Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Sunday, 8 September 2019

*कुपोषण से लडने मे आँगनबाडी कार्यकत्रियो का योगदान अहम् है*सांसद मेनका संजय गाँधी


*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर*


दो दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंचीं सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दूबेपुर ब्लाक के जुड़ूपुर गांव में आगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण माह पर लाडली दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद मेनका गांधी ने कहा इस देश को आगे बढ़ाने में
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बड़ा योगदान किसी का नहीं है, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से हम कुपोषण से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को यह समझना चाहिये कि देश की वह फौज है, जो दो वर्ष से कम उम्र के बच्चो के कुपोषण से संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका शिक्षकों व डाक्टरों से भी बढ़कर है।


मेनका गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार में आरोपी ग्राम प्रधानों की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह जांच केवल एक ही बार होनी चाहिए। जांच के नाम पर प्रधानों को बार-बार परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मेनका ने अपने दो दिवसीय दौरे में सुल्तानपुर जिले को सखी सेंटर ट्रामा सेंटर, सीटी स्कैन सेंटर एवं 72 हेल्थ वेलनेस सेंटर जैसी कई सौगातें देने की बात भी कही
सांसद मेनका संजय गांधी ने बंधुआ कला गांव में जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा मै यहां मां के रूप में हर जाति हर शख्स के लिए अच्छा करने के लिए आई हूं। मैं आपके लिए बड़े बड़े काम तो कर ही रही हूं जैसे सुलतानपुर का रेलवे स्टेशन ठीक किया है, कादीपुर में बस अड्डा ठीक होने जा रहा है, कादीपुर में रेलवे टिकट बुकिंग सेंटर चालू हो चुका है, जयसिंहपुर एवं कादीपुर में फायर स्टेशन बिल्डिंग का शिलान्यास कर चुकी हूं आदि। मैं आपके व्यक्तिगत काम भी कर रही हूं। कही लेखपाल, पुलिस आपको परेशान करती हो आपको मेरी मदद की जरूरत हो तो समझिए मै हूँ। मैने आपके व्यक्तिगत कार्यो के समाधान के लिए अपना कार्यालय खोला है जिसे मेरे प्रतिनिधि रणजीत सिंह देखते हैं आप लिखित में उनको अपनी समस्या बताए उसका तत्काल समाधान किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment