Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Sunday, 31 March 2019

*कांग्रेस के होली मिलन में उडा रंग गुलाल*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क 

रिपोर्ट -अभय शुक्ला

सुल्तानपुर। 31 मार्च, 2019, रविवार, कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से खुर्शीद क्लब में सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह । कार्यक्रम मे    भोजपुरी गायक दीपक दिनकर ने होली के सौहार्द पूर्ण लोकगीत सुनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित शिव मंगल शुक्ला ने की।

उपस्थित लोगों ने आपस मे होली का रंग-गुलाल लगाकर गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया। 

उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ0 अमीता सिंह ने कहा सुल्तानपुर के विकास के लिए हम और डॉ0 संजय सिंह दोनों समर्पित हैं और अंतिम सांस तक इसका विकास करने के लिए तत्पर रहेंगे। देश में हिन्दू और मुस्लिम दो आंखों की तरह हैं कांग्रेस हमेशा इन दोनों को साथ लेकर चलने का काम करती रही है। उन्होंने आगे कहा कि डॉ0 संजय सिंह लोक तंत्र में विश्वास करते हैं। वो गांव और ब्लाक की राजनीति में कभी दखल देने का काम नहीं करते हैं। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी तथा सांसद डॉ0 संजय सिंह ने कहा की भाजपा और मोदी सरकार का झूठ बेनकाब हो चुका है। उन्होंने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मैंने फ्लाईओवर, सड़क, रेल, स्कूल, अस्पताल, पीने का पानी, ट्रामा सेंटर की स्थापना जैसे हर क्षेत्र में विकास कार्य किया है। यदि दुबारा मौका मिला तो पिछले पांच साल का बकाया काम पूरा करने के लिए डबल काम करूंगा। इ

इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री ओपी सिंह, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, जफर उल्ला, राम सुमेर निषाद, अंगद चौधरी, हौशला भीम ने भी संबोधित किया तथा मंच पर शिव कुमार सिंह, हृदय राम यादव, मौलाना सहाबुद्दीन मौजूद रहे। कार्यक्रम में योगेश सिंह, कमल नयन वर्मा, राजेश तिवारी, वरुण मिश्रा, सुव्रत सिंह सनी, मानस तिवारी, नगर अध्यक्ष सिराज अहमद आदि गणमान्य उपस्थित रहे तथा मंच का सफल संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने किया।

Friday, 29 March 2019

*कांग्रेस ने ब्लाक और न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बनाई चुनाव की रणनीति *


 कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क 


सुल्तानपुर। शुक्रवार, 29 मार्च, 2019, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने सम्पूर्ण लोक सभा के ब्लाक अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुलाई और चुनाव की रणनीति बनायी। और गैर दलो से आये लोगो का स्वागत किया ।


बैठक के शुरुवात में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता  कमर कस लें। लोकसभा संयोजक अमित त्यागी ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलने और उन्हें कांग्रेस के कामों से अवगत कराते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील करने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी के हांथों को मजबूत करना है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर काम करके सुल्तानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह को विजयी बनाना है। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए एआईपीसी यूपी अध्यक्ष डॉ0 अमीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश में बनने वाली है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और सुल्तानपुर का विकास होगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता सुल्तानपुर और अपने क्षेत्र के विकास के लिए जोश के साथ जन संपर्क करें और लोगों को सच्चाई से परिचित कराएं। 

भाजपा सरकार किसान और नौजवानों की विरोधी है-प्रियंका गांधी बाड्रा

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या  (मिल्कीपुर )

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

     प्रियंका गांधी बाड्रा कुमारगंज कस्बा में तय समय से काफी लेट अपरहन करीब 12;45 मिनट पर पहुची।सुबह दस बजे से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कस्बे में जमावड़ा शुरू हो गया। पूर्ब सांसद व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डा. निर्मल खत्री कार्यकर्ताओ के साथ कार्यक्रम का जायजा लेते रहे। 


    कुमारगंज कस्बा पहुचने के बाद जहां लोगो की काफी भीड़ देख प्रियंका खुश नजर आयी वही गाड़ी से नीचे मात्र एक मिनट रुकी होंगी कि उनका काफिला सिधौना गांव के लिए निकल पड़ा। सिधौना में स्वागत के लिए कार्यकर्ताओ द्वारा मंच बनाकर सभा की व्यवस्था की गई थी लेकिन रोड पर से ही लोगो का अभिवादन स्वविकर करते हुए चली गयी।उसके बाद हरदोईया ग्राम सभा के अटका गांव में नुक्कड़ सभा कर महिलाओ से बात चीत किया।

 ग्राम सभा निवासिनी जगपता शंकरा उर्मिला विट्टन आदि दलित समाज की महिलाओं से बात कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की बात की। कई महिलाएं ऐसी भी थी जिन्होंने कालोनी राशनकार्ड  न मिलने का दुखड़ा रोया जिससे मौका पाकर प्रियंका गांधी ने मोदी योगी पर तंज भी कसा।
    कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रियंका गाँधी आदिलपुर गांव पहुँच कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  स्वर्गीय बीपत तिवारी की समाधि स्थल पहुँच कर पुष्प अर्पित किया उसके बाद नुक्कड़ सभा स्थल पहुँच कर सम्बोधन करते हुए कहा कि 

बहनों से कहना चाहती हूं कि आप ने कैसी सरकार बनाई है हर चुनाव आप ने देखा होगा चुनाव आता है तो लोक लुभावन बड़े बड़े वादे करते है 5 साल बीत जाता है आप की परिस्थिति वैसी ही रहती है मुख्य रूप से पिछले पांच साल को ही लीजिए ,भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि बड़ी बड़ी घोषणाएं करते हुए 15 लाख रुपये हर खाते में भेजेंगे ,उद्योग लगाएंगे, विकास कराएंगे लेकिन काम कुछ नही हुआ । जनता से सवाल पूँछा की क्या आप के खाते में 15 लाख रुपये डाले गए इस पर जनता ने न में हाथ हिलाया। प्रियंका ने कहा कि आप को धोखा दिया गया है भाजपा की सरकार किसान ,नौजवान विरोधी है।जहां मैं नौजवानों और किसानों से मिली वहां पता चला कि पिछले पांच सालों में किसानों को बीज,खाद नही मिल रहा पूरी रात किसान अपने खेतों की आवारा पशुओं से रखवाली करते है जनता पीड़ा में है कोई सुनने वाला नही है । कांग्रेस ने जो सड़के पुल बनवा दिया वही बना है जो कि 75 साल पुराना हैं  ।

   प्रधानमंत्री जी कभी गांव नही गए अपने क्षेत्र के एक ही परिवार में गए इस देश की गरीब महिलाओ का क्या हाल है प्रधानमंत्री जी पूरी दुनिया मे गए अमेरिका चीन जापान फ्रांस गए गांव के गरीबों को नही देखा कांग्रेस की सरकार मनरेगा जैसी योजना चलाई की गांववालों को रोजगार मिले भाजपा की सरकार पैसा देना बंद कर दिया ठेकेदारों से काम करा रही है। हमारी सरकार आएगी तो हम हर गरीब परिवार को 72000 रुपए देंगे। 3लाख 17 हजार करोड़ रुपया उद्योग पतियों के ऋण माफ किये हम बहत्तर हजार की घोषडा किये तो कह रहे है जुमले बाजी है। सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति जनता की आवाज है ये सत्ता में रहकर संबिधान को नष्ट करना चाहते है चुनाव को नष्ट करना चाहते है।
    जिनकी यहां समाधि है स्वतंत्रता आंदोलन में भाग  लिया । हमने यह भी देखा है कि जिनके घर मे छप्पर से पानी टपक रहा है उनके जीवन में सरकार कोई परिवर्तन नही ला पायी जनता के सामने नेता आते है तो घबराहट होनी चाहिए समय आगया है आप अपनी शक्ति को पहचाने । निर्मलखत्री जाने पहचाने नेता है आप के  बीच मे रहते है आपके लिए व विकास के लिए काम किया नाम की तरह ये निर्मल है आप इनको आगे बढाइये आप को वोट कीमती है सोच समझ कर वोट करे।

      कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री उनके लड़के अंकुर खत्री जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा यूथ जिलाध्यक्ष संजय तिवारी मनीष सिंह महामंत्री दिनेश शुक्ला उमा नाथ शुक्ला भगवान बहादुर शुक्ला अशोक सिंह विजय पांडे बृजेश रावत पूर्व विधायक माधव प्रसाद सुरेश चौबे शैलेश शुक्ला प्रत्यूष शुक्ला बृजेश यादव तेज बलिदानी रामबली रावत शिव बहादुर दुबे रामकरण कोरी अमरीश पांडे जिला महासचिव राम लखन पासी संदीप मिश्रा गीता पाठक रामादेवी उग्रसेन मिश्रा जेबी सिंह महिपाल सिंह विजय पाल सिंह उदय पांडे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह लल्लू ज्ञान प्रताप सिंह महेंद्र सिंह देव बकस सिंह दुष्यंत दुबे कमलासन पांडे कुमार पांडे सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Wednesday, 27 March 2019

गर्व से ऊँचा हुआ देश का सिर*

                







*जंगल मे मिला वृद्ध का शव ,पुलिस जुटी कार्यवाही मे*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख

     गांव से सटे जंगल मे अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई।घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा खंडासा पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

      मिली जानकारी के अनुसार खण्डासा चौकी अंतर्गत भखौली पूरे ओरीसराय गांव के पश्चिम तरफ जंगल में करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव शौच के लिए निकले ग्रामीणों को बुधवार की अलसुबह दिखाई दिया।
ग्रामीणों से जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना खंडासा पुलिस को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर खण्डासा चौकी इंचार्ज पारसनाथ हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

चौकी इंचार्ज पारसनाथ के अनुसार शव पर कच्छा व बनियान मौजूद था तथा कुछ कपड़े पास ने पड़े हुए थे जिसे भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Tuesday, 26 March 2019

*कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ संजय सिंह के पक्ष मे रानी अमिता सिंह ने लगायी नुक्कड़ सभा*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -पवन अग्रहरि 

काँग्रेस लोकसभा प्रत्याशी डॉ संजय सिंह के जनसमर्थन में मंगलवार को बल्दीराय तहसील क्षेत्र के भवानी शिवपुर ,डडवाआदि ग्रावो में पूर्व मंत्री रानी अमीता सिंह

 ने लोगो से जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी  डॉ संजय सिंह को जिताने की अपील की।रानी अमीता सिंह ने मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी डॉ संजय सिंह के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भवानी शिवपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अमीता सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर कई सवाल खडे किये 


वही पूरे दिन के कार्यक्रम की देख रेख बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह "बबलू" ने की।

इस मौके पर नब्बन ,राजकुमार आलोक ,अन्नू यादव, विजई  विनोद, लग्गन भारती,जितेंद्र सिंहअनिल , रवि यादव ,  मनजीत,  अमित नितेश ,अकित  ,राम ,भगवान , ठाकुर यादव  ,अशीष  ,अशोक आदि सैकडो ग्रामवासी व कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

*डीएबी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सत्र 2018-19 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न हुआ*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

     नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में स्थित डीएबी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सत्र 2018-19 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।



     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनडीए कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति जे एस संधू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा बच्चों व उनके अभिभावकों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया परीक्षाफल के साथ उत्तीर्ण हुए बच्चों को जैसे ही पुरस्कार दिये गये वैसे ही उनके चेहरे खिल उठे। कुलपति ने अपने उद्बोधन में  विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अच्छे व्यवहार एवं शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए दिए जाने वाला पुरस्कार एक नया कदम है इस तरह के पुरस्कारों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।

     इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रथम पुरस्कार पाने वाले बच्चों के अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया और बताया कि बच्चों के शैक्षणिक विकास में माता-पिता शिक्षक एवं छात्र तीनों का सहयोग बराबर होता है।
कक्षा 7  के उदितांश श्रीवास्तव 96.36 प्रतिशत सर्वाधिक अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार  कक्षा 8 के हर्ष ने 96.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 6 की छात्रा सलोनी ने 97.43 प्रतिशत अंक पाया वही कक्षा 5 के छात्र आदर्श बर्नवाल 97 .14 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। 

कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक आर पी पांडे एवं अंग्रेजी शिक्षक विधि पांडे ने किया इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अभिभावक  उपस्थित रहे ।

Monday, 25 March 2019

अधिवक्ता की पत्नी से लूटी गई सोने की चैन और लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक के साथ किया गिरफ्तार

अधिवक्ता की पत्नी से लूटी गई सोने की चैन और लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक के साथ किया गिरफ्तार 

कंंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 


रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

      कोतवाली पुलिस ने लूट के आरोपी को अधिवक्ता की पत्नी से लूटी गई सोने की चैन और लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार करके घटना का खुलासा करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया । 


    घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने बताया  की आरोपी विनोद कुमार सिंह कुमारगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। 17 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा के समीप हाईवे पर बाइक सवार महिला के गले से  सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था।
     आरोपी के खिलाफ बाराबंकी जनपद के थाना जैदपुर, कोतवाली अयोध्या में भी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा घटना का खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपए पुरस्कार देकर पुरस्कृत करने की घोषणा किया है।

देवर ने भाभी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख
       पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पचलो में गुरुवार की रात को एक संदिग्ध परिस्तिथियों में महिला की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली थी।जिसकी पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।इस सम्बन्ध में पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर महिला के देवर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।मालूम हो कि गत गुरुवार को ग्राम पचलो में एक महिला का शव घर के अन्दर फांसी के फन्दे से लटकता हुआ पाया गया।
प्रतीकात्मक चित्र 


पुलिस ने लाश को पी एम के लिये भेज दिया था।पी रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। महिला का पति विदेश में रहता था ।घर पर महिला अपनी एक पांच वर्ष की पुत्री के साथ अकेली रहती थी ।बताया जाता है कि महिला का सम्बन्ध एक भिवंडी महाराष्ट्र के समीर नामक युवक से थे।समीर की रिस्तेदारी इसी गाँव में थी इस नाते उसका आना जाना लगा रहता था।मृतका के देवर को यह बात नागवार लगती थी।एक दिन उसको एक फोटो मिला फोटो में समीर तथा महिला का फोटो साथ में था।इसी बात से नाराज देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या कर के शव को फांसी से लटका दिया।महिला के पिता ने पटरंगा थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री के देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया।तहरीर में आरोप लगाते हुये बताया कि मेरी पुत्री के देवर ने कुछ दिन पूर्व धमकी दिया था कि तुम्हारी पुत्री का फोटो एक युवक के साथ आपत्ति जनक हालत मिला है ।तुम्हारी पुत्री की इस हरकत से मेरे खानदान की बेइज्जती हुई है इस लिये हम उसकी हत्या कर देंगे।

थानाध्यक्ष पटरंगा संतोष सिंह ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर मृतका के देवर जावेद पुत्र आफाक को गंगरेला मोड़ पर गिरफ्तार कर लिया।जाबेद के विरुद्ध अपराध संख्या63/19 धारा 302,201आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Sunday, 24 March 2019

धूम धाम से मनाया गया होली मिलन समारोह* *जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह सहित तमाम नामचीन हस्तियां मौजूद*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -एखलाक अहमद बल्दीराय 

 पारा गनापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के द्वारा अपने निजी निवास पारा गनापुर के सेंट जोंस कान्वेंट स्कूल में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन  किया गया  होली मिलन समारोह बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस समारोह में सुल्तानपुर के पल्लवी नाट्य सामाजिक संस्था द्वारा तरह तरह की मनोरंजक नृत्य व झांकियां ,शिव तांडव,

प्रस्तुत किया गया।एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी गयी।कार्यक्रम में मौजूद  जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कहा  कि होली के त्योहार में लोग एक दूसरे को अवीर व गुलाल लगाते है इससे आपसी सौहार्द्र बढ़ता है इसमें जाति पाति का भेद भाव न कर  एक दूसरे से गले मिलना चाहिए।कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का  समाजसेवी शिवकुमार सिंह ने गुलाल लगाकर स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में 


पूर्व सांसद व राज्य सभा सदस्य राजा संजय सिंह, इसौली विधायक अबरार अहमद,पूर्व विधायिका रानी अमिता सिंह, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,जिला पंचायत सदस्य कमला यादव,सुरेश यादव, राम शब्द मिश्रा,डॉ नफीस अहमद,वसीम खान,घनश्याम मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, मुकेश अग्रहरि,सुनील सिंह, तनवीर आलम पप्पू,प्रधान रामबली प्रजापति,धीरू सिंह सहित सैकडों की संख्या लोग मौजूद रहे।