Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 9 December 2018

*भाजपा की पदयात्रा में रेखा ने गिनाई सरकार की योजनायें...*

*भाजपा की पदयात्रा में रेखा ने गिनाई सरकार की योजनायें...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सहसंयोजक रेखा बर्नवाल के नेतृत्व में

 लुटिया ग्राम प्रधान नरेंद्र मिश्रा के आवास पर 150वीं गांधी जयंती के उपलक्ष में पद यात्रा के दौरान एक चौपाल का आयोजन किया गया। लंभुआ विधानसभा के लुटिया एवं  बेलाही ग्राम में कमल संदेश पदयात्रा किया गया उस के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के रेखा बर्नवाल के द्वारा बेटियों के शिक्षा के लिए जागरूक की और सरकार की तमाम महिला सम्मान के लिए प्रत्येक योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में लंभुआ विधानसभा प्रभारी घनश्याम चौहान, सतीश बर्नवाल, हरिओम अग्रहरि, मालती गुप्ता, नीलम सरोज, नरेंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा सहित आदि दर्जनों वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे...!

*पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी के 72वें जन्म दिवस पर किया गया 130 वरिष्ठ कांग्रेसियो का भव्य सम्मान

*पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी के 72वें जन्म दिवस पर किया गया 130 वरिष्ठ कांग्रेसियो का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना...*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट >सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख
जिले के राजीव गाँधी तिकोनिया पार्क में सांसद सोनिया गांधी के 72वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2019 की लोकसभा की लड़ाई हिंदुस्तान के किसानों और युवाओं के सम्मान को वापस दिलाने के लिए होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में युवाओं के साथ मिलकर फर्जी वादे करने वाले, जुमले बाजों की सरकार को गद्दी से उतार देंगे। फेल कानून व्यवस्था, फेल रोजगार के अवसर व बड़ी बड़ी ढींगे हांकने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सच देश की जनता के सामने आ गया है। लाखों का सूट बूट पहन कर लच्छेदार भाषणों के जरिए लगातार देश की जनता को गुमराह करने वालों को देश की जनता किसान, नौजवान, शोषित, मजदूर और देश की महिलाएं माफ नहीं करेंगी। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर नए युग की शुरुआत होगी इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिन रात मेहनत कर रहे है। उक्त बातें रविवार को जिले में पधारे युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने उत्तर प्रदेश मध्य जोन युवक कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव के बाद निर्वाचित युवाओं  के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही गयी।

                                 बताते चलें रविवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ प्रदेश युवक कांग्रेस की नई निर्वाचित टीम के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री यादव

 ने कहा मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाला दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला साबित हुआ जिसमें 58 गवाहों को सरकार के इशारे पर मार दिया गया यही नहीं एसएससी के लिए पेपर की अभी तक कोई जांच नहीं हुई। देश के प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था रोजगार तो नहीं दिया बल्कि रोजगार के नाम पर पकोड़े तलने की नसीहत दे डाली यही नहीं श्रमिकों को नियम कानून में बदलाव लाकर भुखमरी की कगार पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में युवाओं के लिए ज्यादा रोजगार के अवसर बनेंगे जबकि वर्तमान सरकार इस मुद्दे पर फेल रही। महागठबंधन पर उन्होंने कहा समान विचारधारा वाले दलों से सकारात्मक बातचीत जारी है देश की जनता के हित में फैसला लिया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया था कि गुंडों सुधर जा नहीं तो ठोक देंगे परिणाम उल्टा हो गया है आज बजरंगी ही पुलिस वालों को ठोक रहे हैं। बुलंदशहर की घटना शर्मसार करने वाली है हनुमान जी को दलित बताने के नाम पर उन्होंने कहा ईश्वर को जातियों में नहीं बांटा जा सकता। समाज में नोएडा से लेकर गाजीपुर तक निर्दोष लोगों को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने की भी उन्होंने निंदा की है। उन्होंने भाजपा से जुड़े अनुषंगिक संगठनों के लोगों के द्वारा जगह जगह सांप्रदायिक हिंसा फैला कर उन्माद फैलाने को वोट बैंक की राजनीति बताया। कार्यक्रम में

 प्रदेश के युवा कांग्रेस प्रभारी विधायक आनंद शंकर संजय सिंह एआईसीसी मध्य जोन अध्यक्ष दीपंकर सिंह, अखिलेश वर्मा, शिवम त्रिपाठी तौहीद अहमद, उमर मुस्तफा, आस्था तिवारी समेत दर्जनों युवा कांग्रेस के नेता मंच पर मौजूद रहे । सभी का जिला अध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी व उनकी टीम द्वारा  माल्यार्पण कर मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

*इन 130 वरिष्ठ कांग्रेसियों का हुआ भव्य सम्मान...*

कार्यक्रम में श्रीमती सोनिया गांधी जी के 72वें जन्मदिन पर आयोजित सम्मान समारोह में 125 वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ दो दर्जन युवाओं का भी सम्मान किया गया


सभी को माला पहनाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता नफीस फारूकी ने आगमन के लिए जिले भर से आए वरिष्ठ कांग्रेस जनों युवाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निर्वातमान जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी को माला पहनाकर कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  पंडित रामशब्द मिश्रा, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, लक्ष्मी कांत मिश्रा, मुख्य आयोजक मण्डल पूर्व प्रदेश महासचिव सन्दीप तिवारी उर्फ़ पिंटू व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लाल पद्माकर सिंह, पूर्व विधायक शिव नारायण मिश्रा, प्रदेश महासचिव राहुल त्रिपाठी, रामराज तिवारी, शंकर मिश्रा, रणविजय सिंह, आशिक हुसैन रिजवी, विजय उपाध्याय, बाबा रामदेव, सुरेंद्र सिंह, रशीद रियाज प्रधान, बाबा गोरखनाथ, हरीश मिश्रा, ओपी सिंह मनरेगा, अप्रबल सिंह, तेज बहादुर पाठक, रब्बन हाशमी, उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा, जिला महासचिव आरिश सिद्दीकी, प्रभाशंकर पाण्डेय, राम विशाल यादव, विवेक श्रीवास्तव, अनमोल मिश्रा, सुफियान खान, सुजल पाण्डेय, प्रदीप सिंह, संतोष वर्मा, राम विशाल यादव, अभिषेक सिंह, मानस तिवारी, सुरेंद्र सिंह, राहुल पांडेय, प्रशांत सिंह, विक्रम सिंह, विकास तिवारी, अमन सिद्दीकी, रणजीत सिंह सलूजा, अकरम खान, मोहसिन सलीम, इकरार अहमद प्यारे भाई, अनीस अहमद भुलकी, मोहम्मद हारून आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अतिथि युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र् सिंह दीपांकर, युवा कांग्रेस यूपी प्रभारी व बिहार के विधायक अजय शंकर, उत्तर प्रदेश की महासचिव आस्था तिवारी, युवा कांग्रेस उत्तर प्रदेश उपध्यक्ष तौहीद अहमद व अखिलेश वर्मा, यूपी युवा कांग्रेस सचिव उमर मुस्तफा, युवा  कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवेन्द्र पाण्डेय उर्फ़ शेरू पाण्डेय व तेज बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह शनि, पूर्व प्रदेश महासचिव राहुल त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेख सिंह राणा, पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्र व शुरेन्द्र कुमार शुक्ल, एआईसीसी सदस्य व पूर्व विधायक ओपी सिंह, कार्यक्रम के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री मोइद अहमद, पूर्व विधायक शिव नरायन मिश्र, बृजलाल, सैनिक प्रकोष्ठ के रेवती रमण तिवारी, लक्ष्मीकान्त मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम व विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र उर्फ़ पग्गल नेता, जितेंद्र मिश्र, पवन सिंह, रणवीर सिंह राणा, अधिवक्ता शिवमंगल शुक्ल, राममणी मिश्र, मो असलम उर्फ़ बाबा, पवन पाण्डेय, रणजीत सिंह, शेष नरायन पाण्डेय, जगदीश सिंह, अंजनी पाण्डेय, केशरी कुमार मिश्र, सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक रेनू श्रीवास्तव, जसमिन्द्र कौर, पंकज पाण्डेय, डीसी पाण्डेय, राहुल पाण्डेय कांग्रेसी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस विशाल कांग्रेस सम्मान समारोह का गरिमामयी मंच का संचालन नफीस फारूकी ने किया।

