Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 24 June 2021

*लखीमपुर खीरी के गोला अंतर्गत रायपुर मे जि पं सदस्य वारिस अली अंसारी ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ



लखीमपुर खीरी के गोला अंतर्गत रायपुर मे जि पं सदस्य वारिस अली अंसारी ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
 
जनपद लखीमपुर खीरी के 139 विधानसभा गोला क्षेत्र के रायपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का सुभारम्भ करने समाजवादी पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष / जिला पंचायत सदस्य वारिसअलीअन्सारी पहुचे और खिलाड़ियो की हौसला अफ़ज़ाई किया । इस मौके पर समाजवादी पार्टी के139 विधानसभा अध्यक्ष पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ  सोमचंद प्रजापति, नईम खान , मुन्ना अन्सारी ,सद्दाम खान, प्रधान सलीम अन्सारी, वारिस मंसूरी और बहुत से खिलाड़ी व दर्शक भी उपस्थित रहे।

जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया सम्मानित।*

*जनपद प्रभारी मंत्री/मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0 द्वारा लोगो को अधिक से अधिक टीकाकरण के प्रति जागरूक करे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान।*

*जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया सम्मानित।*
*मा0 मंत्री जी द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक।* 
रिपोर्ट-लक्ष्मी नरायन तिवारी
       सुलतानपुर 24 जून/ मा0 मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह द्वारा गुरूवार को विकास खण्ड अखण्डनगर के शिवनाथ वर्मा स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्रधानों से संवाद एवं विकास कार्यों की समीक्षा करने के पश्चात कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान व ग्रामीणजनों से जानकारी प्राप्त की। मा0 मंत्री जी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अखण्डनगर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ कोविड-19 से बचाव हेतु किये जा रहे वैक्सीनेशन कार्य के सम्बन्ध में सम्बन्धित एमओआईसी को निर्देशित किया कि टीकाकरण के प्रति लोगो के मन में फैली भ्रंान्तियों को दूर करते हुए लोगो को अधिक से अधिक टीकाकरण कराये जाने के प्रति जागरूक कर टीकाकरण कराये जाने हेतु प्रेरित करें। उन्होने आमजन से अपील की है कि नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराये जिससे आप स्वयं तथा अपने परिवार को महामारी से बचा सकें।  
       उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु सेनेटाइजेशन, मास्क तथा दो गज की दूरी का पालन अवश्य करंे। उन्होने टीकाकरण कराने वाले लोगो से सीधा संवाद भी स्थापित किया। मा0 मंत्री जी ने 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिये टीकाकरण कराये जाने के सम्बन्ध जल्द से जल्द वैक्सीनेशन का आश्वासन दिया। जनपद में किये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विस्तार से मा0 मंत्री जी को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।  
       इसके उपरान्त ग्राम पंचायत सचिवालय कैथीजलालपुर में जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्भावित कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर दवा किट का वितरण व वृक्षारोपण करने के पश्चात ग्राम निधि/मनरेगा के कार्यों का लोकार्पण किया। मंच का संचालन जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा द्वारा किया गया। 
     तत्पश्चात मा0 मंत्री जी विकास खण्ड दोस्तपुर कार्यालय, परिसर में पहॅुचकर मण्डल पदाधिकारियों एवं मतदाताओं से भेंटवार्ता करने के पश्चात विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिले तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। मा0 मंत्री जी ने वृक्षारोपण करने के पश्चात हरितक्रांति फैलाने की दृष्टिगत से प्रत्येक नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील की। 
     इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, मा0 विधायक सदर (जयसिंहपुर) सीताराम वर्मा,  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र कुमार, उपाधीक्षक कादीपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार यादव, एमओआईसी अखण्डनगर व दोस्तपुर, खण्ड विकास अधिकारी अखण्डनगर व दोस्तपुर सहित भाजपा पदाधिकारीगण, ग्राम प्रधान व ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे। 
---------------------------------------------------

Wednesday, 23 June 2021

*मनियारपुर में बनेगा खेल मैदान, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान*

*मनियारपुर में बनेगा खेल मैदान, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान*


सुल्तानपुर : मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने दुबेपुर ब्लॉक के मनियारपुर में खेल मैदान बनाने के लिए निर्देश। स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने उठाया कदम। जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए भोर में पहुंचे मौके पर सीडीओ। ‌ ग्रामीणों की सामूहिक समस्या पर लगाई गई जेसीबी, खत्म कराई गई जलभराव की बाधा। खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत मनोज पांडेय को दिए निर्देश।

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ऑनलाइन ऋण स्वीकृत/वितरण हेतु मेला का हुआ अयोजन।*



      सुलतानपुर 23 जून/अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्रांक 289/18-02-21-ल0ख0 दिनांक 17 जून, 2021 द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 23 जून, 2021 को 12 बजे से विकास भवन स्थित एनआईसी में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ऑनलाइन ऋण स्वीकृत/वितरण/मेला का आयोजन मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें उद्योग विभाग के माध्यम से राज्य सरकार/केन्द्र सरकार की स्वरोजगार सम्बन्धी योजनाओं(प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना) के अन्तर्गत श्रीमती मदीना बानों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार रू0 10 लाख रूपये, ओ0डी0ओ0पी0, योजना- 25 लाख श्री संजय पाल पीएमईजीपी योजना-25 लाख श्रीमती सविता पाण्डेय को ऋण  स्वीकृत/वितरण का चेक उपलब्घ कराया गया तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत पवन यादव एवं बृजेश कुमार को प्रशिक्षण टूल किट वितरण एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। 
      इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, उपायुक्त उद्योग अनूप कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक ऑफ बड़ौदा आर0पी0 अरोड़ा व खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे। 
 ---------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Thursday, 20 May 2021

डीएम द्वारा कोविड-19 के कार्यों की सम्बन्धित अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक।



जिलाधिकारी ने कोविड एल-2 हास्पिटल ट्रामा सेन्टर अमहट में स्थापित कराये जा रहे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर यथाशीध्र प्रारम्भ कराने का दिया निर्देश।
कंट्री लीडर समाचार
         सुलतानपुर 20 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय अमहट में कोविड-19 के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में डीएम ने विभागीय अधिकारियों/ चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को हॉस्पिटल में हर सुविधा दी जाय तथा उनके खान-पान व उपचार एवं साफ-सफाई तथा सेनेटाइजेशन पर विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को भी हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जाए। यदि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़े तो उन्हें तत्काल ऑक्सीजन व्यवस्था  सुनिश्चित करायी जाय।
         बैठक के पश्चात जिलाधिकारी श्री गुप्ता ने सीएमओ ऑफिस के सामने परिसर में हुई बरसात के कारण जल भराव तथा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये। उन्होंने तत्पश्चात कोविड एल-2 हास्पिटल ट्रामा सेन्टर अमहट में स्थापित कराये जा रहे ऑक्सीजन  प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र ऑक्सीजन प्लांट प्रारम्भ करायें, ताकि मरीजों की आवश्यकतानुसार उन्हें तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा सके।
         इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ0 राधा बल्लभ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 जय सिंह, डाॅ0 लालजी, डाॅ0 आदित्य दूबे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण और सम्बन्धित को दिये आवश्यक निर्देश।


कंट्री लीडर समाचार
        *सुलतानपुर* 20 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा जिला कारागार, सुलतानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दीगृह, पुरूष/महिला बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय आदि का गहन निरीक्षण करने के साथ ही साथ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा सम्ब्न्धित से लेने के पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक को दिये। जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों एवं जिला कारागार में नियुक्त कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु बरती जाने वाली सावधानियों एवं अन्य निर्देशों के प्रति जागरूक किया।
       डीएम व एसपी ने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जेल के सभी बैरक, भोजनालय कक्ष, जेल हास्पिटल, शौंचालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये तथा सभी को मास्क लगाने व सेनेटाजर का प्रयोग करने के साथ-साथ सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने के लिये जागरूक किया। उन्होंने जेल अधीक्षक/अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल के अन्दर कोई भी प्रतिबन्धित सामग्री न आने पाये। इस पर विशेष नजर रखी जाय। इसके साथ ही साथ जेल में आने वाले प्रत्येक नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया  जाय व उनके सैम्पल भी जांच हेतु अवश्य भेजे जायें।
---------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

*मौसम समाचार*

                 मौसम समाचार
आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या 
दिनांक- 20-05-2021
अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 26.0 (-14.0) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 23.0 (-2.0) 
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 95 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 92 प्रतिशत
हवा की गति : 7.8  कि०मी०/ घंटा
हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी
 वर्षा : 33.2 मि०मी०
पूर्वानुमान:-
            आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल  छाए रहने के साथ-साथ हल्की बर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलने की संभावना है।

Wednesday, 19 May 2021

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष-17 सुल्तानपुर द्वारा जिला कारागार के 17 बन्दियों को अंतरिम जमानत पर किया गया रिहा।*

*अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष-17 सुल्तानपुर द्वारा जिला कारागार  के 17 बन्दियों को अंतरिम जमानत पर किया गया रिहा।*

*राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं  राजकीय महिला शरणालय अयोध्या का सचिव जिला  विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर द्वारा किया गया निरीक्षण।* 

          सुलतानपुर 19 मई/मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश श्री संतोष राय  के प्रशासनिक आदेश संख्या 138/2021 के अनुपालन में बुधवार को अंतरिम  जमानत पर बंदियों को रिहा किए जाने से संबंधित जिला कारागार सुल्तानपुर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 17 बन्दियो को श्री बटेशवर कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष-17 सुल्तानपुर द्वारा श्री शशि कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की उपस्थिति में अंतरिम जमानत पर रिहा किये जाने हेतु आदेश पारित किया गया। साथ ही साथ उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अंतरिम जमानत की समयावधि पूरी होने पर  सक्षम न्यायालय में आत्मसमर्पण करेंगे ऐसा ना करने पर रिहा हुए बंदियों के विरुद्ध  विधिक कार्यवाही की जाएगी।
          इसके अतिरिक्त मा0 जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार श्री शशि कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर के द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं राजकीय महिला शरणालय अयोध्या का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोविड -19 से सुरक्षित रहने के लिए विशेष जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साथ अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं राजकीय महिला शरणालय  अयोध्या को निर्देशित किया गया कि भोजन एवं साफ-सफाई  की व्यवस्था कोविड -19 के प्रसार को देखते हुए सुनिश्चित की जाय। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर द्वारा कोविड -19 से सुरक्षित रहने के लिए विशेष निर्देश संबंधित को दिया गया। यह जानकारी श्री शशि कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा दी गई।
---------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

ताउते चक्रावात का असर जनपद मे भी दिखा,रुक रुक कर हो रही बरसात


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपर
 मंगलवार को भोर होते ही समूचे जिले में ताउते चक्रवात का असर साफ तौर पर महसूस किया गया, धनपतगंज तथा आसपास के इलाकों में कहीं कहीं पर तेज तो कहीं कहीं पर रिमझिम बारिश शुरु हुई। बदली और धूप के लुकाछिपी से मौसम सुहाना लगने लगा। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे, गन्ना, उड़द, चरी, व हरी सब्जियों की फसलों के लिए बरसात वरदान साबित हुई है, मवेशियों व पशु पक्षी तथा जंगली जीव जंतुओं के पेयजल की समस्या का समाधान भी बरसात ने कर दिया है। किसानों ने बताया कि इस बरसात ने फसलों को संजीवनी दी है।

डीएम ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव हेतु की समीक्षा बैठक।

*डीएम ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव हेतु की समीक्षा बैठक।*  
कंट्री लीडर न्यूज 
          सुलतानपुर 19 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में बुधवार के पूर्वान्ह में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम/बचाव हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम/बचाव के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारी सम्बन्धित अधिकारी से प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड-19 पाजिटिव मरीजों को एल-1 व एल-2 हास्पिटल में एडमिट किया जाय तथा उनका समुचित  उपचार एवं देखभाल बेहतर ढंग से किये जायें। होम आइसोलेशन में जो मरीज हैं, उन्हें आॅक्सीजन की कमी न होने पाये तथा उनका आर0आर0टी0 (रैपिड रिस्पाॅन्स टीम) द्वारा चेक कराकर दवाएं समय से उपलब्ध करायी जाय और नियमित रूप से ऐसे मरीजों पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।  
         जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया कि जो कोविड-19 पाजिटिव होम आइसोलेशन में जो मरीज हैं, उनका आर0आर0टी0 (रैपिड रिस्पाॅन्स टीम) द्वारा चेक कराकर दवा समय से उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने कान्टैक्ट ट्रेसिंग, एन्टीजेन जाॅच बढ़ाये जाने का निर्देश सीएमओ को दिये। उन्हांेने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गठित की गयी निगरानी टीमों के कार्यों को गति प्रदान करते हुए कोविड-19 से बाचव के लिये जन सामान्य को सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर सर्वे में निगरानी समिति की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय तथा सर्वे के दौरान पाजिटिव मिलने वाले मरीजों को मेडिसिन किट आदि तत्काल उपलब्ध करायी जाय।  
         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर प्रिया सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, सीएमएस एस0सी0 कौशल, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी व अन्य  सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
---------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।