Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 22 October 2024

कार ने मारी टक्कर, बाईक सवार की हुई मौत

धनपतगंजअज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर घटना स्थल पर बाइक सवार की हुई मौत । कार सवार हुआ फरार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
घटना के अनुसार मंगलवार की दोपहर सोगौली निवासी उदय राज 45,वर्ष कूरेभार बाजार मजदूरी कर के सेवरा गांव जा रहे थे। जब वो टीकर गांव के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अंडरपास  से निकल रहे थे  तभी सर्विस रोड चदीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आ गए। जिसके चलते वह कुछ दूर तक घिसरते चले गए। पर कार सवार नहीं रुका । घटनास्थल पर तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हो  गए ग्रामीणों द्वारा आनन फानन मे धनपतगंज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 इस बाबा थाना प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई है ।सीसी कैमरे से गाड़ी की जल्दी पहचान की जाएगी।

No comments:

Post a Comment