Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 21 November 2019

*अब पराली जलाने पर होगी कार्यवाही प्रधान की भी अहम जिम्मेदारी*- जिलाधिकारी सी इंदुमती
- *कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर*
*सभी प्रधान गण आम जन से अपील*



*1. आप किसी भी स्थिति में अपने ग्राम पंचायत में पराली न जलाने दे।*
*2. यदि कोई व्यक्ति पराली जलाया पाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाने को दें।*
*3. पराली जलाने पर रुपये 2500 से लेकर रुपये 15000 प्रति घटना दंड है और आई पी सी की धारा 278,285, तथा NGT एक्ट की धारा 24 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज होगी एवं गिरफ्तारी भी की जाएगी।*
*4. इसमे 2 एकड़ तक के किसानों पर रुपये 2000 ,2 एकड़ से 5 एकड़ तक के किसानों पर रुपये 5000, एवं 5 एकड़ से ऊपर पर रुपये15000 जुर्माना लगेगा।*
*5. आप आज ही पराली न जलाने एवं जागरुकता हेतु  डुग्गी मुनादी कराकर पूरे गांव के किसानों को जागरूक करें 

Wednesday, 20 November 2019

अलंकृता उपाध्याय श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुल्तानपुर के संयोजन मे श्रम योगी मानधन योजना पंजीकरण कैंप आयोजित*


*मिशन विजय न्यूज सुल्तानपुर*
कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर *
अलंकृता उपाध्याय श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुल्तानपुर के संयोजन मे श्रम योगी मानधन योजना पंजीकरण कैंप आयोजित*
सुल्तानपुर मे श्रम योगी मानधन योजना का शिविर आयोजित।
आज प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीकरण हेतु विशेष कैम्प का आयोजन शहर के मेजरगंज चौक पर किया गया। कैम्प मे उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरि जिला अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश अग्रवाल  श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी   गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे

Friday, 15 November 2019

जिलाधिकारी ने प्रस्तुत किया जनपद के विकास कार्यों का ब्यौरा


कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के प्रयासों से जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्य कराये जा रहे हैं, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी ने स्वयं एक प्रेसवार्ता में दी।

          जिलाधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 14 लाख से ऊपर सीड बाल का अभिनव प्रयोग कर जनपद ने वृक्षारोपण में कीर्तिमान स्थापित किया। इसी प्रकार शहर में जाम की समस्या के निस्तारण हेतु अमहट से बस स्टेशन, पयागीपुर से गोलाघाट, डीएम आवास से अफीम कोठी का प्रस्ताव किया गया। राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना के लिये दूबेपुर ब्लाक में भूमि का चयन कर शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त की गयी। मिशन 1000 के अन्तर्गत दिसम्बर के अन्त तक एक हजार तालाब, एक हजार शोकपिट व एक हजार रेन वाटर हारवेस्टिंग का निर्माण। ब्लाक कूरेभार में वृहद गो-संरक्षण केन्द्र की स्थापना, 37.67 लाख पौधों का वृक्षा रोपण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत 260946 कृषक लाभांवित, पेंशन योजना के अन्तर्गत 11891 तथा सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 709 पात्र आच्छादित, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 10321 पात्र लाभांवित, 1437 सेल्फ हेल्प गु्रप का गठन, कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 10918 लाभार्थियों का पंजीकरण, आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत 89907 गोल्डन कार्ड का वितरण, 29 सड़कों का कार्य पूर्ण, 52 सुपोषित ग्रामों में से 39 को पोषित किया गया। एन0एच0 56 व 232 तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजनान्तर्गत 23 पात्र लाभांवित, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 285543 किसान लाभांवित, पंत स्टेडियम मैदान उच्चीकरण व अन्य कार्य, खेलो इण्डिया के तहत स्पोर्टस क्लब के प्रस्ताव सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं।
----------------------------------------------

Saturday, 2 November 2019

*जहरीली गैस घटना स्थल हादसे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*


*शोक संतप्त परिवार की हर संभव होगी मदत्*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

