Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 28 February 2019

*जेनेवा क्राप साइंसेज कम्पनी ने कैम्पस सेलेक्शन के जरिये नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के 45 विद्यार्थियों का चयन किया*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या कुलपति प्रो जे एस संधू के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल को सक्रिय करने के लिए किए गए प्रयासों का प्रतिफल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आखिर मिलना शुरू हो गया है। 

इस क्रम में जेनेवा क्राप साइंसेज कम्पनी ने कैम्पस सेलेक्शन के जरिये विश्वविद्यालय के 45 विद्यार्थियों का चयन कर लिया है। इस अवसर पर कुल 93 विद्यार्थियों ने कम्पनी के इंटरव्यू में भाग लिया था। विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के उपनिदेशक प्रो डी नियोगी ने बताया कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद तथा कुलपति प्रो संधू द्वारा विद्यार्थियों से अपनी योजनाओं पर चर्चा के बाद से विद्यार्थियों में खास उत्साह है। कुलपति प्रो संधू ने कैम्पस सेलेक्शन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में परिसर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक कम्पनियां व संस्थाएं हमारे बच्चों के चयन के लिए आमंत्रित की जाएंगी।

 इस दौरान कृषि अधिष्ठाता प्रो पी के सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो डी के द्विवेदी समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्लेसमेंट सेल में कुलपति प्रो संधू के उपस्थित रहने के दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ जसवंत सिंह ने किया। कुलपति का सेल में स्वागत उप निदेशक प्रो डी नियोगी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया।

नहर मे गिरा ट्रैक्टर बाल बाल बचे लोग

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -एखलाक अहमद बल्दीराय 
 बल्दीराय तहसील अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 के बघौना की छतिग्रस्त रेलिंग के कारण ट्रैक्टर ट्राली नहर में पलटी ।ट्रैक्टर पर सवार लोग बाल बाल बचे।


बताते चलें कि देहली-वलीपुर रोड पर स्थित बघौना नहर पुल पर आज  ट्रैक्टर चालक धर्मराज सामने से आ रही गाडी को निकलने केे लियेे पुल पर पंहुचे अपने ट्रैक्टर को बैक  कर रहा था तभी वह पुल की टूटी रेलिग की तरफ बढ गया और नहर के पानी मे गिर गया । ट्रैक्टर पर के दोोअन्य लोग सवार थे  जो गााड़ी के साथ हादसे का शिकार हुये और तीनो बाल बाल बच गये।
इसके पहले भी  इसी जगह पर कई बार ऐसी दुर्घटना घट चुकी है। इलाके के लोगों ने पुल पर रेलिग बनवाये जाने की माँग की है।

Wednesday, 27 February 2019

कुलपति नेअखिल भारतीय औषधीय एवं सगन्ध पौध व पान परियोजना के तहत लगाए गए विभिन्न फसलों के परीक्षण का अवलोकन किया

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

नरेंद्र देव कृषि एवम प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति प्रो जे एस संधू ने 

बुधवार को उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में संचालित अखिल भारतीय औषधीय एवं सगन्ध पौध व पान परियोजना के तहत लगाए गए विभिन्न फसलों के परीक्षण का अवलोकन किया।



 इस मौके पर कुलपति ने परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ सुबोध कुमार पांडेय को विभिन्न औषधीय पौधों व फसलों का अलग अलग रूप से परीक्षण कर परिणाम प्राप्त करने का निर्देश दिया। कुलपति प्रो संधू ने प्रछेत्र पर लगी अफीम के विभिन्न जनन द्रव्यों का अवलोकन करते हुए पयोर लाइन को अलग करने के सुझाव दिए। परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ सुबोध पांडेय ने कुलपति को अवगत कराया कि कुल 40 जर्मप्लाज्म अफीम के संकलित किये गए हैं जिनमे से गत3 वर्षों में 2 प्रजातियां उच्च पैदावार की दृष्टि से चिन्हित की जा चुकी हैं। प्रछेत्र पर रोपित औषधीय पौध चंद्रसूर का उपयोग पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के साथ सहयोग लेकर दुधारू पशुओं के चारे में मिलाकर खिलने के सुझाव देते हुए कुलपति प्रो संधू ने चंद्रसूर का दुग्ध उत्पादन व गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन व परिणाम जानने का निर्देश दिया। कुलपति ने प्रछेत्र पर लगी ईसबगोल की फसल के उस गुण का अध्ययन करने का निर्देश दिया जिसके कारण छारीय भूमि में भी यह फसल उत्पादन देने में सक्षम हो रही है। कुलपति प्रो संधू ने परियोजना को और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव व निर्देश देने के साथ ही प्रगति पर वैज्ञानिकों की सराहना की।

 कुलपति के निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता उद्यान एवं वानिकी प्रो विक्रमा प्रसाद पांडेय, निदेशक प्रशासन डॉ आर के जोशी व अन्य सहयोगी वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

Tuesday, 26 February 2019

*गैंगस्टर मुकदमे का वांछित बल्दीराय पुलिस के हत्थे चढा*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
सुल्तानपुर (थाना बल्दीराय )-मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर मुकदमे में फरार चल रहे सद्दाम हुसैन पुत्र रशीद,निवासी इसौली को

 थाना क्षेत्र के मौहरिया गांव के पास से थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज वलीपुर आदित्य यादव, हमराही सुधीर यादव व उपेंद्र यादव ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके  पास तलाशी लेने पर  एक तमंचा बारह बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया                              *कंट्री लीडर न्यूज*     *रिपोर्ट-एखलाक अहमद बल्दीराय*

*अधिवक्ता संघ ने भारतीय सेना के पराक्रम को सराहा*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -रणविजय सिंह
कादीपुर (सुलतानपुर ) । भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने पर लोगों ने खुशी जताई है।

अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिवक्ताओं और नागरिकों ने तहसील चौराहे से लेकर पटेल चौक तक जुलूस निकाला ।

 इस बीच लोगों ने पड़ाके जलाकर और नारेबाजी  करके

भारतीय सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया ।

Monday, 25 February 2019

*स्मार्ट क्लास रूम का बीएसए ने किया उद्घाटन*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -रणविजय सिंह
 बल्दीराय विकास क्षेत्र के भवानीगढ़ प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक प्रतिभा सिंह द्वारा एक कक्षा कक्ष को स्मार्ट क्लासरूम के रूप में विकसित किया गया है

जिसका उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री कौस्तुभ कुमार सिंह ने किया स्मार्ट क्लासरूम में प्रोजेक्टर व्हाइट बोर्ड आदि की व्यवस्था की गई है बच्चों के बैठने के लिए शिक्षिका द्वारा टिन के डिब्बों को काटकर छोटी-छोटी मेज बनाई गई है। बीएसए में उक्त कार्य की प्रशंसा की।

 उद्घाटन अवसर पर उपस्थित ग्राम वासियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि आप सभी अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें साथ ही स्कूल से वापस आने पर उनकी कॉपियों की देखा करें जिससे यह जानकारी हो सके बच्चे ने आज स्कूल में क्या पढ़ा है उन्होंने कहा शिक्षक की सार्थकता दो बिंदुओं से है पहला बच्चों के बोलने व दूसरी उनकी संख्या की अधिकता में होती है उन्होंने कहा कि जल्द अप्रैल माह में  आदर्श शिक्षक व  मेधावी छात्र खोज परीक्षा आयोजित कराई जाएगी जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर प्रत्येक विद्यालय से प्रत्येक कक्षा के सात सात बच्चे प्रतिभाग करेंगे न्याय पंचायत में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों  की परीक्षा जनपद स्तर पर आयोजित कराई जाएगी ।जनपद स्तर पर जनपद स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों की व उनके शिक्षकों एवं अभिभावकों को जनपद स्तर पर सम्मानित कराया जाएगा उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि आदर्श विद्यालय बनाने हेतु कायाकल्प योजना का पूर्ण उपयोग विद्यालय की साज सज्जा में लगाऐ। इस अवसर परजिला समन्वयक डाक्टर शरद सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय ए बी आर सी रणवीर सिंह राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त गोंडा के शिक्षक रवि प्रताप सिंह अर्जुन सिंह,  हरिश्चंद्र मौर्य आकांक्षा पाण्डेय ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार एस एम सी अध्यक्ष अमिताभ बच्चन प्रियंका यादव जग ध्यान शुक्ल रेनू शुक्ल उमाशंकर सिंह वेद प्रताप सिंह हीरालाल अखिलेश अजय मिश्रा आदित्य  शुक्ल मोनिका बंसल आदि उपस्थित रहे।

*प्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान अमित मोहन प्रसाद ने नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज का दौरा किया और दो परियोजनाओं की रखी आधारशिला**

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क( अयोध्या )
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
       प्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज का दौरा किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने मुख्य शैक्षिक प्रछेत्र व डेयरी प्रछेत्र समेत विश्वविद्यालय के विभिन्न फार्मों का अवलोकन किया। श्री प्रसाद ने पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत संचालित दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 

प्रमुख सचिव ने कृषि व्यवसाय प्रबन्धन महाविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से मन की बात की तथा कृषि, कृषि अनुसंधान व शिक्षा के छेत्र में  युवाओं के आकर्षण को बढाने के लिए छात्र छत्राओं द्वारा दिये गए विचारों से अवगत हुए। प्रमुख सचिव श्री प्रसाद ने कृषि शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों से खेती के प्रति ग्रामीण युवाओं का रुझान बढ़ाने व सरकारी नीतियों में इसके लिए क्या परिवर्तन कर कृषि को व्यवसाय के रूप में कैसे और आकर्षक बनाया जा सकता है तथा किसानों की आय में कैसे वृद्धि सम्भव हो सकती है इन विषयों पर विद्यार्थियों के विचारों व सुझाव से अवगत हुए। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री प्रसाद ने विश्वविद्यालय की प्रगति व गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो जे एस संधू के प्रयासों की सराहना की। इसी क्रम में प्रमुख सचिव ने हाईटेक हाल में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक संकाय से अलग बैठक कर उन्हें बेहतर शिक्षा, शोध व प्रसार के कार्यों को करने व जिम्मेदारी के साथ दिए गए दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। अतिथि गृह पर ही उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय द्वारा सब्जी, मसाला व औद्यानिक फसलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो जे एस संधू ने प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Sunday, 24 February 2019

*दूल्हा थाने मे बाराती फरार*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -एखलाक अहमद बल्दीराय 
बल्दीराय थाना क्षेत्र के कुमासी गांव मे दिनाँक 22-02-2019 को एक बारात कानपुर जिले के यशोदा नगर निवासी राम चरन साहू के पुत्र राकेश साहू 

की आई थी। जिसमें द्वार पूजा के बाद बारातियों को खाना आदि खिलाया गया परन्तु जयमाल के समय जैसे ही दुल्हन आई दूल्हा यह कहते हुए भडक उठा कि जो लडकी मुझे दिखाई गई थी यह वह लडकी नहीं है बात बढती देख दूल्हा-पक्ष के लोग एक-एक कर मौके से फरार हो गए अन्त मे लडकी पक्ष के लोगों ने थाने मे सूचना दी जिस पर दूल्हे को थाने लाया गया जहाँ पर समाचार लिखे जाने तक दूल्हे के अभिभावकों का इंतजार है।

*लाभार्थी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -एखलाक अहमद बल्दीराय 


बल्दीराय तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के तहत किसान सम्मान निधि लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किया गया और किसानों को प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनाई गई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रिया सिंह ने योजना के बारे में बताया कि हर परिस्थितियों में किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया जायेगा एस डी एम ने अपने वक्तव्य में बताया कि किसान के पास यदि कोई आई डी प्रमाण पत्र नही है और वह काश्तकार है तो उसको भी योजना का लाभ चेक के माध्यम से दिया जाएगा।
तहसील सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सौ किसानों को उपजिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

इस मौके पर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार अमरनाथ पाल,अशोक कुमार वर्मा ब्लॉक प्रभारी बल्दीराय कृषि विभाग,आर के कैलाश नाथ शुक्ला, देवी प्रसाद तिवारी,लेखपाल बिहारी लाल संदीप तिवारी,त्रिलोकी नाथ मिश्रा, संदीप तिवारी,कमलेश सरोज, किसान रामफेर,छविलाल,ननकू, तुलसी,मोहर्रम अली,रामलाल,फ़ैयाज़ सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

जो क्रोध आदि विकारो से रहित है वह भगवान कन्हैया का प्रिय है ,


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -आनंद मिश्र धनपतगंज 

धनपतगंज ।जो क्रोध आदि विकारो से रहित है वह भगवान कन्हैया का प्रिय है ,उक्त बाते सेमरौना गाँव मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास बजरंग दास जी ने श्रोताओं से कही।चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास बजरंग दास 


ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा की कथा का वर्णन किया।

श्रीकृष्ण की माखन चोरी, व्योमासुर वध कर वायु एवं आकाश तत्व का शोधन जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाकर भक्तों को भाव विभार कर दिया।गोवर्धन पूजा में उन्होंने कहा कि यदि भगवान के भक्तों में विकार आ जाता हैं तो वे अपने भक्तों की रक्षा के लिये उसके अहंकार के अंकुर को नष्ट कर देते हैं। इंद्रदेव का उदाहरण दिया और कहा कि एक बार इंद्र को अहंकार हो गया था, तब श्री कृष्ण ने मार्ग दर्शन कर इंद्र की पूजा न कराकर गिरिराज की पूजा कराई थी। वही माखन चोरी के प्रसंग में  माखन शब्द की व्याख्या करते हुये कहा कि माखन शब्द  माख और न  शब्द से  बना हैं। इसमें माख का अर्थ क्रोध तथा न का अर्थ नहीं है। अर्थात जो क्रोधादि विकारों से रहित है वह कन्हैया को अत्यंत प्रिय हैं।


कथा समापन पर मुख्य श्रोता शिव दुलार पाडे ने परिवार सहित भागवत भगवान की आरती उतारी और प्रसाद बितरण किया।इस मौके पर त्रिनेत्र पाडे,त्रिपुरारी पाडे,श्याम बहादुर आदि लोग मौजूद रहे