Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 14 June 2019

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से करें -जिलाधिकारी।


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
सुलतानपुर-नवागत जिलाधिकारी सी इंदुमती ने 

आज कलेक्ट्रेट प्रातः 09 बजे पहुंची और गार्ड ऑफ ऑनर लेने के पश्चात अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से निस्तारण का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जायें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी,जिलाधिकारी के जनता दर्शन में कुल 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से श्रीमती महजवी पुत्री नवाब अली, ग्राम दिलावलपुर, पीपरपुर, सुलतानपुर का मेडिकल कराये जाने व पारिवारिक विवाद तत्काल सुलझाने, अशोक कुमार सिंह, मोहल्ला विवेक नगर का रायफल स्थानान्तरण, बिन्देशरी, ग्राम बृजवारी, डीह ठग्गूपुर का कृषि ऋण माफी, पेंशन प्रकरण, भूमि विवाद सहित  आधा दर्जन प्रार्थना पत्रों का मौके पर डीएम द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण कराया गया। डीएम ने शेष 52 प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को भेजने के निर्देश अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) को दिये। उन्होंने राजस्व सम्बन्धी प्रकरण का निस्तारण कराये जाने का निर्देश अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) को दिये।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर को निर्देशित किया कि नगर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा नगर में अतिक्रमण एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक दशा में हटवा दिये जायें। उन्होंने कहा कि नगर में सार्वजनिक शौंचालय बनवाये जाने के लिये कार्य योजना यथाशीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्र सभी व्यक्तियों को राशन कार्ड मुहैया कराया जाये तथा ई-पास मशीन के माध्यम से खाद्यान का वितरण नियमित रूप से कराया जाये। इसमें किसी प्रकार लापरवाही क्षम्य नही होगी। डीएम ने जनता दर्शन के पश्चात जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) को निर्देशित किया कि न्यायालय और सुव्यवस्थित ढंग से किये जायें।जनता दर्शन के अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण, विधायक लम्भुआ देवमणि त्रिपाठी, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदि जिलाधिकारी से अनौपचारिक भेंट की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी सदर, विधेश आदि उपस्थित रहे।

Thursday, 13 June 2019

*वरिष्ठ पत्रकार, प्रख्यात चिंतक राजनाथसिंह' सूर्य'के निधन पर सी एम योगी आदित्य नाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य, प्रख्यात चिंतक और विचारक राजनाथ सिंह सूर्य   
 का लखनऊ स्थित आवास पर आज सुबह तड़के निधन हो गया। वह अयोध्या जनपद के जनौरा मोहल्ले के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। राजनाथ सिंह सूर्य पेशे से पत्रकार भी थे। राजनाथ सिंह सूर्य ने समाज की सेवा के लिए जीवन पर्यंत सेवा भाव की भावना रखते हुए अपना देहदान भी केजीएमयू को कर दिया था। जिसते चलते उनका मृत शरीर आज उनके निवास स्थान से केजीएमयू जाएगा।
_

सीएम योगी ने जताया दुख


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राज्य सभा सांसद राजनाथ सिंह सूर्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राजनाथ सिंह सूर्य ने हमेशा जन सरोकारों को प्राथमिकता दी।
_

कंट्री लीडर समाचार पत्र परिवार ने जताया दुःख 

समाचार पत्र के सम्पादक अविरल तिवारी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुये कहा कि आपकी लेखनी और सोच से हमेशा समाज को  सही दिशा मिली । आप के सामाजिक योगदान को भुलाया नही जा सकता है।
_

पुुुणे सेे प्रकाशित होने वाले हििन्दी समाचार पत्र  भगीरथ  प्रयास के सम्पादक लवकुश तिवारीी नेे गहरा दुुःख व्यक्त करतेे हुुये कहा कििआप प्रखर चिंतक रहे ।जिनकी कमी हमेशाा रहेगी।

Saturday, 8 June 2019

*संगठन मजबूत करने मे जुटी प्रियंका गांधी *

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ 

रिपोर्ट -कैलाश उपाध्याय 

लोकसभा चुनावों मे करारी शिकस्त मिलने के बाद प्रियंका ने हार नहीं मानी है। प्रियंका ने एक बार फिर से मोर्चे पर डटने का फ़ैसला किया है। प्रियंका गाँधी न केवल उत्तर प्रदेश की हारी हुई सीटों की गहन समीक्षा करवा रही हैं, बल्कि संगठन मज़बूत करने की ओर भी ख़ासा ध्यान दे रही हैं। 


प्रियंका गाँधी की तैयारियाँ उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा और लोकसभा चुनावों को लेकर हैं ।जिसके लिए एक सोची-समझी रणनीति के तहत काम किया जाएगा। प्रियंका गाँधी न केवल इन दिनों कांग्रेस प्रत्याशियों को विभिन्न सीटों पर मिले मतों का ब्यौरा जुटा रही हैं, बल्कि मज़बूत सीटें भी छाँट रही हैं जहाँ पार्टी को एक लाख के आसपास वोट मिले हैं। बीजेपी की तर्ज पर ही प्रियंका गाँधी यूपी की अन्य पिछड़ी जातियों में भी घुसपैठ बनाने की रणनीति तैयार कर रही है।

प्रियंका गाँधी की दो समीक्षा बैठकें इलाहाबाद और वाराणसी में हो सकती हैं, जबकि तीसरी बैठक राजधानी लखनऊ में होगी। इन समीक्षा बैठकों में हारे हुए प्रत्याशी के साथ, सीट प्रभारी, स्थानीय संगठन के पदाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पूर्व सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ज़िला पंचायत सदस्य, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहेगे

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल की हार के बाद भी अमेठी कांग्रेस नेतृत्व की प्राथमिकताओं में है और आने वाले दिनों में प्रियंका और राहुल वहाँ ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त गुजारेंगे।

लिहाज़ा आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस से लेकर बड़े शहरों जैसे लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, गाज़ियाबाद में संगठन एकदम नया हो सकता है। 

कांग्रेस नेताओं की मानें तो हाल ही में उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप-चुनावों में नए चेहरों को उतारा जा सकता है। कांग्रेस अब संगठन से लेकर प्रत्याशियों के मामले में प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगी

जल जीवन की जरूरत है इसे सीमा विवाद का विषय नही बनाना चाहिए-चंद्रकांत पाटिल

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क पुणे 

रिपोर्ट -एल के तिवारी 

 पुणे के बांधों में इस महीने के अंत तक पुणेकरों को पेयजल आसानी से दिया जा सके इतना पानी उपलब्ध है, जहां तक बात उसके बाद की स्थिति की है तो मौसम विभाग और अन्य स़्त्रोतों से जो जानकारी उपलब्ध हुई है उसके अनुसार इस महीने की 17 से 22 तारीख तक पुणे और आस-पास के इलाके में झमाझम बारिश होने वाली है। इसलिए पुणेकरों को पेयजल के लिए चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। यह मत आज एक संवाददाता सम्मेलन में पुणे के नए पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने व्यक्त किया।

पुणे के पालक मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद चंद्रकांत पाटिल आज पुणे में पहली बार प्रेस व मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भाजपा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। संवाददाता सम्मेलन में पुणे के पूर्व पालक मंत्री व मौजूदा सांसद गिरीश बापट, राज्यमंत्री दिलीप कांबले, पुणे मनपा सदन नेता श्रीनाथ भिमाले आदि प्रमुख नेता उपस्थित थे।
अपने संबोधन में अगला विषय लेते हुए पालकमंत्री पाटिल ने कहा कि मुझे जो  जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार पुणे में मेट्रो   
        के पहले चरण का शुभारंभ 26 जनवरी 2020 को हो जाएगा। इसके लिए हम पूरा प्रयास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देशित कर रहे हैं कि पुणे मेट्रो के लिए जहां भी अडचन आ रही हो उन स्थानों पर खुद जाएं और संबंधित समस्या का निस्तारण प्रमुखता से करंे।



पुणे व कोल्हापुर में से किस जगह उच्च न्यायालय की खंडपीठ के लिए उनका प्रयास रहेगा जब इस आशय का सवाल पत्रकारांे ने पाटिल से पूछा तो उन्हांेने कहा कि यह पालकमंत्री के नाते न तो मेरा विषय है और न ही राज्य सरकार का ही इससे कोई सीधा संबंध है। यह मुंबई हाईकोर्ट पर निर्भर करता है कि वह खंडपीठ के लिए पुणे का चयन करता है या कि कोल्हापुर का, हां इसके लिए जिन मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होगी उसे देने का हमारा पूरा प्रयास होगा, उसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।



भाजपा के पुणे संगठन पर ध्यान देने संबंधी एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि मेरे उपर प्रशासनिक जिम्मेदारी है। मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा। स्थानीय संगठन और राजनीति के संबंध में यदि स्थानीय नेता ही ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर होगा। पाटिल ने कहा कि इसके लिए गिरीश बापट व अन्य वरिष्ठ स्थानीय नेता हैं जो पुणे भाजपा पर मुझसे अधिक ध्यान दे सकते हैं।

पुणे का पानी बारामती को दिए जाने के एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि मैं समझता हूं कि पानी जीवनावश्यक चीज है। इसमें सीमा विवाद आडे नहीं आना चाहिए।

Friday, 7 June 2019

BSP संगठन मे हुआ फेर बदल,जिलाध्यक्ष व जोन कोआर्डिनेटर बदले गये , अब इन्हें सौंपी जिम्मेदारी


  कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ

लोकसभा चुनाव में गठबंधन की हार के बाद समाजवादी पार्टी से बीएसपी  की दूरी भी बढने लगी है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन को मजबूत करने की मुहिम तेज कर दी है।बसपा संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया जा रहा है।  



बसपा ने 48 घंटे के अंदर दो दिन पहले ही आगरा के जिलाध्यक्ष बनाए गए विक्रम सिंह को हटाकर संतो ष आनंद को नियुक्त किया गया ।तो वहीं हेमंत प्रताप सिंह की जगह सत्य प्रकाश कर्दम को आगरा अलीगढ़ जोन इंचार्ज बनाया गया है।

बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश के बाद संगठन में फिर फेरबदल हुआ है, जिसमें आगरा अलीगढ़ जोन की कमान अब मथुरा निवासी सत्य प्रकाश कर्दम के पास रहेगी। हेमंत प्रताप सिंह को पद से हटा दिया गया है।

इन्हें सौंपी  नई कमान 

आगरा ओर मथुरा मंडल इंचार्ज रवींद्र पारस के साथ ओपी बघेल और देवी सिंह जाटव को भी लगाया गया है। अनिल भाटिया और दीपक पेंटर को फिरोजाबाद, मैनपुरी जिले का मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है। 48 घंटे पहले जिलाध्यक्ष बने विक्रम सिंह को हटाकर संतोष आनंद को अध्यक्ष बनाया गया है। कयास यह भी लगायाा जा रहा है किपूर्व निष्कासित किए गए नेताओं की जल्द ही वापसी हो सकती है। पार्टी अध्यक्ष के सामने संगठन में पुराने और अनुशासित कार्यकर्ताओं की कमी बताई गई है, जिसके बाद ऐसे नेताओं को वापस बुलाया जाएगा जो बसपा से निकालने के बाद किसी अन्य दल या किसी अन्य प्रत्याशी के लिए काम नहीं करते पाए गए।

Thursday, 6 June 2019

*काशी में सड़क पर उतरीं ट्रेनी महिला पुलिसकर्मी, और किया अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन,


कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क वााराणसी 

बुधवार की सुबह अव्यवस्था से परेशान ट्रेनी महिला पुलिस कर्मियों ने कचहरी-पांडेयपुर मार्ग पर चक्काजाम के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।  जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस मैनुअल का हवाला देकर उन्हें समझाया अौर बताया कि ऐसा करने पर नौकरी  जा सकती है। 




पश्चिम यूपी से 15 दिन के लिए प्रयागराज में प्रशिक्षण लेकर एक जून को 347 महिला पुलिसकर्मी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास में ट्रेनिंग के लिए पहुंची थीं। धरना कर रहीी  महिला पुलिसकर्मियों का आरोप था कि पुलिस लाइन में महिलाओं की सुरक्षा का कोई इंतजाम नही है। सोमवार व मंगलवार को कुछ युवकों ने छेड़खानी का प्रयास भी किया। आरआई से शिकायत केे बाद भी  कोई कार्यवाही नही हुई  हुुुई तो महिलाओंं   नेे धरनाा शुुुरू कर दिया। उनका यह यह भी कहनााहैै किि  बैरक की खिड़कियां खुली हैं। लाइट-पंखा ठीक नही है। पीने के लिए पानी भी दूर से लाना पड़ता है।  सुरक्षा गेट नहीं है। खाने के लिए बैरक से बाहर लाइन लगाकर मेस से खाना लेना पड़ता है। इस दौरान भी उन्हें परेशानी होती है।

महिला पुलिसकर्मियों के सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही अन्य अधिकारियों के साथ ही एसएसपी आनन्द कुरकर्णी भी पहुचे और पुलिस मैनुअल अौर अनुशासन का हवाला देकर उन्हें बैरक में ले जाकर समझाया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने सारी बातों को सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Tuesday, 21 May 2019

*जायदात के लिये दामाद ने की ससुर की हत्या*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 


  *जायदात के लिये दामाद ने की ससुर की हत्या*


*पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया खुलासा*

*स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा व कादीपुर पुलिस के द्वारा जल्द खुलासा करने पर एसपी ने की प्रशंसा,*        


रिपोर्ट -कैलाश उपाध्याय 

सुल्तानपुर । कादीपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में रात में सोते वक्त एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक श्री राज यादव के दमाद ने कादीपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाया था ,जिस के संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कादीपुर थाना पुलिस को व स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा को घटना के खुलासे के लिए निर्देश जारी किया था । उसी संबंध में स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा कादीपुर पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में रात में हुए बुजुर्ग श्री राज यादव की हत्या की घटना से संबंधित मुखबिर की सूचना पर  जानकारी मिली कि आरोपी गण घर पर मौजूद हैं । और कहीं भागने के फिराक में हैं ,ऐसे में कादीपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह मय हमराही फोर्स व स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा के साथ गोविंना सरैया के पास गाड़ी लेकर पहुंचे गाड़ी वहीं छोड़ कर घर के पास पहुंचे तो उक्त दो व्यक्ति हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर बैठे मिले पुलिस ने बड़ी सूझबूझ के साथ छुपते छुपाते हुए आरोपी गण के पास पहुंचने ही वाले थे की पुलिस को देख आरोपी युवक भागने का प्रयास करने लगे जिस पर पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर दोनों को पकड़ लिया पकड़े गए लोगो से कड़ाई से पूछताछ करते हुए पता चला कि मृतक श्री राज यादव के हत्या कोई और नहीं उनके ही दमाद के द्वारा की गई है । मृतक श्री राज यादव के कोई पुत्र नहीं है उनके तीन लड़कियां हैं जिसमें दो लड़कियों की शादी एक ही परिवार में हुई है मृतक श्री राज की जमीन जाय जात तीन लड़कियों में बराबर बराबर बांट देने के लिए कई बार कहा गया किंतु लड़कियों के कारण श्री राज यादव ने हिस्सा व पैसा देने से आनाकानी करते रहे जिसके दौरान आरोपी दमाद का दूसरा भाई दिल्ली में डबल मर्डर के इल्जाम में जेल में बंद है । जिसकी जबानत अथवा पैरवी में खर्च हेतु दूसरे दमाद ने अपने ससुर से पैसों की मांग की लेकिन मृतक ने पैसा देने से मना कर दिया इसी रंजिश में दमाद ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया वहीं पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल फावड़ा व हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पत्रकार वार्ता के दौरान उक्त घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कादीपुर क्षेत्र के मलिकपुर नोनौरा ग्राम सभा में बीती रात बुजुर्ग की हत्या करने में प्रयुक्त समान को बरामद कर लिया गया है उक्त घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Wednesday, 15 May 2019

*पुलिस के हत्थे चढा आटो लिफ्टर गिरोह*

*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या*

*रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख*

    *_जनपद अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सिंह सिसौदिया के कुशल नेतृत्व में सीओ सिटी अरविंद कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।कोतवाली नगर पुलिस इधर कुछ दिनों से नगर में सक्रिय आटो लिफ्टर गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद किया। 


इस बात का खुलासा बुधवार को कोतवाली नगर परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सिंह सिसौदिया ने किया_*। 



उन्होंने बताया कि गत दिनों थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा के मुताबिक आधा दर्जन बाइको को आटो लिफ्टरो ने ढीली लाक होने के चलते पार कर दिया। जिसे गंभीरता पूर्वक से लेते हुये पुलिस अधीक्षक नगर ने सीओ सिटी अरविंद कुमार चौरसिया के पर्यवेक्षण में टीम का गठन कर शीघ्र से शीघ्र इस चोरी का खुलासा करने का निर्देश दिया। जिसका नतीजा यह निकला कि महज कुछ ही दिनो में इसका खुलाशा पुलिस ने कर इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियो व आधा दर्जन चोरी के बाइक को बरामद किया। पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिसौदिया ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियो की पहचान अनीश कुमार पुत्र छेदी लाल निवासी कन्दैला खड़कपुर सरियावा चौराहा थाना पूराकलन्दर व लालबाबू पुत्र छेदराम निवासी खेमपुर गोशाईगंज थाना भीटी अम्बेडकरनगर व वर्तमान निवासी लोको कालोनी अयोध्या के रुप में हुई।इन लोगों का काम बाइको के ढीली लाक में दूसरी चाभी लगाकर बाइक चुराना रहता था।इसमें एक आरोपी लालबाबू लोको में नौकरी करता है।

 उन्होंने बताया कि इस घटना की खुलाशा करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी निरीक्षक पुलिस चौकी रिकाबगंंज, उप निरीक्षक देवेन्द्र नाथ राय कोतवाली नगर,कांस्टेबल अच्छेलाल व संदीप यादव कोतवाली नगर शामिल रहे।

