Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 21 May 2019

*जायदात के लिये दामाद ने की ससुर की हत्या*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 


  *जायदात के लिये दामाद ने की ससुर की हत्या*


*पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया खुलासा*

*स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा व कादीपुर पुलिस के द्वारा जल्द खुलासा करने पर एसपी ने की प्रशंसा,*        


रिपोर्ट -कैलाश उपाध्याय 

सुल्तानपुर । कादीपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में रात में सोते वक्त एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक श्री राज यादव के दमाद ने कादीपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाया था ,जिस के संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कादीपुर थाना पुलिस को व स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा को घटना के खुलासे के लिए निर्देश जारी किया था । उसी संबंध में स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा कादीपुर पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में रात में हुए बुजुर्ग श्री राज यादव की हत्या की घटना से संबंधित मुखबिर की सूचना पर  जानकारी मिली कि आरोपी गण घर पर मौजूद हैं । और कहीं भागने के फिराक में हैं ,ऐसे में कादीपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह मय हमराही फोर्स व स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा के साथ गोविंना सरैया के पास गाड़ी लेकर पहुंचे गाड़ी वहीं छोड़ कर घर के पास पहुंचे तो उक्त दो व्यक्ति हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर बैठे मिले पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ छुपते छुपाते हुए आरोपी गण के पास पहुंचने ही वाले थे की पुलिस को देख आरोपी युवक भागने का प्रयास करने लगे जिस पर पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर दोनों को पकड़ लिया पकड़े गए लोगो से कड़ाई से पूछताछ करते हुए पता चला कि मृतक श्री राज यादव के हत्या कोई और नहीं उनके ही दमाद के द्वारा की गई है । मृतक श्री राज यादव के कोई पुत्र नहीं है उनके तीन लड़कियां हैं जिसमें दो लड़कियों की शादी एक ही परिवार में हुई है मृतक श्री राज की जमीन जाय जात तीन लड़कियों में बराबर बराबर बांट देने के लिए कई बार कहा गया किंतु लड़कियों के कारण श्री राज यादव ने हिस्सा व पैसा देने से आनाकानी करते रहे जिसके दौरान आरोपी दमाद का दूसरा भाई दिल्ली में डबल मर्डर के इल्जाम में जेल में बंद है । जिसकी जबानत अथवा पैरवी में खर्च हेतु दूसरे दमाद ने अपने ससुर से पैसों की मांग की लेकिन मृतक ने पैसा देने से मना कर दिया इसी रंजिश में दमाद ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया वहीं पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल फावड़ा व हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पत्रकार वार्ता के दौरान उक्त घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कादीपुर क्षेत्र के मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में बीती रात बुजुर्ग की हत्या करने में प्रयुक्त समान को बरामद कर लिया गया है उक्त घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Wednesday, 15 May 2019

*पुलिस के हत्थे चढा आटो लिफ्टर गिरोह*

*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या*

*रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख*

    *_जनपद अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सिंह सिसौदिया के कुशल नेतृत्व में सीओ सिटी अरविंद कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।कोतवाली नगर पुलिस इधर कुछ दिनों से नगर में सक्रिय आटो लिफ्टर गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद किया। 


इस बात का खुलासा बुधवार को कोतवाली नगर परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सिंह सिसौदिया ने किया_*। 



उन्होंने बताया कि गत दिनों थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा के मुताबिक आधा दर्जन बाइको को आटो लिफ्टरो ने ढीली लाक होने के चलते पार कर दिया। जिसे गंभीरता पूर्वक से लेते हुये पुलिस अधीक्षक नगर ने सीओ सिटी अरविंद कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में टीम का गठन कर शीघ्र से शीघ्र इस चोरी का खुलासा करने का निर्देश दिया। जिसका नतीजा यह निकला कि महज कुछ ही दिनो में इसका खुलाशा पुलिस ने कर इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियो व आधा दर्जन चोरी के बाइक को बरामद किया। पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिसौदिया ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियो की पहचान अनीश कुमार पुत्र छेदी लाल निवासी कन्दैला खड़कपुर सरियावा चौराहा थाना पूराकलन्दर व लालबाबू पुत्र छेदराम निवासी खेमपुर गोशाईगंज थाना भीटी अम्बेडकरनगर व वर्तमान निवासी लोको कालोनी अयोध्या के रुप में हुई।इन लोगों का काम बाइको के ढीली लाक में दूसरी चाभी लगाकर बाइक चुराना रहता था।इसमें एक आरोपी लालबाबू लोको में नौकरी करता है।

 उन्होंने बताया कि इस घटना की खुलाशा करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक पुलिस चौकी रिकाबगंंज, उप निरीक्षक देवेन्द्र नाथ राय कोतवाली नगर,कांस्टेबल अच्छेलाल व संदीप यादव कोतवाली नगर शामिल रहे।

