कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
रिपोर्ट-कुलदीप मिश्रा
सुल्तानपुर। गोमती नदी के पापर घाट के पुल पर एक युवक ने अपनी बाइक को पुल पर खड़ी कर लगभग आज सायं 5:00 बजे के आसपास नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदने की घटना को देखकर वह सुनकर आसपास लोगों का जमावड़ा हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर लंभुआ, जयसिंहपुर व मोतिगरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि युवक जयसिंहपुर कोतवाली के दौलतपुर गांव का निवासी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लंभुआ से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि आज सायं 5:00 बजे के आसपास जयसिंहपुर कोतवाली के दौलतपुर गांव का रमेश गुप्ता पुत्र सोहन लाल गुप्ता अपनी बाइक को पुल पर खड़ा कर नदी में अपने जीवन को समाप्त करने के लिए कूद पड़ा फिलहाल पुलिस द्वारा तलाशी अभियान जारी है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम आ चुकी है।
No comments:
Post a Comment