  
सुलतानपुर 02 नवम्बर/दोस्तपुर थानाक्षेत्र के कटघरा चिरानीपटटी ग्राम में कल हुए सैप्टिक टैंक जहरीली गैस घटना स्थल हादसे का जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने निरीक्षण किया। शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर   
उन्हें सान्तावना दी तथा हर सम्भव सहायता पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिजनों को कृषक दुघर्टना बीमा योजना के अन्तर्गत 05 लखा रू0, आपदा राहत कोष से 04 लाख रू0 तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 30 हजार रू0 की सहायता दी जायेगी।

 इसके अतिरिक्त शासन की संचालित अन्य कन्याणकारी योजनाओं से परिजनों को आच्छादित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आपदा राहत कोष से 04 लाख रू0 की सहायता सायं तक पीड़ित परिजनों के खाते में स्थानान्तरित कर दी जायेगी।
------------------------------------------------------

Saturday, 19 October 2019

*बालक बालिकाओं में ना करें भेद- डॉ0 संजीव गुप्ता, आईजी अयोध्या रेंज*


*बालिकाएं किसी भी समस्या पर करें पुलिस को संपर्क, अमेठी पुलिस है तैयार -डॉ0 ख्याति गर्ग, एसपी अमेठी*

कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अमेठी 

     अमेठी। जनपद के राजर्षि रणञ्जय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी (आरआरएसआईएमटी) मे शनिवार दिनांक 19 अक्टूबर को एंटी करप्शन कमेटी आफ इंडिया (एसीसीआई) की ओर से यातायात जागरूकता एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या रेंज के आईजी डॉ0 संजीव गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे जनपद की पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग, सीओ गौरीगंज राम रतन और एआरटीओ एल0 बी0 सिंह मौजूद रहे।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ

 कार्यक्रम की शुरुवात हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ-साथ बालिका सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया । जिसे अतिथियों ने खूब सराहा। आरआरएसआईएमटी की निदेशक डॉ0 चंदा रानी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए बालिका शिक्षा पर प्रकाश डाला तथा संस्थान मे यातायात नियमों के पालन के बारे मे भी बताया। 

एआरटीओ प्रशासन एल0 बी0 सिंह ने यातायात सुरक्षा एवं नियमों के बारे मे विस्तार से सभी छात्र-छात्राओं को बताया। सीओ गौरीगंज राम रतन ने यातायात नियमों को पालन करने की अपील किया।
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस निदेशक डॉ0 एसएन साबत का वीडियो संदेश छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। जिसमे एडीजी जोन डॉ0 एस0एन0 साबत ने छात्र-छात्राओं को अपना संदेश इंटरैक्टिव शैली में संप्रेषित किया। 
जनपद कि पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग ने 
   अपने संबोधन मे कहा की महिलाओं की सुरक्षा और सफलता मे पुरुषों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। दोनों ही एक दूसरे की सफलता के पूरक हैं। संस्थान के छात्र-छात्राओं के अनुशासन और स्वतन्त्रता की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा की बालक-बालिकाओं की सह-शिक्षा मे भेद-भाव रहित समन्वित भाव उनके बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक है। साथ ही उन्होने कहा की डस्टबिन   
को स्वच्छता संकल्प के प्रतीक के रूप मे देखा जाना चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या रेंज के आईजी डॉ0 संजीव गुप्ता ने कार्यक्रम मे उपस्थित छात्र-छात्राओं से बात करते हुए उनसे बालिका सुरक्षा और यातायात नियमों पर सवाल   
 पूंछे जिसका  छात्र-छात्राओं ने रुचि लेते हुए जबाब भी दिया। मुख्य अतिथि ने कहा बालिकाओं को पूर्ण स्वतन्त्रता मिलनी चाहिए। बेटे और बेटियों मे भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि ने बालिकाओं को सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सावधानी बरतने की सलाह दिया तथा बिना डरे पुलिस को सूचना देने की बात भी कही। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को सफलता का संदेश देते हुए कहा की दृढ़ संकल्प, पढ़ाई और मेहनत से कोई भी शिखर प्राप्त किया जा सकता है।

