Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Saturday, 12 August 2023

*आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचायतीराज विभाग एवं युवा कल्याण प्रा0वि0दल विभाग द्वारा खिलौने व खेल कूद के सामान किये गये वितरित।*



*मुख्य अतिथि/मा0 सासंद महोदया द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों व युवक मंगल दल के खिलाड़ियों को वितरित किया गया खिलौने व खेल कूद के सामान।*
कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
निकेत कुमार कौशल
                सुलतानपुर 12 अगस्त/आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचायतीराज विभाग एवं युवा कल्याण प्रा0वि0दल विभाग द्वारा पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद महोदया मेनका संजय गाँधी द्वारा सभी ब्लाकों के 70 आंगनबाड़ी केन्द्रों व 70 युवक मंगल दल को खिलौने व खेल कूद के सामान का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, मा0 विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। 
                जिलाधिकारी जसजीत कौर व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा मा0 सांसद महोदया, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष, मा0 विधायकगण का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मा0 सांसद महोदया सहित समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 
                कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला द्वारा उपलब्ध कराये गये खिलौने सभी ब्लाकों के 70 आंगनबाड़ी केन्द्रों को वितरित किये गये। इस अवसर पर खेल के सामान जैसे- पजल, डैशबोर्ड, हाथी, घोड़े, मेज, कुर्सी, कुकिंग के सामान, अल्फान्यूमेरिक चार्ट सहित आदि उपलब्ध कराये गये। 
               मा0 सांसद महोदया सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को खिलौने के सामान वितरित किये गये। इसी प्रकार शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये खेल के सामान  युवा कल्याण विभाग द्वारा मा0 सांसद महोदया से वितरित कराये गये। उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी समन्वय से आयोजित किया गया।  
----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

*मा0 सांसद महोदया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई आयोजित।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
【निकेत कुमार कौशल】
              सुलतानपुर 12 अगस्त/मा0 सांसद सुलतानपुर/पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गाँधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गयी। उक्त बैठक में मा0 विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, मा0 विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, मा0 विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, समस्त एसडीएम, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
            उक्त बैठक में जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा मा0 सांसद महोदया का स्थानीय कलाकार द्वारा बनायी गयी गुरूनानक का चित्र भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत समूह की दीदियों द्वारा उत्पादित तिरंगा झंडा व अमृत कलश भेंट किया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी। परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय द्वारा मा0 सांसद महोदया की अनुमति से बैठक का संचालन प्रारम्भ किया गया। 
            उन्होंने पिछली बैठक के लक्षित बिन्दुओं पर प्रगति समीक्षा क्रमशः प्रारम्भ की। मा0 विधायक सुलतानपुर द्वारा कार्ययोजना की बुकलेट समय से नहीं मिलने पर सवाल उठाते हुए नारागजी व्यक्त की और कहा कि हम पढ़ नहीं पाते इसलिए दिशा की बैठक का कोई मतलब नहीं है। संचालक महोदय द्वारा कहा गया कि इस बात का आगे से ध्यान रखा जायेगा तथा समय पर बुकलेट उपलब्ध करा दी जायेगी। पिछली बैठक के बिन्दुओं जैसे- काशीराम आवास के आस-पास जलभराव की समस्या को दूर कर दिया गया है तथा अवैध रह रहे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। मा0 सांसद महोदया द्वारा दोस्तपुर में वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके सम्बन्ध अवगत कराया गया कि वाटर एटीएम में लोगों द्वारा अवैध तरीके से जल निकासी कर ली जाती है, जिससे वाटर एटीएम सफल नहीं हो पाया। इसी प्रकार होम्योपैथिक सेंटर के सफल संचालन हेतु चर्चा की गयी। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ महीने बाद इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी प्रकार सभी ब्लाकों में खेल मैदान विकसित करने पर चर्चा की गयी। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि खेल मैदान का निर्माण विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है। संचालक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि राजस्व खतौनी में खेल मैदान का अंकन अभी तक नहीं किया गया था। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अब सभी खेल मैदानों को खतौनी में दर्ज कर दिया गया है।
              मा0 सांसद महोदया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत इस वर्ष रोपित पौधों के  रख-रखाव हेतु ट्री गार्ड लगाने की स्थिति के बारे में पूछा गया। वन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 66 स्थलों पर ट्री गार्ड/फैसिंग का कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि कादीपुर, धनेसर, काशीपुर, बरामदपुर आदि स्थलों पर ट्री गार्ड लगाए गये हैं। मा0 सांसद महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि इसकी सूची मा0 जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाय। सम्बन्धित अवगत कराया गया कि ग्राम विकास विभाग, मनरेगा द्वारा ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं। बैठक में मा0 विधायक सदर ने पौधे लगाने से पहले ट्री गार्ड देने की बात कही। 
               मा0 सांसद महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम के तहत वसुधा वन्दन के अन्तर्गत विकसित किये जाने वाले अमृत वाटिका में सभी पौधे फलदार लगाए जाए। इनकी फेंसिंग कराकर सुरक्षा प्रदान की जाय, जिससे सभी पौधे जीवित रह सकें।  बैठक में मा0 सांसद महोदया को अवगत कराया गया कि आपके द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देश के क्रम में चाइनीज मांझा के लिए सभी तहसीलों में छापा मारा गया है तथा जनपद सुलतानपुर में अभी तक चाइनीज मांझा प्रकाश में नहीं आया है। मा0 सांसद महोदया ने कहा कि गाजियाबाद में दुकानों पर चाइनीज मांझा के लिए छापा मारा गया, जिसमें 100 दुकानों को सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां भी चाइनीज मांझा विकता हुआ मिले उसके आसपास की सभी दुकानों को सीज कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि मैने पहले भी निर्देश दिये थे कि सभी बूचड़ खाने/ मुर्गी खानों को बन्द कर दिया जाय। लोक निर्माण विभाग के प्रगति समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। अधिशाषी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि बारिश में डामरी करण बन्द होने से अभी यह कार्य अधूरा है, यथाशीघ्र इसे पूर्ण कर लिया जायेगा। विद्युत विभाग की प्रगति समीक्षा के दौरान ट्रान्सफार्मर खराब होने पर बदलने में ज्यादा समय लगने पर सांसद महोदया द्वारा नाराजगी जाहिर की गयी। उन्होंने कहा कि किसी भी जेई का फोन समय पर नहीं उठता है। इस सम्बन्ध में उन्होंने निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मर का एक पूल बनाकर पहले से रखा जाय, जहां भी ट्रान्सफार्मर खराब हो उसे तत्काल बदलवाया जाय। 
               उन्होने अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि हर घर नल जल योजना के तहत जब तक 5 हजार कि0मी0 खोदी गई रोड सही नहीं कर देंगे तब तक नई पाइप लाइन नहीं बिछाएंगे। मा0 विधान परिषद सदस्य द्वारा पाइप लाइन बिछाने के कार्य में अनियमितता की बात उठाई। उन्होंने कहा कि इसकी गहनता से जाॅच होनी चाहिये तथा दोषियों को पकड़ा जाय। मा0 सांसद महोदया द्वारा सीएमओ ऑफिस के कर्मचारी द्वारा एएनएम भर्ती में अभ्यर्थियों से वसूले गये पैसे पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी। उन्होंने सम्बन्धित कर्मचारी को निलंबित कर पैसा वापस कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने लक्ष्मीकांत तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा नौकरी के नाम पर लोगों से पैसा वसूलने पर उसके प्रति कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी डेयरी उद्योगों को शहर से बाहर किया जाय। उन्होंने  लेखपालो द्वारा जन चैपाल में नहीं जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। 
              इसी प्रकार मा0 सांसद महोदया के ड्रीम प्रोजेक्ट जैसे- अमृत वन, अमृत सरोवर, धोपाप ब्रांड नाम से समूह की दीदियों द्वारा उत्पादित- अगरबत्ती, साबुन, मेंहदी, गोबर लट्ठा, झाड़ू फिनायल, टायलेट क्लीनर, गोबर पेंट, पान की खेती, केले की खेती, मशरूम, फूल की खेती आदि पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रोजेक्टर पर विस्तृत प्रगति समीक्षा का प्रजेंटेशन किया गया। मा0 सांसद महोदया द्वारा समूह की दीदियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी उत्पादित वस्तुओं के लागत मूल्य को कम से कम किया जाय। 
----------------------------------------

