Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 18 December 2018

डिजीटल वित्तीय साक्षरता सहायता जागरूकता शिविर मे बैक कर्मियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियाँ

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
चन्दौर गाँव मे सोमवार को नाबार्ड एवं ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान मे डिजीटल वित्तीय साक्षरता सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ ।।

शिविर मे हरौरा ग्रामीण बैक शाखा कर्मी लक्ष्मी दयाल ने बैकिग की तमाम लाभकारी जानकारी ग्रामीणो को दी।तो नाबार्ड के वित्तीय साक्षरता सहायता परामर्श दाता अनिल श्रीवास्तव ने मौजूद ग्रामीण महिलाओं तथा किसानो को ए टी एम तथा आधार कार्ड के बैक लिंकेज,से मिलने वाले दुर्घटना बीमा जैसे अन्य मिलने वाले लाभो की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने अटल बीमा योजना,बैक खाता धारको को सिर्फ 12रूपये वार्षिक

 प्रिमियम भुगतान के साथ मिलने वाली 2लाख रूपये की दुर्घटना बीमा योजना की भी जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त बैक अधिकारी रूद्र प्रताप सिह ने की।शिविर का संचालन हरौरा ग्रामीण बैक शाखा कर्मी      राम  अनुज ने किया। शाखा प्रबंधक  गिरीश सिह ने शिविर मे आये ग्रामीणो का आभार व्यक्त किया।

कूरेभार ब्लाक पर सामूहिक विवाह में भदैया ब्लाक की खुली कलई, उच्चाधिकारी बने रहे तमासबीन...*

*कूरेभार ब्लाक पर सामूहिक विवाह में भदैया ब्लाक की खुली कलई, उच्चाधिकारी बने रहे तमासबीन...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट- सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
विकास खण्ड कूरेभार में विगत चार दिन पूर्व हुयी अव्यवस्थाओ के बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को  विकास कर्मियो ने अपने मनमाने ढंग से सम्पन्न कराकर धन में खेल कर लोगो को गुमराह करने में कोई कसर बाकि नही रखा। इस वैवाहिक कार्यक्रम के विकास कर्मियो के लापरवाही के चलते कई लाभार्थी शादी में शामिल नही हो सके तो अधिकारियों ने शादी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों से मदद ली। जिसमे सूचि बद्ध किये गये कई आवेदनकर्ता शादी में न शामिल होने पर उनके स्थान पर नये जोडो को सम्लित कर कागजी कोरम पूरा किया गया। यही नही 
                      विगत शनिवार को कूरेभार ब्लाक प्रांगण में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 

योजना के तहत गरीबो की शादी के लिए योजना बनाई गई थी। जिसमें कुल 38 जोड़ो को सम्लित होना था। जिसमें कूरेभार से 19, जयसिंहपुर से 09 व भदैया से 10 जोड़ो की विकास कर्मीयो ने सूचि जारी किया। लेकिन आपरिहार कारणो से जारी लिस्ट के आधार पर दो जोड़े शादी में उपस्थित नही हो सके। तो दूसरी तरफ भदैया से आये आठ मुस्लिम जोडो के साथ गवाह न होने के मौलाना (काजी) ने ऐतराज किया और निकाह में भागीदारी से दूर का रास्ता दिखा दिया। उक्त शादी में भागीदारों की संख्या कम होने के चलते जिम्मेदार अधिकारियो के हाथ पांव फूल आये। तत्काल जैसे-तैसे गाँव के प्रधानों से मदद की मांग कर विवाह सम्पन्न कराया। प्रधानगण भी अधिकारियों का दामन बचाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी और तीन जोड़ो को मौके पर बुलाकर शादी के कार्यक्रम 

में शामिल करा दिया। तब जाकर लाभार्थियों की संख्या 31 पर पहुँची गयी। इस वैवाहिक कार्यक्रम में एक अनोखी बात सामने आयी कि पहले 31 जोड़ो का विवाह करवाने के बाद नव दम्पतियों का जयमाल कराया गया। वही इस विवाह समारोह के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियो व उच्चाधिकारियो ने जयमाल स्टेज पर जाकर नव वर-वधुओ को आशीर्वाद देकर नई परम्परा लागू किया। जबकि देखा जाये तो विवाह के दौरान पहले जयमाल कराकर फिर शादी की रश्म अदायी की जाती है। परन्तु यहा ऐसा नही हुआ।
*इनसेट* 

*विवाह से वंचित हुआ जोड़ा...*

बीते शुक्रवार को ब्लाक पहुँचे राजरानी पुत्री ज्ञानमती निवासी सिद्धिगनेशपुर कूरेभार जिसकी शादी गाँव के राहुल पुत्र प्रभुदीन से तय थी। शनिवार को यह जोड़ा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए अपना कागजी कोरम पूरा कर कूरेभार ब्लाक के अधिकारियों के पास पहुँचे। लेकिन जिम्मेदार ब्लाक कर्मी उन्हें लिस्ट में शामिल नही किया। जिसके चलते एक जोड़े को प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह से वंचित रहना पड़ा।
***************************

*भदैया ब्लाक के कर्मियो ने किया खेल, अधिकारी बने रहे मौन..*

कूरेभार में आयोजित सामूहिक विवाह में सम्लित होने पहुँचे भदैया ब्लाक से 10 जोड़ो में दो हिन्दू व 8 मुस्लिम जोड़ो

 के विवाह की तैयारी शुरू हो गयी। तो वही निकाह कराने पहुचे काजी ने देखा कि किसी भी मुस्लिम जोडो के साथ कोई गवाह नही है। इसके साथ ही वही दो जोडे तलाक शुदा भी थे। जिसमें एक जोड़े की उम्र लगभग माँ और बेटे के सामान दिख रहा था तो स्थानीय लोगो के हस्ताक्षेप के बाद मामला संदिग्ध होने के कारण 8 मुस्लिम जोड़ो को निकाह से वंचित होना पड़ गया। यही नही इस निकाह/ वैवाहिक कार्यक्रम में भदैया ब्लाक का कोई भी कर्मी सामिल नही हुआ। और इन 8 मुस्लिम जोड़ो की बिना जांच प्रताल किये ही शादी करने का खेल शरू कर दिया। इस ब्लाक के कर्मियो की गैर मौजूदगी लोगो में चर्चा का विषय बनी रही। इसके साथ ही इस मामले पर उच्चाधिकारी भी मौन धारण कर तमासबीन बने रहे...!

दो अलग-अलग विवादो के मामलो में आधा दर्जनभर लोगो पर मुकदमा दर्ज....*

दो अलग-अलग विवादो के मामलो में आधा दर्जनभर लोगो पर मुकदमा दर्ज....*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
थाना क्षेत्र कूरेभार में दो अलग अलग स्थानों पर पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद को लेकर हुये मारपीट में एक 55 वर्षीय वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल के परिजनों ने इलाज के लिये सीएचसी कूरेभार में भर्ती कराया। वही दूसरी घटना में पुरानी रंजिश से पीड़ित ने पिता सहित तीन लोगो के विरूद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया तो कूरेभार पुलिस

 ने उक्त दोनों विवादित मामलो में आधा दर्जन भर लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुयी है।
                                     मामला मंगलवार की सुबह गुप्तारगंज कस्बा निवासी स्वामी नाथ (55)पुत्र मघ्घू के विपक्षी से जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गयी। जिसमे स्वामीनाथ को गम्भीर चोटे आयी तो घायल स्वामी नाथ को कूरेभार सीएचसी पर भर्ती कराकर कूरेभार थाने पर तहरीर देकर विपक्षी अशोक पुत्र मगरू, छोटाई पुत्र राम गरीब, लिल्हू पुत्र सुंदर के विरूद्ध अपराध संख्या 206/018 धारा 323 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वही दूसरी तरफ उक्त थाना क्षेत्र के ही ईछूरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो में मौखिक विवाद होने लगा तो ईछूरी गांव निवासी पीड़ित सोभा नाथ दूबे पुत्र साधूराम दूबे से गांव के ही चन्द्रेश कुमार दूबे पुत्र रामयज्ञ दूबे से विवाद होने लगा तो अचानक पिता चन्द्रेश दूबे से हो रहे विवाद को लेकर  पवन दूबे उर्फ़ सोनू व प्रमोद कुमार दूबे उर्फ़ मोनू पुत्रगण चन्द्रेश कुमार दूबे ने सोभा नाथ दूबे को मारने पीटने पर आमादा फौजदारी पर उतर आये और कुछ सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसपर पीड़ित ने कूरेभार थानाध्यक्ष शिवाकान्त त्रिपाठी से शिकायत कर तीन लोगो पर मुकदमा अपराध संख्या 205/018 धारा 352, 427, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही कूरेभार थाने की पुलिस ने दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुये निषेधात्मक कार्रवाई करने में जुटी हुयी है...!

*मुक्केबाज रागनी ने सिल्वर मेडल हासिल कर नारी सशक्तिकरण को दी गति...*

*मुक्केबाज रागनी ने सिल्वर मेडल हासिल कर  नारी सशक्तिकरण को दी गति...*
कंट्री लीडर नयूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 

जिस तरह से हीरे व सोने की परख जैहरी करता है। ठीक उसी प्रकार से अपनी लाड़ली बिटियाँ के सपनो को साकार करने कें लिये जिले की रागिनी उपाध्याय के दमदार मुक्के ने उत्तर प्रदेश को सिल्वर मेडल हासिल कराकर जिले का गौरव बढ़ाया दिया है। पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में मंगलवार को हुई गोल्ड के लिए फाइनल मुक्केबाजी (फाइट) में रागिनी हरियाणा की रजनी से जहाँ मात खा गई। वही जिले के खिलाड़ियों में रागिनी के सिल्वर मेडल की उपलब्धि से परिवारीजनो सहित जनपद वासियो खुशी की लहर दौड़ गयी है।

                         सुल्तानपुर जिले के अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत रवि दत्त उपाध्याय की पुत्री रागिनी उपाध्याय

 उत्तर प्रदेश की टीम से 12 से 18 दिसम्बर तक चंदीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली पंजाब में हुई देश की द्वितीय नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। अब तक के हुए मुकाबलों में जीतने के बाद मंगलवार को फाइनल में रागिनी को हाकर सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। पहली बार में ही यूपी की टीम को सिल्वर मेडल मिला है। होनहार रागिनी के पिता रविदत्त उपाध्याय ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित इस बड़ी प्रतियोगिता में मेडल लाकर लाड़ली बिटिया ने पूरे जनपद का नाम रोशन करने के साथ ही उनके कद में भी चार चाँद लगा दिया है। रागनी बचपन से ही खेल कूद में प्रतिभाग करती आरही थी। जिसके कारण पिता रविदत्त को यह लगता था कि उनकी बिटियाँ की मेहनत एक जरूर रंग लाएगी। रागनी के इस सिल्वर मेडल हासिल करने पर जिले के खेल प्रेमीयो व खिलाड़ियों में रागिनी की उपलब्धि पर हर्ष व्याप्त है। इसके साथ ही रागनी के परिवजनो में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। नात रिश्तेदारो ने दूरभाष पर रागनी को ढेर सारी शुभकामनायें व बधाईयां मिल रही है। यहां तक की सोसल साइड पर भी मुक्केबाज रागनी छायी हुयी है...!

