Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 24 February 2019

जो क्रोध आदि विकारो से रहित है वह भगवान कन्हैया का प्रिय है ,


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -आनंद मिश्र धनपतगंज 

धनपतगंज ।जो क्रोध आदि विकारो से रहित है वह भगवान कन्हैया का प्रिय है ,उक्त बाते सेमरौना गाँव मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास बजरंग दास जी ने श्रोताओं से कही।चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास बजरंग दास 


ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा की कथा का वर्णन किया।

श्रीकृष्ण की माखन चोरी, व्योमासुर वध कर वायु एवं आकाश तत्व का शोधन जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाकर भक्तों को भाव विभार कर दिया।गोवर्धन पूजा में उन्होंने कहा कि यदि भगवान के भक्तों में विकार आ जाता हैं तो वे अपने भक्तों की रक्षा के लिये उसके अहंकार के अंकुर को नष्ट कर देते हैं। इंद्रदेव का उदाहरण दिया और कहा कि एक बार इंद्र को अहंकार हो गया था, तब श्री कृष्ण ने मार्ग दर्शन कर इंद्र की पूजा न कराकर गिरिराज की पूजा कराई थी। वही माखन चोरी के प्रसंग में  माखन शब्द की व्याख्या करते हुये कहा कि माखन शब्द  माख और न  शब्द से  बना हैं। इसमें माख का अर्थ क्रोध तथा न का अर्थ नहीं है। अर्थात जो क्रोधादि विकारों से रहित है वह कन्हैया को अत्यंत प्रिय हैं।


कथा समापन पर मुख्य श्रोता शिव दुलार पाडे ने परिवार सहित भागवत भगवान की आरती उतारी और प्रसाद बितरण किया।इस मौके पर त्रिनेत्र पाडे,त्रिपुरारी पाडे,श्याम बहादुर आदि लोग मौजूद रहे

Saturday, 23 February 2019

दाता करीम शाह बाबा(धूनी या बसन्त)का मेला अपने शवाब पर*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -एखलाक अहमद बल्दीराय        
 तहसील बल्दीराय या यह कहें कि विधानसभा इसौली क्षेत्र का सदियों पुराना जिसको लोग कई नामों से जानते हैं दाता करीम शाह 

का मेला इन दिनों अपने पूरे शवाब पर है। यह मेला अपने आप मे हिन्दू -मुस्लिम एकता की एक मिसाल है यहां पर सभी धर्मो के लोग अपनी-अपनी मुरादें ले कर सर झुकाने आते है दाता करीम शाह बाबा की मजार के पश्चिम तरफ अलाउद्दीन शहीद मर्द बाबा की मजार है

 कहते हैं कि जो इस मजार पर नहीं जाता उसकी हाजिरी अधूरी रह जाती है। ग्रामीण क्षेत्र के इस मेले का लोगों को पूरे साल बेसब्री से इन्तजार रहता है क्योंकि इस मेले में पूरे प्रदेश के दूर दराज जनपदो  के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लेकर आते हैं लकड़ी के सामान के लिए तो यह मेला दूर-दूर तक मशहूर है मेला मालिक पूरन चन्द्र जोशी पूरे मेले में घूम-घूम कर मेले मे आए हुए दुकानदारों की समस्याओं का निस्तारण करते रहते हैं मेले में अल्ताफ भाई की इमिरती का तो कहना ही क्या है वैसे तो यह मेला पहले एक सप्ताह का ही हुआ करता था परन्तु धीरे-धीरे अब यह मेला पूरे एक महीने तक चलने लगा ।

*डॉ.धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय बने जिला कमांडेंट होमगार्ड *


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -रणविजय सिंह (जि प्रति)

कादीपुर (सुलतानपुर ) । वर्ष 2016 के पी.सी.एस.परीक्षा का परिणाम आते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई ।
लोक सेवा आयोग उ.प्र. द्वारा शुक्रवार की रात घोषित इस परिणाम में क्षेत्र के

डॉ.धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र शीतला प्रसाद पाण्डेय 


निवासी ग्राम जलालपुर का चयन  जिला कमांडेंट होमगार्ड पद पर  तथा अनुराग जायसवाल पुत्र स्व.सूर्यलाल जायसवाल  