सामाजिक विकास मे पिछडे लोगों के विकास की लड़ाई लडेगी पार्टी -शिवपाल यादव

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ 
लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में  शिवपाल सिंह यादव ने 

जन आक्रोश रैली को संबोधित किया।  और बोले कि हम सामाजिक विकास में पिछड़ गए वर्गो को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। समाजवाद और सेकुलरिज्म हमारी पार्टी की सोच का हिस्सा हैं। विकास हमारा एजेंडा है हम नौजवानों किसानों  छात्रों और महिलाओं को जोडते हुये देश के विकास का सफर तय करेंगे ।कार्यक्रम मे पंहुची मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव 

ने भी जन आक्रोश रैली को सम्बोधित किया और कहा कि चाचा शेर है और शेर को चोट नही देनी चाहिए रैली में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि यूपी मे एक बडा परिवर्तन होगा। इतिहास गवाह है कि लोहिया जी को चोट मिली तो जनसैलाब आया, नेता जी को चोट पहुंची तो तमाम पार्टियों को उखाड़ फेंका, अब चाचाजी (शिवपाल) को चोट पहुंची है  आप भीड देख कर अंदाजा लगा सकते कि क्या होने वाला है। 

Saturday, 8 December 2018

शिक्षकों से मिलने के लिये जमीन पर पाँव रखने की जहमत न उठा सकी बेशिक शिक्षा राज्य मंत्री


*घण्टो स्वागत के लिये पलके बिछाये शिक्षको से मिलने के लिये जमीन पर पाँव रखने की जहमत न उठा सकीं राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा *
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट >सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा अनुपमा जायसवाल  का  जनपद  की सीमा पर शिक्षको ने फूल माला से स्वागत किया।

प्रतापगढ व प्रयागराज के  भ्रमण कार्यक्रम पर सुलतानपुर के रास्ते से होकर जाने की सूचना पर  कूरेभार क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक  फैज़ाबाद और सुल्तानपुर जिले की सीमा  जमोली पर राज्य मंत्री को पुष्प गुच्छ व पुष्पमाला भेंट कर  स्वागत के लिये इतजार मे डटे रहे ।तकरीबन 2बजे भारी काफिले के साथ गुजर रही राज्य मंत्री के पहुँचते ही खुशी मे लोग मंत्री जी की गाडी के पास स्वागत के लिये पंहुच गये ।लेकिन मंत्री जी ने किन्ही कारणो से गाडी से नीचे उतरना मुनासिब नही समझा और गाडी मे बैठे बैठे

 फूलमाला स्वीकार किया। मंत्री जी के इस व्यवहार से अध्यापको की भावना को  काफी ठेस पंहुची जिसे लेकर मंत्री  जी के काफिले के आगे बढने के बाद अध्यापको मे  काफी समय तक चर्चा बनी रही।
 स्वागत करने वालो में ब्लाक जयसिहपुर बीईओ सुशील त्रिपाठी, अशोक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव मिश्र, वैभव भटनागर, करूण सिंह, हरीशचन्द्र, रामभारत वर्मा, आशुतोष यादव, स्मृति त्रिपाठी, अंजना त्रिपाठी, तारावती देवी, सजंय पाण्डेय, आकांक्षा, अटेवा अशोक सिंह, अरूण वर्मा, नीरज त्रिपाठी, रमेशचन्द्र, अजीता शुक्ला, राज कुमार यादव, अनीता देवी, प्रेम कुमार तिवारी, हरी ओम गुप्ता, श्यामलाल वर्मा, चन्द्रप्रकाश गुप्त सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रही...!

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के उपरान्त हुआ विशाल भोज कार्यक्रम

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के उपरान्त विशाल भोज कार्यक्रम में लगा अधिकारियो व जनप्रतिनिधियो का जमावड़ा, जनपदवासियो में बना चर्चा का माहौल ...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट >सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख सुलतानपुर
विगत वर्षो के भांति कूरेभार क्षेत्र में पूरे शिव दयाल जमोलि गांव में इस वर्ष भी आयोजित सात दिवसीय भव्य संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा के उपरान्त वैदिक मन्त्रोच्चारण व विधिविधान के साथ हवन पूजन कर विशाल भोज का कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद सुल्तानपुर व गैर जनपदो के अधिकारीगणों


 व जनप्रतिनिधियों का ताँता लगा रहा। वही इसी क्रम में एक नन्ही परी के प्रथम जन्म दिवस पर आयोजित संगीतमयी रंगारँग कार्यक्रम में अतिथिगण मनमुग्ध होकर झूम उठे थे।
                                      कूरेभार के जमोलि गांव में स्थित आईटीआई एवं स्पेक्ट्रम हाई ऐकडमी के प्रांगण में सात दिवसीय कथा उपरान्त प्रतापगढ़ के विख्यात विद्वान पं. शिव कुमार ओझा के द्वारा आयोजक पं.राम किशोर पाण्डेय व केलवापति देवी ने परिवारीजनो के साथ वैदिक मंत्रोचारण कर हवन पूजन किया। इस पूजन के उपरान्त संध्या कालीन समय में जनपद उन्नाव में तैनात जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के पैतृक आवास पर कोमलता का प्रतीक प्यारी नन्ही परी अमी पाण्डेय 

के प्रथम जन्म दिवस केक काटकर पर जिले के विख्यात गायक दीनबन्धु व सहयोगी गायको के द्वारा भव्य रंगारँग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ख़ुशी के मौके पर विद्यालय प्रबन्धक व वरिष्ठ समाज सेवी पं. राम किशोर पाण्डेय व जनपद उन्नाव के जिलाधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय 

ने अतिथिजनो का भव्य स्वागत कर हृदय से आभार प्रकट किया। इस दौरान दिव्या पाण्डेय, आनन्द श्रवण पाण्डेय, मन्जू पाण्डेय, सरोज पाण्डेय, श्यामा पाण्डेय, मन्जूलता शुक्ला, उषा देवी पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक द्विवेदी, परशुराम दूबे, वीरेंद्र पाण्डेय, डा देवराज पाण्डेय, अधिवक्ता महेंद्र पाण्डेय व शैलेंद्र दूबे सहित कई परिवारीजनो के साथ फैज़ाबाद जिले के भाजपा विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ़ खब्बू तिवारी, काशी प्रान्त के भाजपा उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र, सुल्तानपुर मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कैस्तुभ सिंह, जिला द्विव्यांग जनशसक्तिकरण अधिकारी चन्द्रेश त्रिपाठी, जिला लेखाधिकारी वरूण खरे, निशक्तजन सदस्य राज्य सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश शासन सन्तराम शुक्ल, जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा सीवीएन त्रिपाठी, डा अवनीश पाण्डेय, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा ओम प्रकाश पाण्डेय, अखिलेश सिंह, डा मुकेश तिवारी, पत्रकार सुनील राठौर, सुल्तानपुर भाजपा विधायक सूर्य भान सिंह, जिलामहामंत्री शशिकांत पाण्डेय, ओम प्रकाश जायसवाल, परमानन्द शर्मा, दिनेश यादव, पन्नालाल जायसवाल, कर्णदेव पाण्डेय, डा दिनेश तिवारी, सपा प्रवक्ता अशोक सिंह विसेन, राजाराम तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, मनोराम पाण्डेय अवधेश मिश्र, रमाकांत तिवारी, राजेश तिवारी, विनोद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र कुमार शुक्ल, शिवेंद्र पाण्डेय, प्रधान धीरेन्द्र प्रताप सिंह, बसपा नेता राम सुरेश वर्मा, विजय कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार मिश्र, श्याम चरण मिश्र, आशाराम तिवारी, जगदम्बा प्रसाद दूबे, वीपी दूबे, चंचल उपाध्याय, प्रसिद्ध नरायण तिवारी, वीरेन्द्र प्रकाश पाण्डेय, ज्योति शर्मा, मनोज चौरसिया, रविंद्र तिवारी, हरीश चन्दर जायसवाल, जितेंद्र पाण्डेय, परम् सुख मिश्र, विनोद लोहिया, शीतला प्रसाद कसौधन उर्फ़ पप्पू, गौरी शंकर जायसवाल, पवन सोनी, जमुना प्रसाद जायसवाल, कूरेभार थानाध्यक्ष शिवाकान्त त्रिपाठी व अन्य पुलिस कर्मियो सहित जनपद सुल्तानपुर व गैर जनपदों आये अधिकारीगणों समेत सैकड़ो विख्यात अतिथिगणों ने कार्यक्रम में सम्मलित होकर कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिया। जिसके कारण जिलेवासियों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Friday, 7 December 2018

तिलक समारोह मे चली गोली तीन घायल

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ 
लखनऊ मे गुडंबा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर एच मे एक तिलक समारोह मे चली गोली

 मे तीन लोग जख्मी हुये।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फरार अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।
तिलक समारोह के दौरान कार्यक्रम मे पंहुचे लोगो का  कुछ  बाहरी लोगों से विवाद हो गया। जिसके बाद  दोनो तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गईं। जिसमे पास ही खड़े तीन लोगों को गोली लग गई। दो युवकों के पैर में लगी जबकि एक के कमर में लगी। आनन-फानन में दो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर  रूप से घायल एक युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने गोली चलाई, जिसमें शुभम, कुलदीप, और अनूप नाम के युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग खतरे के बाहर हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये तलाश जारी है।

"वेदों के संदेश राष्ट्र के साथ विश्व को दिशा देते है"

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
धनपतगंज कस्बे मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवध कुमार सिंह के यहाँ आयोजित चारो बेदो के यज्ञ कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह

 ने चर्चा के दौरान प्रदेश मे कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों को पारदर्शी बताया।अनौपचारिक वार्ता मे उन्होंने

 ग्रामीण अंचल की खानपान रहन सहन व धार्मिक रीतिरिवाजो की  पुरानी परम्पराओ को जरूरी बताया और बोले कि हम सभी को आधुनिकता मे रहते हुये प्राचीन परम्पराओ को संजोये रखना जरूरी है।इस दौरान उन्होंने वेदो  के संदेशो को राष्ट्र ही नही विश्व के लिये आवश्यक बताया और बल देते हुये कहा कि  देश व्यापी तमाम समस्याओ के हल  के लिये हम सभी को सामूहिक रूप से  संघबद्ध होकर आगे आना चाहिये क्योकि अकेला व्यक्ति और बिखरा हुआ समाज दुर्बल माना जाता है।ऐसा वेदो का मत है।उन्होंने यज्ञाचार्य के साथ यज्ञ कार्य को सम्पन्न कराने मे लगी यज्ञ संचालक बहनो


 से मुलाकात की और वैदिक यज्ञ परम्परा को आगे बढाने मे 
महिलाओं की भूमिका की सराहना भी की। साथ साथ  मौके पर मौजूद थाना प्रभारी  शिवाकान्त त्रिपाठी

 और नायब तहसीलदार ए एन पाल से इलाके की कानून व्यवस्था पर  भी जानकारी ली।

"श्रीमद् भागवत कथा मृत्यु को संवारने और जीव को मोक्ष दिलाने की कथा है">कथा व्यास शिव कुमार

