Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 7 October 2021

विधायक ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण



कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
मिल्कीपुर, अयोध्या।
मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के अथक प्रयास से लगा
सौ शैय्या सयुंक्त चिकित्सालय कुमारगंज में  नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का  लोकार्पण किया। ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के बाद विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम में यह कारगर साबित होगा और कुमारगंज  क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अभी हमें और सावधान और कोविड नियमों पालन करने की आवश्यकता है। क्षेत्र वासियों के लिए यह ऑक्सीजन प्लांट एक सौगात है जो वैश्विक महामारी के तीसरे लहर से लड़ने में काफी मददगार साबित होगी। जहां कोरोना के पहले लहर में मास्क व सैनिटाइजर पर जोर था वहीं दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य किया गया है। सौ शैय्या सयुंक्त चिकित्सालय कुमारगंज के सीएमएस रजत कुमार चौरसिया चौरासिया ने कहा कि ऑक्सीजन मानव के जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके बगैर कोई जीवित नहीं रह सकता है। इसी क्रम में अस्पताल  अधीक्षक डॉक्टर हरिराम  वर्मा  ने कहा कि सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज में ऑक्सीजन प्लांट का होना क्षेत्रवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली अस्पताल में भर्ती मरीजों ने विधायक को बताया कि सारी दवाएं अस्पताल से ही मिल रही है बाहर से कोई दवा नहीं लाना पड़ रहा है। इस मौके पर अमानीगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष शुक्ला ,विधायक के निजी सचिव महेश ओझा, विवेक पांडे बब्बू ,अभिमन्यु मिश्रा ,अजीत मौर्य ,बैजनाथ वैश्य, अनित सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह विक्की ,अजय विक्रम सिंह, मनीष त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडे ,संतोष मिश्रा, कुंवर बहादुर मिश्रा, ऋषभ कशौधन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Wednesday, 6 October 2021

**स्वच्छ भारत कार्यक्रम समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न*।


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
         सुलतानपुर 06 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में नेहरू युवा केन्द्र, सुलतानपुर (उ०प्र०) द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम समिति की बैठक बुधवार को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,  जिसमें स्वच्छ भारत कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक देश भर के 744 जिलों में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 अक्टूबर 2021 को मा0 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा प्रयागराज, उ० प्र० से किया गया।
                बैठक में संबंधित विभागों को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु दिशा-निर्देश दिये गए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला युवा अधिकारी कमल किशोर भट्ट सहित आदि उपस्थित रहे। 
-------------------------------------------------------------

Monday, 4 October 2021

*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने लखीमपुर में मारे गए पत्रकार रमन के परिजनों को एक करोड़ दिए जाने की उठाई मांग*






कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जनपदीय इकाई अयोध्या ने लखीमपुर में घटना की कवरेज करने गए एक चैनल के पत्रकार रमन कश्यप की हत्या किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। महासंघ ने घटना की कवरेज करने गए पत्रकार के परिजनों को सरकार से एक करोड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की है। महासंघ के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने उपद्रवियों और सूबे की सरकार दोनों पर सवालिया निशान खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जब सरकार जानती थी कि लखीमपुर खीरी में स्थिति गंभीर होने वाली है तो वहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था क्यों नहीं कराई गई। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन हो, लेकिन उसे किसी की हत्या करने का अधिकार नहीं प्राप्त होता है। जो लोग इस तरह से हुड़दंग मचा कर माहौल को खराब करके सीधे-साधे लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। उनके ऊपर सरकार को कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि इस घटना में पत्रकार की हत्या हो जाने से उनका परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से गुजरेगा। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार को पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता की जानी चाहिए। यही नहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे ने कहा कि माहौल खराब करने वाले चाहे सरकार में हों या किसी संगठन से जुड़े हों। ऐसे लोगों को चिन्हित करके सरकार को इनके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।*
   बताते चलें कि लखीमपुर घटना में एक पत्रकार को भी पीट-पीट कर मार डाला गया है। स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत हुई है। परिजनों ने रात में पोस्टमार्टम हाउस में इसकी पुष्टि की थी। मारे गए पत्रकार रमन कश्यप निघासन क्षेत्र के निवासी थे। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या ने लखीमपुर की घटना में पत्रकार रमन कश्यप के शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम पांडे, संयोजक अरुण पांडे, पृथ्वीराज सिंह, जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गिरजा प्रसाद शुक्ला, राम कल्प पांडे, राजेंद्र पाठक, जिला मुख्य महासचिव सूर्य कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष रामेंद्र चतुर्वेदी, जिला सचिव रमा निवास पांडे, वेद मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयुक्त सचिव दिनेश जायसवाल, राजेश मिश्रा, राजेश तिवारी, जिला प्रचार मंत्री ओंकार मिश्रा, चंद्रप्रकाश पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल सिंह, अमित यादव, शिव कुमार पांडे तथा तहसील मिल्कीपुर अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, विजय पाठक, राजेश उपाध्याय, महामंत्री वकार अहमद, शिव  कुमार पांडे, देवराज मिश्रा, बद्री विशाल तिवारी, राज किशोर शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, सुनील तिवारी, राजेश यादव, रामेंद्र भूषण पांडे, चिंतामणि सिंह, दिलीप सिंह, रोहित सिंह सुरेश सिंह, लवलेश पांडे, लछ्मन यादव, सुभाष यादव, मोहम्मद रफीक, तहसील बीकापुर अध्यक्ष केके शुक्ला, रूदौली अध्यक्ष राकेश यादव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए घटना की निंदा की है।*

