Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Wednesday, 18 October 2023

रसोई तक पंहुंचा घडियाल, मचा हडकंप

धनपतगंज ।थाना क्षेत्र के पाली( गांव  कुटिया) में एक घर की रसोई में घड़ियाल निकलने  से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन महकमा की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू कर घड़ियाल को जाल में फसाया और साथ ले गई ।
घटना के मुताबिक मंगलवार को देर रात 11बजे कुटियवा गांव निवासी राणा प्रताप सिंह  के नए बने मकान की रसोई मे देर रात एक घड़ियाल ने डेरा जमा लिया ।परिवरीजन किसी जरूरत के लिए रसोई में गए तो घड़ियाल को देख चिल्लाने लगे।  गुहार पर इकट्ठा लोगों ने इसकी सूचना डायल पुलिस 112 और वन महकमा को दी ।रात 1:00 बजे पहुंची वन महकमा की टीम ने घड़ियाल को कब्जे में लेने के लिए रेस्क्यू शुरू किया ।कड़ी मसक्कत के बाद भोर 3:00 बजे घड़ियाल को जाल में फंसा पाए ।तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।रिहायसी इलाके में घर के भीतर घड़ियाल के मिलने की यह पहली घटना है ।घड़ियाल की लंबाई तकरीबन 6 फिट है ।
इस बाबत मौके पर मौजूद रेंजर आर के मौर्य ने बताया कि गांव के बगल नहर माइनर है तथा घर के बगल गड्ढा है संभव है नहर के रास्ते गांव के गड्ढे में घड़ियाल पहुंचा उसके बाद घर के भीतर रात भोजन की तलाश में घुस आया होगा। जिसकी उम्र और लिंग का सही अनुमान  नहीं लग पा रहा हैं ।

Wednesday, 11 October 2023

शांति और सद्भाव के साथ मनाये त्यौहार---वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या


कंट्री लीडर समाचार
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रूदौली सत्येन्द्र भूषण तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार द्वारा चौकी कामाख्या धाम पर आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा/दशहरा को शांति एवं सद्भाव से मनाने हेतु दुर्गापूजा पाण्डाल आयोजकों, डीजे संचालकों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से भाईचारे एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी ।*

Tuesday, 10 October 2023

*सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एस0एम0ए0ई0) अन्तर्गत राज्य के अन्दर कृषकों का अध्ययन भ्रमण का हुआ शुभारम्भ।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
        सुलतानपुर 10 अक्टूबर/विकास भवन सभागार से मंगलवार को नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एस0एम0ए0ई0) अन्तर्गत राज्य के अन्दर कृषकों का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 10 एवं 11 अक्टूबर, 2023 होने वाले 02 दिवसीय किसान मेले में समस्त विकास खण्डों के किसानों हेतु ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दूबेपुर अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें कृषि उप निदेशक रामाश्रय यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर दीपचंद चौरसिया, विकास खण्ड दूबेपुर, लम्भुआ, पी0पी0 कमैचा एवं करौंदी कलां के क्षेत्रीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस कृषि मेले में किसानों को नवीनतम जानकारी प्रदान की जायेगी।  
--------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात ले उडे।

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर।थाना धनपतगंज अंतर्गत टीकर गांव में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना। कपड़ा सहित लाखो के जेवरातो पर हाथ साफ किया।चोरी की जानकारी पीड़िता को सुबह जागने पर हुई।जिसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई।पुलिस जांच में जुटी।
घटना के अनुसार मंगलवार की बीती रात चोरों ने टीकर गांव के  विश्व प्रकाश मिश्र, के घर चोरी की। पीड़ित का परिवार जब सुबह उठा तो देखा की घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है । बक्शो का ताला टूटा है।घर के पीछे भी समान पड़ा है।घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि घर से 2अंगूठी, 3मटर माला,1झाला,1सुई तागा,4पायल 1सोने को चैन, 4बिछुआ,लगभग 2लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने लिखित शिकायत थाने पर दर्ज कराई।
 बताते चलें कि अभी दो दिन पूर्व शनिवार को  भीखरपुर गांव में भी चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बना कर लाखो की चोरी की थीं।

इस बाबा थाना प्रभारी अनूप सिंह  ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर निगाह रखी जा रही है जल्दी घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

Sunday, 8 October 2023

धनपतगंज के भीखरपुर में चोरो ने दो परिवारों को बनाया निशाना ।पुलिस की रात्रि गश्त पर उठा सवाल।पीड़ितों ने दी तहरीर


कंट्री लीडर समाचार
धनपतगंज।थाना धनपतगंज इलाके में नवागत थाना प्रभारी के चार्ज लेते ही मारपीट व चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है।भीखरपुर गांव में एक ही रात में हुई दो घरों में चोरी की वारदात ने इलाकाई पुलिस की सक्रियता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
घटना रविवार की बीती रात का है ।गांव निवासी प्रेमप्रकाश गौड़ व उनके चाचा राम बुधेश का मकान गांव के बाहर हलियापुर कूरेभार मार्ग पर स्थित है।दोनों परिवार के लोग शनिवार को खा पीकर अपने अपने घरों में सो गए । रविवार सुबह जब प्रेम प्रकाश का परिवार सोकर उठा तो बाहर से कमरे की कुंडी बन्द थी।किसी तरह परिवार के लोग बाहर से छत के रास्ते जब अंदर गए तो देखा कि चोरो ने घर की सुटकेशो व आलमारी का ताला तोड़ लाखो के जेवरात समेत 5000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।घटना से परिवार में हड़कम्प मच गया इसी बीच प्रेम कुमार के चाचा राम बुधेश के घर मे भी बक्सा खुला मिला जिसने से जेवरात गायब थे।पीड़ित परिवारों ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी है। बताते चले कि नवागत थाना प्रभारी को चार्ज लिये अभी चंद दिन हुए है कि अपराधिक तत्वों ने अपनी गतिविधियों को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Sunday, 1 October 2023

माटी के चाक पर घूमती जिंदगी का दर्द

धनपतगंज। आधुनिक जीवन शैली ने गांव गिराव के हस्तशिल्पियों को जो दर्द दिया उससे कई समुदायो के सामने रोजी-रोटी का संकट कम होता नजर नहीं आ रहा है ।इसमें से एक समुदाय कुम्हार भी है। तीज त्योहारों के नजदीक आते ही बाजारों की ओर हसरत भरी निगाहों से टकटकी लगाने वाले इस समुदाय को बाजार की मांग और बड़े-बड़े यांत्रिक उद्योगों से इन्हें निराशा ही हाथ लगती है ।हाट बाजारों में  इनके सामानों के खरीदार भी काम हो गए हैं। कुम्हार समुदाय के इस दर्द को साझा करने के लिये हमने मुलाकात की क्षेत्र के पीपर गांव निवासी 80वर्षीय भवानीप्रसाद(फक्कडी)प्रजापति से । तेजी से घूम रहे उम्मीदों की चाक पर अपनी हसरतों को  माटी के सामानो के रुप मे आकार दे रहे फक्कड़ी ने निराशा भरे लहजे मे कहा  कि बाबू !  अब इस पुस्तैनी माटी कला  व्यवसाय का दम टूटै मा देर नाय बा, भैया आपन तीन पुस्त तो हमरी समझ मा गुजरी ,,न खेती ,न वारी ,बस यही माटी के सहारे परिवार के गाड़ी चलत रही। लेकिन अब जब से रेडीमेड सामान बाजार में आइगा,  तब से वही का इस्तेमाल लोगै करा थे।सरकारौ दावा तो करा थै कि कोंहारन  का सुविधा दी जा रही है, बाजार भी मिलेगी। लेकिन हम जैसे गांव के कोहार कवनउ सुविधा का लाभ नाही पाइत।
हमरे पंचन मे जे तनिक रुपया पैंसा से मजबूत अहैं उनही का साहब सूबा पूंछा थे। उनही लाभ लेत अहैं।
हम तो कामौ करत अही, तब्बौ क्यो पुंछत्तर नाय बाय। जान परत अहै कि ई हमार पुस्तैनी माटी कला हमरे साथेन हमरे परिवार से खतम होई जाये। कुम्हारों का यह दर्द समाज और लोगों के जीवन शैली मे क्या कभी संजीदगी पैदा कर पायेगा यह यक्ष प्रश्न से कम नही है।

Wednesday, 13 September 2023

‘‘वोकल फार लोकल‘‘ को बढ़ावा दिये जाने हेतु जनसामान्य को किया गया प्रेरित।*



कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
              सुलतानपुर 13 सितम्बर/ राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 01.09.2023 से 30.09.2023 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अन्तर्गत आज पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया। स्टाल के माध्यम से मोटा अनाज के प्रयोग तथा ‘‘वोकल फार लोकल‘‘ को बढावा देने तथा आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।  राष्ट्रीय पोषण माह, 2023 की मुख्य थीम ‘‘सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत‘‘ है। 
           क्रार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा आम जनमानस को पोषण शपथ दिलाई गयी। पोषण अभियान के अन्तर्गत समुदाय आधारित गतिविधियों के आयोजन के क्रम में गर्भवती महिला श्रीमती मालती, पत्नी ज्ञान प्रकाश, श्रीमती हिना पत्नी सकील खान, श्रीमती शमा पत्नी सुभान, तथा श्रीमती ज्योति पत्नी मनीष की गोदभराई मा0 अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी आर0ए0 वर्मा, मा0 विधायक, सुलतानपुर विनोद सिंह, मा0 सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीण कुमार अग्रवाल, मा0 विधायक, लम्भुआ सीता राम वर्मा, ब्लाक प्रमुख, बल्दीराय शिव कुमार सिंह द्वारा की गई तथा उपहार स्वरूप पोषण टोकरी प्रदान की गई तथा 06 माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चे शिवाय पुत्र श्री प्रदीप तथा आंशी पुत्री श्री रोहित का अन्नप्राशन किया गया। जी द्वारा गर्भवती महिलाआंे  को खान-पान तथा अपने स्वास्थ्य के ध्यान रखनेे हेतु सलाह दी गई।
         प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर कुमार राव ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पोषण माह का आयोजन 30 सितम्बर, 2023 तक चलेगा। स्वास्थ्य, आयुष, पंचायती राज, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग के साथ मिलकर आंगनबाडी केंद्रों पर सामुदायिक सहभागिता से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन दैनिक रूप से किया जाना है। आयोजन के दौरान पोषण पंचायत, पोषण रैली, वजन दिवस व मोटा अनाज के प्रयोग को बढावा देने को प्रेरित किया जाना है। जनपद के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण माह में आयोजित स्वास्थ्य बालक बालिका स्पर्धा में 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों की लंबाई व वजन पोषण ट्रेकर पर फीड कराया जायेगा। 30 सितम्बर तक प्रतिदिन आंगनवाडी केन्द्रो पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा साथ ही छह माह तक शिशु के लिए सिर्फ स्तनपान एवं इसके बाद अनुपूरक आहार की जरूरत पर भी ध्यान दिया जाएगा। पोषण माह के दौरान वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र पर गर्भवती महिलाओं कीं खून की जांच कर एनीमिया की पहचान की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आमलोगों के बीच जन-जागरूकता के लिए पोषण रैली, प्रभातफेरी और साइकिल रैली निकाली जाएगी तथा पोषण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय आधारित गतिविधियां जैसे गोदभराई अन्नप्राशन दिवस का आयोजन होगा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गृह भ्रमण भी किया जाएगा। इस दौरान मेरी माटी, मेरा देश अभियान, एनीमिया प्रबंधन पर परीक्षण, उपचार, परामर्श और चर्चा का आयोजन किया जाएगा। 
          इस दौरान प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर कुमार राव, बाल विकास परियोजना अधिकारी अजीत कुमार, सुनील कुमार, राजेन्द्र प्रसार मुख्यसेविकाएं तथा आंगनवाडी कार्यकत्री तथा सहायिकाएं उपस्थित रहे। 
-------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम से हो रहा राष्ट्रवाद मजबूत :बलराम मिश्रा

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर

सुलतानपुर।पूर्व जिला मंत्री भाजपा बलराम मिश्र व पूर्व मण्डल अध्यक्ष तथा बर्तमान जिला कार्य समिति सदस्य राजमणि पांडेय एडवोकेट की अगुवाई में  बिकास खण्ड धनपतगंज के हरौरा बाजार व आर डीह में  घर-घर जाकर अमृत कलश में चुटकी भर मिट्टी एकत्रित की गई।इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री बलराम मिश्र ने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के हर घर से मिट्टी अभियान चलाकर एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा मेरा माटी मेरा देश अभियान के माध्यम से राष्ट्रवाद मजबूत होगा।उन्होंने कहा यह कार्यक्रम बलिदानियों,अमर शहीदों को सम्मान देने का है। इस मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका बनाई जायेगी। इस मौके पर  जितेंद्र सिंह ,ज्ञान चन्द्र मोदनवाल,राम फेर तिवारी,नकछेद तिवारी,जमुना पांडेय,बिजय पांडेय,रवि भान शुक्ल आदि मौजूद  लोग मौजूद रहे।

आयुष्मान भव स्वास्थ्य केंद्र का मिल्कीपुर में डॉक्टर प्रदीप कुमार अधीक्षक की अध्यक्षता में किया गया उद्घाटन


कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
   अयोध्या मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान भव स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन डॉक्टर प्रदीप कुमार अधीक्षक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक मिश्रा के करकमलों द्वारा किया गया जिसमें राम सजीवन मिश्रा अरुण कुमार गुप्ता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद यादव डॉक्टर गुंजन यादव डॉक्टर जीप विश्वकर्मा लेखा प्रबंधक अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Saturday, 2 September 2023

मिल्कीपुर संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी जन शिकायतें


कंट्री लीडर समाचार अयोध्या
मिल्कीपुर-अयोध्या।मिल्कीपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 105 शिकायतें प्रस्तुत हुई किंतु निस्तारण सिर्फ तीन मामलों का ही हो सका। समाधान दिवस के दौरान ज्यादातर अधिकारी एंड्राइड मोबाइल फोन में व्यस्त रहे। मिल्कीपुर तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या अनीता यादव को फरियादियों की समस्या सुनने का रोस्टर था। लेकिन वे समाधान दिवस में नहीं पहुंच सकीं। जिसके चलते उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व तहसीलदार प्रदीप कुमार फरियादियों की समस्या सुनते नजर आए। वहीं दूसरी ओर चल रहे समाधान दिवस में अधिकारी मोबाइल फोन के व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व मोबाइल में गेम देखते नजर आए। पीड़ा बताने के बाद भी फरियादियों की समस्याएं दूर नहीं हो सकीं। संपूर्ण समाधान दिवस में 105 शिकायतें आईं, केवल 3 का ही निस्तारण मौके पर हो सका। 102 फरियादी मायूस होकर अपने वतन को बैरंग लौट गए।
पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के मलेथू बुजुर्ग गांव निवासी नूरजहां पत्नी शमी ने प्रार्थना पत्र दिया कि शौकत अली ने यूनुस पुत्र इनायतुल्लाह की भूमि को कूट रचनाकार भूमि अपने नाम दर्ज कर ली है। एसडीम ने राजीव रत्न सिंह ने न्यायालय से अनुतोष प्राप्त करने को कहा है। अमानीगंज विकासखंड के टिकटी गांव निवासी राशन कार्ड धारक ने प्रार्थना पत्र दिया है कि सरकारी गल्ले की दुकान पड़ोस ग्राम पंचायत नागीपुर से संबंध है। लेकिन पूर्व में जो राशन अवशेष बचा था कोटेदार द्वारा उसका ट्रांसफर नागीपुर के सरकारी गल्ले की दुकान में नहीं किया जा रहा है। एसडीएम में पूर्ति निरीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। हैरिंग्टनगंज विकासखंड के हरीरामपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के लिए बोरिंग होना था, लेकिन गांव के रामबरन व लाल बहादुर द्वारा नहीं करने दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत तिवारी ने एसडीएम से की। एसडीएम ने पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर  तत्काल मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया और कहा कि यदि उक्त लोगों द्वारा नहीं माना जाता है तो उनके खिलाफ विधि कार्यवाही सुनिश्चित करें। उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने बताया कि जो अधिकारी समाधान दिवस में मौजूद नहीं थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।