड़ेगा।

*कानपुर-अहमदाबाद की फ्लाइट का शेड्यूल*
-*12:25 बजे दोपहर में अहमदाबाद से उड़ेगा विमान*

*2:45 बजे विमान कानपुर पहुंचेगा*
*3:10* *बजे कानपुर से उड़ान भरेगा*

*5:30* *बजे शाम को अहमदाबाद पहुंचेगा*

Sunday, 8 September 2019

*कुपोषण से लडने मे आँगनबाडी कार्यकत्रियो का योगदान अहम् है*सांसद मेनका संजय गाँधी


*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर*


दो दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंचीं सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दूबेपुर ब्लाक के जुड़ूपुर गांव में आगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण माह पर लाडली दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद मेनका गांधी ने कहा इस देश को आगे बढ़ाने में
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बड़ा योगदान किसी का नहीं है, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से हम कुपोषण से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को यह समझना चाहिये कि देश की वह फौज है, जो दो वर्ष से कम उम्र के बच्चो के कुपोषण से संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका शिक्षकों व डाक्टरों से भी बढ़कर है।


मेनका गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार में आरोपी ग्राम प्रधानों की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह जांच केवल एक ही बार होनी चाहिए। जांच के नाम पर प्रधानों को बार-बार परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मेनका ने अपने दो दिवसीय दौरे में सुल्तानपुर जिले को सखी सेंटर ट्रामा सेंटर, सीटी स्कैन सेंटर एवं 72 हेल्थ वेलनेस सेंटर जैसी कई सौगातें देने की बात भी कही
सांसद मेनका संजय गांधी ने बंधुआ कला गांव में जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा मै यहां मां के रूप में हर जाति हर शख्स के लिए अच्छा करने के लिए आई हूं। मैं आपके लिए बड़े बड़े काम तो कर ही रही हूं जैसे सुलतानपुर का रेलवे स्टेशन ठीक किया है, कादीपुर में बस अड्डा ठीक होने जा रहा है, कादीपुर में रेलवे टिकट बुकिंग सेंटर चालू हो चुका है, जयसिंहपुर एवं कादीपुर में फायर स्टेशन बिल्डिंग का शिलान्यास कर चुकी हूं आदि। मैं आपके व्यक्तिगत काम भी कर रही हूं। कही लेखपाल, पुलिस आपको परेशान करती हो आपको मेरी मदद की जरूरत हो तो समझिए मै हूँ। मैने आपके व्यक्तिगत कार्यो के समाधान के लिए अपना कार्यालय खोला है जिसे मेरे प्रतिनिधि रणजीत सिंह देखते हैं आप लिखित में उनको अपनी समस्या बताए उसका तत्काल समाधान किया जायेगा।

Tuesday, 3 September 2019

*इमाम हुसैन के घोडे का जब पाँव थमा तो उस दिन दूसरी मोहर्रम थी ,और जंहा पाँव थमे थेे वह कर्बला की जमी थी*


*कंट्री लीडर न्यूज अयोध्या* 

 *रिपोर्ट -वीरेन्द्र सिंह यादव* 

भेलसर(अयोध्या)नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्हरम की दूसरी तारीख सोमवार को बड़े ही अकीदत में मनाई गई।पूरे दिन मजलिस-ओ-मातम का सिलसिला जारी रहा।औरतें,बच्चे सभी ने मजलिस-ए-हुसैन में शिरकत की।इसी क्रम में  इमामबारगाह हुसैनिया इरशादिया में अशरे की  दूसरी मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना मुहम्मद हुज्जत

 ने फरमाया कि इमाम हुसैन का काफिला दूसरी मोहर्रम को कर्बला पहुंचा।इससे पूर्व इमाम हुसैन के काफिले को कई बार यजीद की फौज ने रोकने की कोशिश की।इस दौरान इमाम हुसैन ने प्यास से परेशान यजीदी फौज को पानी पिलाकर दीन के दुश्मनों को पहली शिकस्त दी।जब काफिला एक मुकाम पर पहुंचा तो इमाम हुसैन के घोड़ों के कदम थम गए।काफी चाहने के बावजूद भी जब घोड़ों ने कदम आगे नहीं बढ़ाया तो इमाम हुसैन घोड़े से उतरे और वहां के लोगों से उस जगह का नाम पूछा तो लोगों ने बताया कि इसे नैनवा कहते है।फिर पूछा इस जमीन को और किस नाम से जानते है तो किसी ने बताया कि इसे कर्बला कहते हैं।बस इमाम हुसैन ने अपने सफर को खत्म किया और खेमा लगाने का हुक्म दिया।खेमे लगाए जा रहे थे तभी यजीद की फौज ने दरिया किनारे खेमा लगाने से मना किया।इस पर हुसैन(र.)के भाई अब्बास(र.)को गुस्सा आ गया लेकिन इमाम हुसैन(र.)और उनकी बहन जैनब(र.)ने उन्हें समझाया।कहा-भैया हम जंग करने नहीं नाना रसूल खुदा(स.)के दीन की हिफाजत करने आए हैं।जिसको सुन कर मजलिस में उपस्थित लोगों की आँखों में आंसू छलक आये।

