Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 20 April 2023

छात्रवृत्ति परीक्षा में शिल्पी और यश पाठक का चयन।

छात्रवृत्ति परीक्षा में शिल्पी और यश पाठक का चयन।

पूर्ब मा वि विद्यालय कर्मडांडा के दोनो बच्चों को चार वर्षों तक प्रतिमाह मिलेंगे 1000 रुपया छात्रवृत्ति 
मिल्कीपुर-अयोध्या।

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कर्मडांडा की छात्रा शिल्पी रावत पुत्री उमाशंकर रावत तथा छात्र यश पाठक पुत्र अजय पाठक का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ है।बताते चलें कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित बच्चों को प्रतिमाह रुपया 1000 छात्रवृत्ति के हिसाब से 4 वर्षों के लिए 48000 रूपया इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए दिया जाता है।इनके चयन पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कर्मडांडा के शिक्षकों तथा बच्चों के अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है।शिक्षकों ने बताया कि जल्द ही दोनों बच्चों को विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा जिससे अन्य बच्चे भी इनसे प्रेरणा प्राप्त कर परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अयोध्या जिले के परिषदीय विद्यालयों में ग्राम पंचायत कर्मडांडा में संचालित यह विद्यालय समय समय पर अपना लोहा मनवाता रहा है।खेलकूद से लेकर एकेडमिक गतिविधियों में जिले में विद्यालय का नाम हमेशा पहली कतार में रहता है।इस विद्यालय का पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा है जिसमें यहां के चार बच्चों ने सफलता प्राप्त किया था जिनके नाम क्रमशः खुशी कनौजिया, वान्या मिश्रा,प्रिया गुप्ता और कुंदन पाठक है।लगातार दूसरे वर्ष भी बच्चों के चयनित होने पर प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी,शिक्षिका प्रतिमा रानी श्रीवास्तव,वंदना श्रीवास्तव,अनुदेशक वकार अहमद,कुमारी छाया,राजकुमार,छाया अग्रवाल,ग्राम प्रधान मुकेश पंडित,उमाशंकर रावत समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया  है।

Monday, 17 April 2023

*जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0न0नि0) व पुलिस अधीक्षक द्वारा नामांकन केन्द्रों का किया गया निरीक्षण।*

*संशोधित प्रेस विज्ञप्ति* 

*नगर निकायों के अध्यक्ष पद तथा वार्ड सदस्य हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन का विवरण*

*जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0न0नि0) व पुलिस अधीक्षक द्वारा नामांकन केन्द्रों का किया गया निरीक्षण।* 

             सुलतानपुर 17 अप्रैल/ नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के प्रथम दिन नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु 111 नामांकन पत्र क्रय किये गये, *जिसमें से नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के वार्ड संख्या-20 से सदस्य पद हेतु सुनैना सिंह पत्नी अनिल कुमार सिंह द्वारा 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया।*
            नगर पंचायत दोस्तपुर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 17 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद हेतु आज कोई भी नामांकन पत्र क्रय नहीं किया गया, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 08 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत कोईरीपुर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 29 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत लम्भुआ में अध्यक्ष पद हेतु कुल 20 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 86 नामांकन पत्र क्रय किये गये। इस प्रकार नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 व सदस्य पद हेतु कुल 111 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 29 व सदस्य पद हेतु कुल 140 नामांकन पत्र क्रय किये गये।    
            नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के प्रथम दिन जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0न0नि0) जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी नामांकन केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
 -----------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Tuesday, 28 March 2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

कंट्री लीडर समाचार 
             सुलतानपुर 28 मार्च/जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को जिले में बेहतर किया जाये और जरूरत मंद/पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभांवित करने में किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाये।
बैठक में जिलाधिकारी एनएचएम के भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा की करते हुए सभी को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है सभी वित्तीय कार्य एवं भौतिक कार्य पूर्ण कर लें। 
          इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक महिला एवं पुरुष समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम के समस्त स्टाफ कार्यक्रम यूनिसेफ टिशू के प्रतिनिधि सहित आदि उपस्थित रहे।
------------------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

आधार में पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने हेतु 14 जून, 2023 तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।*


**कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर*
                     सुलतानपुर 28 मार्च/अगर आपका आधार बने हुए अधिक समय हो गया है, तो आपको अपने आधार में पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज अपडेट करना वांछनीय है। ऐसी स्थिती में यदि आपके पते में कोई परिवर्तन नहीं है और आप इसे ऑनलाइन अपडेट करते है, तो 15 मार्च 2023 से 14 जून 2023 के बीच इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर आप अपने आधार में ऑनलाइन अपडेट करते समय किसी प्रकार का डेमोग्राफिक परिवर्तन चाहते है, तो आपको 50 रूपये का शुल्क देना होगा। आधार केन्द्र पर इस सेवा के लिए 50 रूपये का शुल्क है। आधार में पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट करने के लिए https://ssup.uidai.gov.in/ssup/  अथवा myaadhaar.uidai.gov.in पर लॉग इन करें। पहचान का प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) दस्तावेजों की जानकारी के लिये https://uidai.gov.in/images/commdoc/26_JAN_2023_Aadhaar_List_of_documents_English-pdf पर लॉग इन करें।  
                 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, सुलतानपुर द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निवासियों को सलाह दी गई है कि जिनका आधार बने हुए अधिक समय हो गया है वे अपने आधार में पहचान का नवीनतम प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) दस्तावेज अपडेट करके अपने आधार को सशक्त करें। यह आधार डेटाबेस में आपकी जानकारी की निरंतर सटीकता सुनिश्चित करने में आपकी सहायता करेगा साथ ही राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा।
------------------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

पिकअप वाहन से टकराकर गिरे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा,2 की मौत,एक हुआ घायल--

कंट्री लीडर समाचार
सुल्तानपुर।लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। बाइक सवार युवक पिकअप वाहन से टकरा गए। सड़क पर युवक के गिरने के बाद पीछे से आ रही ट्रक ने रौंद दिया,जिससे दो की मौत हो गयी, तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया ग्राम पंचायत के निकट किसान ढाबे के सामने का मामला बताया जाता है। लंभुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर, डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी बोले, घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा।

Monday, 20 February 2023

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न

 


218 के सापेक्ष तीन मामले का हुआ निस्तारण
कंट्री लीडर समाचार
मिल्कीपुर अयोध्या
 समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों से डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनकी समस्याओं का तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने भी सर्किल के सभी थाना प्रभारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। तहसील दिवस शनिवार को ही जिलाधिकारी की अगुवाई में होनी थी लेकिन महाशिवरात्रि का पर्व होने के चलते सोमवार को आयोजित की गई।
समाधान दिवस में पाराधमथुआ गांव निवासी आदित्य प्रताप शर्मा ने प्रार्थना पत्र दिया कि पूर्व प्रधान गायत्री देवी द्वारा स्ट्रीट लाइट में धांधली की  जांच कराने के लिए कई प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई डीएम ने डीपीआरओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है, दसौली गांव निवासी अवधेश पांडे ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया है कि सीएचसी मिल्कीपुर डॉक्टर/ अधीक्षक द्वारा घोर लापरवाही व मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करते रहते हैं, वही डॉ पंकज द्वारा मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही है,अधीक्षक 10 वर्ष से अस्पताल में ही जमे हैं जिलाधिकारी ने सीएमओ को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है, कदनपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से चक मार्ग गाटा संख्या 1260 व तालाब गाटा संख्या 1262, 1263, 1264 पर हुए अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम ने तहसीलदार
को जांच कर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया है। दिवस में सिधौना ग्राम प्रधान ने शिक्षा समिति का गठन ना होने बसापुर में एम डी एम समिति के गठन न होने की शिकायत की ।
 समाधान दिवस में जब किसानों ने शिकायती प्रार्थना पत्र छुट्टे मवेशियों के संबंध में दिया तो जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द चिन्हित स्थानों पर गौशालाओं का निर्माण कराकर छुट्टे मवेशियों को पकड़वाया जाए किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।फिलहाल जिला अधिकारी एवं एस एसपी 1:10 पर ही समाधान दिवस से निकल गए तथा फरियादी अपना प्रार्थना पत्र लेकर अपनी बारी आने का इंतजार करते ही रहे।अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे वही दर्जनों अधिकारी अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक चलाते नजर आए।
समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय राजा, उपनिदेशक कृषि संजय त्रिपाठी,एसडीएम अमित जायसवाल, तहसीलदार हेमंत गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आसुतोष मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी पीके श्रीवास्तव,  निरीक्षक मुइद खान, खंड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर रिचा सिंह, तीनों विकासखंड के वीडीओ, उपखंड अधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

Sunday, 19 February 2023

युवाओं में अनुशासन और कर्तव्य का बोध कराता है एनएसएस - राजेश कुमार यादव



युवाओं में अनुशासन और कर्तव्य का बोध कराता है एनएसएस - राजेश कुमार यादव

मिल्कीपुर- अयोध्या।

डॉ लोहिया महिला पीजीकॉलेज कुचेरा में कार्यरत राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं का सात दिवसीय विशेष शिविर चयनित ग्राम अहिरौली सलोनी में 19 फरवरी से प्रारम्भ हुआ।शिविर का उदघाटन क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे इनायत नगर थाना के दरोगा राजेश कुमार यादव ने किया।उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन,संयम और कर्तव्यपरायणता का बोध कराते हुए समाज तथा राष्ट्र के लिए एक अनुशासित सिपाही तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।महाविद्यालय के प्राचार्य ने डॉ एसपी शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए एक सशक्त माध्यम है यह युवाओं में सामाजिकता का विकास करता है।महाविद्यालय के अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने आये हुए अतिथि का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी सहित महाविद्यालय की प्रवक्ता आशा पाठक, सुमन लता, प्रतिभा यादव, ममता कौशल, अभिषेक सिंह, वृजेश प्रजापति,डॉ सतेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश,अंकित समेत एनएसएस की स्वयं सेविकाएं भी मौजूद रहीं।

मेहदौना में भव्य जलसे का आयोजन हुआ।



मुसलमानों के त्यौहार शबे कद्र की मौके पर आयोजित हुआ।
कंट्री लीडर समाचार

मिल्कीपुर (अयोध्या)।थाना इनायतनगर के ग्राम पंचायत मेहदौना में भव्य जलसे का आयोजन किया गया।मुस्लिम त्योहार शबे कद्र की रात आठ बजे से शुरू हुए जलसे में अनेक उलेमाओं ने अपने विचार व्यक्त किया।जलसे में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मौलाना सलमान रजा बाराबंकवी ने जलसे की को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों को दीन और इस्लाम की रोशनी में हक और ईमान के रास्ते पर चलकर जिन्दगी जीने की बात बताई।जलसे की अध्यक्षता जामा मस्जिद मेहदौना के शाही इमाम मौलाना अल्ताफ हुसैन तथा जलसे का संचालन कारी सरफराज अहमद नूरी ने किया।जलसे में मौलाना मोहतमिम ने शानदार सुरों में नात शरीफ को पेश कर महफिल की वाहवाही बटोरी तथा शायरे इस्लाम अब्दुल कदीर फैजाबादी एवं हाफिज जकी अहमद समेत कई अन्य उलेमाओं ने भी जलसे को संबोधित किया। आखिर में सलाम पढ़कर जलसे का समापन हुआ।जलसे में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Friday, 17 February 2023

चिकित्सकों ने स्कूली बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण


कंट्री लीडर समाचार
मिल्कीपुर अयोध्या।

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मेहदौना स्थिति प्राथमिक विद्यालय पूरे पठानिया द्वितीय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों की टीम के द्वारा किया गया।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर के चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों की आंख,नाक, कान समेत अन्य शारीरिक बीमारियों,लंबाई,वजन एवं बीएमआई का परीक्षण किया गया तथा डॉक्टरों ने बच्चों को स्वच्छता, पोषण एवं हाइजीन के बारे में विस्तार से बताया गया।डॉक्टरों ने SUMAN K विधि के द्वारा हैंड वॉश करने की का तरकीब बच्चों को बताई। बृहस्पतिवार को विद्यालय में आए 33 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया गया जिसमें 19 छात्र व 14 छात्राएं शामिल रहीं।स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में डॉ एपी सिंह,डॉ दिनेश कुमार,डॉ डीके यादव,नेत्र सहायक नमित गौतम एवं फिजियोथेरेपिस्ट विपुल शर्मा शामिल रहे।परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने स्केबीज बीमारी से ग्रसित दो छात्रों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में इलाज के लिए संदर्भित किया। स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद रही।

Thursday, 16 February 2023

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रथम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

*उप जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक

*मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए

 मिल्कीपुर अयोध्या

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश संचालित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र छात्राओं ने अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर  परीक्षाएं दी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हो रही है
उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल ने क्षेत्र में चल रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की प्रथम दिन हिन्दी की परीक्षा दे रहे केंद्रों पर निरीक्षण किया इस दौरान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिल्कीपुर, सरस्वती जूनियर हाई स्कूल सरूरपुर 
का निरीक्षण किया ।
 उप जिला अधिकारी ने बताया कि तहसील अंतर्गत 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमे एक जोनल मजिस्ट्रेट 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 34 स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए है परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम आदि का भी निरीक्षण किया गया।