Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 26 April 2019

अज्ञात कारणो से लगी आग मे छः घरो की गृहस्थी राख

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
        खण्डासा थाना क्षेत्र के भखौली पूरे कुंजल गांव में शुक्रवार को अपराहन करीब 3  बजे गांव के बंसीलाल पासी के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी पड़ोसियों ने आग की लपटों को देख कर गुहार लगाते हुए आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक आग की लपटें पड़ोस के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान ने डायल हंड्रेड पुलिस सहित फायर ब्रिगेड व खण्डासा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच तो गए लेकिन पानी की तलाश के लिए इधर उधर भटकते रहे गांव के विनोद सिंह ने एक प्राइवेट  ट्यूबेल चलवा कर पानी की व्यवस्था  करवाया  मौके पर फायर ब्रिगेड के जवान व ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते की तब तक आग की लपटें गांव के गंगा, गूड्डू ,बाबूलाल ,खुसीराम ,नरेंद्र कुमार व भवानी भीख सहित छः घरों की घर गृहस्थी  जलाकर राख कर दी।
गांव के उमेश सिंह ने बताया कि बंसी लाल पासी की  बेटी आरती की शादी आगामी 20 जून को कुमारगंज थाना क्षेत्र के बाबा गांव से होना तय था शादी के लिए जुटाए गए सामान भी जलकर राख हो गए। गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि लगातार तीन वर्षों से बंसीलाल के ही घर से आग लगती रहती है आज किस कारण से लगती है इसका कोई अस्पष्ट पता नहीं चल पाता। चौकी इंचार्ज खण्डासा ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहींं हुई है 

तमंचे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा संदिग्ध, गया जेल

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

        कुमारगंज थाना अंतर्गत देवगांव चौकी क्षेत्र के राजघाट रास्ते  से एक संदिग्ध व्यक्ति  देवगांव की ओर आ रहा था उसी बीच मुखबिर ने इलाकाई  पुलिस को सूचना दिया ।



सूचना मिलते चौकी इंचार्ज देवगांव लालधर प्रसाद हमराही सिपाही जय हिंद यादव व राहुल यादव के साथ राजघाट जंगल बैरियर के पास पहुंच कर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया तलाशी में गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 12 बोर का एक देशी तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के पूछताछ में वह अपना नाम फजल पुत्र कल्लू निवासी गुजरन का पुरवा देवगांव के रूप में बताया।

प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अबैध असले के साथ पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ अपराध संख्या 88/ 19 धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Saturday, 20 April 2019

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने गर्मीणो को बताये अग्निसुरक्षा के उपाय।

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने गर्मीणो को बताये अग्निसुरक्षा के उपाय।


     शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी  अयोध्या राजकिशोर राय ने  सहायक अधिकारियों और टीम के साथ मिल्कीपुर तहसील के अमानीगंज विकासखण्ड अंतर्गत ग्रामसभा विरौली झाम और रामरूप फिलिंग स्टेशन कुमारगंज में  ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा सम्बंधित अनेक उपाय बताए और साथ मे आये सहायक अधिकारियों ने  आग पर कैसे काबू पाया जा सके , प्रेक्टिकली तौर पर फूस ,और गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसे बुझा कर लोगो को दिखाया।
    प्राथमिक विद्यालय विरौलीझाम पर मौजूद कई ग्रामीण महिलाएं किसान व नवयुवको को आगपर काबू पाने के उपाय बताते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद उसपर काबू तो पाया ही जायेगा लेकिन ऐसी सावधानी बरतनी चाहिए की आग ही न लगे।उन्होंने सभी गर्मीणो को अपने अपने घर के अंदर एक-एक बाल्टी पानी और बालू रखने के सुझाव दिए और घर के स्टाक रूम में बल्ब लगाने अथवा विजली का तार न खींचने को कहा, क्योंकि शर्ट सर्किट के कारण ऐसी जगहों पर आग लगने का खतरा अधिक रहता है।उन्होंने कहा कि आग लगने पर तुरंत घर की मेनस्विच काट दे, महिलाओं को सुझाए दिया कि खाना बनाते समय पास में एक बाल्टी पानी अवश्य रखे । गैस सिलेंडर में आग लग जाने पर  जूट की बोरी पानी में भिगोकर सावधानी पूर्वक सिलेंडर को झटके के साथ ढक दे। साथ मे आये कर्मचारियों द्वारा गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसके बाद आग बुझा कर बताया भी गया।  उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि थ्रेसरिंग के समय गेंहू की फसल का ढेर थ्रेसर से सटाकर न लगाएं एक ही स्थान पर ढेर लगाने की अपेक्षा थोड़ा थोड़ा गैप देते हुए दो तीन जगहों पर रखे।इस बीच आये हुए अधिकारियों ने स्कूल के प्रधानाचार्य को, अग्निशमन यंत्र चलाने  का तरीका बताया। 