निवासी अनिरुद्ध नगर ,कादीपुर का चयन वाणिज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है । इन दोनों के निकट रहने वाले युवा साहित्यकार ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह'रवि' ने बताया कि चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर डॉ.धीरेंद्र के सबसे बड़े भाई जीतेंद्र कुमार पाण्डेय केन्द्रीय विद्यालय में प्रवक्ता तथा दूसरे बड़े भाई नरेन्द्र कुमार पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं । वर्तमान में डॉ.धीरेन्द्र भूगोल प्रवक्ता पद पर किसान इंटर कालेज ,मुरादाबाद  में कार्यरत हैं । दूसरी ओर छः भाइयों में पांचवे नम्बर पर अनुराग के बड़े भाई आनंद जायसवाल ,अशोक जायसवाल , अरुण जायसवाल व संजय जायसवाल विभिन्न व्यवसाय से जुड़े हैं और कादीपुर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में जाने जाते हैं । अनुराग के छोटे भाई अभिषेक जायसवाल प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं । वर्तमान में अनुराग आई.बी.अधिकारी के रुप में दार्जिलिंग में कार्यरत हैं ।
इन दोनों के चयन से क्षेत्र वासी उत्साहित हैं ।

सभासद सूर्यलाल गुप्त , व्यवसायी शिवमंगल अग्रहरि , सुशील सोनी , साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह 'जटायु' ,ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' सहित अनेक प्रमुख लोगों ने प्रसन्नता जताई है ।

असलहे के बल पर युवती का अपहरण , दुष्कर्म की आशंका मुकदमा दर्ज ।

असलहे के बल पर युवती का अपहरण , दुष्कर्म की आशंका मुकदमा दर्ज ।
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
         खण्डासा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से भोर मे शौच को निकली 18 बर्षीय युवती का असलहे के बल पर अपहरण कर लिया गया। और प्रदेश की राजधानी लखनऊ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया । युवती के आत्महत्या कर लेने की धमकी के बाद दरिंदे युवती को रात मे एक बजे लाकर गांव के बाहर छोड कर फरार हो गये ।
युवती के भाई द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा गया है की उसकी बहन 20 फरवरी बुधवार को सुबह 6 बजे शौच के लिए घर से निकली थी जहाँ रास्ते में सम्प्रदाय बिशेष के युवकों मोनू और मुन्ना ने असलहे के बल पर उसका बल पूवर्क अपहरण कर लिया और पल्शर मोटर सायकिल पर बैठा कर फैजाबाद रेलवे स्टेशन से रेल द्वारा लखनऊ लेकर गये जहाँ दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया युवती द्वारा बिरोध करने व आत्म हत्या की धमकी देने पर 22 फरवरी शुक्रवार की रात लगभग एक बजे गांव के बाहर लाकर छोड कर फरार हो गये । किसी तरह अपने घर पहुँची युवती ने परिजनों को आप बीती बताई जिसके बाद पीडिता के भाई ने जब इस मामलें मे आरोपी लोगों से बात की तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी जिसके बाद पीडिता के भाई ने थाना खण्डासा पहुँच कर मामले मे मुकदमा दर्ज करने की मांग की जिसके दूसरे दिन पुलिस 23 फरवरी को मामले मे आरोपी मोनू और मुन्ना के ऊपर अपहरण व बलात्कार जैसी गम्भीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज करते हुए पीडिता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
थानाध्यक्ष खण्डासा प्रहलाद सिंह ने बताया की पीडिता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है । घटना मे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है मामला दो सम्प्रदायों से जुडा होने के कारण पुलिस फूँक फूँक कर कदम रख रही है ।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के अमरावती छात्रावास के मेस में गैस सिलेंडर से लगी आग

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
 नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के अमरावती छात्रावास के मेस में गैस सिलेंडर से लगी आग सूचना के बाद अफरा तफरी मच गई।सूचना पाकर इंडियन गैस कर्मी एवं स्थानीय पुलिस सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंडियन गैस एजेंसी के कर्मियों ने आग पर पाया काबू पाया।

      नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज परिसर स्थित अमरावती छात्रावास में गैस सिलेंडर में आग उस समय लगी जब छात्राओं के लिए दैनिक श्रमिक भोजन बना रहे थे उसी समय गैस  सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई ।
      आग लगते ही छात्रावास में अफरा-तफरी का माहौल हो गया भोजन बना रहे श्रमिक भी मेस से निकल कर बाहर भाग खड़े हुए फिलहाल छात्रावास के छात्र क्लास करने गए हुए थे।
 छात्रावास में आग लगने की सूचना विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी ऋषि कांत ने थाना कुमारगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को दी।
      सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एम के सिंह हमराही सिपाहियों के साथ जब तक मौके पर पहुंचते की विश्वविद्यालय इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बिना देरी लगाते हुए अग्नि रोधक यंत्र के सहारे आग पर काबू  पाया सुरक्षा अधिकारी ऋषि कांत ने बताया कि किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है।घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी आर के जोशी , कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता पीके सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Friday, 22 February 2019

आतंकी हमले में शहीदों की याद में शोक सभा व कैंडिल मार्च निकाला गया।

आतंकी हमले में शहीदों की याद में शोक सभा व कैंडिल मार्च निकाला गया।
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -एखलाक अहमद बल्दीराय 
कश्मीर के पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए  बल्दीराय के पारा बाजार कस्बे में पुतला फूंक कर  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

 शोकसभा में शहीद सैनिकों को यादकर दो मिनट मौन रखा गया।सैनिकों  पर कायराना हमले के जिम्मेदार पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए व पाकिस्तान की सरकार का पुतला फूंक कर 

दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई कस्बे में बड़ी संख्या में नागरिक व बाजार वासी मौजूद रहे ।
इस मौके पर मुकेश अग्रहरि,डां सूरज बैश्य, महेश जायसवाल ,ननकऊ साहू ,राम बली प्रजापति, घनश्याम तिवारी ,अमन सोनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे

आईडियल कान्वेट के बच्चों ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुये रैली निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाये

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -आनंद मिश्र (धनपतगंज प्रति)
धनपतगंज ।क्षेत्र के आईडियल कान्वेट विद्यालय  मे मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बच्चों
और शिक्षकों ने  रैली निकालकर

पाकिस्तान की निन्दा की और कहा कि  शहीदो का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा,पूरा देश उनके दुखी परिवार के साथ है। भारतीय सेना इसका बदला लेगी।स्कूल के बच्चों ने मौन रखकर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी । स्कूल  प्रबंधक शिव पूजन तिवारी ने पुलवामा में कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंसा को बढ़ावा देने वाली बर्बर मानसिकता के खिलाफ पूरा देश एक है।

 

Thursday, 21 February 2019

*किसानों के लिये फूल की खेती बन सकती है अच्छी आमदनी का जरिया *

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट >रणविजय सिंह (जि प्रति)

भारत में पुष्प की खेती एक लंबे अरसे से होती रही है, लेकिन आर्थिक रूप से लाभदायक एक व्यवसाय के रूप में पुष्पों का उत्पादन पिछले कुछ सालों से ही प्रारंभ हुआ है। समकालिक पुष्प ,गेदा 

 गुलाब, कमल ग्लैडियोलस, रजनीगंधा, कार्नेशन आदि के बढ़ते उत्पादन के कारण गुलदस्ते और उपहारों के रूप देने में इनका उपयोग काफ़ी बढ़ा है।
फूल को सजावट और औषधि के रूप मे उपयोग  लम्बे समय होता चला आ रहा है। इसके अलावा घरों और कार्यालयों को सजाने में भी इनका उपयोग बहुतायत से होता है। मध्यम वर्ग के जीवनस्तर में सुधार और आर्थिक संपन्नता के कारण पुष्प बाज़ार के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया और फूलों की खेती को एक विशाल बाज़ार का स्वरूप प्रदान कर दिया है।  पुष्प उत्पादन में  भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

फूल की खेती मे है बडी संभावनाएँ-----

भारत ने  पुष्पकृषि ने निर्यात के क्षेत्र में विशाल कदम रखा है। भारत में फूलों की खेती के लिए 232 हज़ार हेक्टयर क्षेत्र था जिसमें फूलों उत्पाद 1.729 मिलियन टन हुआ तथा खुले फूलों का उत्पाद 76.73 मिलियन टन हुआ। फूलों की खेती कई राज्यों में व्यावसायिक रूप से की जा रही है और मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड,  के बाद अब उत्तर प्रदेश मे  फूलों की खेती की हिस्सेदारी बढ़ गई  गयी है।
युवाओं मे फूल की खेती को लेकर ललक बढी हुई है। जनपद सुलतानपुर मे दर साल पुष्प खेती का दायरा बढता जा रहा।पुष्प खेती करने वाले किसानों का मानना है कि कम लागत और थोडे से रखरखाव से मुनाफे की गुजाइस ज्यादा है।बाजार भी आसनी से उपलब्ध होने लगा है। पारम्परिक खेती से बहुत ज्यादा मुनाफा देने वाली फूल की खेती के बाबत समरथपुर ग्रामपंचायत के लादी पुरवा निवासी नवयुवक राकेश तिवारी ने बताया कि 




गेंदे से शुरू करें फूल की खेती -----

देखा जाय तो भारतवर्ष में गेंदा हर घर में हर मौके पर इस्तेमाल होने के कारण अब यह एक व्यावसायिक नकदी फसल बन गया है। यह फूल सजावटी गमलों में भी प्रयोग किया जाता है साथ ही यह गमलों की दहलीज पार कर बड़े बड़े खेतों में पहुंच गया है। गेंदा की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह वर्ष के बारहों महीनों फूल देता है। जिन महीनों मे कोई अन्य फूल नहीं मिलते हैं उन दिनों में भी गेंदा का फूल सहज ही उपलब्ध होता है। गेंदा हर मौसम में प्राप्त होने के साथ साथ इसकी दूसरी विशेषता है कि यह कई दिनों तक ताजा बना रहता है। गेंदे का पौधा हर प्रकार की जलवायु के प्रति सहनशील होता है तथा लम्बे समय तक फूलता रहता है।

--*********************************************-
राकेश तिवारी का कहना है कि पढाई के साथ कुछ समय निकाल कर इस खेती से पैसा कमाया जा सकता है जिसके लिये वे अपने मित्रों को अपनी फूल की खेती दिखा कर प्रेरित भी कर रहे है इसी क्रम मे उन्होंने अभय तिवारी को खेत मे लेजाकर फूल खेती की जानकारी देते दिखाई पडे।

फूल खेती मे अपना भविष्य तलाशने वाले नवयुवको के लिये जरूरी जानकारी ---

********************************
जो युवा इस क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाने चाहते हैं, उनके लिए अनुभव बेहद जरूरी है।फ्लोरिकल्चर  सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री जैसे कोर्स    करके एक सफल फूल       उत्पादक किसान के साथ   व्यवसायी बन सकते है।

आवारा पशु बने जी का जंजाल

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
       आवारा पशु और स्थानीय प्रशासन सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा है। गौ सरंक्षण के नाम पर सरकार करोड़ों अरबों रूपया खर्च कर रही है लेकिन तस्वीर की बदलने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।



       तस्वीर गवाह है मुख्यमंत्री के आदेश को अधिकारी कितनी संजीदगी से लेते हैं इसका ताजा उदाहरण है। मुख्यमंत्री नें सभी जिलाधिकारियों को वीडिओ कांफ्रेसिंग के जरिए निर्देश दिया था कि सभी ग्राम पंचायतो में अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र बनाकर सभी छुट्टा गौ वंश को पकड़ कर उसमें रखा जाये। लेकिन बड़ी संख्या में आवारा जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं। ये तब खेतों में होते हैं तो फसलें बरबाद होती हैं 


और तब सड़कों पर होते हैं राहगीर असुरक्षित हो जाते हैं। इसका उदाहण तस्वीरों लिया जा सकता है।जिम्मेदार कब जागेंगे आम जनता को इस बात का इंतजार है।

Wednesday, 20 February 2019

*चने की फसल मे फली छेदक कीट पर रखे नजर--प्रो.रवि*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -एखलाक अहमद बल्दीराय


चने की फसल को फली छेदक कीट सर्वाधिक क्षति पहुंचाता है। किसान को इसकी जानकारी बहुत लेट हो पाती है। तब तक सूड़ी  बड़ी होकर चना की फसल को 5 से 7 प्रतिशत तक क्षति पहुंचा चुकी होती है।उक्त् जानकारी देते हुए नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधोगिक विश्व विधालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन के अध्यक्ष प्रो.रवि प्रकाश मौर्य

     चना की खेती किये हुए किसानों को सलाह दिया, कि फेरोमोन् जाल से चना फली छेदक के प्रकोप का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है, जिससे समय से फसल को  क्षति से बचाया जा सकता है

। इस जाल को डंडे से खेत में फसल से दो फीट की ऊंचाई पर बाधा  जाता है। प्रो.मौर्य ने बताया कि चना की फसल में इस जाल का प्रयोग 4-5 जाल प्रति हेक्टेयर की दर से करना चाहिए व जाल में फंसे चना फली छेदक के नर पतंगे की नियमित निगरानी करनी चाहिए। जब औसतन 4-5 नर पतंगे प्रति( गंधपास ) जाल लगातार 2-3 दिनो तक दिखाई देने लगे तो नियंत्रण करना आवश्यक हो जाता है। इस कीट के नियंत्रण के लिये जैविक कीटनाशी एच एन.पी.वी.250 -300  एलई, 250-300 लीटर पानी  या बीटी  कसर्ट  प्रजाति एक किलोग्राम प्रति 500-600 लीटर पानी मे घोलकर प्रति हेक्टेअर की दर से छिड़काव  सायं काल सूर्यास्त के समय करनी चाहिये। यदि यह जैविक कीटनाशी उपलव्ध न हो तभी रसायन कीटनाशको का प्रयोग करे.।इसके लिये फेनवेलरेट 20 प्रतिशत ई.सी. एक लीटर या क्यूनालफास 25 प्रतिशत ई.सी. 2 लीटर को 500-600 लीटर पानी मे घोल कर प्रति हैक्टेयर  की दर से छिड़काव करे।