Tuesday, 14 May 2019

*चोरो ने पार किये लाखो के जेवरात*






कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

*धनपतगंज* ।थाना क्षेत्र कूरेभार के पूरे निधऊ पुरवा गाँव मे सोमवार की रात छत के रास्ते एक घर मे दाखिल अज्ञात चोर लाखो रूपये के जेवरात सहित ढेर सारे कीमती सामान पार कर जाने मे सफल रहे।सुबह परिवार को इसकी जानकारी हुई।पीडित ने चोरी की सूचना 100डायल पुलिस के साथ थाना पुलिस को दी है।



 घटना के मुताबिक  गाँव निवासी  राम नरेश यादव  का पूरा परिवार गहरी नीद सोया था।तभी अज्ञात चोर मकान की बाहरी दीवार के सहारे छत के रास्ते आँगन मे पंहुचे  और अलग अलग तीन कमरो मे सोये परिवारी जनो को कमरो मे लगे फाटक को बाहर से सिटकनी लगा बंद कर दिया और अलग कमरे मे रखी एक अटैची और लोहे के बक्शे मे रखा सोने का झुमका  (2)जोडी,तीन सोने की अंगूठी ,(2)सोने की जंजीर ,सोने का लाकेट(1),सोने की नाक की कील(1 ),चाँदी का ( 1) पावजेव,चाँदी की पायल(1)जोडी तथा साथ मे कीमती कपडा व अन्य सामान  मय बक्शा सहित  उठा ले गये।सुबह जागने पर कमरे मे बिखरा सामान देख  परिवार के लोग सन्न रह गये।खोजबीन के दौरान घर से थोडी दूर पर बाग मे टूटा बक्शा व जेवरात के खाली पडे डिब्बे और कुछ सामान बिखरा पडा मिला ।पीडित ने इसकी सूचना 100 डायल पुलिस सहित थाना पुलिस  को दी ।और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिये चोरी गये सामानो की लिस्ट के साथ लिखित तहरीर दी है।

Monday, 13 May 2019

दुल्हन के प्रेमी ने साथियो के साथ कैची से गोदकर की दूल्हे की निर्मम हत्या


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

     कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली गांव में कैची से वार कर दूल्हे की निर्मम हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ  युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है वहीं दूसरी ओर गांव छावनी में तब्दील हो गया है।



      मिली जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र के महुलारा गांव निवासी रामदयाल कोरी के बेटे 21 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की शादी कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली निवासी सीताराम कोरी के बेटी पिंकी के साथ तय हुई थी और रविवार 12 मई शाम बारात भी पहुंची थी। देर रात द्वार पूजा के कार्यक्रम के उपरांत बाराती भोजन कर रहे थे इसी बीच दूल्हे को भी भोजन कराने की व्यवस्था बनाई गई lरात करीब 12 बजे दूल्हा सुरेंद्र कुमार अपने एक रिश्तेदार तथा चचेरे छोटे भाई के साथ भोजन के लिए बैठा। पत्तल में भोजन परोसा जा रहा था कि दूल्हा अपने रिश्तेदार युवक के साथ लघुशंका करने घर के बगल चला गया ।अभी वह लघुशंका कर ही रहा था कि तीन युवक उसके पास पहुंच गए और चाकू से दूल्हे पर हमला बोल दिया। यूवको के हमले में दुल्हा लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।दूल्हे के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार ने दौड़ाकर पिंटू नामक युवक को पकड़ भी लिया। इतने में हड़कंप मच गया ।ग्रामीणों ने आनन-फानन में लहूलुहान दूल्हे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा पहुंचाया जब तक डॉक्टर प्राथमिक उपचार करके दूल्हे को जिला अस्पताल रेफर करते तब तक दूल्हे की मौत हो चुकी थी।
     उधर घटना की जानकारी पाकर मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थाना कुमारगंज खंडासा और इनायत नगर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई इसके अलावा एक कंपनी पीएसी के सशस्त्र जवान भी गांव पहुंच गए देखते ही देखते तिदौली गांव छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ घटना के बाद आरोपियों को की धरपकड़ शुरू कर दी है।

        घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एस के सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपने दोअन्य साथियों का नाम बता दिया। पिंटू की निशादेही पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त लड्डू को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त की गई कैंची बरामद कर ली है वहीं तीसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है। घटना के बाद दूल्हे के घर एवं ससुराल में कोहराम मच गया है।मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपराध संख्या 107/19 धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए घटना की गहन छानबीन में जुटी है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण घटना को दबी जुबान से प्रेम प्रसंग की बात बता रहे हैं।