प्रयागराज के संगमतट पर 14जनवरी से शुरू हो रहे अर्ध कुंभ मे दिखेगा स्वर्ग का नजारा

कंट्री लीडर समाचार पत्र की प्रस्तुती
रिपोर्ट -शिवम तिवारी 

प्रयागराज मे गंगा के संगम तट पर 2019 में अर्धकुंभ 


लगने जा रहा है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ इलाहाबाद का प्रशासन भी इसकी तैयारियों में लगा है। इस आयोजन मे आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न उठानी पडे इसके लिए  प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के लिये पुलिस, जल  ,स्वास्थ समेत कई अन्य विभागों को चाक चौबंद व्यवस्था की जिम्मेदारी सौप दी है। हर 6 वर्ष पर अर्धकुंभ लगता है और 12 वर्ष में महाकुंभ। इससे पहले 2013 में इलाहाबाद में महाकुंभ लगा था। अपने पौराणिक महत्व के कारण हर बार देश-विदेश से करोड़ो श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। 


यह कुंभ मेला न सिर्फ श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी काफी अच्छा है। खासकर, इस दौरान दुनिया पर से फोटो ग्राफर्स इस आध्यात्मिक मेले की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के लिये दुनिया के कोने कोने से पहुंचते हैं। इस दौरान संगम  तट  देवलोक का रूप ले लेता है। जिसमें श्रद्धालु ,और संत निवास करते हैं। और हर व्यक्ति कह उठता है कि "को कहि सकै प्रयाग प्रभावू"और जब जीव उक्त अवशर पर संगम क्षेत्र मे पंहुच कर त्रिवेणी मे मज्जन कर लेता है तो वह परमात्मसत्ता के सारूप्य को प्राप्त करने का भागीदार बन जाता है। गंगा यमुना और सरस्वती के इस मिलन स्थल के मनोहारी दृश्य को जीवन भर नही भूल पाता है।
  यह मेला मकर संक्रांति से शुरू हो जाता है, इसलिए इस समय नदी के ऊपर कोहरे की चादर होती है और जब हल्की धूप इस कोहरे को काटती हुई निकलती है तो वह काफी मनोरम लगता है। 

दर्शनीय स्थल--
*मनकामेश्वर

*अलोपी देवी मंदिर


*इलाहाबाद किला

*आनंद भवन




शाही स्नान 

इस दौरान कुछ खास दिनों का विशेष महत्व है। इन दिनों में स्नान का भी विशेष महत्व है जिसे शाही स्नान कहते हैं। इस बार शाही स्नान निम्न तारीखों को पड़ रहे हैं।

मकर संक्रांति: 14-15 जनवरी 
पौष पूर्णीमा: 21 जनवरी 
मौनी अमास्या: 4 फरवरी 
बसंत पंचमी: 10 फरवरी 
माघ पूर्णीमा: 19 फरवरी 
महाशिवरात्री-4मार्च 

*निबन्ध प्रतियोगिता में 27 बच्चों ने मारी बाजी, पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे...*

*निबन्ध प्रतियोगिता में 27 बच्चों ने मारी बाजी, पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 

विकास खण्ड धनपतगंज क्षेत्र के सरैया मझौवा गाँव में माह भर पूर्व विद्यालय में हुए निबन्ध प्रितियोगिता में दो सौ छात्र छात्राओं में से दो दर्जन से अधिक बच्चों को उनकी कामियाबी पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी ने प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओ को सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। 

                        धनपतगंज के सरैया मझौवा गाँव में स्थित केवलापति इण्टर कालेज में आयोजित हुयी निबन्ध प्रतियोगिता की परीक्षा में लगभग दो सौ छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया था। जिसमे उक्त विद्यालय की निबन्ध प्रतियोगिता के परिणाम में प्रतियोगिता (परीक्षा) पास करने में लगभग 27 छात्र छात्राओं ने बाजी मारी। जिनका धंनजई निवासी वरिष्ठ समाज सेवी विकास सिंह ने 

सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें पृस्कार वितरण कर उत्साह बढ़ाया। वही संस्थापक विकास सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो के होने से छात्र छात्राओं का मानसिक विकास होता है और बच्चों में तेजी से जागरूकता आती है। साथ ही उनका बनोबल भी बढ़ता है। इस मौके पर रूद्र मिश्रा, प्राचार्य राजेश पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व दर्जनों अभिभावकगण मौजूद रहे...!

*महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में डीएम व एसपी ने सैकड़ो महिलाओ को किया जागरूक...*

*महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में डीएम व एसपी ने सैकड़ो महिलाओ को किया जागरूक...*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख

जिले के पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित कई महिला संगठनो की पदाधिकारी व सैकड़ो महिलाये मौजूद रही। मौके पर डीएम व एसपी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया। 

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी विवेक ने कहा कि महिलाओ को आत्म निर्भर व निर्भीक होकर अपने आस पास की महिलाओ को भी जागरूक करना चाहिये आज के इस आधुनिकता के दौर में महिलाये पुरूषो की अपेक्षा किसी मामले में कम नही है। महिलाये अपने हक और जिम्मेदारियो को लेकर काफी गम्भीर होती है। आज के दौर में महिलाओ को किसी भी मामले के कम नही आकना चाहिये। इस समय तो क्षेत्र में महिलाओ की सहभागिता बढ़ रही है। इसके बाद भी अभी महिलाओ को खुलकर समाज में व्याप्त कुरीतियो को खत्म कर में मदत करनी होगी। वही इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स

 ने उक्त कार्यक्रम में मौजूद समस्त महिलाओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि नारी सशक्तिकरण का अर्थ है नारी को सामाजिक रूप से सशक्त करना। साथ ही इसका सीधा तात्पर्य समाज में महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ना है। जीवन के सभी क्षेत्रों में आज की महिलाएं तो पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर कार्य कर रही है और महिला सशक्तिकरण एक बहुचर्चित मुद्दा बन चुका है। घर के अंदर या बाहर सभी जगहों पर महिलाएं अपना एक स्वतंत्र दृष्टिकोण रखती हैं और वे अपनी शिक्षा, व्यवसाय या जीवन शैली से संबंधित सभी निर्णय स्वयं लेते हुए अपने जीवन पर तेजी से अपना नियंत्रण कायम करने में कामयाब हो रही हैं। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के सम्बन्ध में चलायी जा रही है योजनाओ के सम्बन्ध में भी महिलाओ को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कई महिला संगठनो की

पदाधिकारी व सैकड़ो अन्य महिलायें मौजूद रही ।

*अज्ञात ट्रक की टक्कर से दो पुलिस कर्मी घायल, पीआरबी वाहन हुआ क्षतिग्रस्त ..*

*अज्ञात ट्रक की टक्कर से दो पुलिस कर्मी घायल, पीआरबी वाहन हुआ क्षतिग्रस्त ..*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज से अयोध्या राजमार्ग पर पुलिस की 100 डायल वाहन को अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते 100 डायल वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस 100 डायल वाहन में सवार दो पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गये। तो सूचना पर पहुँची द्वारिकगंज चौकी की पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जँहा घायलो इलाज चल रहा है।
                       घटना सोमवार की देर रात गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खेड़ी डोड़ापुर गाँव के समीप (प्रयागराज से अयोध्या) राजमार्ग पर एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने पीछे से 100 डायल की बोलेरो जीप में जोरदार टक्कर मारने के मामले में बताया जाता है कि पीआरबी संख्या यूपी 32 डीजी 2824 बाबूगंज से कटका बाजार की तरफ जा रहा थी। और जैसे ही उक्त वाहन खेड़ी डोड़ापुर गाँव के पास पहुँचा ही था कि तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने 2824 को जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस घटना में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पीआरबी वाहन का पिछला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त

  हो गया। जिसके चलते  पीआरबी गाड़ी में बैठे प्रभारी एसआई ओम प्रकाश यादव व पीआरबी चालक (होमगार्ड) अनिल कुमार गोस्वामी गम्भीर रूप से घायल हो गये तो सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने द्वारिकगंज चौकी पुलिस को दिया। तो सूचना मिलते ही उक्त चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय प्रसाद व आरक्षी त्रिलोकी भारती, वीर सिंह घटना स्थल पहुँचकर दोनो घायल पुलिस कर्मियो को जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया। जहाँ दोनो का घायलो को इलाज के लिये भेजा गया...!

