Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 30 October 2022

सीताकुंड घाट पर सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर उमडी आस्था

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
रिपोर्ट-अजय उपाध्याय

सुल्तानपुर। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के अवसर पर आदि गंगा गोमती के पावन तट पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना किया। सीताकुंड घाट पर हजारों महिलाओं की भीड़ ने घाट की शोभा बढ़ा दी है। सीताकुंड घाट पर जगह जगह महिलाओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान सूर्य देव की उपासना की जा रही है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और संतान की कामना के लिए आस्था के पावन पर्व डाला छठ के तीसरे दिन रविवार को घर में विशेष पूजा किया। सीताकुंड घाट पर महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख शांति, धन वैभव के लिए भगवान सूर्य देव से प्रार्थना किया। डाला छठ के महा व्रत में महिलाएं 36 घंटे तक निर्जल व्रत रखकर विधि विधान से सूर्य भगवान की अराधना कर अपने पति के दीर्घायु एवं परिवार के लिए मंगल कामना किया।

No comments:

Post a Comment