Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Tuesday, 25 October 2022

जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल सिरवारा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
रिपोर्ट-कुलदीप मिश्रा
        सुलतानपुर 25 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा मंगलवार को गोवंश आश्रय स्थल सिरवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
        जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों हेतु साफ-सफाई, खान-पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन आदि का जायजा लिया गया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें।
       जिलाधिकारी ने लम्पी डिजीज से बचाव हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल की नियमित साफ-सफाई, चूना आदि का छिड़काव किया जाय तथा गोवंशों को संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु सभी तरीके अपनायें जाय।  
-------------------------------------------

No comments:

Post a Comment