Sunday, 3 October 2021

*अमृत महोत्सव के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कर जनसामान्य को किया गया जागरूक।*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
                 सुलतानपुर 03 अक्टूबर/ अमृत महोत्सव के अंतर्गत मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश श्री संतोष राय के आदेशानुसार रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर के सचिव श्री शशि कुमार की देख-रेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर में कार्यरत मध्यस्थ श्री आशीष कुमार अग्रवाल एवं नामिका अधिवक्ता श्री अमित कुमार पांडे तथा जनपद में कार्यरत समस्त पैरा लीगल वालंटियर द्वारा जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन बस स्टेशन कोतवाली तथा जिला चिकित्सालय मैं संचालित  कोविड-19  से संबंधित  वैक्सीनेशन सेंटरों तथा  जिला चिकित्सालय के  अन्य जगहों पर तथा जनपद के मुख्य मुख्य स्थानों पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
            उन्होंने विधिक अधिकारों  की जानकारी देते हुए उन्हें यह सलाह कि आप अपने किसी भी विधिक परेशानियों का निराकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर अथवा तहसील विधिक सेवा समितियां जनपद सुल्तानपुर व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ  को अपने प्रार्थना पत्रों को प्रस्तुत कर अपनी परेशानियों का निराकरण करा सकते हैं, विधिक सेवाएं प्रदान करने एवं जागरूकता फैलाने का यह कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों ग्रामीण अंचलों तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सेवाएं अनवरत प्रदान की जाती रहेंगी तथा यह जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 14 नवंबर 2021 तक अनवरत अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जारी रहेगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा दी गयी।

Saturday, 2 October 2021

जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर जनपदवासियों को दी गयी बधाई।*



*गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयन्ती पर उनके चित्र का अनावरण, माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किये गये अर्पित।*

*कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए महात्मा गाँधी जी की 152वीं जयन्ती जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।* 
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
                  सुलतानपुर 02 अक्टूबर/राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती समारोह जनपद में कोविड-19 के प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुए श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनायी गयी। गाँधी जयन्ती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण करते हुए उपस्थित लोगों को देश की एकता एवं अखण्डता का संकल्प दिलाया गया तथा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 
                  महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट भवन पर, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स विकास भवन में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संकल्प अपने अधीनस्थों को दिलाया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री गुप्ता द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि हर गरीब, जरूरतमंद की समस्याओं का समाधान एवं उनके साथ श्रद्धापूर्ण व्यवहार करना चाहिये, यही इन महापुरूषों के प्रतिसच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने गाँधी जयन्ती के अवसर पर जनपदवासियों को बधाई भी दी। 
                इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाधिकारी द्वारा गाँधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश निर्बल का कल्याण सम्बन्धित अन्त्योदय की उनकी अवधारणा तथा भवनात्मक एकता और अखण्डता के विषय में उनके विचारों पर जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी,  मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, सत्यनाथ पाठक समाज सेवी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा नगर स्थित महान विभूतियों डाॅ0 राम मनोहर लोहिया व चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर विधेश व नगर पालिका परिषद के अन्य स्टाफ आदि उपस्थित रहे। 

                 गाँधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में प्रातः 6 बजे से मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा व गिरजा घरों में एकल प्रार्थना में गाँधी जी के विचारों पर चर्चा की गयी तथा 7ः30 बजे अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व अपर मुख्य अधिकारी द्वारा सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मुख्यालयों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से सम्बन्धी शिलापटों की सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सूर्या अकादमी पब्लिक स्कूल द्वारा अमहट विद्यालय में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कैम्प का अयोजन किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत की मलिन बस्तियों, करौदियाँ, खैराबाद, घोसियाना, गन्दानाला, सिरवारा रोड एवं काशीराम  कालोनी में साफ-सफाई का कार्य अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा कराया गया। 
                मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी द्वारा प्रातः 11ः30 बजे कुष्ठ रोगियों का उपचार एवं फल वितरण किया गया। इसी प्रकार जिला कारागार में महिला बन्दी गृह एवं छयरोग चिकित्सालय में  सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा फल वितरण कराया गया, जबकि जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के संयोजन में अपरान्ह 02 बजे से एकल चर्खा यज्ञ का आयोजन अपने-अपने घरों में किया गया। 
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित प्रसारित।

Friday, 1 October 2021

"राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सामाजिक संगठनों के कार्य कर्ताओं ने हनुमान मंदिर पर किया भजन"

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
 धनपतगंज।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा, गायत्री परिवार और अन्य कई सामाजिक संगठनों  के कार्य कर्ताओ  ने धनपतगंज के हनुमान मंदिर पर 

बापू के प्रिय भजन ,रघुपति राघव राजा राम ,पतित पावन सीताराम। सबको  सन्मति दे भगवान "का भजन  किया और लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भजन मे सामाजिक कार्यकर्ता पं यमुना पाडे,उमाकांत शुक्ला,अशोक सेठ के साथ काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

एयर मार्शल द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माणाधीन हवाई पट्टी (रनवे) का किया गया स्थलीय निरीक्षण।


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
               सुलतानपुर 01 अक्टूबर/एयर मार्शल आर0जी0के0 कपूर द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किमी0 124.750 से किमी0 129.450 के मध्य ग्राम अरवल कीरी करवत, विकास खण्ड कूरेभार के पास निर्माणाधीन हवाई पट्टी(रनवे) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
               एयर मार्शल आर0जी0के0 कपूर, ग्रुप कैप्टन मोहित सक्सेना, पेवमेन्ट एक्सपर्ट, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र तथा और यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य व प्रगति की समीक्षा की। एयर मार्शल द्वारा यह सम्भावना व्यक्त की गयी कि विण्ड डायरेक्शन अक्टूबर माह में परिवर्तित होने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत गाजीपुर एण्ड से एक अतिरिक्त ब्यू गैलरी की आवश्यकता महसूस की गयी। हवाई पट्टी पर निर्माणाधीन ए0टी0सी0 का निर्माण समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। हवाई पट्टी (रनवे) की गुणवत्ता व तकनीकी पहलुओं की जाॅच-पड़ताल कर साफ-सफाई व पेन्टिंग आदि के दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। शेष निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश यूपीडा के अधिकारियों को दिये।
              उक्त बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र, अधिशाषी अभियन्ता यूपीडा सुमन्त कुमार सुमन, जी0आर0इन्फा0 प्रोजेक्ट प्रा0लि0, पैकेज-4 के परियोजना प्रबन्धक अरूण कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
----------------------------------------------------------------

हर्षोल्लास से मनायी गयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती, राष्ट्र की एकता व अखण्डता की दिलाई गई शपथ* ।


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क
"गांधी जयंती" व “लाल बहादुर शास्त्री” जी की जयंती के शुभ अवसर पर डॉ विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर द्वारा पुलिस लाइन सुलतानपुर में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी" जी की व “लाल बहादुर शास्त्री” जी की चित्र पर माल्यार्पण 
कर राष्ट्रीय सलामी दी गई तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को  महापुरूषों के आदर्शों पर चलने के लिए शपथ दिलाई गयी । इस मौके पर महोदय द्वारा  पुलिस जवानों को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि गांधी जी एक महान समाज सुधारक भी थे तथा उनके एक भजन *“वैष्णव जन तो तैने कहिए,जो पीर पराई जाने रे”* के सम्बंध में बताये हुए बताया गया कि इस भजन का मूल भाव हमारी सेवा में सटीक बैठता है तथा उनके विचारों का अनुकरण करने व उनके आदर्शो पर चलने के बारे में बताया गया।
रिपोर्ट जगन्नाथ मिश्र

Thursday, 30 September 2021

*समाजसेवी हरिओम प्राथमिक विद्यालय लेंगे गोद*



कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क 【खांडसा अयोध्या】
रिपोर्ट-राज किशोर शुक्ला
      जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी हरिओम तिवारी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के 3 प्राथमिक विद्यालय गोद लेंगे।
यह जानकारी देते हुए समाजसेवी हरिओम तिवारी ने बताया की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 3 ब्लॉक हैं तीनों ब्लॉक सोहावल, मसौधा तथा बीकापुर में स्थित एक एक विद्यालय जो सबसे पिछड़े क्षेत्र में व जर्जर होंगे उन्हें गोद लेकर उनका कायाकल्प कराया जायेगा। हरिओम तिवारी  ने बताया की इस संबंध में शीघ्र ही जिलाधिकारी अयोध्या अनुज झा तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय से मिलकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करेंगे।  ज्ञातव्य हो कि हरिओम तिवारी विगत कई वर्षों से दर्जनों निर्धन कन्याओं की शादियां तथा तमाम जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचा चुके हैं। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण हुये लॉकडाउन में भी समाजसेवी ने जरूरतमंदों की मदद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। फ़िर वो चाहे पुरोहितों को सम्मानित करना हो, लोगों तक राशन पहुँचाना हो या दवा बैंक का संचालन कर लोगों को जरूरी दवाएँ उपपलब्ध कराना हो। ज्ञातव्य हो कि हरिओम ने राघव चरणानुरागी दल नाम की सामाजिक संस्था की भी स्थापना की है। जो समाज के निचले तबके, असहायों व जरूरतमंदों की सहायता करने हेतु सदैव तत्पर रहती है। श्री तिवारी ने बताया ऐसा करके वह मानव कल्याण का काम कर रहे हैं जिससे उन्हें आत्मिक सुख प्राप्त होता है।

प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना सप्ताह के अन्तर्गत प्रदेश में जनपद को 10वाॅ स्थान हुआ प्राप्त।*



*जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह द्वारा मातृ वन्दना योजना में कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।* 
कंट्री. लीडर न्यूज नेटवर्क

      सुलतानपुर 30 सितम्बर/ जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का सप्ताह समापन समारोह किया गया। ब्लाक प्रमुख बल्दीराय  शिव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य वार्ड -37 मो0 आसिफ साथ में उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि पहली बार माँ बनने वाली गर्भवती महिलाओं के चयन का प्रदेश में जनपद का 10वाॅ स्थान प्राप्त हुआ है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 01 सितम्बर से 07 सितम्बर, 2021 प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना सप्ताह मनाया गया। सप्ताह के दौरान जनपद में प्रथम बार गर्भधारण करने वाली गर्भवती महिलाओं को योजना से लाभांवित करने के लिये अभियान चलाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने 2113 गर्भवती महिलाओं को आॅनलाइन पंजीकृत किया। वहीं जिले में प्रथम स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्दीराय, द्वितीय स्थान पर धनपतगंज, तृतीय स्थान पर अखण्डनगर रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना 01 जनवरी, 2017 से 07 सितम्बर, 2021 में प्रदेश में टाॅप-06 में रहा है। ब्लाक एवं अर्बन के बी0पी0एम0, बी0सी0पी0एम0, डिस्ट्रिक्ट हेल्थ कोर्डिनेटर, डाटा एन्ट्री आपरेटर, ए0एन0एम0, आशा संगिनी एवं आशा को प्रशास्ति पत्र देकर महिलाओं को चिन्हित करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को 30 सितम्बर, 2021 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के तहत पहली बार माँ बनने वाली गर्भवती महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य और सही खान-पान के लिये सरकार की ओर से 03 किश्तों में 5000 रूपये की धनराशि सम्बन्धित महिला के खाते में प्रदान की जाती है। जिला कार्यक्रम समन्वयक उपासना सिंह द्वारा बताया गया कि शुरूवात से अभी तक 62044 लाभार्थी को लाभांवित किया जा चुका है। 
             समापन समारोह के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डाॅ0 वी0के0 सोनकर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 जयसिंह, डी0आई0ओ0 डाॅ0 ए0एन0 राय, अधीक्षक कुड़वार डाॅ0 के0ए0ए0 खान, चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 आदित्य दूबे, डीपीएम संतोष कुमार यादव, डीसीपीएम अनिल, मण्डलीय कार्यक्रम प्रबन्धक देवनाथ, अर्वन मण्डलीय कार्यक्रम प्रबन्धक चन्द्रजीत यादव,  डीपीसी उपासना सिंह, अर्वन कोआॅर्डिनेटर विकास, डीपीएम शिल्पा आदि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  
-----------------------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।