श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी का होता है कल्याण...*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख 
क्षेत्र के जमोलि बार्डर पर स्थित पूरे शिव दयाल कूरेभार के आईटीआई एवं स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी के प्रांगण में विगत कई वर्षो से निरन्तर आयोजित होने वाली सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत  कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से पधारे विख्यात कथा वाचक पं शिवकुमार ओझा शास्त्री जी महाराज ने महापुराण की सुन्दर चौपाइयो से श्रोताओ का मन मुग्ध कर दिया। प्रति दिन कथा के उपरान्त महा आरती 

कर प्रसाद वितरण कराया गया। इसके साथ ही कथा के अंतिम में हवन पूजन किया गया।
 भगवताचार्य पं शिवकुमार ओझा शास्त्री ने कथा का रसपान कर रहे श्रोताओ से ध्रुव की कथा सुनाते हुये कहा कि जब तक जीव माता के गर्भ में रहता है। जब तक बाहर आने को छटपटाता है। उस समय जीव बाहर निकलने के लिए ईश्वर से अनेक प्रकार के वादे करता है। मगर जन्म लेने के उपरांत वह सांसारिक मोह माया में फंस कर भगवान से किए वादे को भूल जाता है। जिसके फलस्वरूप उसे 84 लाख योनी भोगनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है। उसी के अनुरूप उसे मुत्यु मिलती है। भगवान ध्रुव की साधना, उनके सत्कर्म तथा ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा के परिणाम स्वरूप ही उन्हें बैकुंठ लोक प्राप्त हुआ। मानव तन धारण करने वाले बहुत ऐसे ऋषि, मुनि और पुण्यात्मा है जिनका नाम लेकर हम खुद को धन्य समझते है। वह लोग भक्ति के माध्यम से आज अमरत्व की प्राप्ति कर समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए है। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य इस जिंदगी से मुक्ति पाना चाहता है। उसे एक जन्म में हजारों वर्षो का काम कर लेना होगा। जैसे स्वप्न में मान- अपमान, मेरा- तेरा, अच्छा- बुरा दिखता है। जाग्रित अवस्था में उसकी सत्यता नहीं रहती। वैसे ही इस जगत का भी अनुभव करना होगा। स्वामी जी ने इस से पहले सभी भक्तजनों को व्यसन व नशे इत्यादि से दूर रह कर सात्विक जीवन यापन करने को आह्वान किया। इस कथा को सुनने से इंसान के मन में अध्यात्म से जुड़ने की  प्रेरणा व शांति मिलती है। इस संगीतमयी कथा में वाद्यंत्रक कमल मिश्र, घनश्याम पाठक, सूरज मिश्र, सोमनाथ, अतुल शास्त्री, माधव दास ने अपने करूणमयी  स्वर से श्रीमद्भगवत कथा के चौपाइयो का उच्चारण कर कथा के श्रोताओ को भक्तिमय कर सरावोर कर दिया। दौरान भव्य कार्यक्रम के आयोजक पं.रामकिशोर पाण्डेय नेे सभी के प्रति श्रोता गणो के प्रति आभार प्रगट क़िया। कथा में मौके पर 

आनन्द साव्रण पाण्डेय, केवल पति पाण्डेय, सरोज पाण्डेय, श्यामा पाण्डेय, मन्जूलता शुक्ला, उषा देवी पाण्डेय, वीरेन्द् पाण्डेय, महेन्द पाण्डेय, राजा राम तिवारी, विजय कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार मिश्र, श्याम चरण मिश्र, आशाराम तिवारी, प. शिव कुमार मिश्र, प्रधान धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जगदम्बा प्रसाद दूबे, वीपी दूबे, चंचल उपाध्याय, प्रसिद्ध नरायण तिवारी, शैलेंद्र दूबे, वीरेन्द् प्रकाश पाण्डेय, ज्योति शर्मा, मनोज चौरसिया, रविंद्र तिवारी, अशोक द्विवेदी, जितेंद्र पाण्डेय, परम् सुख मिश्र, दिनेश यादव सहित सैकड़ो भक्तजनो ने कथा का रसपान कर महाआरती में सम्मलित होकर प्रसाद ग्रहण किया...!