Tuesday, 14 May 2019

*चोरो ने पार किये लाखो के जेवरात*






कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

*धनपतगंज* ।थाना क्षेत्र कूरेभार के पूरे निधऊ पुरवा गाँव मे सोमवार की रात छत के रास्ते एक घर मे दाखिल अज्ञात चोर लाखो रूपये के जेवरात सहित ढेर सारे कीमती सामान पार कर जाने मे सफल रहे।सुबह परिवार को इसकी जानकारी हुई।पीडित ने चोरी की सूचना 100डायल पुलिस के साथ थाना पुलिस को दी है।



 घटना के मुताबिक  गाँव निवासी  राम नरेश यादव  का पूरा परिवार गहरी नीद सोया था।तभी अज्ञात चोर मकान की बाहरी दीवार के सहारे छत के रास्ते आँगन मे पंहुचे  और अलग अलग तीन कमरो मे सोये परिवारी जनो को कमरो मे लगे फाटक को बाहर से सिटकनी लगा बंद कर दिया और अलग कमरे मे रखी एक अटैची और लोहे के बक्शे मे रखा सोने का झुमका  (2)जोडी,तीन सोने की अंगूठी ,(2)सोने की जंजीर ,सोने का लाकेट(1),सोने की नाक की कील(1 ),चाँदी का ( 1) पावजेव,चाँदी की पायल(1)जोडी तथा साथ मे कीमती कपडा व अन्य सामान  मय बक्शा सहित  उठा ले गये।सुबह जागने पर कमरे मे बिखरा सामान देख  परिवार के लोग सन्न रह गये।खोजबीन के दौरान घर से थोडी दूर पर बाग मे टूटा बक्शा व जेवरात के खाली पडे डिब्बे और कुछ सामान बिखरा पडा मिला ।पीडित ने इसकी सूचना 100 डायल पुलिस सहित थाना पुलिस  को दी ।और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिये चोरी गये सामानो की लिस्ट के साथ लिखित तहरीर दी है।

Monday, 13 May 2019

दुल्हन के प्रेमी ने साथियो के साथ कैची से गोदकर की दूल्हे की निर्मम हत्या


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

     कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली गांव में कैची से वार कर दूल्हे की निर्मम हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ  युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है वहीं दूसरी ओर गांव छावनी में तब्दील हो गया है।



      मिली जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र के महुलारा गांव निवासी रामदयाल कोरी के बेटे 21 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की शादी कुमारगंज थाना क्षेत्र के तिंदौली निवासी सीताराम कोरी के बेटी पिंकी के साथ तय हुई थी और रविवार 12 मई शाम बारात भी पहुंची थी। देर रात द्वार पूजा के कार्यक्रम के उपरांत बाराती भोजन कर रहे थे इसी बीच दूल्हे को भी भोजन कराने की व्यवस्था बनाई गई lरात करीब 12 बजे दूल्हा सुरेंद्र कुमार अपने एक रिश्तेदार तथा चचेरे छोटे भाई के साथ भोजन के लिए बैठा। पत्तल में भोजन परोसा जा रहा था कि दूल्हा अपने रिश्तेदार युवक के साथ लघुशंका करने घर के बगल चला गया ।अभी वह लघुशंका कर ही रहा था कि तीन युवक उसके पास पहुंच गए और चाकू से दूल्हे पर हमला बोल दिया। यूवको के हमले में दुल्हा लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।दूल्हे के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार ने दौड़ाकर पिंटू नामक युवक को पकड़ भी लिया। इतने में हड़कंप मच गया ।ग्रामीणों ने आनन-फानन में लहूलुहान दूल्हे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा पहुंचाया जब तक डॉक्टर प्राथमिक उपचार करके दूल्हे को जिला अस्पताल रेफर करते तब तक दूल्हे की मौत हो चुकी थी।
     उधर घटना की जानकारी पाकर मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थाना कुमारगंज खंडासा और इनायत नगर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई इसके अलावा एक कंपनी पीएसी के सशस्त्र जवान भी गांव पहुंच गए देखते ही देखते तिदौली गांव छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ घटना के बाद आरोपियों को की धरपकड़ शुरू कर दी है।

        घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एस के सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपने दोअन्य साथियों का नाम बता दिया। पिंटू की निशादेही पर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त लड्डू को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त की गई कैंची बरामद कर ली है वहीं तीसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है। घटना के बाद दूल्हे के घर एवं ससुराल में कोहराम मच गया है।मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपराध संख्या 107/19 धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए घटना की गहन छानबीन में जुटी है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण घटना को दबी जुबान से प्रेम प्रसंग की बात बता रहे हैं।