कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर 07 अक्टूबर/आयुक्त महोदय ग्राम्य विकास, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा ग्राम्य विकास तथा अन्य समवर्ती विभागों की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु राज्य सरकार द्वारा जनपद/विकास खण्डों से समय-समय पर आयोजित होने वाली वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के लिये समस्त ब्लाक स्तर पर वीडियो कान्फ्रेन्सिंग रूम स्थापित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के कुशल निर्देशन में गुरूवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग रूम निर्माण हेतु विधि विधान के साथ भूमि पूजन अर्चन किया गया। उक्त के क्रम में विकास खण्ड लम्भुआ में मा0 विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी, वि0ख0 दोस्तपुर में मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, वि0ख0 कूरेभार में जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा तथा विकास खण्ड अधिकारी आलोक सिंह द्वारा भूमि पूजन किया गया।
इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा अन्य विकास खण्डवार नामित अधिकारियों तथा सम्बन्धित ब्लाक के बी0डी0ओ0 द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग रूम निर्माण हेतु भूमि पूजन अर्चन किया गया।
Breaking News
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*
*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...
Thursday, 7 October 2021
जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई, विकास खण्ड भदैयाॅ का किया आकस्मिक निरीक्षण।
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर 07 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा गुरूवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई, विकास खण्ड भदैयाॅ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 433 गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित पाये गये, जिसमें से 157 नर व 276 मादा संरक्षित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पर लगे टीन शेड की गुणवत्ता की जाॅच की गयी, जो सही पाया गया। पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि प्रतिदिन गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा आदि की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश के खान-पान एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए दैनिक सत्यापन/निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने पशुचिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश आश्रय स्थल पर तेजी से बढ़ने वाले छायादार वृक्ष लगवाये जाये।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी आशीष कुमार, पशुचिकित्सा अधिकारी भदैयाॅ डाॅ0 बृजभान यादव, सहायक विकास अधिकारी संतोष पाल, ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह एवं ग्राम प्रधान सहित आदि उपस्थित रहे।
सुलतानपुर 07 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा गुरूवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सौराई, विकास खण्ड भदैयाॅ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 433 गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित पाये गये, जिसमें से 157 नर व 276 मादा संरक्षित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पर लगे टीन शेड की गुणवत्ता की जाॅच की गयी, जो सही पाया गया। पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि प्रतिदिन गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण/सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा आदि की जा रही है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश के खान-पान एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए दैनिक सत्यापन/निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने पशुचिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश आश्रय स्थल पर तेजी से बढ़ने वाले छायादार वृक्ष लगवाये जाये।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी आशीष कुमार, पशुचिकित्सा अधिकारी भदैयाॅ डाॅ0 बृजभान यादव, सहायक विकास अधिकारी संतोष पाल, ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह एवं ग्राम प्रधान सहित आदि उपस्थित रहे।
विधायक ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
मिल्कीपुर, अयोध्या।
मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के अथक प्रयास से लगा