मुस्तफा तो मुस्तफा है जो कहे हो जायेगा -मौलाना दिलशाद खान

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल बाबा जुडई शहीद की मजार*

>>जायरीनो ने चढाकर चादर और शायरो ने सजा महफिल माँगी मुल्क के सलामती की दुआ
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
निशार अहमद

सुल्तानपुर।गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तहसील बल्दीराय के चक्कारी भीट गांव स्थित गोमती नदी तट पर बाबा जुडई शहीद की मजार   पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया।उर्स के मौके पर बाबा की मजार पर हजारों जायरीनो का तांता लगा रहा।हिन्दू-मुस्लिम एक साथ मजार पर प्रसाद(सिन्नी) व चादर चढ़ा कर अपनी व मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी।बाबा की मजार पर हर वर्ष दो दिवसीय का आयोजन किया जाता है।उर्स के पहले दिन बाबा की मजार पर कव्वाली का प्रोग्राम किया गया

,कव्वाली के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के नामचीन कव्वालों ने महफ़िल-ए-शमां का आगाज़ किया।उर्स के दूसरे दिन बाबा की मजार पर सुबह कुरआन खानी, ग़ुस्ल,लँगरे-आम व मेले का आयोजन किया गया।रात्रि में जश्ने ईदमिलादुलनबी (जलसे) का प्रोगाम हुआ किया गया।जलसे की शुरुआत मौलाना जुनेदुल क़ादरी सुल्तानपूरी ने तिलावते कुरआन पाक से की,उन्होंने अपनी तक़रीर में कहा कि-- *वली जिंदा है, कुरानो हदीस की रोशनी में बताया कि बेशक वली जिंदा है।इन्ही बुजुर्गो के कौल को सामने रखते हुए ये भी कहा कि हम हिंदुस्तानी इन्ही बुजुर्गों के छत छाये में जी रहे है।और इन्ही बुजुर्गों ने अमन चैन का पैगाम दिया है।*
मौलाना मोहम्मद दिलशाद खान ने अपनी नातिया कलाम पेश की----
*मुस्तफा तो मुस्तफ़ा है,जो कहे हो जायेगा।आपके जितने गदा है,जो कहे हो जायेगा।।*
            शायरे इस्लाम शरीफ़ नवाज़ क़ादरी किला इसौली,नुमान साहब, असद इक़बाल बंगाल,शायरे इस्लाम असरार अहमद फैज़ाबाद,शायर साजिद रजा  जगदीशपुर अमेठी ने अपना-अपना कलाम पेश किया।उर्स मे शामिल होने के लिए दूर-दूर से बड़ी तादाद में हजारों जायरीन आये और बाबा की मजार पर सिन्नी व चादर चढ़ा कर मन्नते मांगी।

Sunday, 2 December 2018

जनता के भरोसे पर खरी नही उतरी केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार >आर एस कुशवाहा

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट >सुनील राठौर ब्यूरो प्रमुख
सुलतानपुर ।प्रदेश व देश की  जुमलेबाजो की सरकारों की वजह से आम जनमानस कराह  रही है।धार्मिक उन्माद के रास्ते 2019 का चुनाव जीतने की राह पर चल रही भाजपा से जनता का भरोसा उठ गया है।जनता बहन मायावती को प्रधानमंत्री  बनाने का मन बना चुकी  है।

उक्त बातें मझवारा स्थित रामदुलारी शारदा प्रसाद इन्द्रभद्र सिंह महाविद्यालय में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा 

ने बतौर मुख्य अतिथि कही।उन्होंने  भाजपा की सरकार को निशाना बनाते हुये कहा  कि भाजपा ने सिर्फ जुमले के बल पर सत्ता हथियाई है चाहे विदेसों से कालाधन मंगाने का मामला हो या किसान कर्जमाफी। किसी वादे पर खरी नही उतरी किसान आज भी कर्ज से कराह रहा है, और केंद्र सरकार उद्योगपतिओ के कर्ज को माफ कर किसान को सिर्फ गुमराह कर रही है।राम के नाम पर सत्ता तो हथिया ली परन्तु मन्दिर निर्माण को पूरी तरह भूल गयी है।बेमुला हत्याकांड का जिक्र करते हुए दलितों पर अत्याचार के लिये पूरी तरह सत्तारूढ़ सरकार को जिम्मेदार बताया।दूसरी तरफ उन्होंने बसपा को दलितों के साथ ही पिछड़ो व सवर्णो की हिमायती बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बलिया के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि आज जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है और लोग देश मे कानून का राज्य स्थापित करने के लिए जनता
 बसपा की तरफ निगाह लगाये बैठी है।कार्यक्रम को पवन कुमार गौतम,अशोक कुमार गौतम आदि लोगो ने सम्बोधित किया।


प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू,व पूर्व ब्लॉक प्रमुख /जिला पंचायत सदस्य यस भद्र सिंह मोनू को बसपा की सदस्यता दिलायी।कार्यक्रम के अंत मे  आयोजक पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया

।कार्यक्रम में डॉक्टर ओ पी त्रिपाठी, शकील अहमद,सैय्यद अहसान अली,मुन्ना,राजकुमार यादव,रामगोपाल कोरी,ओमप्रकाश गौतम,आचार्य कृष्ण मोहन,राम सुरेश बर्मा,राजीव गौतम,राजकरन साई,सत्यदेव गौतम आदि वरिष्ठ पार्टी नेता तथा क्षेत्र के लालता दूबे, राजेश राय, दिक्कत सिंह, शेषनाथ गुप्ता, सन्दीप सिंह हैण्डील, ऋषि देव मिश्र, स्नेहभद्र सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह जित्तू, मनुभद्र सिंह, बीडीसी मो अच्छे, दीपक सिंह उर्फ़ बब्लू काका, मो जमील खाँ फौजी, कोमल सिंह, मो मुन्नवर खाँ मुन्नू, शिव बहादुर सिंह पिंकू, अयूब, रवि सिंह, मो रिंकू, रवि सिंह, राजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम सुरेश वर्मा, रिंकू सिंह उर्फ़ सजंय सिंह, मोईन, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र यादव, इन्द्र पाल मौर्य, अक्कू सिंह, शिव कुमार मौर्य, राजेश सिंह (ठेकेदार), मनोज मिश्र, हरि ओम सिंह, अरविंद सिंह, रण विजय सिंह, धुर्व नरायण विश्वकर्मा, अलोक सिंह, जितेंद्र उपाधयाय, सजंय सिंह, विजय यादव, अरविंद मिश्र अच्चू, प्रधान राजेश सिंह, अंगद यादव, स्वामीनाथ मिश्र, गिरदावल सिंह, पवन मिश्र खुनका, परमानन्द तिवारी, श्रवण यादव पिंटू, राजेन्द्र पाण्डेय, राजा सिंह, अरूण अग्रहरि, राहुल सिंह, श्रवण तिवारी, प्रिंशु सिंह, राम तिवारी, कुलदीप गौतम, चित्रसेन सिंह, भोला सिंह, राकेश अग्रहरि निरंजन सिंह, ब्लाक प्रमुख नवनीत सिंह उर्फ़ सोनू सिंह, प्रधान राजेश द्विवेदी, यमुना सिंह, झब्बर शुक्ल, मनोज कुमार, बजरँग सिंह, प्रदीप शर्मा, बब्लू मिश्र, राजन सिंह, मो जावेद, बलवन्त सिंह, राम सुन्दर सिंह, राज सिंह, राजेन्द्र वर्मा, रामजी सिंह, मनोराम पाण्डेय, अनन्त बहादुर सिंह, रवि तिवारी, अमित सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, परशुराम, सुरजीत गौतम, राम सूरत यादव, हरिवलास सिंह, मो जफर अहमद, सिटल्ल सिंह, राजू सिंह, अवधेश मिश्र, मनोज सिंह, राम सागर, गोपाल सिंह, कल्लू सिंह, प्रधान धीरेंद्र सिंह  आदि समर््थक मौजूद रहे।