एसीसीआई के अध्यक्ष लवलेश कुमार शुक्ला ने अपने संस्थान द्वारा सामाजिक जागरूकता के लिए चलाए जाने वाले अभियान के बारे मे जानकारी दिया।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा निदेशक आरआरएसआईएमटी, विभागाध्यक्ष एमबीए आरआरएसआईएमटी, टीएसआई अमेठी, एसो मुंशीगंज को एक-एक डस्टबिन स्वच्छता अभियान के तहत प्रदान किया गया और प्रशंसनीय कार्य हेतु ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों को सम्मान पत्र   
प्रदान किया गया। साथ ही प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र 
  और मेडल मुख्य अतिथि डॉ0 संजीव गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा प्रदान किया गया। 

घाघरा नदी से पानी लेने गया मासूम लापता, परिजनों ने जतायी घडियाल के शिकार बनने की आशंका


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच

 रिपोर्ट -के  .के.मिश्रा

बहराइच यूपी।फूस काटने गए परिजनों के साथ घाघरा नदी के किनारे गया मासूम के लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद जब मासूम नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र गणेशपुर निवासी राम अवतार का 8 वर्षीय पुत्र काशी


       
मृतक काशी(फाइल फोटो )
अपने जीजा शिवनारायण पुत्र राधेश्याम  निवासी तपेसिपाह थाना जरवलरोड के यहां रहता है। शुक्रवार को परिजनों के साथ फूस काटने के लिए नदी घाघरा नदी के किनारे खासेपुर  गया था। परिजन फूस की कटाई कर रहे थे,तभी मासूम पानी लेने के लिए घाघरा नदी के किनारे गया।काफी देर तक मासूम के वापस ना आने पर परिजनों ने मासूम की खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद जब मासूम नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक श्री प्रकाश त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि  घाघरा नदी में  घड़ियालो की संख्या काफी अधिक है मासूम बालक घड़ियाल का निवाला बन गया होगा।मासूम की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 वही उपनिरीक्षक श्री त्रिपाठी  ने बताया की मासूम पीने का पानी लेने के लिए घाघरा नदी के तट पर गया था,डूबने से मासूम की मौत हो गई। मासूम के शव की तलाश की जा रही है। समाचार भेजें जाने तक मासूम का शव बरामद नहीं हो सका है।

Thursday, 17 October 2019

रोजगार हेतु साक्षात्कार 06 नवम्बर को


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच 

रिपोर्ट   के.के.मिश्रा ब्यूरो प्रमुख 


बहराइच (यूपी)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुधीर दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत जिन आवेदकों द्वारा अब तक प्रार्थना-पत्र जमा किये गये हैं, उनके लिए ऐसे आवेदकों के लिए 06 नवम्बर 2019 को प्रातः 11ः00 बजे से जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बहराइच में साक्षात्कार आहूत किया गया है। श्री दुबे ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण-पत्र, जाति, आधार, अनुभव आदि की मूल प्रति के साथ साक्षात्कार में सम्मलित हो सकते हैं।

एमएलसी मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए 06 नवम्बर तक प्राप्त किये जायेंगे आवेदन पत्र


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच 

  रिपोर्ट   के.के.मिश्रा ब्यूरो प्रमुख 


बहराइच (यूपी)। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बहराइच बृजेश कुमार राय द्वारा जानकारी दी गयी है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए शिक्षक निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी हेतु सार्वजनिक सूचना 15 अक्टूबर 2019 का पुर्न प्रकाशन कर दिया गया है।

श्री राय ने बताया कि गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावली की तैयारी का कार्य 01 अक्टूबर 2019 से प्रारम्भ है। नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए अर्ह व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप-19 में नियमानुसार 06 नवम्बर 2019 तक या उससे पूर्व प्राप्त किये जायेंगे। श्री राय ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों की तैयारी-सार्वजनिक सूचना जिले के समस्त उप जिलाधिकारी/पदाभिहित अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच के कार्यालय नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करायी गयी है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपूरपुर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच 