Friday, 26 April 2019

अज्ञात कारणो से लगी आग मे छः घरो की गृहस्थी राख

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
        खण्डासा थाना क्षेत्र के भखौली पूरे कुंजल गांव में शुक्रवार को अपराहन करीब 3  बजे गांव के बंसीलाल पासी के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी पड़ोसियों ने आग की लपटों को देख कर गुहार लगाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक आग की लपटें पड़ोस के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान ने डायल हंड्रेड पुलिस सहित फायर ब्रिगेड व खण्डासा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच तो गए लेकिन पानी की तलाश के लिए इधर उधर भटकते रहे गांव के विनोद सिंह ने एक प्राइवेट  ट्यूबेल चलवा कर पानी की व्यवस्था  करवाया  मौके पर फायर ब्रिगेड के जवान व ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते की तब तक आग की लपटें गांव के गंगा, गूड्डू ,बाबूलाल ,खुसीराम ,नरेंद्र कुमार व भवानी भीख सहित छः घरों की घर गृहस्थी  जलाकर राख कर दी।
गांव के उमेश सिंह ने बताया कि बंसी लाल पासी की  बेटी आरती की शादी आगामी 20 जून को कुमारगंज थाना क्षेत्र के बाबा गांव से होना तय था शादी के लिए जुटाए गए सामान भी जलकर राख हो गए। गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लगातार तीन वर्षों से बंसीलाल के ही घर से आग लगती रहती है आज किस कारण से लगती है इसका कोई अस्पष्ट पता नहीं चल पाता। चौकी इंचार्ज खण्डासा ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहींं हुई है 

तमंचे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा संदिग्ध, गया जेल

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

        कुमारगंज थाना अंतर्गत देवगांव चौकी क्षेत्र के राजघाट रास्ते  से एक संदिग्ध व्यक्ति  देवगांव की ओर आ रहा था उसी बीच मुखबिर ने इलाकाई  पुलिस को सूचना दिया ।



सूचना मिलते चौकी इंचार्ज देवगांव लालधर प्रसाद हमराही सिपाही जय हिंद यादव व राहुल यादव के साथ राजघाट जंगल बैरियर के पास पहुंच कर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया तलाशी में गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 12 बोर का एक देशी तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के पूछताछ में वह अपना नाम फजल पुत्र कल्लू निवासी गुजरन का पुरवा देवगांव के रूप में बताया।

प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अबैध असले के साथ पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ अपराध संख्या 88/ 19 धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Saturday, 20 April 2019

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने गर्मीणो को बताये अग्निसुरक्षा के उपाय।

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने गर्मीणो को बताये अग्निसुरक्षा के उपाय।


     शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी  अयोध्या राजकिशोर राय ने  सहायक अधिकारियों और टीम के साथ मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज विकासखण्ड अंतर्गत ग्रामसभा विरौली झाम और रामरूप फिलिंग स्टेशन कुमारगंज में  ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा सम्बंधित अनेक उपाय बताए और साथ मे आये सहायक अधिकारियों ने  आग पर कैसे काबू पाया जा सके , प्रेक्टिकली तौर पर फूस ,और गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझा कर लोगो को दिखाया।
    प्राथमिक विद्यालय विरौलीझाम पर मौजूद कई ग्रामीण महिलाएं किसान व नवयुवको को आगपर काबू पाने के उपाय बताते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद उसपर काबू तो पाया ही जायेगा लेकिन ऐसी सावधानी बरतनी चाहिए की आग ही न लगे।उन्होंने सभी गर्मीणो को अपने अपने घर के अंदर एक-एक बाल्टी पानी और बालू रखने के सुझाव दिए और घर के स्टाक रूम में बल्ब लगाने अथवा विजली का तार न खींचने को कहा, क्योंकि शर्ट सर्किट के कारण ऐसी जगहों पर आग लगने का खतरा अधिक रहता है।उन्होंने कहा कि आग लगने पर तुरंत घर की मेनस्विच काट दे, महिलाओं को सुझाए दिया कि खाना बनाते समय पास में एक बाल्टी पानी अवश्य रखे । गैस सिलेंडर में आग लग जाने पर  जूट की बोरी पानी में भिगोकर सावधानी पूर्वक सिलेंडर को झटके के साथ ढक दे। साथ मे आये कर्मचारियों द्वारा गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसके बाद आग बुझा कर बताया भी गया।  उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि थ्रेसरिंग के समय गेंहू की फसल का ढेर थ्रेसर से सटाकर न लगाएं एक ही स्थान पर ढेर लगाने की अपेक्षा थोड़ा थोड़ा गैप देते हुए दो तीन जगहों पर रखे।इस बीच आये हुए अधिकारियों ने स्कूल के प्रधानाचार्य को, अग्निशमन यंत्र चलाने  का तरीका बताया। 

