Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 11 October 2019

प्रशिक्षण कार्यक्रम का सामान्य प्रेक्षक ने लिया जायजा दूसरे दिन अनुपस्थित रहे चार मतदान कार्मिक




कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच 

के.के.मिश्रा ब्यूरो प्रमुख 

बहराइच (यूपी)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा (अ.जा.) के उप निर्वाचन 2019 के लिए नियुक्त किये गये पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम के लिए स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहराइच में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन दो पालियों में 256-256 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को व्यवहारिक तथा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बी.के. पांड्या ने प्रशिक्षण स्थल पहंुचकर प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्य के लिए नियुक्त किये गये 42 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया कि ईवीएम मशीनों के संचालन तथा उसमें एरर इत्यादि आने पर उसको किस प्रकार दूर किया जा सकता है। मतदान प्रकिया के दौरान विभिन्न प्रपत्रों को भरने इत्यादि के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। इसके साथ ही मतदान कार्मिको को माॅक पोल प्रकिया के बारे में भी विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा (अ.जा.) के उप निर्वाचन 2019 के लिए नियुक्त किये गये पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम के लिए स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहराइच में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 02-02 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम कुल  कुल 04 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये हैं।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान ने बताया कि ब्लाक विशेश्वरगंज अन्तर्गत प्रा.वि. बसनेरी के सहा.अ. विवेक महेश्वरी ब्लाक चित्तौरा के पूर्व मा.वि. कटेलिया के सहा.अ. दिनेश कुमार सिंह दोनो पीठासीन अधिकारी तथा सरयू नहर खण्ड नानपारा के वरि.सहा. सरोज कुमार सीडीपीओ कार्यालय महसी के क.लि. रूपन लाल दोनों मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे। सभी अनुपस्थित मतदान अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. चन्द्र कुमार वर्मा, सहा.अभि. डी.आर.डी.ए. आफताब हसन सहित अन्य अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा काफी संख्या में पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम मौजूद रहे।

विद्यालयों में संचालित होने वाले वाहनों के लिए परिवहन विभाग के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए : जिलाधिकारी


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच 

के.के.मिश्रा ब्यूरो प्रमुख 

बहराइच (यूपी)। जिला यान परिवहन सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने निर्देश दिया कि विद्यालयों द्वारा संचालित होने वाले वाहनों के सम्बन्ध में मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं उ.प्र. मोटर यान नियमावली का पूरी कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। बिना फिटनेस के स्कूली बसों का संचालन करने वाले विद्यालयों के विरूद्ध नवीन स्कूल नियमावली के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये। 


जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बहराइच एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग कर मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित दिशा निर्देशों व उ.प्र. मोटर यान नियमावली का अनुपालन सुनिश्चित करायें।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि अधोमानक स्कूली बसों का संचालन कर बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले विद्यालयों को चिन्हित कर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूलों की नियमानुसार मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाय। ऐसे वाहन चालक जिनकी लापरवाही से सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, उन्हें भी चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करें। 
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचआई के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के राष्ट्रीय मार्गो पर चिन्हित ब्लैक स्पाट्स पर सुरक्षात्मक/सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र ही पूर्ण करा दिया जायेगा। जनपद बहराइच में सम्भावित सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत वलनरेबल लोकेशन चिहिन्त किये जाने हेतु यातायात, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत वल्नरेबुल लोकेशन की सूची तैयार कर तत्काल अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि जिला गन्नाधिकारी के माध्यम से जनपद के चीनीमिलों को पत्र भेजवाया जाये कि पेराई सत्र के दौरान चीनी मिल में आने वाले सभी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफलेक्टर लगवायें। इसी प्रकार ईट भट्टों पर प्रयोग हो रही ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भी रिफलेक्टर लगवाये जाये।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि बैठक में जो चर्चा हुई है उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होनें बैठक में अनुपस्थित अधिशाषी अभियन्ता लोकनिर्माण विभाग से समिति के माध्यम से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के भी निर्देश दिये। इसके अलावा सेवेन्थ-डे विद्यालय में छात्रों की संख्या के आपेक्षा वाहनों की संख्या कम होने पर वाहनों की संख्या बढ़ाये जाने के सम्बंध में विद्यालय को नोटिस जारी किया जाये।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दूबे, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह व अशोक कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर के प्रधानाचार्य पी.पी. शर्मा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

सफल शुरूआत परियोजना का शुभारम्भ


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच 

        रिपोर्ट के.के.मिश्रा ब्यूरो प्रमुख 

बहराइच (यूपी)। जनपद बहराइच में 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों का नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता एवं आच्छादन बढ़ाये जाने तथा स्वच्छता मिशन अन्तर्गत विभिन्न अवसरों पर समुदाय के बीच तथा विद्यालयों में हाथ धोने के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अभिनन्दन बैंक्वेट लान परिसर, मालगोदाम रोड बहराइच में हिंदुस्तान यूनिलीवर के लाईफब्याय और गावी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राुप एम द्वारा आयोजित ‘‘सफल शुरूआत’’ के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद जैसे आकांक्षात्मक जनपद में ऐसे कार्यक्रमों की पहल पर आयोजकों को बधाई देते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। श्री चैहान ने सम्बन्धित संस्थाओं का आहवान किया कि जनपद के सभी 14 विकास खण्डों को आच्छादित कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास खण्ड चित्तौरा, फखरपुर, महसी, रिसिया, हुजूरपुर व विशेश्वरगंज को संस्था द्वारा चयनित किया गया हे।
मुख्य अतिथि ने कार्यशाला में उपस्थित ब्लाक चित्तौरा, रिसिया, फखरपुर, हुजुरपुर, महसी और विशेश्रगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारियों, बीसीपीएम, सहायक विकास अधिकारी (पं), ब्लाक को-आर्डिनेटर (एसबीएम), आशा बहु व कार्यकत्रियों का आहवान किया कि यहाॅ पर जो भी जानकारी प्राप्त करें उसे वीएचएसएनडी दिवस के माध्यम से सभी धात्री, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा किशोरियों तक अवश्य पहुॅचायें तथा संस्था के लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में अपेक्षित सहयोग भी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मात्र व्यक्तिगत स्वच्छता से ही नाना प्रकार की बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह ने ऐसे आयोजनों को जनपद के लिए अत्यन्त उपयोती बताते हुए पहल का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अर्चना चैधरी स्टेट मैनेजर ग्रुप-एम व शिवम् कुमार रिजनेल कोआर्डिनेटर उपस्थित थे।

Thursday, 10 October 2019

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 08 मतदान अधिकारियों के विरूद्ध होगी विभागीय कार्रवाई


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बहराईच 

के.के.मिश्रा ब्यूरो प्रमुख 


बहराइच (यूपी)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा (अ.जा.) के उप निर्वाचन 2019 के लिए नियुक्त किये गये पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम के लिए स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहराइच में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रथम पाली में 04 तथा द्वितीय पाली में 04 कुल 08 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये हैं।
यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान ने बताया कि प्रथम पाली में राजकीय पालीटेक्निक के कनिष्ठ सहायक दिपेश वेदी, प्राथमिक पाठशाला महराजगंज महसी के सहायक अध्यापक आशीष दूबे व दिकौलिया विद्यालय के सहायक अध्यापक देवेन्द्र कुमार शर्मा सभी मतदान अधिकारी प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसन्तापुर, शिवपुर की सहायक अध्यापक हसमनु गुप्ता जो कि पीठासीन अधिकारी हैं, प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहीं। इसी प्रकार द्वितीय पाली में प्रा.पा. अहिराटाड के प्रधान अध्यापक सत्येन्द्र नाथ यादव व पशुधन प्रसार अधिकारी गण्डारा कैसरगंज विनोद कुमार पीठासीन अधिकारी तथा विकास अधिकारी हुजुरपुर विजय कुमार वर्मा व उपनिदेशक कृषि कार्यालय के प्रावधिक गु्रप-सी अंकित वर्मा मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। सभी अनुपस्थित मतदान अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Sunday, 22 September 2019

*विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा*



 *बाढ पीड़ितो का जाना हाल*

*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या*

*रिपोर्ट -रामशंकर* 

भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का रविवार को क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने एसडीएम विपिन सिंह के साथ दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

विधायक ने घाघरा नदी के किनारे बसे गांव महंगू का पुरवा में जाकर घाघरा नदी की बाढ़ व कटान की भी जायजा लिया।विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने जलजमाव से हो रही सैकड़ो बीघे फसल के नुकसान व पशुओं के चारे के संकट आदि की व्यथा सुनाई।ग्रामीणों बताया कि नदी का जलस्तर तो घट रहा है लेकिन पानी से अगल बगल के दर्जनों गांवो में जल जमाव होने के कारण सैकड़ों बीघे फसलें बर्बाद हो रही है।जिससे पशुओं के चारे का भी संकट खड़ा हो गया है।विधायक ने एडीएम वित्त एवं फाइनेंस से तत्काल बात कर फसलो के हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए कहा।वही महंगू का पुरवा गांव में ग्रामीणों ने कीचड़ युक्त रास्ते पर खड़ंजे की मांग की।जिस पर विधायक ने तत्काल डीसी मनरेगा से दूरभाष पर बात कर खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिये है।श्री यादव ने महंगू का पुरवा,नैपुरा,सडरी,पसैया,नैपुरा,अब्बुपुर आदि गांवो का दौरा किया।विधायक ने बताया कि जलजमाव से हो रही फसलो के नुकसान के लिए नैपुरा गांव के पास पम्पिंग स्टेशन शासन में विचाराधीन है।उम्मीद है कि बहुत जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।पशुओं के चारे की जो संकट उसके लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।इसके अलावा महंगू का पुरवा गांव के पास 80 लाख की लागत पुल भी बनेगा।

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव,कानूनगो विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

*ग्राम पंचायत इसरौली मे विकास कार्यो मे अनियमितता की जांच शुरू*



>इसरौली में हुए विकास कार्यों की जांच शुरू

>स्थलीय सत्यापन में अर्धनिर्मित मिले शौचालय एवं वसूली की भी पुष्टि

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

कुड़वार, सुलतानपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत में इसरौली में

प्रधान और सचिव की मिलीभगत से की व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों में
अनियमितता अब उजागर होने लगी है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर गठित जांच
टीम ने गांव में स्थलीय निरीक्षण कर लोगों के बयान दर्ज किए तो चैकाने
वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच दल ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित
किए जाने की बात की है।

गत 27 जुलाई को ग्राम पंचायत सदस्य लल्लन मौर्या ने जिलाधिकारी को
शपथपत्र के साथ शिकायती पत्र देकर प्रधान पर आवास, शौचालय,हैण्डपम्प
मरम्मत, सोलर लाइट, जाब कार्ड, मध्यान्ह भोजन, पौधरोपण आदि कार्यों में
भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। जिस पर जिलाधिकारी सी इन्दुमती
ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी रमाशंकर सिंह

को जांच का आदेश दिया। उसी क्रम में जांच अधिकारी सचिव महिमा सिंह के साथ
शनिवार को गांव पहुंचे। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर लोगों पहुंचकर अपनी
शिकायत दर्ज करायी। आवास में कृपाली पत्नी गजाधर, विरजा पत्नी बन्दीदीन,
विमला पत्नी अयोध्या प्रसाद, शिवकला पत्नी छोटेलाल ने आवास में प्रधान
प्रतिनिधि द्वारा बीस हजार रूपये लेने की शिकायत दर्ज करायी। जांच
अधिकारी गांव में पहुंचकर शौचालय सहित शिकायतों की हकीकत देखी। गांव में
अर्धनिर्मित शौचालय पाए गए। जांच अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि गांव
के अधिक लोगों ने प्रधान के कार्यों पर विरोध जताया है। जांच डीपीआरओ को
सौंपी जाएगी।

*दिसम्बर से शुरू होगी कानपुर से अहमदाबाद हवाई सेवा*


*एक माह तक चलेगा कानपुर-अहमदाबाद फ्लाइट का ट्रायल, एक दिसंबर से शुरू होगी हवाई सेवा, 78 सीटर है विमान*


*कंट्री लीडर न्यूज नेेटवर्क*  (कानपुर )

अहमदाबाद-कानपुर के बीच 25 सितंबर से शुरू होने वाली फ्लाइट फिलहाल एक महीने के लिए चलेगी। 78 सीटर हवाई जहाज दोपहर में अहमदाबाद से उड़कर दो बजे के बाद कानपुर पहुंचेगा। चकेरी के अहिरवां एयरपोर्ट से करीब 25 मिनट बाद यात्रियों को लेकर यह विमान रवाना होगा।
हवाई जहाज संचालन एजेंसी स्पाइस जेट की ओर से शनिवार को जारी शेड्यूल में बताया गया कि अहमदाबाद के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट एक महीने तक ट्रायल के तौर पर चलेगी। शेड्यूल के अनुसार एक महीने का ट्रायल पूरा होने के बाद यह विमान फिर से एक दिसंबर 19 से 31 अगस्त 2020 तक लगातार उड़ान भरेगा। इसका भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रविवार को विमान नहीं उड़ेगा।

*कानपुर-अहमदाबाद की फ्लाइट का शेड्यूल*
-*12:25 बजे दोपहर में अहमदाबाद से उड़ेगा विमान*

*2:45 बजे विमान कानपुर पहुंचेगा*
*3:10* *बजे कानपुर से उड़ान भरेगा*

*5:30* *बजे शाम को अहमदाबाद पहुंचेगा*

Sunday, 8 September 2019

*कुपोषण से लडने मे आँगनबाडी कार्यकत्रियो का योगदान अहम् है*सांसद मेनका संजय गाँधी


*कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर*


दो दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर पहुंचीं सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने दूबेपुर ब्लाक के जुड़ूपुर गांव में आगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण माह पर लाडली दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद मेनका गांधी ने कहा इस देश को आगे बढ़ाने में
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बड़ा योगदान किसी का नहीं है, क्योंकि इन्हीं के माध्यम से हम कुपोषण से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को यह समझना चाहिये कि देश की वह फौज है, जो दो वर्ष से कम उम्र के बच्चो के कुपोषण से संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका शिक्षकों व डाक्टरों से भी बढ़कर है।


मेनका गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार में आरोपी ग्राम प्रधानों की जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह जांच केवल एक ही बार होनी चाहिए। जांच के नाम पर प्रधानों को बार-बार परेशान नहीं किया जाना चाहिए। मेनका ने अपने दो दिवसीय दौरे में सुल्तानपुर जिले को सखी सेंटर ट्रामा सेंटर, सीटी स्कैन सेंटर एवं 72 हेल्थ वेलनेस सेंटर जैसी कई सौगातें देने की बात भी कही
सांसद मेनका संजय गांधी ने बंधुआ कला गांव में जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा मै यहां मां के रूप में हर जाति हर शख्स के लिए अच्छा करने के लिए आई हूं। मैं आपके लिए बड़े बड़े काम तो कर ही रही हूं जैसे सुलतानपुर का रेलवे स्टेशन ठीक किया है, कादीपुर में बस अड्डा ठीक होने जा रहा है, कादीपुर में रेलवे टिकट बुकिंग सेंटर चालू हो चुका है, जयसिंहपुर एवं कादीपुर में फायर स्टेशन बिल्डिंग का शिलान्यास कर चुकी हूं आदि। मैं आपके व्यक्तिगत काम भी कर रही हूं। कही लेखपाल, पुलिस आपको परेशान करती हो आपको मेरी मदद की जरूरत हो तो समझिए मै हूँ। मैने आपके व्यक्तिगत कार्यो के समाधान के लिए अपना कार्यालय खोला है जिसे मेरे प्रतिनिधि रणजीत सिंह देखते हैं आप लिखित में उनको अपनी समस्या बताए उसका तत्काल समाधान किया जायेगा।

Tuesday, 3 September 2019

*इमाम हुसैन के घोडे का जब पाँव थमा तो उस दिन दूसरी मोहर्रम थी ,और जंहा पाँव थमे थेे वह कर्बला की जमी थी*


*कंट्री लीडर न्यूज अयोध्या* 

 *रिपोर्ट -वीरेन्द्र सिंह यादव* 

भेलसर(अयोध्या)नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्हरम की दूसरी तारीख सोमवार को बड़े ही अकीदत में मनाई गई।पूरे दिन मजलिस-ओ-मातम का सिलसिला जारी रहा।औरतें,बच्चे सभी ने मजलिस-ए-हुसैन में शिरकत की।इसी क्रम में  इमामबारगाह हुसैनिया इरशादिया में अशरे की  दूसरी मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना मुहम्मद हुज्जत

 ने फरमाया कि इमाम हुसैन का काफिला दूसरी मोहर्रम को कर्बला पहुंचा।इससे पूर्व इमाम हुसैन के काफिले को कई बार यजीद की फौज ने रोकने की कोशिश की।इस दौरान इमाम हुसैन ने प्यास से परेशान यजीदी फौज को पानी पिलाकर दीन के दुश्मनों को पहली शिकस्त दी।जब काफिला एक मुकाम पर पहुंचा तो इमाम हुसैन के घोड़ों के कदम थम गए।काफी चाहने के बावजूद भी जब घोड़ों ने कदम आगे नहीं बढ़ाया तो इमाम हुसैन घोड़े से उतरे और वहां के लोगों से उस जगह का नाम पूछा तो लोगों ने बताया कि इसे नैनवा कहते है।फिर पूछा इस जमीन को और किस नाम से जानते है तो किसी ने बताया कि इसे कर्बला कहते हैं।बस इमाम हुसैन ने अपने सफर को खत्म किया और खेमा लगाने का हुक्म दिया।खेमे लगाए जा रहे थे तभी यजीद की फौज ने दरिया किनारे खेमा लगाने से मना किया।इस पर हुसैन(र.)के भाई अब्बास(र.)को गुस्सा आ गया लेकिन इमाम हुसैन(र.)और उनकी बहन जैनब(र.)ने उन्हें समझाया।कहा-भैया हम जंग करने नहीं नाना रसूल खुदा(स.)के दीन की हिफाजत करने आए हैं।जिसको सुन कर मजलिस में उपस्थित लोगों की आँखों में आंसू छलक आये।