Breaking News
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*
*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...
Monday, 6 June 2022
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हटाये गये अस्थाई अतिक्रमण।*
*कंट्री लीडर समाचार*
सुलतानपुर 06 जून/शहर में ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण के कारण होने वाले हादसों से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ० विपिन कुमार मिश्र द्वारा कोतवाली नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत कुड़वार नाका, जिला अस्पताल आदि क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सड़क पर मौजूद शहर के ऐेसे तमाम स्पॉट को चिन्हित किए, जहां अतिक्रमण व जाम के चलते हादसे की आशंका होती है।
डीएम व एसपी द्वारा इस दौरान अवैध रिक्शा स्टैंड पर अतिक्रमण व अस्थाई दुकानों का संचालन तत्काल बंद कराते हुए निर्धारित स्थान पर ही अस्थाई दुकाने संचालित कराने को भी निर्देशित किया गया। अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया और साथ ही बाकी को मोहलत देते हुए जल्द अतिक्रमण हटाने के लिये चेताया गया कि तय मियाद में अवैध कब्जा न हटाने पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान चला कर इसे हटवाया जाएगा।
डीएम व एसपी द्वारा निर्देश दिये गये कि दुकान का सामान अपनी सीमा में ही रखें, दुकान के बाहर सामान रखा गया, तो जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। आम आदमी को बाजार में न हो परेशानी, किसी भी दुकान के आगे वाहन खड़े न हों। इसके लिये स्वयं दुकानदार जवाबदेह हो। सड़क हादसों को रोकने तथा जन सामान्य का आवागमन सुविधायुक्त बनाने के लिए विशेष मुहिम के तहत शहर में कई स्थानो पर अतिक्रमण का निरीक्षण कर दुकानदारों को कड़े निर्देश दिये गये।
-----------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment