*एक माह तक चलेगा कानपुर-अहमदाबाद फ्लाइट का ट्रायल, एक दिसंबर से शुरू होगी हवाई सेवा, 78 सीटर है विमान*
*कंट्री लीडर न्यूज नेेटवर्क* (कानपुर )
अहमदाबाद-कानपुर के बीच 25 सितंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट फिलहाल एक महीने के लिए चलेगी। 78 सीटर हवाई जहाज दोपहर में अहमदाबाद से उड़कर दो बजे के बाद कानपुर पहुंचेगा। चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट से करीब 25 मिनट बाद यात्रियों को लेकर यह विमान रवाना होगा।
हवाई जहाज संचालन एजेंसी स्पाइस जेट की ओर से शनिवार को जारी शेड्यूल में बताया गया कि अहमदाबाद के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट एक महीने तक ट्रायल के तौर पर चलेगी। शेड्यूल के अनुसार एक महीने का ट्रायल पूरा होने के बाद यह विमान फिर से एक दिसंबर 19 से 31 अगस्त 2020 तक लगातार उड़ान भरेगा। इसका भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रविवार को विमान नहीं उड़ेगा।
*कानपुर-अहमदाबाद की फ्लाइट का शेड्यूल*
-*12:25 बजे दोपहर में अहमदाबाद से उड़ेगा विमान*
*2:45 बजे विमान कानपुर पहुंचेगा*
*3:10* *बजे कानपुर से उड़ान भरेगा*

No comments:
Post a Comment