Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Sunday, 30 June 2019

*यूपी में कानून-व्‍यवस्‍था पर प्रियंका के ट्वीट के बाद बोले cm योगी कि अंगूर खट्टे है*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अभी दो दिन पहले ही यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि सरकार कान बंद किए हुए है. प्रियंका के इस ट्वीट के बाद यूपी सरकार से पहले पुलिस की प्रतिक्रिया आ गई थी, जिसमें उन्‍होंने प्रदेश में अपराध कम होने का हवाला दिया.


यूपी पुलिस की ओर से आए इस रिएक्‍शन के बाद ऐसे सवाल भी उठे कि क्‍या कांग्रेस नेता ने पुलिस से जवाब मांगे थे? बहरहाल, राज्य के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने ने भी प्रियंका के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि प्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनका आपराधिक नेटवर्क टूट गया है. अब यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इसे लेकर कांग्रेस महासचिव पर पलटवार किया है और कहा कि उनका आरोप ‘अंगूर खट्टे हैं’ जैसा है.

यूपी में कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर प्रियंका गांधी के ट्वीट के जवाब में सीएम योगी ने कहा, ‘यह अंगूर खट्टे हैं जैसा है. उनकी पार्टी के अध्‍यक्ष (राहुल गांधी) भी यूपी (अमेठी) से हार गए और इसलिए दिल्‍ली में बैठे हैं, वह कभी  यंहा तो  कभी वंहा चले जाते हैं. अब ऐसे में उन्‍हें (कांग्रेस नेताओं) कुछ न कुछ कहना है, ताकि सुर्खियों में बने रह सकें.’

No comments:

Post a Comment