Saturday, 31 August 2019

*पोषक तत्वों से भरपूर है मशरूम ,मशरूम उत्पादन से मालामाल हो सकते है किसान >डा.रवि प्रकाश*


कंट्री लीडर न्यूज सुलतानपुर 

रिपोर्ट -सुधा सिंह 

  *केवीके वरासिन पर चार दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न* 


    मशरूम का प्रयोग सब्‍जी के रूप में किया जाता है। इसे खुम्‍बी भी कहते है। इसकी कई प्रजातियाँ है ।अन्‍य खुम्बियों की तुलना में ढीगरी सरलता से उगाई जाने वाली प्रजाति है। ढींगरी खुम्‍बी खाने में स्‍वादिष्‍ट, सुगन्धि्त , मुलायम तथा पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है। इसमें  वसा तथा शर्करा कम होने के कारण यह मोटापे, मधुमेह तथा रक्‍तचाप से पीड़ित व्‍यक्तियों के लिए आर्दश आहार है ।व्‍यवसायिक रूप से तीन प्रकार की खुम्‍बी उगाई जाती है। बटन खुम्‍बी, ढींगरी  खुम्‍बी तथा धानपुआल खुम्‍बी। तीनों  प्रकार की खुम्‍बी को किसी भी हवादार कमरे या सेड में आसानी से उगाया जा सकता है।ढींगरी खुम्‍बी की खेती मौसम के अनुसार अलग-अलग भागों मे की जाती है। 


आचार्य  नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधौगिक विश्व विधालय कुमारगंज अयोध्या  द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र द्वितीय  बरासिन सुलतानपुर के तत्वधान मे मशरूम उत्पादन पर चार द्विवसीय व्यसायिक प्रशिक्षण का आयोजन  28-31 अगस्त तक किया गया. केन्द्र के  अध्यक्ष   प्रो.रविप्रकाश मौर्य ने उद्घघाटन करते हुए बताया कि
शकाहारियो के लिए मशरुम बहुत उपयोगी है।इसमे प्रोटीन 2.7 8 से 3.94 प्रतिशत, वसा 0.25 से 0.65 रेशा 0.09से  1.67,कार्बोहाईडेट 5,30 ,से 6.28 खनीज लवण .097से 1.26 प्रतिशत पाया जाता है।  ने  ढींगरी मशरूम उगाने की व्यहारिक ज्ञान देते हुए कहा कि ढींगरी मशरूम  की फसल के लिए 20 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान की आवश्यकता  होती है।धान की पु्वाल या गेहूँ के भूसे पर असानी से उगाया जा सकता है। सामान्‍यत: 1.5 किलोग्राम सूखे भूसे  या 6 किलोग्राम गीले भूसे से लगभग एक किलोग्राम ताजी मशरूम  का उत्पादन होता है।

के.वी.के अम्वेडकर नगर के मशरूम  वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार ने बटन मशरूम पर चर्चा करते हुए बताया कि  इसके लिये कम्पोस्ट तैयार कियाजाता  है जिसके लिये  गेहूँ का भूसा,मुर्गी की खाद, चोकर ,यूरिया,सिगल सुपर फास्फेट, पोटाश, जिप्सम एवं नीम की खली  की आवश्यकता होती है ।एक कुन्टल खाद मे 700 ग्राम स्पान (मशरूम बीज)लगता है। जिससे 15-20 किग्रा.मशरूम  तैयार हो जाता है। अम्बेकर नगर के ही वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.रामजीत ने


 मशरूम के उत्पाद  एवं उसके बिक्रय पर चर्चा किया।केन्द्र के वैज्ञानिक डा.अशोक कुमार सिंह ने मशरूम उत्पादन पर चर्चा किया तथा बताया कि 25 वर्गमीटर के कच्चे मकान या झोपडी मे भी मशरूम उत्पादन किया जा सकता है.श्री गौरीशंकर उद्यान वैज्ञानिक ने सावधानियो पर प्रकाश डाला ।डा.मौर्य 