    इस मौकेपर रामप्रसाद पांडेय ,राम शंकर सिंह, वन विभाग के कर्मचारी दीपक शुक्ला,लोकेश शर्मा,निलेश तिवारी, किसान राहुल तिवारी,पूतान तिवारी शेर बहादुर, जयप्रकाश स्कूल के बच्चे आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख

संदिग्ध परिस्थितियों में 25 बर्षीय  युवक का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

     इनायतनगर थाना क्षेत्र के हरिंगटनगंज चौकी अंतर्गत पारा ताजपुर गांव निवासी नवयुवक शिवकुमार पुत्र राम दयाल यादव का शव शनिवार सुबह घर से 20 -25 मीटर की दूरी पर स्थित नीम के पेड की डाल से गले मे फंदा लगा रस्सी के सहारे  लटकती हुई गर्मीणो ने देखा तो दंग रह गए। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा इनायतनगर पुलिस को दी गयी तो आनन फानन में इंस्पेक्टर सुरेश पांडेय चौकी इंचार्ज हरिंगटनगंज के साथ दल बल के मौके पर पहुच कर वारदात स्थल के आसपास बारीकी से निरीक्षण किया उड़के बाद शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    पता चला है कि शिवकुमार की माता मर चुकी है पिता मानसिक रूप से विक्षप्ति है।शादी नही हुई थी। दो बड़े भाई प्रदेश में रहते है। खबर है कि शिव कुमार शुक्रवार को अयोध्या दर्शन करने गया था शाम को वापस आया था और हरिंगटनगंज चौराहे पर मोबाइल रिचार्ज कराया था उसके बाद घर गया था।

Friday, 19 April 2019

सुदामा का वेश बना सखा कृष्ण के साथ नामांकन करने पंहुचा जब लोकसभा प्रत्याशी

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बस्ती 
रिपोर्ट -अनुराग
गुरूवार को सुदामा के वेश मे निर्दल प्रत्याशी चन्द्रमणि पांडेय   
  जब बस्ती से लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन करने पहुंचे तो उन्हे देखने वालो की भीड जमा हो गयी।  राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है।इस बार निर्दल प्रत्याशी के रूप मे लोकसभा के उम्मीदवार है।चंद्रमणि पांडे की वेशभूषा भले ही द्वापर युग के गरीब सुदामा की याद दिला रही थी लेकिन सच्चाई इससे भिन्न नजर आयी।क्योंकि नामांकन दाखिल करने के फार्म पर आधुनिक सुदामा रूपी चंद्रमणि पाडे की  चल अचल संपत्ति करीब 1.75 करोड़  दर्शायी गयी है।
मीडिया से रूबरू होने पर चंद्रमणि ने बताया  कि मेरी सम्पत्ति पैतृक है मैने यह वेश जनता के लिये  बनाया है।मै जनता की सेवा के लिये मैदान मे हूँ और हमेशा जनता के लिये सुलभ रहूंगा । बताते चले पाडे जी एक रथ पर चढ कर आये और उनके साथ श्री कृष्ण वेश मे एक युवक भी साथ रहा।उन्होंने कहा कि मुझसे बेहतर किसानों की लड़ाई दूसरा कोई लड ही नही सकता ।

Thursday, 18 April 2019

दस महीने मे जमा धन दोगुना करने का सपना दिखाने वाली 'ड्रीम बुलियन' ने उपभोक्ताओं को लगाया लाखो का चूना ,कम्पनी संचालक के खिलाफ थाना कुमारगंज मे मुकदमा हुआ पंजीकृत ,

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख

        कुमारगंज थानाक्षेत्र के कस्बा कुमारगंज में 10 महीने में पैसा दुगना करने वाली कंपनी  ड्रीम बुलियन (एल बी आर वाई) के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने थाना कुमार गंज पहुंचकर प्रदर्शन किया।

करीब 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने थाने में दी  लिखित तहरीर देते हुए कंपनी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।कस्बा निवासी शैलेन्द्र ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त कम्पनी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उसका 5लाख तीस हजार रुपए वापस नही किया है।

       कुमारगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा कुमारगंज निवासी जनता इंटरनेट संचालक शैलेन्द्र पाण्डेय पुत्र रामभवन पाण्डेय की तहरीर पर एलबीआरवाई कंपनी के संचालक अंकित अग्रहरि पुत्र लालचन्द निवासी लोहंगी धनपत गंज थाना कूरेभार सुल्तानपुर ,सर्वेश कुमार पुत्र रग्घू निवासी ग्राम गोकुला थाना कुमारगंज व एक अज्ञात के विरुद्ध अपराध संख्या 80/19धारा 420 व 406 के तहत मामला पंजीकृत कर अंकित व कंपनी के कुछ अन्य सहयोगियों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।

*जानलेवा हमले मे युवक गम्भीर रूप घायल ,हालत गम्भीर *

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

       खण्डासा थाना क्षेत्र के  विनायकपुर  मजरे पूरे पांडे में  पुरानी रंजिश को लेकर  28 वर्षीय  युवक पर घर जाते समय रास्ते में जानलेवा हमला किया गया  कुल्हाड़ी से किए गए हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं ।

    जिसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डासा में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल रिफर कर दिया वहां पर  भी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने घायल की बहन कीमीना पत्री गुटटे की  तहरीर पर 6 लोगों के विरुद्ध  गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि घायल के द्वारा  दिए गए बयान में तीन लोगों को  हमलावर बताया गया है ।
थाना खण्डासा  परिसर से  1 किलोमीटर की दूरी पर  स्थित पूरे पांडे गांव में  18 अप्रैल  की रात 8:00 बजे के आसपास  रूपेश यादव  पुत्र गुटटे यादव  पैदल अपने घर जा रहा था  तभी गांव के सर्वेश कुमार  व प्रवेश   पुत्र गिरजा शंकर के दरवाजे के पास  उसे रोककर  कुल्हाड़ी से उसके ऊपर प्राणघातक  हमला किया गया  उसके गले और सिर में  गंभीर चोटें आई हैं  गुहार होने पर ग्रामीणों ने  किसी तरह  घायल को  बचाया  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायल को  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  खण्डासा में भर्ती कराया जहां  उसकी गंभीर हालत को गंभीर देखते हुए  उसे  जिला अस्पताल  और वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस को दी गई तहरीर में  घायल रूपेश की बहन मीना ने कहा है कि  उसके भाई के ऊपर गांव के ही सर्वेश  ,प्रवेश, सुमित्रा ,कपिल , मोहित ,व विमल कुमार  ने  लामबंद होकर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से प्रहार किया  जिससे वह गंभीर रूप से  घायल हो गया घटना के पीछे  तरह-तरह की चर्चाएं  प्रकाश में आई हैं    दो माह पूर्व भी दोनो पक्षों मे  आपस में विवाद हुआ था  वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में  अपने बयान में घायल रूपेश ने  हमला करने वालों मे तीन लोगों का ही  नाम बताया है जबकि  6 लोगों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई है  थानाध्यक्ष खंडासा  प्रह्लाद सिंह ने बताया कि बताया कि  मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पूछताछ के लिए  कुछ लोगों को  हिरासत में लिया गया है   तथा अन्य नामजद अभियुक्त फरार बताए गए हैं  इसी तरह खण्डासा थाना क्षेत्र में  अभी बीस दिन पूर्व  रात में  हमला करके कोटिया के   करमूपुर  निवासी  राधेश्याम  मौर्या की  पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी जिसमें अब तक  एक अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से  बाहर  है  वहीं सूत्रों का कहना है कि घटना से पूर्व अभियुक्त सर्वेश और घायल रूपेश को साथ साथ देखा गया था और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था  जिसके बाद यह घटना घटी ।