Saturday, 5 August 2023

आजादी के दीवाने

धनपतगंज। भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का, गांव और परिवार प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो गया है। ब्रितानी हुकूमत की यातनाएं सहने वाले सपूतों के गांव में उनकी कोई स्मृति शेष नहीं है। 
   विकास क्षेत्र के  सेनानी रहे भगवती प्रसाद, रणछोरटीकम,रामबली मिश्र,संतराम,सूबेदार सिंह, गंगाप्रसाद, रामराज द्विवेदी,चंद्र प्रताप सिंह
पं अवध बिहारी  विभिन्न गांव से कुल 8 देशभक्तों ने आजादी के लिए किन्ही न किन्ही रूपों में अपना योगदान दिया था ।और ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ खुली बगावत कर क्रांतिकारियों की टोली में शामिल हुए थे ।कई वर्षों की जेल की तनहाई भी काटी,यातनाएं भी सही। आजादी के बाद धीरे-धीरे भारत माता के  सपूतों को शासन प्रशासन भी भूलता गया। मुफलिसी के दौर से गुजर रहे उनके वंशजों को अब तो छोटी से छोटी जरूरत के लिए तरसना पड़ रहा है। उनके नाम पर उनके गांव में यादगार स्थल बनाने और उनके दरवाजों तक पक्का मार्ग बनाने की सरकारी घोषणा भी झूठी साबित हुई। देखा जाय  तो धीरे-धीरे उनकी स्मृति भी शेष नहीं है । पीरो सरैया (कनकपुर शिकवा) के चंद्र प्रताप सिंह 14 वर्ष की उम्र में पहली बार सन 1931 में इलाहाबाद जेल में 3साल  6 माह की जेल काटी ।जेल से बाहर आने के बाद दोबारा 15 दिन के लिए जेल भेजे गए। भारत छोड़ो आंदोलन में भागीदारी निभाते हुए उन्हें 1942 में 1 वर्ष 8 माह के लिए नजरबंद रखा गया। 1996 में उनकी मृत्यु हो गई। उनके दो बेटे गांव में आज भी बेरोजगार बने हैं। कोई सरकारी सहयोग नहीं मिला ।पिता की याद करते हुए शैलेन्द्र सिंह कहते हैं कि, पिता की याद में गांव में उनके नाम से कोई स्मृति चिन्ह तक नहीं बनवाया गया।। जिला प्रशासन भी उनके परिवार को भूल गया।
 इसी क्षेत्र के  कुट्टा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पंडित अवध बिहारी मिश्र कानपुर में पढ़ाई के दौरान गणेश शंकर विद्यार्थी के संपर्क में आये और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के साथ अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े ।कई बार बरेली, उन्नाव, कानपुर ,की जेलों में नजरबंद किए गए और यातनाएं सही ।वर्ष 1995 में उनकी मृत्यु के बाद परिवार मुफलिसी में फंसा। बेटा प्रेमानंद मजदूरी से गुजारा करने लगा। परिवार की जरूरतें पूरी न हो सकी तो गांव की जमीन बेचकर कानपुर मजदूरी करने चला गया। जो आज तक गांव नहीं लौटा ।गांव में स्मृति शेष है तो सेनानी की सड़क के गड्ढे में बची टूटी समाधि।
 गुलामी की  जकडी जंजीर से भारत माता को आजाद कराने मे योगदान देने वाले क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी भगवती प्रसाद पांडे और उनके बेटे रणछोर टीकम दोनो ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे।रणछोर18वर्ष की उम्र मे आजादी के जंग मे कूदे जो भारत छोडो आंदोलन विदेशी वस्तुवहिष्कार जैसे आंदोलनों मे सक्रिय रहे और कई बार रायबरेली और सुलतानपुर की जेल मे  कुल मिला कर 3वर्ष  तक जेल की यातना सही ।रणछोर टीकम की मृत्यु1997मे हुई।पिता और पुत्र की समाधि परिवार वालो ने बनाई जो चंदौर कुट्टा मार्ग पर झाडियों मे अपनी पहचान खोती जा रही है। रणछोर टीकम के नाती भूपेन्द्र कहते है कि अब तो 15अगस्त और 26जनवरी के अवसर पर जिला प्रशासन भी याद करना भूल गया है।पिता और पुत्र  के नाम पर गांव मे टूटी फूटी समाधि के अलावा अन्य कोई स्मृति चिंह नही है। दरवाजे. तक पक्की सडक तक नही बन सकी।
ऐसे वीर सपूतो के उनके देश के लिये किये गये योगदान की सरकारी उपेक्षा पर शायद यह लाईने फिट बैठती हैं कि 
मेरे आंगन मे सावन बरसता रहा ।
हम तरसते रहे आचमन के लिये।।


Monday, 22 May 2023

परास्नातक स्तर पर अध्ययनरत अंतिम वर्ष के छात्र- छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट ।


-----------------------------------------------------------------
देव बक्स बलदेव स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय हनुमानगंज सरुरपुर अयोध्या।
-----------------------------------------------------------
रिपोर्ट-राज किशोर शुक्ला
अयोध्या/मिल्कीपुर
                   अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र के अंतर्गत देव बक्स बलदेव स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय हनुमानगंज सरूरपुर अयोध्या में परास्नातक स्तर पर अंतिम वर्ष के छात्र - छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट । टेबलेट पाकर बच्चे हुए बहुत उत्साहित।
              बताते चलें कि यह टेबलेट कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य डॉ० देवेंद्र कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में वितरित किया गया।