ने मशरूम मे लगने वालेे कीट बीमारियों से बचाने के उपाय  बताया। डा.रेखा ने मशरूम के विभिन व्यंजन जैसे सब्जी ,सुप, आचार आदि बनाने की विधियाँ बताई। केन्द्र की नव नियुक्त कम्युटर प्रोग्रामर श्रीमती शशि प्रभा अनान , अंशुलिपिक कु० दीपिका विश्वकर्मा प्रशिक्षण मे धनपतगंज,कुड़वार,बल्दीराय दूबेपुर भदैया ,कादीपुर  ब्लाक के विभिन गावो के साथ-साध अयोध्या एवं अम्बेडकर नगर सहित 38 कृषको ने भाग लिया।श्री सहित  कृषक ,कृषक महिलाओ,नवयुवको,एवंनवयुवतियो ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि जि प अध्यक्ष प्रति  शिव कुमार सिह

ने सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र बाटे।

Thursday, 29 August 2019

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया*डाॅ0 संजय सिंह


>भाजपा मे शामिल होने के बाद प्रथम अमेठी आगमन पर डाॅ0 संजय सिंह एवं उनकी पत्नी पूर्व मंत्री, उ0प्र0 सरकार रानी डाॅ0 अमीता सिंह का हुआ भव्य स्वागत्

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अमेठी 

वृहस्पतिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार मा0 डाॅ0 संजय सिंह एवं उनकी पत्नी पूर्व मंत्री, उ0प्र0 सरकार रानी डाॅ0 अमीता सिंह का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार अमेठी आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। अमेठी जिले में प्रवेश करने पर जगदीशपुर में भाजपा नेता श्री मान्धारा सिंह ने हारीमऊ में अपने सैकडों समर्थकों के साथ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया । सम्हई ग्राम के पास श्री बेबी सिंह, प्रधान ने सैकडों लोगों के साथ स्वागत किया। 

उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा0 अमीता सिंह ने कहा कि 

जब हमने कांग्रेस ज्वाइन किया तब भी भाजपा की सरकार थी। मै पहली बार विधायक भाजपा से हुई, मंत्री भाजपा सरकार में बनी और मेरे लिए यह घर वापसी है। तो पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 संजय सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार से अमेठी ने हमारा स्वागत किया है वह यह दर्शाता है कि किस प्रकार से अमेठी की जनता हमारे साथ खडी है।डाॅ0 संजय सिंह ने आगे कहा कि यह प्रधानमंत्री जी का नया भारत है, जिसने भारत के लिए नासूर बने कश्मीर को 370 की समाप्ति के साथ भारत का अभिन्य अंग बना दिया। पाकिस्तान पहली बार भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस फैसले से बौखलाया हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने साफ कर दिया है कि अब बात कश्मीर की नहीं बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर की होगी। डाॅ0 संजय सिंह ने कहा कि श्री अमित शाह की प्लानिंग और श्री नरेन्द्र मोदी के भावी फैसलों से अगले चार साल में दुनिया में भारत का सम्मान बढेगा। हम लोग साथ मिलकर के प्रधानमंत्री जी को और भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।

मंच पर उपस्थिति श्री ओम प्रकाश मिश्र एड0 तथा धीरु तिवारी गौरीगंज एवं श्री जय प्रकाश तिवारी पूर्व प्रमुख भेटुआ, श्री ओ0पी0 दूबे संग्रामपुर, श्री संतोष सिंह गैरिकपुर ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।  कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ0 राधेश्याम तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जनपद-अमेठी एवं सुलतानपुर के कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे।

*हंगामे के बीच संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक सदस्यों ने लगाया शासन पर मनमानी का आरोप*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुधा सिंह 
*नोट-बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग,बिजली विभाग,कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग का छाया रहा मुद्दा,नही हुई राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन योजना पर चर्चा*

विकास खण्ड बल्दीराय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की वार्षिक बैठक हंगामेदार रही।बैठक में विकास,विद्युत, राशनकार्ड का मुद्दा छाया रहा।अधिकारियों द्वारा सन्तोषजनक उत्तर न मिलने पर जनप्रतिनिधियों व नागरिको ने हंगामा किया। *बैठक की अध्यक्षता इसौली विधायक अबरार अहमद* ने की।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया। *मुख्यातिथि एम एल सी शैलेंद्र प्रताप सिंह* ने अधिकारियों के बैठक के बीच से चले जाने का मुद्दा उठाया।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि बैठे हैं अधिकारी चले गये।इससे बैठक का क्या महत्व रह गया।उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इसकी एक चिट्ठी बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जाय।जिससे भविष्य में ऐसा न हो।बैठक में बहुरहवाँ में नवनिर्मित अस्पताल के न चलने,राशनकार्ड में नाम कटने व कार्ड न बनने का मुद्दा छाया रहा।कृषि विभाग ,विद्युत विभाग, आंगनबाड़ी, खाद्य एवं रशद, स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने अपने विभाग में संचालित जनउपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।बीही निवासी डॉ अजय पासी ने ब्लाक पर पशुपालन विभाग के किसी चिकित्सक के नियुक्त न होने का मुद्दा उठाया।ग्रामसभा गौराबरामऊ प्रधान मुख्तार अली,चक्कारी भीट प्रधान प्रदीप यादव, भवानीगढ़ प्रधान कृष्ण कुमार यादव ने बल्दीराय में गेहूं/धान क्रय केंद्र को पुनः बल्दीराय में खोले जाने की मांग की।बैठक में प्रमुख रज्जब अली,इसौली प्रधान साकिर अब्बास, हलियापुर प्रधान प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह गब्बर,अकील खान,कृष्ण राम यादव प्रधान प्रतिनिध,बजरंग सिंह प्रधान प्रतिनिधि,सोनू प्रधान, सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।प्रमुख प्रतिनिधि रवींद्र प्रताप सिंह व खण्ड विकास अधिकारी अंजली सरोज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विकास खण्ड बल्दीराय के बड़े बाबू राज कुमार यादव ने बैठक का संचालन किया।

Sunday, 25 August 2019

*बाप दाँव माडौ मा लेबै, तब छाती कै डाह बुताय*


*कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -सुधा सिंह 

बल्दीराय विकास खंड के महमूद पुर गाँव  स्थिति बाबा दुलदुल दास की कुटी पर रविवार को आयोजित आल्हा गायन सुन श्रोताओं मे जोश भर गया। रायबरेली की प्रसिद्ध आल्हा गायिका काजल सिंह  ने जगनिक द्वारा रचित आल्हा खंड काव्य मे वर्णित माडौगढ की लड़ाई का जोशीले अदाज मे गायन किया ,तो हजारों श्रोताओं की जमा भीड की  साँसे थमी रह गयी ।
रविवार को आल्हा कार्यक्रम का पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जयनरायन तिवारी,, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र, घनश्याम मिश्र  आदि विशिष्ठ जनो के साथ समाज सेवी ओ पी सिंह द्वारा फीता काट कर उदघाटन 

करने के बाद  आल्हा शुरू हुआ।आल्हा गायिका ने जब *माडोगढ की लड़ाई* मे आल्हा ऊदल की युद्ध दक्षता और वीरता




का वर्णन करने वाले गीत की इन लाइनो से शुरूआत की -*एक को मारे दुई मर जाएं तीसरा खौफ खाए मर जाए.*.. तो लोग जोश से भर गये ।इलाके मे किसी महिला आल्हा गायिका द्वारा आल्हा गायन की  पूर्व सूचना प्रसारित होने के कारण आल्हा लोकगीत श्रोता प्रेमियों की भारी भीड़ देर शाम  तक दुलदुल दास  की कुटी पर जमा रही।


*************

*महिला आल्हा गायिका काजल सिंह की पूर्व मंत्री जयनरायन तिवारी ने की तारीफ*>

 और  कहा कि* मैंने पहली बार किसी महिला को आल्हा गायिकी करते हुए देखा और सुना है  जो इतने जोशऔर लगन से आल्हा गा रही हैं। जो कि काफी काबिले तारीफ है* इसी कड़ी में कार्यक्रम को *भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र* ने भी संबोधित किया।


Tuesday, 13 August 2019

*रुदौली में हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -वीरेन्द्र सिंह यादव ब्यूरो प्रमुख 
भेलसर(अयोध्या)रुदौली में बकरीद(ईदुल अज़हा)का तेवहार शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न हो गया है।

ईद गाह सहित तमाम मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगो ने ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा कर देश की खुशहाली व् अमन चैन क़ायम रहने की दुआएं मांगी।ईद गाह में काफी बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने नमाज़ अदा की।ईदगाह में ईदुल अज़हा की नमाज़ मदरसा जामिया चिश्तिया के मौलाना इंतिखाब आलम साबरी ने अदा कराइ।नमाज़ से पूर्व ईद गाह कमेटी के अध्यक्ष दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन शाह अम्मार अहमद अहमदी नैय्यर मियां ने अपने सम्बोधन में लोगों को क़ुरबानी का महत्व समझाते हुए लोगों से अपील किया कि दूसरों की भावनाओं का खयाल रखते हुए हर्षोल्लास के साथ तेव्हार मानाएँ और प्रतिबंधित जानवरो पर क़ुरबानी क़तई न कराये,देश के कानून का पालन करे ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह,क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र यादव,कोतवाल विश्वनाथ यादव सहित पूरा प्रशासन सक्रिय रहा।