सौ शैय्या सयुंक्त चिकित्सालय कुमारगंज में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के बाद विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम में यह कारगर साबित होगा और कुमारगंज क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अभी हमें और सावधान और कोविड नियमों पालन करने की आवश्यकता है। क्षेत्र वासियों के लिए यह ऑक्सीजन प्लांट एक सौगात है जो वैश्विक महामारी के तीसरे लहर से लड़ने में काफी मददगार साबित होगी। जहां कोरोना के पहले लहर में मास्क व सैनिटाइजर पर जोर था वहीं दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य किया गया है। सौ शैय्या सयुंक्त चिकित्सालय कुमारगंज के सीएमएस रजत कुमार चौरसिया चौरासिया ने कहा कि ऑक्सीजन मानव के जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके बगैर कोई जीवित नहीं रह सकता है। इसी क्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर हरिराम वर्मा ने कहा कि सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज में ऑक्सीजन प्लांट का होना क्षेत्रवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली अस्पताल में भर्ती मरीजों ने विधायक को बताया कि सारी दवाएं अस्पताल से ही मिल रही है बाहर से कोई दवा नहीं लाना पड़ रहा है। इस मौके पर अमानीगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष शुक्ला ,विधायक के निजी सचिव महेश ओझा, विवेक पांडे बब्बू ,अभिमन्यु मिश्रा ,अजीत मौर्य ,बैजनाथ वैश्य, अनित सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह विक्की ,अजय विक्रम सिंह, मनीष त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे ,संतोष मिश्रा, कुंवर बहादुर मिश्रा, ऋषभ कशौधन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Wednesday, 6 October 2021
**स्वच्छ भारत कार्यक्रम समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न*।
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर 06 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र, सुलतानपुर (उ०प्र०) द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम समिति की बैठक बुधवार को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें स्वच्छ भारत कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देश भर के 744 जिलों में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 अक्टूबर 2021 को मा0 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा प्रयागराज, उ० प्र० से किया गया।
बैठक में संबंधित विभागों को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु दिशा-निर्देश दिये गए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला युवा अधिकारी कमल किशोर भट्ट सहित आदि उपस्थित रहे।
-------------------------------------------------------------
Monday, 4 October 2021
*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने लखीमपुर में मारे गए पत्रकार रमन के परिजनों को एक करोड़ दिए जाने की उठाई मांग*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जनपदीय इकाई अयोध्या ने लखीमपुर में घटना की कवरेज करने गए एक चैनल के पत्रकार रमन कश्यप की हत्या किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। महासंघ ने घटना की कवरेज करने गए पत्रकार के परिजनों को सरकार से एक करोड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की है। महासंघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने उपद्रवियों और सूबे की सरकार दोनों पर सवालिया निशान खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार जानती थी कि लखीमपुर खीरी में स्थिति गंभीर होने वाली है तो वहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था क्यों नहीं कराई गई। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन हो, लेकिन उसे किसी की हत्या करने का अधिकार नहीं प्राप्त होता है। जो लोग इस तरह से हुड़दंग मचा कर माहौल को खराब करके सीधे-साधे लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। उनके ऊपर सरकार को कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि इस घटना में पत्रकार की हत्या हो जाने से उनका परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से गुजरेगा। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार को पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता की जानी चाहिए। यही नहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे ने कहा कि माहौल खराब करने वाले चाहे सरकार में हों या किसी संगठन से जुड़े हों। ऐसे लोगों को चिन्हित करके सरकार को इनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।*
बताते चलें कि लखीमपुर घटना में एक पत्रकार को भी पीट-पीट कर मार डाला गया है। स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत हुई है। परिजनों ने रात में पोस्टमार्टम हाउस में इसकी पुष्टि की थी। मारे गए पत्रकार रमन कश्यप निघासन क्षेत्र के निवासी थे। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या ने लखीमपुर की घटना में पत्रकार रमन कश्यप के शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे, संयोजक अरुण पांडे, पृथ्वीराज सिंह, जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गिरजा प्रसाद शुक्ला, राम कल्प पांडे, राजेंद्र पाठक, जिला मुख्य महासचिव सूर्य कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष रामेंद्र चतुर्वेदी, जिला सचिव रमा निवास पांडे, वेद मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयुक्त सचिव दिनेश जायसवाल, राजेश मिश्रा, राजेश तिवारी, जिला प्रचार मंत्री ओंकार मिश्रा, चंद्रप्रकाश पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल सिंह, अमित यादव, शिव कुमार पांडे तथा तहसील मिल्कीपुर अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, विजय पाठक, राजेश उपाध्याय, महामंत्री वकार अहमद, शिव कुमार पांडे, देवराज मिश्रा, बद्री विशाल तिवारी, राज किशोर शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, सुनील तिवारी, राजेश यादव, रामेंद्र भूषण पांडे, चिंतामणि सिंह, दिलीप सिंह, रोहित सिंह सुरेश सिंह, लवलेश पांडे, लछ्मन यादव, सुभाष यादव, मोहम्मद रफीक, तहसील बीकापुर अध्यक्ष केके शुक्ला, रूदौली अध्यक्ष राकेश यादव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की है।*
Sunday, 3 October 2021
*अमृत महोत्सव के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कर जनसामान्य को किया गया जागरूक।*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर 03 अक्टूबर/ अमृत महोत्सव के अंतर्गत मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश श्री संतोष राय के आदेशानुसार रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर के सचिव श्री शशि कुमार की देख-रेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर में कार्यरत मध्यस्थ श्री आशीष कुमार अग्रवाल एवं नामिका अधिवक्ता श्री अमित कुमार पांडे तथा जनपद में कार्यरत समस्त पैरा लीगल वालंटियर द्वारा जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन बस स्टेशन कोतवाली तथा जिला चिकित्सालय मैं संचालित कोविड-19 से संबंधित वैक्सीनेशन सेंटरों तथा जिला चिकित्सालय के अन्य जगहों पर तथा जनपद के मुख्य मुख्य स्थानों पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
उन्होंने विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें यह सलाह कि आप अपने किसी भी विधिक परेशानियों का निराकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर अथवा तहसील विधिक सेवा समितियां जनपद सुल्तानपुर व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ को अपने प्रार्थना पत्रों को प्रस्तुत कर अपनी परेशानियों का निराकरण करा सकते हैं, विधिक सेवाएं प्रदान करने एवं जागरूकता फैलाने का यह कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों ग्रामीण अंचलों तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सेवाएं अनवरत प्रदान की जाती रहेंगी तथा यह जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 14 नवंबर 2021 तक अनवरत अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जारी रहेगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा दी गयी।
Saturday, 2 October 2021
जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर जनपदवासियों को दी गयी बधाई।*
*गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयन्ती पर उनके चित्र का अनावरण, माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किये गये अर्पित।*
*कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए महात्मा गाँधी जी की 152वीं जयन्ती जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर 02 अक्टूबर/राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती समारोह जनपद में कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनायी गयी। गाँधी जयन्ती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण करते हुए उपस्थित लोगों को देश की एकता एवं अखण्डता का संकल्प दिलाया गया तथा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट भवन पर, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स विकास भवन में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संकल्प अपने अधीनस्थों को दिलाया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि हर गरीब, जरूरतमंद की समस्याओं का समाधान एवं उनके साथ श्रद्धापूर्ण व्यवहार करना चाहिये, यही इन महापुरूषों के प्रतिसच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने गाँधी जयन्ती के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई भी दी।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश निर्बल का कल्याण सम्बन्धित अन्त्योदय की उनकी अवधारणा तथा भवनात्मक एकता और अखण्डता के विषय में उनके विचारों पर जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, सत्यनाथ पाठक समाज सेवी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा नगर स्थित महान विभूतियों डाॅ0 राम मनोहर लोहिया व चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर विधेश व नगर पालिका परिषद के अन्य स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
गाँधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में प्रातः 6 बजे से मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा व गिरजा घरों में एकल प्रार्थना में गाँधी जी के विचारों पर चर्चा की गयी तथा 7ः30 बजे अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व अपर मुख्य अधिकारी द्वारा सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मुख्यालयों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से सम्बन्धी शिलापटों की सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सूर्या अकादमी पब्लिक स्कूल द्वारा अमहट विद्यालय में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कैम्प का अयोजन किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत की मलिन बस्तियों, करौदियाँ, खैराबाद, घोसियाना, गन्दानाला, सिरवारा रोड एवं काशीराम कालोनी में साफ-सफाई का कार्य अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा कराया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी द्वारा प्रातः 11ः30 बजे कुष्ठ रोगियों का उपचार एवं फल वितरण किया गया। इसी प्रकार जिला कारागार में महिला बन्दी गृह एवं छयरोग चिकित्सालय में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा फल वितरण कराया गया, जबकि जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के संयोजन में अपरान्ह 02 बजे से एकल चर्खा यज्ञ का आयोजन अपने-अपने घरों में किया गया।
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित प्रसारित।
Friday, 1 October 2021
"राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सामाजिक संगठनों के कार्य कर्ताओं ने हनुमान मंदिर पर किया भजन"
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
धनपतगंज।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा, गायत्री परिवार और अन्य कई सामाजिक संगठनों के कार्य कर्ताओ ने धनपतगंज के हनुमान मंदिर पर
एयर मार्शल द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माणाधीन हवाई पट्टी (रनवे) का किया गया स्थलीय निरीक्षण।
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर 01 अक्टूबर/एयर मार्शल आर0जी0के0 कपूर द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किमी0 124.750 से किमी0 129.450 के मध्य ग्राम अरवल कीरी करवत, विकास खण्ड कूरेभार के पास निर्माणाधीन हवाई पट्टी(रनवे) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
एयर मार्शल आर0जी0के0 कपूर, ग्रुप कैप्टन मोहित सक्सेना, पेवमेन्ट एक्सपर्ट, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र तथा और यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य व प्रगति की समीक्षा की। एयर मार्शल द्वारा यह सम्भावना व्यक्त की गयी कि विण्ड डायरेक्शन अक्टूबर माह में परिवर्तित होने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत गाजीपुर एण्ड से एक अतिरिक्त ब्यू गैलरी की आवश्यकता महसूस की गयी। हवाई पट्टी पर निर्माणाधीन ए0टी0सी0 का निर्माण समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। हवाई पट्टी (रनवे) की गुणवत्ता व तकनीकी पहलुओं की जाॅच-पड़ताल कर साफ-सफाई व पेन्टिंग आदि के दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। शेष निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश यूपीडा के अधिकारियों को दिये।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र, अधिशाषी अभियन्ता यूपीडा सुमन्त कुमार सुमन, जी0आर0इन्फा0 प्रोजेक्ट प्रा0लि0, पैकेज-4 के परियोजना प्रबन्धक अरूण कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
----------------------------------------------------------------
हर्षोल्लास से मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती, राष्ट्र की एकता व अखण्डता की दिलाई गई शपथ* ।
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
"गांधी जयंती" व “लाल बहादुर शास्त्री” जी की जयंती के शुभ अवसर पर डॉ विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर द्वारा पुलिस लाइन सुलतानपुर में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी" जी की व “लाल बहादुर शास्त्री” जी की चित्र पर माल्यार्पण
कर राष्ट्रीय सलामी दी गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महापुरूषों के आदर्शों पर चलने के लिए शपथ दिलाई गयी । इस मौके पर महोदय द्वारा पुलिस जवानों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि गांधी जी एक महान समाज सुधारक भी थे तथा उनके एक भजन *“वैष्णव जन तो तैने कहिए,जो पीर पराई जाने रे”* के सम्बंध में बताये हुए बताया गया कि इस भजन का मूल भाव हमारी सेवा में सटीक बैठता है तथा उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।
कर राष्ट्रीय सलामी दी गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महापुरूषों के आदर्शों पर चलने के लिए शपथ दिलाई गयी । इस मौके पर महोदय द्वारा पुलिस जवानों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि गांधी जी एक महान समाज सुधारक भी थे तथा उनके एक भजन *“वैष्णव जन तो तैने कहिए,जो पीर पराई जाने रे”* के सम्बंध में बताये हुए बताया गया कि इस भजन का मूल भाव हमारी सेवा में सटीक बैठता है तथा उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।
रिपोर्ट जगन्नाथ मिश्र
Subscribe to:
Posts (Atom)