Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 3 September 2018

बकरी चराने गयी किशोरी के साथ युवक ने जबरन किया मुँह काला

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क बांदा
जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में बकरी चराने जंगल में गई 16 साल की किशोरी के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया|
बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जंगल में बकरी चराने गई सोलह साल की एक किशोरी को उसी गांव का रहने वाला युवक रामचरन निषाद (19) बहाने से एकांत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया|
उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है|

Sunday, 2 September 2018

सुप्रभात् परमात्म संदेश

परमात्म संदेश
मनुष्य का जीवन अनुभूतियों के सतत प्रवाह और उनके द्वारा क्रियान्वित कार्यों के आधार पर चलता है। अधिकतर समय हमारी अनुभूति किसी विशेष दिशा में जाना चाहती है। यदि उस दिशा में जाने में हमें सफलता मिले तो हमें सुख की और यदि असफलता मिले तो दु:ख की अनुभूति होती है।
 सुख और दु:ख की यही परिभाषा है। प्यासा आदमी पानी के गिलास की तलाश करता है। यदि उसे पानी मिल जाता है तो वह सुखी होता है और न मिले तो दु:खी। कोई महत्वाकांक्षी व्यक्ति संसार का सबसे धनी मनुष्य बनना चाहता है। यदि इसमें वह सफल हो जाता है तो वह सुखी होगा और यदि असफल रहता है तो दु:खी। दोनों दशाओं में सुख और दु:ख की शर्त एक ही है- कोई अनुभूति वांछित दिशा में जा सकती है या नहीं।
 जो अनुभूति किसी भी दिशा में न जाना चाहे उससे हमें न सुख मिलता है न दु:ख। जब तक हमारी अनुभूतियां दिशागत हैं, हमें सुख के साथ दु:ख का अनुभव होना स्वाभाविक है, क्योंकि हमारी अनुभूतियों की किसी विशेष दिशा में गति हमेशा सफल नहीं हो सकती। जितना अधिक हम सुख की तलाश में दौड़ेंगे, हमें उसी अनुपात में दु:ख मिलेगा। थोड़ा-सा सुख और बहुत-सा दु:ख, यह हमारे जीवन के प्रवाह का सामान्य रूप है। किसी भी व्यक्ति को जीवन में कितना सुख मिलेगा और कितना दु:ख, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी चेतना किस प्रकार की दिशाओं में गति करना चाह रही है।
मनुष्य निरंतर अपनी अनुभूतियों, विचारों और उनके परिणामस्वरूप होने वाले कर्मों के बंधन में है। सब मनुष्यों की अनुभूतियां भिन्न-भिन्न होती हैं इसलिए वे भिन्न-भिन्न प्रकार के काम करते हैं। कोई संत अपने अंदर पापी व्यक्ति की अनुभूतियां नहीं जगा सकता और न पापी व्यक्ति संत की अनुभूतियां। सभी मनुष्य अपने-अपने स्वभाव से बंधे हैं, जो उनके अंदर विद्यमान अनुभूतियों से निर्धारित होता है। और ये अनुभूतियां किसी ऐसी शक्ति के द्वारा उत्पन्न होती हैं जिस पर उनका कोई बस नहीं है। दूसरे शब्दों में, जिसे मनुष्य अपना जीवन कहता है वह किसी और शक्ति के द्वारा जिया जा रहा है। होना भी ऐसा ही चाहिए। हम में से किसी का भी इस संसार में पैदा होने में कोई हाथ नहीं था इसलिए जिसे हम अपना जीवन कहते हैं, वह हमसे ऊपर की किसी शक्ति का खेल है। गीता कहती है, 'परमात्मा सब प्राणियों के अंदर निवास करता है। वह सभी प्राणियों को ऐसे घुमा रहा है मानो वे यंत्र-चालित हों।' हम अपने जीवन को इस विशाल परिप्रेक्ष्य में देखकर ही समझ सकते हैं।
अनुभूतियों के इस सतत संघर्षमय जीवन में कुछ व्यक्तियों में, सब में नहीं, जीवन की दौड़-भाग से ऊपर उठकर अपने मूल रूप को जानने की तथा स्थायी शांति और सुख और सच्ची स्वतंत्रता पाने की अभिलाषा जगती है। गीता का कहना है कि यह अभिलाषा तभी पूरी होगी जब मनुष्य अपने जीवन के मूल स्रोत की ओर जाए, जो अपरिवर्तनशील और शाश्वत विश्व चैतन्य में है। पर अपने अंदर विद्यमान दिव्य तत्व तक पहुंचा कैसे जाए?

अवश्य ही पहली बात तो यह समझने की है कि जिन्हें हम अपने कर्म कहते हैं, वे हमसे ऊपर की किसी शक्ति द्वारा किए जा रहे हैं, पर हमें लगता तो यह है कि अपने सभी काम हम स्वयं कर रहे हैं इसीलिए हम उनके प्रति अपनी जिम्मेवारी समझते हैं और जब भी हमारे कामों का कोई अच्छा परिणाम निकलता है तो उसका श्रेय लेना चाहते हैं। हमारी सारी न्याय-व्यवस्था इसी धारणा पर आधारित है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्मों के लिए उत्तरदायी है। गीता के अनुसार ऐसा हमें इसलिए प्रतीत होता है कि हमारी दृष्टि अहंकार से आच्छादित है। इस अहंकार को समझने की आवश्यकता है, क्योंकि इसी के सहारे उसे समझा जा सकता है जिसे हम अपना आपा या अस्मिता कहते हैं। 

कान्हा की लीला झाँकियो को देखने के लिये गुप्तारगंज मेभारी भीड़

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
समस्त राग स्वरों का पादुर्भाव जिनकी स्फुरणा से हुआ ऐसे परमात्मा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव आज जनपद मे पूरे भक्ति भाव के साथ मनाया जायेगा।शहर समेत कस्बों मे भी भगवान  की लीला झाँकियाँ  पूरी तरह सज चुकी है।गुप्तारगंज कस्बे मे इस अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है।आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मन मोहक झाँकियाँ सजायी गयी है।जहाँ दूर दराज इलाके से भारी संख्या  मे लोग जन्मोत्सव मे भागीदारी निभाने के लिये पहुँच रहे है।

कान्हा की नगरी मथुरा मे जन्मोत्सव सोमवार को

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क मथुरा
कान्हा की नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को  होगा। प्रसिद्ध भागवताचार्य विभू महराज ने बताया कि कान्हा की नगरी उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्माष्टमी अलग अलग मंदिरों में अलग अलग तरीके से मनाई जाती है। यहां के किसी मंदिर में श्री कृष्ण के बालस्वरूप में जन्माष्टमी मनाई जाती है तो कहीं बच्चे के रूप में मनाई जाती है। किसी मंदिर में दिन में तो कहीं रात में जन्माष्टमी मनाई जाती है। साधु संतगण ठाकुर का आशीवार्द लेने के लिए 84 कोस की परिक्रमा करते है।
उन्होने बताया कि ब्रज का हर मंदिर जन्माष्टमी के आयोजन के लिए मशहूर है। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली होने के कारण यहां तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां स्थित जेल में ही कान्हा ने मानव रूप में जन्म लिया था। रजत कमलपुष्प में विराजमान ठाकुरजी के श्रीविग्रह का अभिषेक स्वर्ण मण्डित रजत गौ विग्रह के पयोधरों से निकली दुग्धधारा से होगा। ठाकुरजी के अभिषेक से पूर्व गौमाता का पूजन कर देवताओं का आव्हान किया जायेगा।उसके् बाद स्वर्ण चांदी की मिश्र धातु से बनी 51 किलो वजन की गाय, 51 किलो दूध से कान्हा का अभिषेक करेगी। इस अवसर पर तैतीस करोड़ देवी देवताओं का आह्वान किया जाएगा। ठाकुरजी के श्रीविग्रह का दूध, दही, घी, बूरा,  शहद  आदि सामग्री  से दिव्य महा अभिषेक किया जायेगा। जन्माभिषेक  के उपरान्त इस महाप्रसाद का वितरण जन्मभूमि के निकास द्वार के दोनों ओर वृहद मात्रा में किया जायेगा। भगवान का जन्म महाभिषेक रात्रि 12:15 बजे से रात्रि 12:3० बजे तक चलेगा। महा अभिषेक के बाद जन्म की खुशी में जहां कुछ समय तक अनवरत पुष्प वर्षा र्होती है
प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी के अनुसार मंदिर में तीन सितम्बर को  प्रात: सवा छह बजे ठाकुर जी का अभिषेक होगा तथा इसके बाद 11 बजे तक चार झांकियां होगी। शाम साढ़े सात बजे से पुन: दर्शन खुलेंगे तो जो रात नौ बजे बंद हो जाएंगे। इसके बाद रात दस बजे दर्शन खुलेंगे और रात 11 बजकर 45 मिनट पर जन्म के दर्शन के बाद प्रसाद वितरण होगा।'
वृन्दावन के मंदिरों राधारमण, राधा दामोदर एवं टेढ़े खम्भेवाले यानी शाह जी मंदिर में जन्माष्टमी दिन मे ही मनाने के कारण तीन सितम्बर को दिन में वृन्दावन तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है।

