Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 28 October 2024

"जलदीप महोत्सव" के टिमटिमाते दीपों से रोशन हुआ कोरों गांव।ग्रामीणों का हर घर स्वच्छ जल पंहुचने का सपना हुआ साकार

सुलतानपुर(धनपतगंज)। विकास खंड के कोरो मे जल जीवन मिशन द्वारा जल दीप महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ।  प्रधान. के साथ ग्रामीणों ने नवनिर्मित पानी की टंकी के पास दीप जलाकर  "हर घर जल "पंहुचने के सपने को यादगार बनाते हुये दीपावली पूर्व सभी को बधाई दी।
  सोमवार को आयोजित जलदीप महोत्सव का सांयकाल आयोजन हुआ। हर घर जल पंहुचने की.खुशी को यादगार बनाने के लिये दीपावली पूर्व.पानी की टंकी  के पास ग्राम प्रधान शशिबल सिंह और समाज सेविका तेजस्वनी सिंह के. साथ जल सखियों और ग्रामीणों ने रंगोली बनाई और संध्याकाल मे हजारों की संख्या मे दीप जला कर सभी को बधाई दी।  कार्यक्रम मे मौजूद जल जीवन मिशन के राम अचल  ने कहा कि सरकार के प्रयास और ग्राम प्रधान के सहयोग से हर घर स्वच्छ जल पहुंचने का सपना साकार हुआ। यह दीपावली हम सभी के लिये यादगार बन रही हैइस मौके पर महेश कुमार, लोकेंद्र ,शिवराम आदि लोगों के साथ ग्रामीण और जल सखियां मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment