Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 13 December 2018

*मैरिज लॉन से नाबालिग बच्चों ने उड़ाया लाखो रूपये से भरा बैग, पुलिस जुटी कार्यवाही में...*



*मैरिज लॉन से नाबालिग बच्चों ने उड़ाया लाखो रूपये से भरा बैग, पुलिस जुटी कार्यवाही में...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में बीती रात राम-लखन मैरिज लान में सालगिरह मना रहे दंपत्ति के पास से रुपए से भरा बैग नाबालिक बच्चे पार कर गये। सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार 10 साल के नीचे के बच्चे पहले तो चाऊमीन खाये और बाद में गिफ्ट और रुपए से भरा बैग भी उड़ा ले गये। घटना मौहरिया स्थित राम लखन मैरिज लान में करौंदिया निवासी इंदु शर्मा अपने 25वीं शादी की सालगिरह मना रही थी कि उसी समय अज्ञात चोर उचक्के भी सक्रिय हो गए और उन्हीं के पास रखा हुआ बैग और गिफ्ट बच्चों ने पार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो तीन बच्चों को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह सब बच्चे काशीराम आवास कॉलोनी के हैं। इस घटना के लेकर

 बलदेव सिंह, डॉ डीएस मिश्र, डॉ राजीव श्रीवास्तव, डॉ आत्मजीत सिंह, अजय श्रीवास्तव, राकेश सिंह, मो इलियास अहमद, पालीवाल के साथ दर्जनों लोग क्षेत्राधिकारी नगर से मिलकर उक्त घटना की सूचना देकर कार्यवाही की मांग किया है...!

दशरथ महल अयोध्या मे हुआ बहूभोज का आयोजन


अयोध्या में श्रीसीताराम विवाह महोत्सव  की धूम रही।जानकी महल मे राम कलेवा, तो 56भोग के साथ दशरथ महल मे बहूभोज का आयोजन हुआ ।

कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
रिपोर्ट -सुरेन्द्र ओझा
वैष्णव नगरी  अयोध्या मे श्री सीताराम विवाह

(प्रतीकात्मक चित्र )

 की स्मृृृतियो को संजोये पावन नगरी आज दो स्ववरूपो जनकपुर और अयोध्या के रूप मे नजर आयी। जहाँ
युगल सरकार को विविध व्यंजनो का रसास्वादन कराते हुये पुनि जेवनार भई बहु भांति, पठए जनक बोलाए बाराती..’ की चौपाई को सार्थक करते हुए संतो ने परम्परा निभाई  मणिराम छावनी में पीठाधीश्वर एवं श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के सानिध्य व उनके उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के मार्गदर्शन  में कुंवर कलेवा का पूरी भव्यता से आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के आंगन में युगल सरकार के विग्रह की प्रतिष्ठा कर उनकी पूजा-अर्चना की गई और आचार्य प्रणीत पदों का गायन हुआ। अपनेे ही आराध्यय को लोक रीति के साथ गारियो से  रिझाते हुये परम्परा को निभााया गया।सखी भाव की परम्परा के प्राचीन रंगमहल में कुंवर कलेवा का आयोजन विवाह महोत्सव के  बाद ही मध्यरात्रि में किया गया।  इस मौके पर मंदिर के महंत रामशरण दास महाराज ने भगवान को विविध व्यंजन परोसा। 
जनक नंदिनी का मायका माने जाने वाले प्रसिद्ध मंदिर जानकी  महल में   देर शाम कुंवर कलेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में विराजमान भगवान को  56 भोग लगाया गया। इसी परम्परा में दशरथ राजमहल मंदिर में बहू भोज का आयोजन स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य के निर्देशन में किया गया।




उपजिलाअधिकारी के प्रयास से नहर कमांड एरिया के दशको से प्यासे खेतो को पानी मिलने की उम्मीद जगी

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख
सुलतानपुर। नहर कमांड एरिया के वर्षो से प्यासे खेतो को पानी मिलने की उम्मीद जग गयी है।बल्दीराय उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान
 व अधिशाषी अभियंता नहर विभाग वीरेंद्र कुमार सिंह ने शारदा सहायक खंड-16 से निकली रामनगर,महुली,धनजाई,डीह, देहरियावा रजबहा सहित कई माईनरो  की सिल्ट सफायी का जीरो ग्राउंड पर निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सिल्ट सफाई के नाम पर हुई खानापूर्ती की हकीकत देखने के बाद उप जिलाअधिकारी काफी नाराज दिखे उन्होंने नहर विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों को कडी फटकार लगाते हुये अविलंब सही तरीके से सिल्ट सफाई कराने का निर्देश दिया।पहली बार किसी सक्षम् अधिकारी द्वारा मौके पर पंहुच कर माईनरो रजवहो की सिल्ट सफाई  के कार्य का निरीक्षण करते देख किसानों की उम्मीद जग गयी नजर आ रही है और भरोसे मे कि दशको से नहर कमांड एरिया के टेल प्वाइट के प्यासे खेतो को पानी मिल सकेगा ।हालाँकि दबंग ठेकेदारों और भ्रष्टाचार मे डूबे नहर महकमे के कर्मचारियों के आगे उप जिलाअधिकारी का यह प्रयास कितना सार्थक सिद्ध होगा यह तो भविष्य बतायेगा।

नदियाँ देश की जीवन रेखा है जिन्हें हर हाल मे प्रदूषण से बचाना होगा-कथा व्यास रामायणी

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
धनपतगंज । बढते जल प्रदूषण से मानव जीवन की संभावनाओं पर सवाल खडा हो रहा है।प्रदूषण की चपेट मे आ चुकी नदियो को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिये सरकार को जंहा पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से वही आम जनमानस को नैतिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी।उक्त बाते कथा व्यास  राम चन्द्र रामायणी जी 

ने टीकर गाँव मे श्रोताओं से कही।
पाचवे दिन की कथा को आगे बढाते हुये भगवान कन्हैया की बाल लीला के कालिया मान मर्दन की कथा की तात्विक विवेचना करते हुये कहा कि


 नदियाँ देश की जीवन रेखा है जिन्हें हर हाल मे प्रदूषण से मुक्त कराना होगा।द्वापर युग मे भी  कालिया नाग के चलते यमुना का पानी विषाक्त हो गया और मानव जीवन पर संकट खडा हुआ तो भगवान वासुदेव कन्हैया ने अपने बाल लीला के प्रयास से यमुना को प्रदूषण मुक्त किया ।आज के दौर मे नदियो का प्रदूषण (कालान्तर मे जिसे कालिया नाग नाम से जाना गया था।)एक बार फिर मानव जीवन की संभावनाओं पर सवाल खडा कर रहा ।जिसे हर हाल मे खत्म करना होगा जिसके लिये  जंहा सरकार को ईमानदारी से काम करना होग वही आम जनमानस को भी नदियो को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिये नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी।इस मौके पर आचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री, राम जनम मिश्र, अनिल प्रकाश थिवारी,महेश मिश्र,स्वामी मिश्र,कालिका बख्श,हरिबक्श आदि लोग मौजूद रहे।

लेवर अड्डा शाहगंज सुलतानपुर पर कल श्रमिक पंजियन कैम्प का होगा आयोजन

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
सुल्तानपुर ।लेबर अड्डा शाहगंज सुल्तानपुर पर कल सुबह 8:00 बजे से श्रमिक पंजीयन कैंप का आयोजन होगा 
उक्त आशय की जानकारी देते हुए सहायक श्रम आयुक्त नासिर खान ने बताया के निर्माण श्रमिक बंधु 


पंजीयन के लिए आधार कार्ड की कॉपी तथा एक फोटो और  मनरेगा जॉब कार्ड अथवा सेवा योजक द्वारा प्रदत्त कार्य प्रमाण पत्र के साथ पहुंचकर पंजीयन कराएं। पंजीयन शुल्क 1 वर्ष के लिए अंशदान सहित ₹40 है यह पंजीयन 

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत किया जाएगा।

Wednesday, 12 December 2018

*सुल्तानपुर सुरक्षा संगठन के संयोजन में जिला जज ने कारागार में किया कंबल वितरण...*

*सुल्तानपुर सुरक्षा संगठन के संयोजन में जिला जज ने कारागार में किया कंबल वितरण...*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख
जिले के सुल्तानपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला कारागार के सभाकक्ष में सुल्तानपुर सुरक्षा संगठन के संयोजन में जिला जज उमेशचंद्र शर्मा की उपस्थिति में कंबल वितरण का आयोजन किया गया।

                          जनपद न्यायाधीश उमेशचन्द्र शर्मा ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि

संस्था द्वारा यह पुनीत कार्य ऐसे जरूरतमंद लोगों को किया जारहा है। जिनको वास्तव में ज्यादा आवश्यकता है। जिलाधिकारी अमेठी शकुन्तला सरोज एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी अनुराग आर्य व पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर अनुराग वत्स एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम सिंह एवं सुल्तानपुर सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष अग्रवाल एवं सतीश तिवारी, परविन्द्र भालोटिया एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ कांत के द्वारा बन्दी गृह के कैदियों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम सिंह द्वारा अशोक अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपजेल अधीक्षक एवं संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे...!

