Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Wednesday, 6 March 2019

*जियो बहादुर खद्दरधारी*संत कबीर नगर के माननीयो ने भरी मीटिंग मे एक दूसरे पर जूता थप्पड चलाये

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क संत कबीर नगर 
 सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटा।

श्रेय लेने के चक्कर में सांसद ने अपनी ही पार्टी के विधायक को जूता निकालकर मारा......

शिलापट पर नाम न होने पर सांसद ने विधायक को बलभर पीटा। पिटाई की रफ्तार 1मिनट 11 राउंड रही।

मामला गम्भीर दोनो माननीय प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ बुलाये गये।

मोदी है तो मुमकिन है

मोदी है तो मुमकिन है

Tuesday, 5 March 2019

*जिला चिकित्सालय में होमोडायलिसिस यूनिट का शुभारम्भ *



कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -रणविजय सिंह 

सुलतानपुर 05 मार्च, प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध/जनपद प्रभारी मंत्री  

जय प्रताप सिंह ने जिला चिकित्सालय (पुरूष) में आज होमोडायलिसिस यूनिट का लोकार्पण/उद्घाटन फीता काटकर किया।



 उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा रोगियों को मिल सकेगी। अब मरीजों को लखनऊ-दिल्ली व अन्य महानगरों के हायर मेडिकल अस्पताल/सेन्टरों का चक्कर नहीं लगाना पडे़गा।
मुख्य अतिथि के रूप में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टरों की कमी थी वह वर्तमान प्रदेश सरकार इसकों दूर करने में अग्रसर है। प्रदेश में चिकित्सा सेवा और मजबूत करने के लिये 15 मेडिकल कालेज बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सुविधायें दिये जाने हेतु सभी चिकित्सक विशेष ध्यान दें, इसमें किसी प्रकार की हीला-हवाली कदापि न करें। उन्होंने कहा चिकित्सा सेवा बहुत बड़ी सेवा है इसमें सभी चिकित्सकों को पूरे मनोयोग से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने आज होमोडायलिसिस यूनिट जिला चिकित्सालय के साथ करौंदीकला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य चिकित्साधीक्षक पुरूष बी.बी. सिंह ने जनपद प्रभारी मंत्री को बताया कि यह  डायलिसिस सेन्टर की कुल लागत 17 लाख 33 हजार 295 रू0 है और 05 माह में बनकर तैयार हुआ है। अब यहां जिले के मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक साथ में 06 मरीजों की डायलिसिस हो सकती है। उन्होंने बताया कि होमोडायलिसिस यूनिट डी.सी.डी.सी. किडनी केयर न्यू देलही द्वारा संचालित की जा रही है, जिसमें एक चिकित्सक और सीएमएस इसके नोडल अधिकारी होंगे और उनकी देख रेख में जिला अस्पताल में आज दो मरीजों का डायलिसिस किया गया है।
कार्यक्रम में विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, विधायक जयसिंहपुर सीताराम वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा जगजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ0 राजेन्द्र कपूर, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, जिला महामंत्री शशिकान्त पाण्डेय, कृपा शंकर मिश्र, विमल पाण्डेय, गांधी सिंह, विजय िंसंह रघुवंशी सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक व पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे। 



*सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी शिकायतें *

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

     सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम गोरे लाल ने अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के साथ शिकायती प्रार्थनापत्रों को सुना।



     जादातर मामले राजस्व सम्बंधित रहे पाराताजपुर गांव निवासिनी गीता सिंह पत्नी रामचंद्र ने प्रार्थनापत्र दिया कि उनकी भूमि संख्या 1982 पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है । गया देवी अघियारी गांव निवासिनी ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसके खाते की जमीन पर गांव के एक लोग कब्जा कर लिए है उक्त जमीन पर कब्जा दिलाया जाय।
  वही खंडासा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव निवासिनी ने किसमतुल पत्नी नियामत ने  एस पी ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देते हुए रोने लगी । किसमतुल का कहना है कि उसका शौचालय  बना हुआ था रौनाही थाना क्षेत्र के डयोढ़ी बाजार -भग्गू का पुरवा गांव निवासी हकीम पुत्र मोहम्मद जाकिर जबरन पेंट कराकर अपना नाम लिखवा लिए उक्त लोग गांव में आकर बस गए । किसमतुल का आरोप है कि   हकीम  मेरे पते का इस्तेमाल करते हुए पासपोर्ट व बीजा बनवा लिया और कुबैत में रह रहे है। पीड़िता का कहना है कि इस सम्बंध में वह खंडासा थाना से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत की है विपक्षियो के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही हुई। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता व थानाध्यक्ष खंडासा को तत्काल जांच करके आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। महुलारा गांव निवासिनी सुनीता पत्नी राजितराम ने शौचालय की प्रोत्साहन राशि दिए जाने सम्बंधित प्रार्थनापत्र  दिया वहीं चमैला गांव निवासी इंद्रभद्र पुत्र रामप्रगट पूर्व के दिए गए कई प्रार्थनापत्रो की रशीद दिखाते हुए एडीएम से शिकायत की कि वह कई माह से तहसील का चक्कर काट रहा है उसके न घर है न ही जमीन है सरकारी जमीन पर छप्पर रखकर किसी तरह जीवन यापन कर रहा हूं आवासीय पट्टा और आवास दिया जाय।

     इस मौके पर उपजिलाधिकारी के डी शर्मा,क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता,तहसीलदार परमेश कुमार सोनकर नायब तहसीलदार हृदय राम तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Sunday, 3 March 2019

डम्फर ने बिगाडी सडको की हालत ,राहगीरो का चलना मुश्किल, बढ रही दुर्घटनाऐ

 
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
 बल्दीराय- तहसील बल्दीराय को जाने वाली मुख्य सडक( मुसाफिर खाना-देवरा मार्ग ) पर निर्माणाधीन ( 6-लेन )सडक के कारण इन दिनों राहगीरों का इस सडक पर चलना जान जोखिम मे डालना है सडक का तो पहले से ही बुरा हाल था परन्तु तेज गति और अनियंत्रित डम्फर चालकों के कारण

आज लखनऊ निवासी नीरज गुप्ता S/O श्री चन्द्र गुप्ता अपनी कार द्वारा चन्द्र पृकाश S/O बद्री पृशाद निवासी बल्दीराय के यहां शादी कार्यकृम मे जा रहे थे रास्ते में बरगदहिया बाबा के मोड पर सामने से आते हुए तेज रफ्तार डम्फर से अपने आप को बचाने मे उनकी कार खड्ड मे कूद गई।जिसमें कार-सवार लोगों को तो मामूली चोटें आईं मगर गाडी मे काफी नुकसान हो गया बताते चलें कि अभी महीने भर पहले क्षेत्र के बघौना बाजार में अंबेडकर नगर निवासी मोटरसाइकिल सवार चालक की मौत भी डम्फर एक्सीडेंट मे हो चुकी है अभी दो दिन पहले नन्दौली निवासी हासिम का भांन्जा भी तेज रफ्तार डम्फर से अपने आप को बचाने में इसी बरगदहिया बाबा के मोड पर बुरी-तरह चोटहिल हो गया था आये दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के भाजपा जिला मंत्री मुकेश अगृहरी ,पारा बाजार पृधान महेश जायसवाल, नन्कऊ साहू (साहू गिफ्ट सेन्टर पारा बाजार ), कदीर बाबा,मंजीत पाल, प्रेम कुमार यादव,कमाल बाबा,असगर खान,हबीब सिद्दीकी,इनाम उल्ला (नूर मेडिकल स्टोर पारा बाजार ) गुलाम हैदर ( बब्बू बी.डी.सी. )आदि लोगों ने समाचार पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन तथा तहसील पृशासन से इन डम्फरों के दिन मे आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है           *कंट्री लीडर न्यूज*   *रिपोर्ट- एखलाक अहमद बल्दीराय*

पीएम मोदी ने अमेठी की जनता को 538 करोड की परियोजनाओं की सौगात देते हुये एके 203 राईफल निर्माण यूनिट के शिलान्यास के साथ कांग्रेस पर साधा निशाना

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अमेठी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेठी में 538 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के  साथ ही  कोरवा के आयुध निर्माण फैक्ट्री में असॉल्ट रायफल एके 203 की यूनिट का लोकार्पण किया।



 प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेठी अब देश के साथ पूरी दुनिया मे  एक नई पहचान से जाना जायेगा। मंच पर रिमोट की बटन दबा कर  538 करोड की परियोजनाओ का लोकार्पण 

करते हुये बोले कि

हमने अमेठी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। 2014 के चुनाव में हमारी उम्मीदवार स्मृति ईरानी  यहां से चुनाव लडी थी हालाकि उन्हें जीत हासिल नहीं हुई लेकिन उन्होंने जीते हुए नेता से ज्यादा काम अमेठी में करके दिखाया। अब अमेठी के कोरवा में विश्व की अत्याधुनिक राइफल एके 203 बनेंगी, जो कि विदेशों में भी निर्यात की जाएंगी। अब अमेठी को किसी नेता या किसी एक परिवार के नाम से नहीं, बल्कि एके 203 निर्माण करने वाले जिले के नाम से  पूरी दुनिया मे जाना जाएगा।

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को उन्हीं के गढ़ में घेरते हुए कहा कि कोरवा में आधुनिक रायफल बनाने का काम अमेठी में 8-9 साल पहले ही शुरू हो जाना चाहिए। लेकिन पूर्ववर्ती सरकार यह तक तय नहीं कर पाई कि आधुनिक हथियार कहां बनने चाहिए।
----

अमेठी में पीएम मोदी ने एके-47 की तीसरी पीढ़ी एके 20 फैक्ट्री का लोकार्पण किया। यह एक ऑटोमैटिक हथियार है, इसलिए इसका नाम आवटोमैट कलाशनिकोवा दिया गया, जिसे बाद में ऑटोमैटिक कलाश्निकोव कहा जाने लगा। फिर से इसे संक्षिप्त में एके-47 कहा जाने लगा। एके 203 एके-47 असाल्ट राइफल की तीसरी पीढ़ी का हथियार है, जो एक मिनट में 600 राउंड फायर करेगी। चीन समेत 30 देशों में बन रही इस राइफल की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में होती है। आयुध फैक्ट्री रूस की एक कंपनी और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड साथ मिलकर 7.47 लाख कलाश्निकोव राइफल बनाई जाएगी।

 यूपी सी एम योगी आदित्य नाथ नेे सभाा को  सम्बोधित करते हुये कहा कि  ---



पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी कैंपों को नष्ट कर दिया। विंग कमांडर अभिनंदन को सकुशल वापस लाकर दुनिया को भारत की ताकत का परिचय कराया है। स्वच्छता अभियान की तर्ज पर भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान में भी आतंकियों का सफाया किया। पीएम मोदी ने अपने प्रयासों से हर बार यह सिद्ध किया है कि मोदी हैं तो सब मुमकिन है। पीएम मोदी ने वह किया जो कुंभ में पहले कभी नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से अधिक परिवारों उज्ज्वला योजना का कनेक्शन उपलब्ध हुआ है। 

Saturday, 2 March 2019

शारदा सहायक नहर में अज्ञात बालक का शव बहता हुआ मिला


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
शनिवार को खण्डासा थाना अंतर्गत सतनापुर स्थित शारदा सहायक नहर में अज्ञात  बालक उम्र लगभग तीन वर्ष का शव बहता हुआ मिला। नहर की पटरी के रास्ते जा रहे कुछ लोगों ने देखा की झाड़ी से कुछ अटका हुआ है। पहले तो उन्होंने समझा की कोई खराब कपड़ा फंसा हुआ है।

