Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 22 September 2018

जियो और जीने दो

मेरी कहानी सुनो , "जियो और जीने दो"
लेख प्रस्तुती -करूणा शंकर
 जीव के अस्तित्व में आने के समय से ही पशु पक्षी जीव जंतु पेड़ पौधों का मानव जीवन से अधिक घनिष्ठ संबंध रहा है एक के लुप्त होने अथवा विनिष्ट होने के बाद दूसरे के अस्तित्व की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। विगत कुछ दशकों से पर्यावरण का यह संतुलन बिगड़ता जा रहा है भौतिक सुख सुविधा को अधिक से अधिक अपने पास जमा करने की अदूरदर्शिता भरी सोच के चलते मानव अपने जीवन के सूत्र सिद्धांतों की अवहेलना करने की नासमझी करता ही जा रहा है ।जिसका परिणाम है कि तमाम तरह की प्राकृतिक विपदाओं की भयावह स्थिति सारी दुनिया के सामने आसन्न  हो रही है| इसीलिए तो प्रकृति का उद्घोष जीवन सूत्र " जियो और जीने दो" माना गया है।
 सुनो मेरी कहानी
 मैं मारीशस के जंगल में निवास करने वाला एक पक्षी डोडा हूं ।मेरा निवास कैलवेरिया के पेड़ों पर हुआ करता है। मैं उड़ नहीं सकता ।आज से  सैकड़ों वर्ष पूर्व मेरे इसी ने उड़ने की मजबूरी का फायदा उठाते हुए शिकारियों ने मेरे परिवार को मारना शुरू कर दिया। हालत यहां तक पहुंची  कि मैं दुनिया से लुप्त होने की कगार पर पहुंच गया मेरे लुप्त होते ही मारीशस में कैलवेरिया पेड़ों की संख्या भी घट गई और सिर्फ 15 पेड़ ही दुनिया में शेष बचे वैज्ञानिकों को चिंता हुई डोडा पक्षी और कैलवेरिया वृक्ष लुप्त क्यों हुऐ।विशकासिन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक प्रोफेसर एस स्टेनले  ने  खोज मे पाया कि कैलवेरिया के बीज के ऊपर कड़े छिलके का कवर चढ़ा होता है। जो नमी को अंदर से रोकता है जिसके कारण बीज अंकुरण की क्रिया संपन्न नहीं हो पा रही है। और यह क्रिया डोडा पक्षी के बगैर संभव ही नहीं हो सकती। क्योंकि डोडा पक्षी के अंतड़ियों में कुछ पत्थर पड़े  रहते हैं,ऐसा इसलिए क्योकि डोडा जब अंडे से बाहर आता है तो उसकी माँ उसे सबसे पहले  पत्थर के महीन कंणो का आहार चुगाती है जो ताजीवन उसके पेट मे पडा रहता है।और जब डोडा पक्षी केलवेरिया के बीजों को खाता है तो उसके पेट में पत्थर और अम्ल के बीच एक रासायनिक क्रिया होती है जिसके साथ कैलवेरिया बीज का ऊपरी आवरण घिसकर पतला हो जाता है और पक्षी के पेट से बीट के साथ बाहर  निकलकर मिट्टी की नमी में पड़कर बीज अंकुरण की क्रिया शुरू करता है| जिससे नए कैलवेरिया वृक्ष तैयार होकर वंश वृद्धि करते हैं ।इस शोध के बाद खोज करने पर बचे 4 मेरे वंशजों को जंगल में कैलवेरिया बीज खिला कर उस पेड़ की वंशावली के साथ मेरी वंशावली की रक्षा का अभियान चलाया गया। जिसके बाद मारीशस ने मुझे राष्ट्रीय पक्षी  घोषित किया|
आप सब अपनी सोच बदलो क्योकि---
प्रकृति अपनी खुद की संचालित व्यवस्था द्वारा जीवों  को पैदा करती और मारती है सृजन और ध्वंश कि इस प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप किसी भी तरह से जीव जगत के हित में नहीं है तभी तो प्रकृति का उद्घोष जीवन सूत्र "जियो और जीने दो" है । जो जीव जगत के अस्तित्व का मूल सूत्र है।