Saturday, 1 September 2018

हाकी मे पाक को पस्त कर भारत ने जीत हाशिल की

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क
भारत ने शनिवार को 18वें एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी का कांस्य पदक जीत लिया है। तीसरे स्थान के मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया।

मैच में भारत को आकाशदीप ने बढ़त दिलाई, जब उन्होंने तीसरे मिनट में मैदानी गोल दागा। भारत ने पहले क्वार्टर में कई हमले बोले लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल पाई। दूसरे क्वार्टर और तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हो पाया।

हरमनप्रीत ने 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। अगले ही मिनट में मोहम्मद आतिक ने मैदानी गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया है।

मौजूदा चैंपियन भारत इस बार गोल्ड से चूक गया। सेमीफाइनल में उसे पेनल्टी शूटआउट में मलेशिया ने 6-7 से हराया था।

भोले की नगरी काशी पंहुचे हीरो नं 1गोविंदा, बाबा विश्वनाथ मे मत्था टेका

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क काशी
 बालीवुड़ अभिनेता गोविंदा शनिवार को  काशी पंहुचे शाम होने से पहले बाबा काल भैरव मंदिर में विधि विधान से दर्शन के बाद गोविंदा ने्‍ बाबा विश्वनाथ के दरबार मे पर मत्था टेका। यहां से गोविंदा सीधे होटल के लिए रवाना हो गये। अपनी गाड़ी तक पैदल जाते हुये गोविंदा यजुर्वेद के मंत्रो को सस्वर जोर जोर से उच्चारण करते भी नजर आये।
 शनिवार को  सुबह से लग रहे कयासों के बीच गोविंदा ने शाम होते ही बाबा काल भैरव का दर्शन किया और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्हें मंदिर के प्रधान अर्चक श्रीकांत जी महाराज ने  षोडषोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन करवाया। उसके बाद गोविंदा काफी समय तक अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नपूर्णा मंदिर के महंत से आशीर्वाद लेने पहुंचे।छत्ताद्वार से निकलते ही उन्होंने मीड़िया के सवालों से बचते हुये जोर जोर से यजुर्वेद का ॐ विश्वानि देव. सवितुर्दुरितानि परासुव। यद् भद्रं तन्न आसुव’ का उच्चारण शुरू कर दिया।इसके बाद उन्होंने महामृत्‍युंजय मन्त्र पढ़ा-
ॐ त्र्यम्बक यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धन्म। उर्वारुकमिव बन्धनामृत्येर्मुक्षीय मामृतात्।।और हर हर महादेव का महाघोष करते हुए आगे बढ़ गए।
 । इस दौरान उन्होंने काशी की सड़कों को और किनारे की अट्टालिकाओं को निहारा। अपने स्टार को सड़क पर देख कर लोग चिल्ला कर उन तक दौड़ पड़े, तो वहीं कई फैंस ने उनके साथ सड़क पर चलते हुए ही सेल्फी भी ली।गोविदा की बनारस मे ननिहाल भी है ।और बाबा विश्वनाथ मे प्रबल आस्था जिसके कारण काशी उनका आना जाना लगा रहता है।

प्रेरक प्रसंग

सुप्रभात्
                     
                       प्रेरक प्रसंग
एक बार भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री एक अधिवेशन में सम्मिलित होने भुवनेश्वर गए. अधिवेशन में जाने से पहले वे जब स्नान कर रहे थे, तब दयाल महोदय उनके सूटकेस से उनका खादी का कुर्ता निकालने लगे. उनकी ये भावना थी कि शास्त्री जी का कपड़े ढूंढने में अधिक समय व्यर्थ न हो.

उन्होंने एक कुर्ता निकाला. देखा कि वह फटा हुआ था. उन्होंने वह कुर्ता ज्यों का त्यों तह करके वापस सूटकेस में रख दिया और उसमें से दूसरा कुर्ता निकाला. परन्तु ये देखकर वे चकित रह गए कि वह कुर्ता पहले वाले कुर्ते से भी अधिक फटा हुआ था और कई जगहों से सिला भी हुआ था.

उन्होंने शास्त्री जी के सारे कुर्ते देखे. कोई भी कुर्ता साबुत नहीं था. ये देख दयाल जी के अचम्भे की कोई सीमा नहीं रही. साथ ही वे परेशान भी हो गए कि अब शास्त्री जी क्या पहन कर अधिवेशन में जायेंगे.