  रिपोर्ट -   के.के.मिश्रा ब्यूरो प्रमुख 


बहराइच (यूपी)। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच ईश्वर शरण कन्नौजिया की अध्यक्षता में तहसील विधिक सेवा समिति महसी के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपूरपुर में बुधवार को विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा, नायब नाज़िर कृष्ण चन्द्र मिश्रा, लेखपाल रूद्रदेव यादव, ग्राम प्रधान कपूरपुर मैनुद्दीन अंसारी, कोटेदार रामतेज सहित ग्राम के स्त्री-पुरूष व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के कर्मचारीगण मौजूद रहे।


शिविर को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री कन्नौजिया ने ज़रूरतमन्दों को न्याय दिलाये जाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया कि कोई भी ज़रूरतमन्द व पात्र व्यक्ति एक आवेदन-पत्र प्रस्तुत कर निःशुल्क अधिवक्ता की सेवा प्राप्त कर सकता है। श्री कन्नौजिया ने लोगों को जानकारी दी कि आगामी 14 दिसम्बर 2019 को सिविल कोर्ट बहराइच में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी वादकारियों से अपील की कि इस आयोजन का भरपूर लाभ उठायें। उन्होंने बताया कि तेजाब, दुर्घटना, बलात्कार जैसे अपराध के पीड़ित व्यक्ति, उ.प्र. पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2014 का लाभ प्राप्त करने के लिए पीड़ित अथवा उसके आश्रित सम्बन्धित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के कार्यालय में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
सचिव श्री कन्नौजिया ने स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति लोक उपयोगी सेवाओं यथा वायु, सड़क व जल यात्री एवं समान परिवहन, डाक, टेलीफोन सेवाओं, विद्युत, प्रकाश व जल, चिकित्सीय बीमा, बैक तथा आवास इत्यादि से सम्बन्धित सेवाओं के बावत समस्या के निदान हेतु स्थायी लोक अदालत में शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। शिविर के दौरान सचिव श्री कन्नौजिया ने उपस्थित जन सामान्य से पेंशन, आवास, शौचालय, खाद्यान्न वितरण इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर ग्राम के प्रधान, लेखपाल व कोटेदार को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा ने शिविर में मौजूद लोगों को आय, निवास, जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए आॅनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, वरासत दर्ज कराये जाने की प्रक्रिया के साथ-साथ अंश निर्धारण (सह-खातेदार) सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की

Monday, 14 October 2019

05 नवम्बर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना सम्बन्धी दावे


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच 

रिपोर्ट -के .के.मिश्रा ब्यूरो प्रमुख 


बहराइच (यूपी)। अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना अन्तर्गत दुर्घटनावश मृत्यु एवं अपंगता वाले दावों के सम्बन्ध में अब एक माह के विलम्ब को क्षमा करने का अधिकार जिलाधिकारी मंे निहित होने के क्रम में बीमा कम्पनी द्वारा 13 नवम्बर .2019 तक ही दावे स्वीकार किये जायेंगे।


अपर जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि बीमा अवधि 14 सितम्बर 2018 से 13 सितम्बर 2019 तक की अवधि के दावों के लिए सभी हिताधिकारी समस्त प्रपत्रों के साथ अपने दावे से सम्बन्धित प्रपत्र 05 नवम्बर 2019 तक कलेक्ट्रेक्ट बहराइच स्थित भूलेख कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना अन्तर्गत दुर्घटनावश मृत्यु एवं अपंगता वाले दावों में हिताधिकारी/दावाकर्ता को रूपये 05 लाख की धनराशि की सहायता प्रदान की जाती है।

उल्लेखनीय है कि बीमा अवधि 14 सितम्बर 2018 से 13 सितम्बर 2019 तक की अवधि के पश्चात विलम्ब के एक माह की छूट का समय भी समाप्त हो जाने के कारण अब एक माह के विलम्ब को क्षमा करने का अधिकार जिलाधिकारी मंे निहित होने के क्रम में बीमा कम्पनी द्वारा 13 नवम्बर 2019 तक ही दावे स्वीकार किये जायेंगे।