    इस मौकेपर रामप्रसाद पांडेय ,राम शंकर सिंह, वन विभाग के कर्मचारी दीपक शुक्ला,लोकेश शर्मा,निलेश तिवारी, किसान राहुल तिवारी,पूतान तिवारी शेर बहादुर, जयप्रकाश स्कूल के बच्चे आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख

संदिग्ध परिस्थितियों में 25 बर्षीय  युवक का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

     इनायतनगर थाना क्षेत्र के हरिंगटनगंज चौकी अंतर्गत पारा ताजपुर गांव निवासी नवयुवक शिवकुमार पुत्र राम दयाल यादव का शव शनिवार सुबह घर से 20 -25 मीटर की दूरी पर स्थित नीम के पेड की डाल से गले मे फंदा लगा रस्सी के सहारे  लटकती हुई गर्मीणो ने देखा तो दंग रह गए। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा इनायतनगर पुलिस को दी गयी तो आनन फानन में इंस्पेक्टर सुरेश पांडेय चौकी इंचार्ज हरिंगटनगंज के साथ दल बल के मौके पर पहुच कर वारदात स्थल के आसपास बारीकी से निरीक्षण किया उड़के बाद शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    पता चला है कि शिवकुमार की माता मर चुकी है पिता मानसिक रूप से विक्षप्ति है।शादी नही हुई थी। दो बड़े भाई प्रदेश में रहते है। खबर है कि शिव कुमार शुक्रवार को अयोध्या दर्शन करने गया था शाम को वापस आया था और हरिंगटनगंज चौराहे पर मोबाइल रिचार्ज कराया था उसके बाद घर गया था।

Friday, 19 April 2019

सुदामा का वेश बना सखा कृष्ण के साथ नामांकन करने पंहुचा जब लोकसभा प्रत्याशी

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बस्ती 
रिपोर्ट -अनुराग
गुरूवार को सुदामा के वेश मे निर्दल प्रत्याशी चन्द्रमणि पांडेय   
  जब बस्ती से लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन करने पहुंचे तो उन्हे देखने वालो की भीड जमा हो गयी।  राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है।इस बार निर्दल प्रत्याशी के रूप मे लोकसभा के उम्मीदवार है।चंद्रमणि पांडे की वेशभूषा भले ही द्वापर युग के गरीब सुदामा की याद दिला रही थी लेकिन सच्चाई इससे भिन्न नजर आयी।क्योंकि नामांकन दाखिल करने के फार्म पर आधुनिक सुदामा रूपी चंद्रमणि पाडे की  चल अचल संपत्ति करीब 1.75 करोड़  दर्शायी गयी है।
मीडिया से रूबरू होने पर चंद्रमणि ने बताया  कि मेरी सम्पत्ति पैतृक है मैने यह वेश जनता के लिये  बनाया है।मै जनता की सेवा के लिये मैदान मे हूँ और हमेशा जनता के लिये सुलभ रहूंगा । बताते चले पाडे जी एक रथ पर चढ कर आये और उनके साथ श्री कृष्ण वेश मे एक युवक भी साथ रहा।उन्होंने कहा कि मुझसे बेहतर किसानों की लड़ाई दूसरा कोई लड ही नही सकता ।

Thursday, 18 April 2019

दस महीने मे जमा धन दोगुना करने का सपना दिखाने वाली 'ड्रीम बुलियन' ने उपभोक्ताओं को लगाया लाखो का चूना ,कम्पनी संचालक के खिलाफ थाना कुमारगंज मे मुकदमा हुआ पंजीकृत ,

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख

        कुमारगंज थानाक्षेत्र के कस्बा कुमारगंज में 10 महीने में पैसा दुगना करने वाली कंपनी  ड्रीम बुलियन (एल बी आर वाई) के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने थाना कुमार गंज पहुंचकर प्रदर्शन किया।

करीब 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने थाने में दी  लिखित तहरीर देते हुए कंपनी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।कस्बा निवासी शैलेन्द्र ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त कम्पनी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसका 5लाख तीस हजार रुपए वापस नही किया है।

       कुमारगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा कुमारगंज निवासी जनता इंटरनेट संचालक शैलेन्द्र पाण्डेय पुत्र रामभवन पाण्डेय की तहरीर पर एलबीआरवाई कंपनी के संचालक अंकित अग्रहरि पुत्र लालचन्द निवासी लोहंगी धनपत गंज थाना कूरेभार सुल्तानपुर ,सर्वेश कुमार पुत्र रग्घू निवासी ग्राम गोकुला थाना कुमारगंज व एक अज्ञात के विरुद्ध अपराध संख्या 80/19धारा 420 व 406 के तहत मामला पंजीकृत कर अंकित व कंपनी के कुछ अन्य सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।