जब शास्त्री जी स्नान कर बाहर आये, तो उन्हें दयाल जी की परेशानी का सबब पता चला. उन्होंने बड़ी ही सादगी से उन्हें समझाया, “इसमें चिंता की कोई बात ही नहीं है. अभी जाड़े का मौसम है. जाड़े में फटे और उधड़े कपड़े कोट के नीचे पहने जा सकते है.”

अधिवेशन के उपरांत शास्त्री जी कपड़े की एक मिल के भ्रमण पर गए. मिल मालिक ने उन्हें कई खूबसूरत साड़ियाँ दिखाई. शास्त्री जी ने साड़ियों को देखते हुए पूछा, “साड़ियाँ तो अच्छी है. पर इनकी कीमत क्या है?”

मिल मालिक ने उत्तर दिया, ”जी! एक महज आठ सौ रुपये की है और एक हजार की.”

इस पर शास्त्री जी बोले, “भाई! फिर तो ये बहुत महँगी है. मुझ जैसे गरीब के लायक कुछ साड़ियाँ दिखाइये.”

“आप कैसी बातें कर रहे है? आप गरीब कहाँ? आप तो देश के प्रधानमंत्री है. वैसे भी ये साड़ियाँ तो हम आपको भेंट करने वाले है.” मिल मालिक बोला.

“नहीं भाई! मैं देश का प्रधानमंत्री अवश्य हूँ. किन्तु गरीब हूँ. मेरा स्वाभिमान मुझे भेंट स्वीकार करने की अनुमति नहीं देता. आप मुझे मेरी हैसियत के मुताबित ही साड़ियाँ दिखाइये.” यह कहकर शास्त्री जी ने अपने हिसाब से सस्ती साड़ियाँ ही अपने परिवार के लिए खरीदी.

लाल बहादुर शास्त्री के सादगी पूर्ण विचारों के समक्ष दयाल जी नतमस्तक हो गये।

ड़ाकघरो का महत्व बढेगा-कायाकल्प शुरू


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क वाराणसी
बनारस पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैदागिन स्थित प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ किया है। दो दिवसीय दौरे पर आये सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि नयी योजना से डाकघरों का कायाकल्प हो जायेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सारी दुनिया में डिजिटल क्रांति का दौर चल रहा है लेकिन हमारे डाकघर इस क्रांति से पिछड़े हुए थे। समय के साथ उनकी हालत बेहद खराब हो गयी है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से डाकघर फिर से महत्वपूर्ण भूमिका मे आ जायेगे।  योजना का लाभ प्रदेश के १७ हजार ड़ाकघरो को मिलेगा।विकास के दौड़ में पिछडऩे के चलते डाकघरों के कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार लटक रही थी सबसे अधिक दिक्कत कर्मचारियों के मानदेय को लेकर हो रही थी लेकिन अब समय बदल गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से डाकघर के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। नयी तकनीक से भ्रष्टाचार पर भी प्रहार किया जायेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नयी योजना के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को भी बधाई दी है। साथ ही कहा कि बैंक की कमी से ग्रामीण क्षेत्र के लोग चिट फंड कंपनी की धोखाधड़ी का शिकार हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भी आसानी से खाता खुल जायेगा और उन्हें डिजिटल पेमेंट का लाभ मिलेगा।

अमेठी का पिड़ारा डिजिटल गाँव बना




कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
अमेठी ।केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने  संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक गांव  पिड़ारा को डिजीटल गांव का तोहफा दिया।  मुसाफिरखाना के पिंडारा  डिजीटल गांव का शुभारम्भ  भी किया। सर्वोदय इंटर कालेज में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा सरकार तेजी से देश को विकास  की ओर ले जा रही है।
सड़क के रास्ते लखनऊ से अमेठी पहुंची केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी का जगदीशपुर के कठौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्मृति ईरानी वहां सभी का अभिवादन स्वीकार करने के बाद मुसाफिरखाना के पिंडारा गांव पहुची । जहाँ  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की कामन सर्विस सेंटर के बने जनपद के पहले डिजिटल गांव का शुभारंभ किया। अपने कार्यक्रम के दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं  कार्यकर्ताओं से भी मिली।डिजीटल गांव पिंडारा में कामन सर्विस सेंटर के उद्घाटन के बाद  लोगो को इसके तहत चलाये जाने वाले कार्यक्रमो के चलते ड़िजीटल साक्षरता एल ई ड़ी बल्ब निर्माण  सेनेटरी नेपकिन जैसे सामानो के निर्माण से रोजगार  के अवसर मिलने की उम्मीदे बढ गयी है