 जब उसके नजदीक गए तो अज्ञात बालक की लाश थी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खण्डासा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नहर से शव को बाहर निकालते हुए पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बालक लाल कलर का स्वेटर भी पहना हुआ है पैर से जूता निकल गया था प्रभारी निरीक्षक खण्डासा पहलाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी फिलहाल शव नहर से ही बहते हुए आया है।

थाना समाधान दिवस में आयी जन शिकायतों का हर हाल मे निस्तारण प्राथमिकता से किया जाय। -उपजिलाधिकारी बल्दीराय


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

 (ब्यूरो समाचार )

थाना समाधान दिवस पर शनिवार को थाना बल्दीराय में पंहुची उप जिला अधिकारी सु श्री प्रिया सिंह ने आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर प्राथमिकता के साथ निस्तारण का निर्देश राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारियों दिये ।





                                                 उपजिलाधिकारी   ने  बल्दीराय थाने में पहुंच कर थाना समाधान पंजिका का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि थाने पर आये फरियादियों के प्रति पूरी सहानुभूति रखी जाय और उनकी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण समय सीमा के भीतर  किया जाय। भूमि विवाद के मामलों में राजस्व/पुलिस विभाग संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण कर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराये।    

समाधान दिवस पर पंहुचे फरियादियो के प्रति उप  
अधिकारी जहाँ सहजभाव मे नजर आईं वही राजस्व निरीक्षको की लचर कार्यशैली पर खासी नाखुश दिखाई पडी।उन्होंने राजस्व कर्मियों को हिदायत देते हुये कहा कि भूमि विवाद के निस्तारण मे लापरवाही करने  वाले      जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उप जिलाअधिकारी ने चुनाव के मद्देनजर क्रिटिकल बूथो की थाना प्रभारी शिवाकान्त त्रिपाठी     से  जानकारी भी ली । इस मौके पर बल्दीराय तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।

Friday, 1 March 2019

अब डाक बाँटने के साथ * बेटी बचाओ- बेटी पढाओ* का संदेश भी देगे डाकिया

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

  डाक बाटने के साथ साथ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी निभायेगे डाकिया।


लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव नेबताया कि इसके लिए पोस्टमैन अपनी वर्दी पर "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' का बैज लगाकर  एक ऐसे स्पेशल बैग  के साथ नजर आयेगे  जिस पर बेटी बचाओ का स्लोगन  लिखा होगा। इसके अलावा डाकिया लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में भी जागरूक करेंगे । 

गांवों में सभी बेटियों के खाते खुलवाएंगे डाकिया
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि गांवों में 10 साल तक की सभी बेटियों के खाते खुलवाकर उन्हें "सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम" में बदला जायेगा। मात्र 250 रुपये से सुकन्या खाते खुलवाये जा सकते हैं। बेटियां ही 21वीं सदी में हमारे देश का भविष्य हैं। कृष्ण कुमार यादव ने लोगों से रूबरू होते हुये कहा कि भारत सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में तमाम महत्वपूर्ण योजनाएँ चलायी जा रही हैं। इसी क्रम में डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना में धन जमा करने से माँ-बाप अपनी बेटी के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभायेंगे। इससे बेटियों को आर्थिक व सामाजिक रूप से भविष्य में मजबूत किया जा सकता है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिला सशक्तिकरण, उच्च शिक्षा में सुकन्या समृद्धि योजना राष्ट्र निर्माण में सहायक होगी।

*थाना गोसाईगंज पुलिस के हत्थे चढा अतंर्जनपदीय अपराधी *

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट >एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अयोधया के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गोसाईगंज श्रीनिवास पाण्डेय 

द्वारा एक अंतर्जनपदीय अपराधी अखंड प्रताप बर्मा पुत्र हरिकेन वर्मा निवासी ककरहिया थाना अतरौली जनपद अंबेडकर नगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से एक 315 बोर तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया।साथ ही  विभिन्न धाराओं में चल रहे वांछित अभियुक्त इंद्रदेव प्रसाद पुत्र राम शब्द निषाद निवासी राज बलिया थाना गोसाईगंज को गिरफ्तार किया गया।