*हाइवे पर लगी मंडी बनी राहगीरों की जान का खतरा*

*हाइवे पर लगी मंडी बनी राहगीरों की जान का खतरा*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
शहर से सटे पयागीपुर स्थित ट्रांसपोर्टनगर के सामने देर रात से ही गिट्टी व मोरंग से भरी ट्रकों

 का जमावड़ा होना शुरू हो जाता है । सुबह होते ही स्कूल आफिस दीवानी कचहरी पुलिस आफिस स्वरोजगारी रोजमर्रा की मजदूरी करने हजारो नागरिक इधर से गुजरते है इसी के साथ सैकड़ो भारी वाहनों का आवागमन भी इसी लखनऊ बाराणसी मार्ग से होता है । निर्माणाधीन सड़क की सर्विस लेन पर भी मोरंग व गिट्टी वाली ट्रकों से जाम लगा रहता है । भारी जाम के कारण अक्सर वहां हादसे का अंदेशा बना रहता है । विद्यालय की  छुट्टियो के वक्त वहाँ से सैकड़ो छात्र छात्राएं अभिभावक जान हथेली पर लेकर उधर से गुजरते है । बताते चले निर्माणाधीन सड़क के बगल एन एच 56 ने जनसुविधा के लिये सर्विस रोड बना दी है ।जिस पर सुबह से ही  ट्रको का अवैध कब्जा रहता है। यहॉं सुबह से दोपहर तक अवैध मोरंग मंडी भी लगती है। इस बीच सुबह स्कूलों के जाने और सायं स्कूलों के छूटने के समय की स्थिति देखकर किसी भी बाल बच्चेदार इंसान की रूह कांप जाएगी।लोगो का कहना है पुलिस व प्रशासन आंखे मूदे बैठा किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है । बच्चो का साईकिल, पैदल और दुपहिया वाहनों से बेतरतीब खड़े वाहनों के बीच से गुजरना कितना घातक है यह देखकर ही जाना जा सकता है।देखना है जिले के तेज तर्रार आरटीओ व  पुलिस प्रशाशन कब इन अतिक्रमण कारियो पर डंडा चलाता है ।

प्राथमिक स्कूल बरौली धनपतगंज का मिड डे मील शेड बच्चों के जान पर जोखिम बन गया है

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट >सुनील राठौर व्यूरो प्रमुख 
सुलतानपुर ।शिक्षा क्षेत्र धनपतगंज के बरौली प्राथमिक स्कूल पर किसी बडी दुर्घटना 

को संकेत कर रहा मिड डे मील शेड जंहा पंचायतो मे कराये जा रहे विकास कार्यो  की गुणवत्ता पर सवाल खडा कर रहा है वहीं स्कूल मे पढने वाले बच्चों की जान पर जोखिम भी बन गया है। 


ग्राम पंचायत बरौली के प्राथमिक स्कूल पर हाल ही मे निर्माण कराये गया भोजनालय टीन शेड किसी भी समय हल्के हवा के झोके के साथ ढह सकता है। टीन शेड को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि बच्चों के भोजन करने के दौरान हादशा हुआ


 तो नन्हे बच्चों पर क्या गुजरेगी। मानक से हट कर निर्माण कराये गये इस मिड डे मील शेड मे इतनी कम गेज की टिन चादर का इस्तेमाल किया गया है जो तेज हवा के झोंके से ही चिथडा होकर पूरी तरह लटक गयी है ।लगायी गयी पाइप भी कई जगहो से टूट गयी है जिसके चलते यह शेड किसी भी समय धराशायी हो सकता है। ग्रामीणो की जिला प्रशासन से माँग है कि कराये गये घटिया निर्माण कार्य की जाँच करवायी जाय और नये मिड डे मील शेड का निर्माण करवाया जाय।