Wednesday, 17 April 2019

*मेरे राजनीतिक जीवन का उद्देश्य जनसेवा* -चंद्रभद्र सिंह (सोनू )

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -दीपू पंडित 
सुलतानपुर लोकसभा चुनाव को लेकर  सपा और बसपा के गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह ने विधानसभा जय सिहपुर के 

  सारंगपुर और गडौली





ग्राम पंचायतमे जन सम्पर्क करते हुये लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि जनपद के चतुर्दिक विकास के लिये  प्रतिबद्ध हूँ । आप विश्वास रखे हम आपकी आवाज को देश की सबसे बडी पंचायत संसद मे पूरी बेबाकी से उठाने मे कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे । मेरे राजनीतिक जीवन का उद्देश्य जनसेवा के अलावा कुछ और नही है ।आपकी एक आवाज पर मै आप के पास खडा मिलूंगा । जनसंपर्क के दौरान साथ रहे सपा के पूर्व विधायक अरूण वर्मा ने कहा कि गठबंधन एक सामाजिक सोच है  ।जो बगैर कोई भेदभाव किये सब के विकास की बात करता है। इस दौरााा प्रधान जगन्नाथ यादव,परमदेव,,राकेश यााा,बूथ प्दरभारी कोमल वर्माा ,नजीम भाई,टुन टुन सिंह आदि लोोगों के साथ ग्रामीणो ने सोनू सिंह का फूल माला से स्वागत किया  ।

Tuesday, 16 April 2019

*मै आरोप प्रत्यारोप की राजनीति मे विश्वास नही रखता *चंद्रभद्र सिंह (सोनू)

*मै आरोप प्रत्यारोप की राजनीति मे विश्वास नही रखता *चंद्रभद्र सिंह  (सोनू)

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -दीपू पंडित 

 लोकसभा  सुलतानपुर सीट से चुनाव लड रहे  गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह ने इसौली विधान सभा क्षेत्र मे हरौरा, पारा,     

      समरथपुर आदि जगहो पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर लोगों से वोट माँगा ।हरौरा की सभा को सम्बोधित करते हुये  उन्होंने कहा कि गठबंधन को दिया गया आप सभी का  वोट सुलतानपुर के विकास का इतिहास लिखेगा।मै आरोप  प्रत्यारोप की राजनीति मे विश्वास नही रखता।आप सभी को भरोसा दिलाता हूँ कि वगैर किसी भेद भाव के सर्व समाज के हित के लिये जितना भी हो सकेगा पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करूँगा ।कार्यक्रम को पूर्व सांसद ताहिर और सपा नेता बृजेश यादव ने भी सम्बोधित किया। 


प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह का  हरौरा की सभा मे युवा नेता ओमेन्द्र प्रताप सिंह, इंद्रपाल सिंह ,जित्तू सिंह, रामसुन्दर सिंह, आशीष यादव, राज सिंह, की अगुआई  मे पंहुचे सैकड़ों की संख्या मे नवयुवको और बसपा कैडर के सेक्टर प्रभारी  संजय कुमार, महेश कुमार आदि लोगों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव बहादुर सिंह ने की।कार्यक्रम मे पूर्व जि पचायत सदस्य  नंद लाल जायसवाल, रंजीत प्रधान, सज्जू नेता,अकरम भाई, दशरथ उपाध्याय,विजय मोदनवाल, आदि लोगों के साथ  काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

कुमारगंज थाना क्षेत्र मे अलग अलग जगहो पर लगी भीषण आग से लाखो का हुआ नुकसान और एक बच्ची की जलकर मौत

*तेन्धा गांव अग्नि कांड में 3 वर्षीय दुधमुही बच्ची की जलकर मौत,चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख।
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी व्यूरो प्रमुख
कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेन्धा गांव     
            में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से 4 परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई तथा घर में सो रही 3 वर्षीय बालिका की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। अग्निकांड में 8 सूअर भी जल कर मर गए हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने मृत बालिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मिल्कीपुर भी राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और अग्नि पीड़ित परिवारों को तहसील के दैवीआपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन कराया।
        मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के तेन्धा गांव निवासी मोहन लाल रैदास अपनी पत्नी के साथ सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत पर काम कर रहा था। घर पर उनके तीनों बच्चे मौजूद थे।जिनमें 3 वर्षीय बच्ची चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच अचानक उनके घर आग लग गई आग लगते ही मोहनलाल के दोनों बड़े बच्चे तो भाग निकले किंतु चारपाई पर सो रही 3 वर्षीय कोमल ज्यों की त्यों पड़ी रह गई। उधर तेज हवा के झोंकों के बीच अग्नि देवता ने अपना तांडव शुरू कर दिया और देखते ही देखते बगल के तीन अन्य घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। जब तक मौके पर पहुंचे ग्रामीण अग्निकांड पर काबू पाते तब तक 4 परिवारों की संपूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। अग्निकांड में चारपाई पर लेटी 3 वर्षीय कोमल की जलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोहन लाल रैदास के सूअर बाड़े में बंधी 8 सुअरें जल कर मर गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया। सूचना मिलते ही कुमारगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाने के उपनिरीक्षक राम प्रकाश त्रिपाठी व भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने मृत बालिका का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अग्निकांड में मोहनलाल रैदास, कमलेश देवी ,राम प्रकाश एवं हरिनाथ यादव के घर जले हैं। अग्नि कांड की जानकारी मिलते ही तहसीलदार परमेश कुमार राजस्व निरीक्षक सुरेश बहादुर सिंह एवं क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र तिवारी,लेखपाल विंध्या प्रसाद एवं अन्य राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए उनके क्षति का आकलन कराया। तहसीलदार परमेश कुमार ने बताया कि मृत बालिका के परिजनों को शासन की ओर से अनुमन्य राहत सहायता के अंतर्गत 4 लाख रुपए दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही पीड़ित परिवार को उक्त आर्थिक मदद के साथ-साथ तहसील के दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता के राहत चेक प्रदान कर दिए जाएंगे। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह व कोटेदार श्रवण कुमार पाठक ने अग्नि पीड़ित परिवारों के भोजन का प्रबंध कराया।
       इसके अलावा कुमारगंज थाना क्षेत्र के ही धनैचा गांव में ग्रामवासी वैजनाथ यादव एवं कल्लन के खेत में बिजली के तारों की शार्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई जिससे दोनों कृषकों के एक-एक बीघे गेहूं की की फसल जलकर नष्ट हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बेकाबू आग बुझाया। वहीं दूसरी ओर इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन चौकी अंतर्गत टोंड़ी दुबे का पुरवा गांव में लगी भीषण आग से गांव सहित सीमा पर बसे दूसरे गांव तरमा के एक दर्जन किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अग्निकांड में तरमा गांव निवासी कृषक राम केवल का 3 बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। अग्नि कांड की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया अग्निकांड में दुबे का पुरवा निवासी दो परिवारों के पशुशाला एवं गैर आवासीय छप्पर भी जलकर नष्ट हो गए हैं।