तहसील प्रशासन की सख्त बकाया वसूली से बकायेदारो के पसीने छूटे

वसूली की कार्यवाही से बकायेदारों के पसीने छूटे मचा क्षेत्र के लापरवाह बडे बकायेदारो मे हडकम्प "
  कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
रिपोर्ट -लक्ष्मी नरायन तिवारी
उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने आज बैंक के बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया।जिससे बकायेदारों में हड़कम्प मच गया।तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी ने आज बैंक द्वारा आरसी जारी किए गये नौ लाख के  बकायेदार स्वामीनाथ अग्रहरि निवासी गनापुर की डीसीएम ट्रक संख्या यू पी 44 टी 7905 को अपनी कस्टडी में लेकर तहसील परिसर में खड़ी करवाया।दूसरे बड़े बकायेदार जुनैद अहमद पुत्र अखलाख पारा बाजार ने तीन लाख नकद जमा किया।पारा बाजार निवासी अजीमुद्दीन पुत्र सत्तार ने नकद पचास हज़ार की धनराशि जमा कर शेष राशि शीघ्र जमा करने का वादा किया ।वही कई बकायेदारो को बकाया जमा करने का सख्त निर्देश दिया।तहसील प्रशासन बल्दीराय की इस कार्यवाही की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।वहीं बड़े बकायेदार परेशान हैं।तहसीलदार ने कहा कि यदि बड़े बकायेदार समय पर बैंकों का पैसा जमा नही करते तो इस तरह की कार्यवाही की जायेगी।इस मौके पर नायब तहसील दार ए एन पाल,अमीन शिव प्रसाद, रंग बहादुर सिंह, कुँवर बहादुर यादव,व धर्म राज रहे मौजूद।

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक में एस डी एम बल्दीराय ने बी एल ओ को दिए निर्देश।

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक में एस डी एम बल्दीराय ने  बी एल ओ को दिए निर्देश।
​कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
एस डी एम बल्दीराय प्रति पाल सिह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर  बीएलओ और सुपरवाइजरो की तहसील मुख्यालय पर शनिवार को एक बैठक ली। बैठक में एस डी एम ने सभी सुपरवाइजर और बी एल ओ को निर्देश दिए कि वे दिनांक 23 सितंबर को अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर सुबह 9 से सायं 5 बजे तक पुनरीक्षण का कार्य करें। । उन्होंने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालो का नाम बढ़ाने  के  लिये फार्म 6, नाम हटवाने के लिए फार्म 7 और शुद्धि करने के लिए फार्म 8के जरिये निर्धारित समय तक  बूथो पर मौजूद रहें । सुपरवाईजर अपने दायित्व क्षेत्र के बूथो पर व्यवस्था के साथ निगरानी रखें ।इस कार्य मे लापरवाही किसी भी तरह से क्षम्य नही होगी।बैठक मे तहसीलदार  शैलेन्द्र ,नायब तहसीलदार ए एन पाल और धनपतगंज के 18 सुपरवाइजरो तथा बल्दीराय के 15 सुपरवाइजरो के साथ काफी संख्या मे बी एल ओ  मौजूद रहे।

Friday, 21 September 2018

पड़ोसी नेपाल देश के बेखौफ हाथियों ने भारतीय सीमा मे घुसकर कर मचाया धमाल, फसलों को रौदा

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क बहराइच
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में नेपाली हाथियों के झुंड ने बीती रातभर उत्पात मचाया। गन्ना व धान की फसल को रौंद डाला। हाथियों को भगाने के लिए किसान शोर मचाते रहे लेकिन हाथी खेत में ही डेरा डाले रहे।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के  निशानगाड़ा रेंज के ग्राम रमपुरवा के मजरा नवीनपुरवा निवासी ‍हरिजन्दर सिंह, मुख्तार सिंह व बलविन्दर सिंह पुत्रगण मेजा सिंह के खेत में रात नेपाली हाथियों ने धावा बोल दिया। रात भर जमकर तांडव मचाते हुए खेत में लगी धान व गन्ने की लगभग 28 बीघा गन्ना व मक्का तथा 22 बीघे धान की फसल नष्ट कर दी। खेत मालिक हाथियों को भगाने के लिए रातभर शोर मचाते रहे, लेकिन जिद्दी हाथी खेत में ही डटे रहे।
मायूस किसानों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई वन कर्मी नहीं पहुंचा। रेंजर दया शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित किसानों की लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराकर उचित मुवावजा दिलाया जायेगा।ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन नेपाल सीमा लाघ कर हाथियों का झुंड इलाके मे पहुँच कर उत्पात मचाते है जिससे किसानों को भारी क्षति पहुँचती है।  वन महकमा क्षति पूर्ति की बात करता है पर मिलता कुछ नही।

पड़ोसी नेपाल देश के हाथियों ने भारत देश की सीमा मे घुसकर कर मचाया धमाल ,और खड़ी फसलों को रौदा

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क बहराइच
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में नेपाली हाथियों के झुंड ने बीती रातभर उत्पात मचाया। गन्ना व धान की फसल को रौंद डाला। हाथियों को भगाने के लिए किसान शोर मचाते रहे लेकिन हाथी खेत में ही डेरा डाले रहे।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के  निशानगाड़ा रेंज के ग्राम रमपुरवा के मजरा नवीनपुरवा निवासी ‍हरिजन्दर सिंह, मुख्तार सिंह व बलविन्दर सिंह पुत्रगण मेजा सिंह के खेत में रात नेपाली हाथियों ने धावा बोल दिया। रात भर जमकर तांडव मचाते हुए खेत में लगी धान व गन्ने की लगभग 28 बीघा गन्ना व मक्का तथा 22 बीघे धान की फसल नष्ट कर दी। खेत मालिक हाथियों को भगाने के लिए रातभर शोर मचाते रहे, लेकिन जिद्दी हाथी खेत में ही डटे रहे।
मायूस किसानों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई वन कर्मी नहीं पहुंचा। रेंजर दया शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित किसानों की लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराकर उचित मुवावजा दिलाया जायेगा।ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन नेपाल सीमा लाघ कर हाथियों का झुंड इलाके मे पहुँच कर उत्पादित मचाते है जिससे किसानों को भारी क्षति पहुँचती है।  वन महकमा क्षति पूर्ति की बात करता है पर मिलता कुछ नही।

सरकार की मंशा हर हाल मे धरातल पर दिखाई देनी चाहिए --एस डी एम बल्दीराय

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -लक्ष्मी नरायन तिवारी 
बल्दीराय तहसील के हेमनापुर ग्राम सभा में 
उपजिलाधिकारी  प्रतिपाल सिंह ने  बृहस्पतिवार को चौपाल लगाकर विकास कार्यों की जानकारी ली तथा ग्राम स्वच्छता पर बल दिया । चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना,विधवा एवम वृद्धा पेंशन योजना, रिजर्वलैंड पर अवैध कब्जा ,ग्राम सभा मे नाली खड़ंजा निर्माण, शौचालय ,मनरेगासहित सरकारी योजनाओं के बारे ग्रामीणों को अवगत कराया।और समस्याओं के निदान के बारे में भी बताया।
उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ गांव के प्रत्येक पात्र लोगों को मिले इसके लिए ग्राम प्रधान व संबंधित कर्मचारियों को लगकर शासन की मंशा को सफल बनाना है ।सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना घर -घर शौचालय बनवाने के लिए ग्राम प्रधान  एवम सेक्रेटरी  को प्रेरित करने को कहा ।साथ ही उन्होंने  नौनिहालों के शिक्षा पर बल दिया उप जिलाधिकारी  ने राजस्व कर्मियों को राजस्व मामलों को निष्पक्षता से निपटाने के निर्देश कानूनगो एवम लेखपाल को दिए ।उप जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के मंशा हर हाल में धरातल पर दिखनी चाहिए
इस मौके पर हरिवंश सिंह ,सुरेश यादव प्रधान प्रतिनिधि हेमनापुर,देवी प्रसाद तिवारी  कानूनगो,कमलेश यादव लेखपाल  ,आदिलोग मौजूद रहे।

Thursday, 20 September 2018

पारिवारिक टूटन को रोकने मे महिला थाने का प्रयास कारगर साबित हो रहा है ।तीन जोड़े फिर बने हमराह

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
 पति पत्नी के विवाद को खत्म करने के लिए बृहस्पतिवार को महिला थाना अध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में तीन जोड़े सुलह समझौता कर एक साथ रहने को राजी हुए और फिर से हमराह हुये। मालूम हो कि कुड़वार थाने के मवैया गांव निवासी मरजीना वानो पत्नी अलाउद्दीन व रुखसाना पत्नी मो0 नसीम निवासी कनेहरी भटपुरवा थाना बल्दीराय एव इकरार अहमद पुत्री शमीम अहमद पत्नी साहिबा के बीच महीनों से विवाद चल रहा था। जिसे आज दोनों पक्षों को बिठाकर वार्ता कराई गई जहां तीनों आपस में सुलह समझौता कर एक साथ रहने के लिए राजी हुए इस दौरान पी एल वी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश पाण्डेय सब इंस्पेक्टर जूली सिंह आरक्षी उषा सोनी अर्चना रावत राजकुमारी सिंह दीवान आदि मौजूद रहे।
महिला थाने का यह प्रयास पारिवारिक टूटने को रोकने मे पूरी तरह कामयाब सावित हो रहा है जिसकी प्रशंसा समाज मे अच्छा संदेश दे रही है।

पारिवारिक टूटने को रोकने मे महिला थाने का प्रयास कारगर साबित हो रहा है।सुलह समझौता के बाद 3जोड़े फिर बने हमराह

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
 पति पत्नी के विवाद को खत्म करने के लिए बृहस्पतिवार को महिला थाना अध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व में तीन जोड़े सुलह समझौता कराकर एक साथ रहने को राजी हुए और फिर से हमराह हुये। मालूम हो कि कुड़वार थाने के मवैया गांव निवासी मरजीना वानो पत्नी अलाउद्दीन व रुखसाना पत्नी मो0 नसीम निवासी कनेहरी भटपुरवा थाना बल्दीराय एव इकरार अहमद पुत्री शमीम अहमद पत्नी साहिबा के बीच महीनों से विवाद चल रहा था। जिसे आज दोनों पक्षों को बिठाकर वार्ता कराई गई जहां तीनों आपस में सुलह समझौता कर एक साथ रहने के लिए राजी हुए इस दौरान पी एल वी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश पाण्डेय सब इंस्पेक्टर जूली सिंह आरक्षी उषा सोनी अर्चना रावत राजकुमारी सिंह दीवान आदि मौजूद रहे।
महिला थाने का यह प्रयास पारिवारिक टूटने को रोकने मे पूरी तरह कामयाब सावित हो रहा है जिसकी प्रशंसा समाज मे अच्छा संदेश दे रही है।

खाद्यान्न वितरण मे अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर एस एम आई और पूर्तिनिरीक्षक जिम्मेदार होगे

कंट्रीलीडर न्यूज़ नेटवर्क सुलतानपुर
बुधवार को  सुलतानपुर कलेक्ट्रेट में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त)अमरनाथ राय ने कहा की राजस्व वसूली का लक्ष्य समय से पूरा किया जाय।
अपर जिलाधिकारी ने जानकारी से अवगत कराते हुये बताया कि खाद्यान्न वितरण में अनियमितता तथा कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर  एस एम आई तथा पूर्ति निरीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी| उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कोइरीपुर  को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित किया गया है| जिसके लिए 2 करोड रुपए की  कार्य योजना  शासन द्वारा मागी गई है| शासन द्वारा कार्य योजना के लिए 5 सदस्य समिति के गठन के निर्देश दिए गए हैं| इसी नगर पंचायत में 80लाख रूपये  कान्हा गौशाला के लिए शासन द्वारा आवंटित किया गया है| बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह उप जिलाधिकारी कादीपुर जयकरन, लंभुआ रमेश कुमार शुक्ला, बल्दीराय प्रतिपाल सिंह चौहान, जयसिंहपुर राजेश सिंह ,सहायक सूचना निदेशक आर बी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खाद्यान्न वितरण मे अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायत पर एस एम आई और पूर्तिनिरीक्षक की जिम्मेदारी तय की जायेगी

कंट्रीलीडर न्यूज़ नेटवर्क सुलतानपुर
 बुधवार को  सुलतानपुर कलेक्ट्रेट में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त)अमरनाथ राय ने कहा की खाद्यान्न वितरण में अनियमितता तथा कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर  एस एम आई तथा पूर्ति निरीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी| उन्होंने बताया कि नगर पंचायत कोइरीपुर  को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित किया गया है| जिसके लिए 2 करोड रुपए की  कार्य योजना  शासन द्वारा मागी गई है| शासन द्वारा कार्य योजना के लिए 5 सदस्य समिति के गठन के निर्देश दिए गए हैं| इसी नगर पंचायत में 80लाख रूपये  कान्हा गौशाला के लिए शासन द्वारा आवंटित किया गया है| बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह उप जिलाधिकारी कादीपुर जयकरन, लंभुआ रमेश कुमार शुक्ला, बल्दीराय प्रतिपाल सिंह चौहान, जयसिंहपुर राजेश सिंह ,सहायक सूचना निदेशक आर बी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।