किसान पाठशाला का विधायक ने किया शुभारम्भ, सैकड़ो गणमान्य रहे मौजूद...*

किसान पाठशाला का विधायक ने किया शुभारम्भ, सैकड़ो गणमान्य रहे मौजूद...*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख
विश्व मृदा दिवस पर सुल्तानपुर जिले में चार दिवसीय किसान पाठशाला का शुभारंभ किया गया। जिले के 14 ब्लाकों के प्रत्येक न्याय पंचायतो में दो-दो किसान पाठशाला के आयोजन के साथ जनपद में 113 किसान पाठशालाये शुरू हो गई है।जिसका उद्घाटन भाजपा विधायक सूर्यभान सिंह ने किया।कार्यक्रम कोोसम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा किि किसानों को


परंपरागत खेती को छोड़ अब वैज्ञानिक खेती अपनाना होगा, उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि अपने खेत की मिट्टी की समय समय पर परीक्षण कराते रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से

 आह्वान किया कि खेती को अपनाकर रोजगार से जुड़े, अपने घर व् देश के विकास में अपना सकारात्मक योगदान निभाए। पीएम के नारे को दोहराते हुए विधायक ने कहा कि स्‍वस्‍थ धरा, खेत हरा' का नारा दिया। राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अन्तगर्त मिट्टी का पीएचमान, सल्फर, जिंक, नाइट्रोजन, लोहा, फास्फोरस, पोटाश और मैंगनीज की मात्रा का पता लगाकर किसान को बताया जाता है कि उनके खेत की मिट्टी को किस चीज की आवश्यकता है। इस अवसर भाजपा विधायक सूर्य भान सिंह ने 150 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का भी वितरण किया। एसके शाही डीडी सुल्तानपुर ने बताया कि जनपद सुल्तानपुर में 80 फीशदी मिट्टी के नमूने ले लिए गए है। अगले दो से तीन माह में अवशेष भूमि के भी नमूने ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाखा प्रबंधकों के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने  में आ रही बाधाओं को दूर कर किसान पाठशालाओं के दौरान ही उन्हें वितरित कर दिए जाएंगे। उपकृषि निदेशक एसके शाही ने बताया कि किसान पाठशालाओं के माध्यम से प्रत्येक गांव के प्रत्येक किसानों को प्रशिक्षित करने की भरपूर कोशिश की जा रही है। किसान पाठशाला के माध्यम से उन्हें जागरूक कर रासायनिक खादों से बचने व जैविक उर्वरक के इस्तेमाल पर भी बल दिया जा रहा है।

* राष्ट्र हित मे युवा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें -एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान...*

* राष्ट्र हित मे युवा मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें -एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
 तहसील बल्दीराय के श्री शंकराचार्य इंटर कालेज ,तथा पुरुषोत्तम सिंह महाविद्यालय सिंघनी व हर्ष महिला महाविद्यालय देहली बाजार में  मातदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतरगत ईवीएम व वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे मतदाताओं को ईवीएम/वीवीपैड मशीनों से मत देतें समय कौन कौन सी बातों को ध्यान में रखने की विभिन्न बारीकियों के बारे बताने की कोशिश की गयी। हम अपने मत का प्रयोग कैसे करें, हमारे मत से क्या परिवर्तन हो सकता है , देश प्रदेश के  विकास मे आपका मत कितना जरूरी है जैसी बातो की जानकारी युवाओं को दी गयी।

                                उप जिलाधकारी बल्दीराय प्रति पाल सिंह चौहान ने


छात्रों/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही देश की नीव होती है युवाओं का अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। प्रशिक्षक विनोद वर्मा व सर्वेश वर्मा ने वीवीपैट व ईवीएम मशीन के प्रयोग का तरीका बताया। इस जागरूकता कार्यक्रम में तहसील दार शैलेन्द्र चौधरी, नायब तहसीलदार ए एन पाल सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे...!

Monday, 10 December 2018

*सौभाग्य योजना के तहत लखनऊ के बाद दूसरे नम्बर पर सुल्तानपुर हुआ सौभाग्यशाली..*

*सौभाग्य योजना के तहत लखनऊ के बाद दूसरे नम्बर पर सुल्तानपुर हुआ सौभाग्यशाली..* 

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट >सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख
सरकार की मंशा अनुरूप हर घर मे हो रोशनी,हर घर मे हो बिजली कनेक्शन, ना रहे किसी घर  मे अंधेरा का सपना जहा सरकार देख रही थी। उसे जिले के बिजली महकमे ने अधीक्षण अभियंता अनूप चन्द्रा

के कुशल नेतृत्व में पूर्ण कर लिया, निरन्तर कार्यो के प्रति प्रयासरत रहे बिजली महकमे ने 10 दिसम्बर तक जिले को सौभाग्यशाली बनाने की कड़ी में निरन्तर कर रही थी काम, आज जिले को तय तिथि के मुताबिक किया सौभाग्यशील घोषित, आज सौभाग्यशाली कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा के जिलाध्यक्ष जगजीतसिंह "छंगू" 


ने कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता व बिजली महकमे की जमकर तारीफ की, वही सदर विधायक प्रतिनिधि रूपेश सिंह भी
कार्यक्रम मे मौजूद रहे उन्होंने बिजली महकमे की इस कामयाबी पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह बिजली कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वाह किया वह साधुवाद के काबिल है, आज जिले का हर गांव रोशनी में है अधीक्षण अभियंता अनूप चन्द्रा व उनकी  टीम को बधाई दी कहाकि गौरवशाली समय है कि प्रदेश में दूसरा जिला सुल्तानपुर सौभाग्यशाली बना सौभाग्य योजना के एक लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम किया गया। मौके भाजपा कार्यकर्ताओं समेत बिजली महकमा व सौभाग्य योजना में काम कर रही बजाज, टाटा, आदि कम्पनियों के अधिकारी व कर्मचारीयो की मौजूदगी रही।

*एएसपी सिटी की अपराध समीक्षा बैठक को लेकर थानाध्यक्ष शिवा कांत त्रिपाठी ने मातहतों को चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर दिये निर्देश ...*

*एएसपी सिटी की अपराध समीक्षा बैठक को लेकर थानाध्यक्ष शिवा कांत त्रिपाठी ने मातहतों को चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर दिये निर्देश ...*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट >सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख
जिले कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक को लेकर कूरेभार थानाध्यक्ष

 ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मियो के साथ विचार विमर्श कर अवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। यही नही इस बैठक को लेकर थाना हलियापुर, बल्दीराय व कूरेभार के क्षेत्रो में हो रहे अपराध की समीक्षा की जायेगी। जिसके कारण इन तीनो थानो के प्रभारियो ने अपने मातहतों के साथ बैठक कर त्यारियों में जुटे हुये है।

                                   
    थाना कूरेभार पर 11 दिसम्बर को होने वाली अपराध समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा मीनाक्षी कात्यायन के द्वारा अभिलेखों का अवलोकन लम्बित विवेचनाओ का निस्तारण, शस्त्रो का सत्यापन, क्षेत्रो में रखे गुमटियों (खोखा) का सत्यापन, पुलिस कर्मियो के एनपीएस फार्म समय से भरने, अतिक्रमण करियो कार्रवाई व वांछित अपराधीयो की धड़ पकड़ को लेकर रणनिति तय करने के साथ ही जिले की तेज तर्राक लेडी सिंघम डा कात्यायन सघन निरीक्षण का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ। इस समीक्षा बैठक को लेकर कूरेभार थानाध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने बैठक में निर्देशित करते हुये कहा कि थाना कार्यालय, कम्युटर कक्ष, महिला व पुरूष बैरिक, भोजनालय, इज्जतघर की साफ सफाई अति सीघ्र कर अभिलेखों को तत्काल पूर्ण किया जाये। इसके साथ ही सभी पुलिस कर्मी अपने अपने बीट रजिस्टर भी दुरूस्त कर रखें जिससे अधिकारी को किसी के मामले में कोई शिकायत न मिले। उपनिरीक्षक सैय्यदनासिरूदीन, नरेद्र कुमार, कृष्णा प्रताप वर्मा व सुरेन्द्र प्रताप चौधरी आरक्षी प्रखर सिंह, सन्त कुमार वर्मा, रंजन कुमार, शशिभान, सुधीर यादव, सुरेश कुमार, दिलीप कुमार, जंग बहादुर, शिवलाल, महिला आरक्षी नेहा प्रजापति, मीरा सिंह, प्रेमलता सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके साथ ही सर्किल के तीनो थानो में कूरेभार, बल्दीराय, हलियापुर की अपराध समीक्षा करने पहली बार कूरेभार थाने पर शाम लगभग 3 बजे एएसपी सिटी डा मीनाक्षी कात्यायन की पहुचने की जानकारी दी गयी है। जिसके कारण बड़ी ही जोर सोर से पुलिस कर्मी तैयारी में जुटे हुये है।