Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 6 June 2022

आतंक का पर्याय बना हिंसक सांड पकड़ा गया।खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर ने भिजवाया गौशाला।*


*
कंट्री लीडर समाचार*
मिल्कीपुर-अयोध्या।चौकी क्षेत्र बारुन बाजार के आधा दर्जन गांवों में आतंक का पर्याय बन चुके काले हिंसक सांड को पकड़कर गौशाला भिजवाया गया। खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर मनीष मौर्य के निर्देश पर गठित टीम ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारी मजरे पूरे गड़ेरियन स्थित एक निजी विद्यालय की चारदीवारी के अंदर हांका लगाकर ग्रामीणों के सहयोग से सांड को पकड़ने में कामयाबी पाई।कड़ी मेहनत करते हुए टीम ने गांव में  सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक कांबिंग करने के बाद हिंसक सांड पर काबू पाया।इसके बाद पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने सांड की जियोटैगिंग व बधियाकरण किया।पशुपालन विभाग की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी कुरावन रामसिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी कुचेरा रमेश कुमार,पैरावेटरनरी कर्मी नरेंद्र कुमार यादव,ग्राम विकास अधिकारी विकास यादव तथा सफाई कर्मी वृंद कुमार यादव,विजय सागर,राम लल्लन,अजय कुमार,रविंद्र कुमार,अनिल कुमार,राजेश कुमार,दिवाकर आदि की प्रशासनिक टीम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रईस अहमद खान, ग्रामीण नंदलाल, मुजीब अहमद,पूर्व प्रधान नकछेद,गोकरन,नसीम सलमानी, रामउजागिर,निसार अंसारी,केशवराम चौरसिया, शिवदयाल,शहजाद खान,रामनिवास चौरसिया आदि के विशेष सहयोग से हिंसक सांड को पकड़ा गया। गौरतलब है कि इससे पहले लगभग एक माह से आतंक का पर्याय बने हिंसक काले सांड ने गुलाबा देवी, मोहम्मद नबील, जरीना बानो,राधेश्याम,लक्ष्मी नारायण तिवारी समेत दर्जनों लोगों को मारकर घायल कर दिया था जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान खजूरी मिर्जापुर कमर जहां ने खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर से किया था जिसपर टीम गठित कर सांड को पकड़कर पलियामाफी स्थिति गोशाला में भिजवाया गया।

No comments:

Post a Comment