Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 25 October 2024

प्राथमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं पर जान का खतरा, जिला प्रशासन बेखबर

सुलतानपुर(धनपतगंज)।  नौनिहालों के जान के दुश्मन बने गुरु जी।  अध्यापकों के लिये सरकारी फरमान का नही है कोई मायने।पिकप पर भेंड बकरियों की तरह लाद करखेल प्रतियोगिता मे ले जाया जा रहा हैं बालक और बालिकाओं को। जिम्मेदार बेखबर।
  शुक्रवार को क्षेत्र के लोग उस समय हतप्रभ रह गये जब क्षेत्र की सडकों पर पिकअप लोडर वाहनो  पर प्राईमरी स्कूलों के छात्र /छात्राओं को भेंड बकरियों की तरह लाद कर ले जाने का सिलसिला शुरु हुआ। जानकारी मिली की आज परिषदीय विद्यालयो का.न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता चरथई के कम्पोजिट विद्यालय मे आयोजित है और यह बच्चे प्राथमिक विद्यालय अमऊजासरपुर के हैं । कुछ लोगों ने वाहन रोक कर जानकारी ली तो चालक ने बताया कि वाहन मे छात्र/छात्राओं को मिलाकर 35बच्चे है।  अध्यापकों की इस गैर जिम्मदाराना कार्य शैली के साथ सडक पर दौडते इन वाहनों को देख  लोगों के बीच चर्चा भी शुरू हो गयी  कि आखिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर महकमा कब चेतेगा जबकि आये दिन ऐसे वाहनो से बच्चों के जान पर जोखिम खडा हो रहा है। सरकार भी ऐसे वाहनो पर सख्ती से रोक लगाने का फरमान जारी कर चुकी है। फिर भी शिक्षा महकमा बेखबर है।
 इस बाबत जब खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने बताया कि  जांचकर कार्यवाही की जायेगी।
  

Thursday, 24 October 2024

धनपतगंज क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे की भेट चढी, क्षेत्र के विकास को लगा बडा झटका

सुलतानपुर(धनपतगंज)। क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे की भेंट चढ गयी। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा और सदन से बहिष्कार  कर गये। कोरम के अभाव मे कोई प्रस्ताव पास नही हो सका। महिला ब्लॉक प्रमुख ने विरोध कर रहे सदस्यों पर क्षेत्र के विकास को  वाधित करने का आरोप लगाया और राजनीतिक षडयंत्र बताया।
  गुरुवार को ब्लाक प्रमुख पार्वती सरोज की अध्यक्षता मे शुरू हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक मे सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विरोधी सदस्यों के स्वर मुखर हो गये।  हंगामे के बीच   सदन की आचार संहिता के तहत अनाधिकृत  ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधियों और अन्य लोगों की सदन मे मौजूदगी का मायंग के बीडीसी सदस्य ऋषीभद्र सिंह ने विरोध जताया  और खंड विकास अधिकारी से बहस शुरू हो गयी। उसी दौरान सदन मे काफी संख्या मे बाहरी लोगों के घुस जाने और हो हल्ला से अफरातफरी मच गयी। बैठक मे आमंत्रित जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह ने बैठक के ऐजेंडे पर सवाल खडा किया और बोले कि.जब ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण हो चुका है। और वह सदन मे मौजूद भी.हैं तो ऐसी दशा मे त्रिस्तरीय कमेटी के द्वारा बैठक कार्यवाही कराये जाने का क्या औचित्य है।सदन मे मौजूद दर्जनों बीडीसी सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य के इस बात का समर्थन जताते हुये सदन का बहिष्कार कर बैठक से बाहर चले गये और नारेबाजी करने लगे। अफरातफरी और हो हल्ले के बीच सदन मे मौजूद महिला. बीडीसी सदस्य अपनी सुरक्षा को लेकर खंड मुख्यालय से दूर बाहर चली गयीं।  
***************************
बैठक मे अप्रत्याशित  विरोधी दो धडो के बीच मारपीट की संभावना और बने गरमा गरमी के माहौल को देखकर सुरक्षा मे लगे  स्थानीय पुलिस के भी हाथ पांव फूल गये। हालांकि  थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने सदन मे पंहुच कर  दोनो पक्षो को कंट्रोल किया।  और इसी दौरान स्थिति की गंभीरता और ऐजेंडे मे हुई चूक को देखते हुये बीडीओ विमलेश चंद्र  त्रिवेदी ने  कोरम पूरा न होने की बात कहते हुये बैठक स्थगन की घोषणा कर दी।
*******************************
 हो  हल्ले की बीच  सदन मे मौजूद सहमी बैठक की अध्यक्षता कर रही क्षेत्र पंचायत प्रमुख  पार्वती सरोज ने कहा कि  कुछ उपद्रवियों के चलते बैठक नही हो सकी। कोरम पूरा था इसे सिद्ध करने का अवसर नही मिला।क्योंकि मौजूद बीडीसी सदस्यों की सुरक्षा को ही खतरा पैदा हो गया।  कुछ   लोग जिन्हें क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नही है। वे भय का माहौल बनाकर राजनीतिक खडयंत्र के तहत  क्षेत्र का विकास  रोकना चाहते है। 

**************************************
  त्रिस्तरीय कमेटी के तहत आहूत बैठक के  ऐजेंडे के सवाल पर खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र. त्रिवेदी ने कहा कि लिपिकीय त्रुटि के चलते ऐसा हुआ।  जिसे सुधार कर दोबारा ऐजेंडा तैयार किया गया था। कोरम के अभाव मे बैठक स्थगित की जा रही है।

Tuesday, 22 October 2024

कार ने मारी टक्कर, बाईक सवार की हुई मौत

धनपतगंज ।अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर घटना स्थल पर बाइक सवार की हुई मौत । कार सवार हुआ फरार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
घटना के अनुसार मंगलवार की दोपहर सोगौली निवासी उदय राज 45,वर्ष कूरेभार बाजार मजदूरी कर के सेवरा गांव जा रहे थे। जब वो टीकर गांव के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अंडरपास  से निकल रहे थे  तभी सर्विस रोड चदीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आ गए। जिसके चलते वह कुछ दूर तक घिसरते चले गए। पर कार सवार नहीं रुका । घटनास्थल पर तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हो  गए ग्रामीणों द्वारा आनन फानन मे धनपतगंज  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 इस बाबा थाना प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई है ।सीसी कैमरे से गाड़ी की जल्दी पहचान की जाएगी।

Monday, 21 October 2024

*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक उ0प्र0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से हुई आयोजित।*



        सुलतानपुर 21 अक्टूबर/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा एवं 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा उ0प्र0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विभागवार संचालित परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा कार्यदायी संस्था व सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ की गयी।
        मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में सेतु निगम, विद्युत आपूर्ति ग्रामों का ऊर्जीकरण, जल जीवन मिशन, पर्यटन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की प्रगति, सेतुओं का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण/शहरी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, नई सड़कों का निर्माण, राज्यमार्गों का अनुरक्षण, कृषि विभाग, कृषि रक्षा रसायन, बेसिक शिक्षा आदि विभागों की योजनाओं का गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
        मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा 50 लाख से अधिक के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सेतु निर्माण के अन्तर्गत कटॉवा-मंुशीगंज मार्ग, कोइरीपुर-मल्हीपुर छतौना सम्पर्क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के सम्बन्ध में सहायक अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि 04 बिन्दुओं पर रिपोर्ट आज ही प्रस्तुत करें, अन्यथा के स्थिति में आपका वेतन बाधित किया जायेगा। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन राजकीय इण्टर कालेज बढ़ौनाडीह व पिपरी के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में प्रगति लाते हुए कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करायें। इसी प्रकार पर्यटन विभाग के अन्तर्गत चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्य के सम्बन्ध में भी समीक्षा की गयी। उन्होंने पंत स्टेडियम में निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था सिडको के सहायक अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टेडियम में बचे हुए कार्यों का निर्माण तत्काल कराना सुनिश्चित करें।
         बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आवास विकास, एम्बुलेन्स, फैमिली आईडी निर्माण की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में प्रगति लाते हुए रैंक में सुधार करें। उन्होंने जल जीवन मिशन, पर्यटन सहित अन्य कई विभागों की रैंक में सुधार होने पर सराहना किया। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यों तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुँचाया जाये।  
         मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित एम्बुलेन्स की प्रगति धीमी होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अन्य विभागों की प्रगति समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सभी विभाग डाटा फीडिंग का कार्य सही करा लें। इसी प्रकार प्रोजेक्ट अलंकार, आपरेशन कायाकल्प, पीएम आवास, अण्डा उत्पादन आदि के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी।          
        इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओम प्रकाश चौधरी,  परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) अशोक सिंह, डीसी मनरेगा के0डी0 गोस्वामी, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ददन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
--------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

संसार की नही शास्त्र की मानों, दुःखों से मिलेगी मुक्ति

धनपतगंज।भक्ती,वैराग्य औ बोध कराते  हुये मुक्ति का मार्ग दिखाती है श्रीमद्भागवत कथा। अज्ञान और अहंकार  मिटेगा तभी परमात्म सत्ता के दर्शन होंगे।उक्त बातें कथा व्यास डा विनय जी महराज ने खरकहिया गांव मे चल रही कथा के दौरान श्रोताओं से कही।
 सोमवार को कथा के पहले दिन प्रथम वेला मे कलश शोभायात्रा निकाली गयी ।यात्रा बाबा सुचित दास महराज के आश्रम से लोहंगी होते हुये कथा स्थल खरकहिया गांव पंहुंची जंहा कलश स्थापना और देव पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ।   द्वितीय वेला की कथा मे भक्ति और वैराग्य  तथा कथा महात्म की व्याख्या करते हुये  कथा व्यास ने बताया  कि भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भागवत की कथा सुनो और उसे आचरण और व्यवहार मे भी लाओ। जगत की नही श्रीकृष्ण की सुनो, संसार की नही ,शास्त्र की.मानो  तभी हमारे कर्म श्रेष्ठ होंगे। और  आपको आपके द्वारा किये कर्म के फल दुःखी नही कर सकेंगे।  फिर संसार की किसी बात का फर्क आप पर नही पडेगा, और आप वैराग्य के पथिक बन जायेंगे। और मुक्ति  मिल जायेगी। कथा समापन पर सभी ने भागवत भगवान की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया।  इस मौके पर जयचंद्र दूवे,कैलाश दूवे, गिरजेश दूवे, राकेश दूवे, लोकेश द्विवेदी,सूर्यनाथ दूवे,राधेश्याम, वीरभद्र दूवे,विवेक दूवे,ओ दूवे, मनोज, आदि लोग.मौजूद रहे।