Wednesday, 17 May 2023

धनपतगंज क्षेत्र के मेधावियों का हुआ सम्मान

धनपतगंजक्षेत्र के कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर मे  मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना धनपतगंज श्री राम पांडेय ने कहा कि कठिन परिश्रम व लगन ही सफलता का एकमात्र मंत्र है। छात्रों में अनुशासन एवं संस्कार विद्यालय की पहचान है।
सोमवार को विद्यालय पर सम्मान समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई । एसीसी सीमेंट के तत्वाधान में कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मयांग मझवारा में ब्लॉक धनपतगंज के टॉप टेन मेधावियों को सम्मानित किया गया, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से टॉप टेन की सूची में आए छात्रों  आकांक्षा मिश्रा,प्रिया मिश्रा, शिवम चौरसिया, अभय सिंह, प्रियंका ,महक,अंतिमा, आदर्श, रुची,चंचल आदि सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्या भारती के राम अकबाल मिश्रा, एसीसी के ग्राहक सेवा अधिक कारी संतोष प्रजापति आदि.लोगो के साथ काफी संख्या मे अभिभावक मौजूद रहे।

*जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा सड़क जैसी परिस्थियों में रहने वाले बच्चों व भीख मागने वाले बच्चों के पुनर्वासन हेतु बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सब्जीमंडी सहित विभिन्न स्थानें पर चलाया गया रेस्क्यू आपरेशन।*



          सुलतानपुर 17 मई/मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सड़क जैसी परिस्थियों में रहने वाले बच्चों व भीख मांगने वाले बच्चों के पुनर्वासन हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी वी0पी0वर्मा की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति, महिला शक्ति केन्द्र, श्रम विभाग तथा चाइल्ड लाइन जनपद-सुलतानपुर द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया, जिसमें बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सब्जीमंडी
 तथा बाजार के विभिन्न स्थानों पर रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा उक्त प्रकार के बच्चों के संबंध में छान-बीन किया गया। तथा दुकानदारों से बच्चों को बाल श्रम न कराये जाने की चेतवानी दी गयी। जन-सामान्य को बाल श्रम व भिक्षावृत्ति जैसी बुराईयों के संबंध में जन जागरूक किया गया। बाल श्रम में लिप्त पाये गये बच्चों का आधार चेक किया गया जिसमें उनकी आयु 18 वर्ष के ऊपर पायी गयी। 
   उक्त अभियान में सदस्य बाल कल्याण समिति ओम प्रकाश तिवारी, सुश्री अंलकृता उपाध्याय, अनुराग तिवारी, प्रकाश चंद्र, श्रम परिर्वतन अधिकारी, प्रेम प्रकाश तिवारी, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, अतहर खान, उप निरीक्षक, विशेष किशोर पुलिस इकाई, श्रीमती रूपाली सिंह, संरक्षण अधिकारी, श्रीमती रेखा गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती सरोज यादव, जिला समन्वयक, श्रीमती श्वेता रावत, श्रीमती स्मिता सिंह, महिला आरक्षी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, श्रीमती अर्चना पाल, संदीप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें।
------------------------------------------------------------------
  जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

तेज रफ्तार. ट्रक के नीचे कुचल कर अधेड़ की मौत

धनपतगंज।थानांतर्गत हरौरा बाजार में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
घटना के अनुसार थाना छेत्र के हरना हरौरा  अंतर्गत पूरे चतुरी निवासी चन्द्रपाल सिंह
(मृतक फाइल फोटो)
पुत्र राम फली(58) हरौरा बाजार से घर की तरफ जा रहे थे।जैसे ही अपने गांव के मोड़ की तरफ पहुंचे ही थे कि धनपतगंज की तरफ से आ रही  गिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रक UP70FT 1225 ने रौंद दिया।ट्रक के चक्के के नीचे आये अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में लेकर शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी श्री राम पांडेय ने बताया कि ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया गया है।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया ।
सडक पटरी अतिक्रमण दुर्घटना का बडा कारण

सड़क के किनारे बेतरतीब पड़ी गिट्टी,मोरंग राहगीरों के लिये बनी जानलेवा
धनपतगंज।थाना इलाके में सड़क के किनारे पड़ी बेतरतीब गिट्टी व मोरंग ग्रामीणों के लिये जानलेवा बनी है।आये दिन इन पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे राहगीरों के लिये घर सुरक्षित पहुंचना आसान नही है।हरौरा अंतर्गत पूरी चतुरी का पुरवा निवासी चन्द्र बली सिंह की ट्रक के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत ने एक बार फिर प्रशासन व अतिक्रमणकारियो  की मिलीभगत की पोल खोल दी है।थाना छेत्र की बाजारों में जगह जगह गिट्टी मोरंग दुकानदारों द्वारा सड़क सीमा में सामानों का बेतरतीब जमाव ग्रामीणों के लिये घातक होता जा रहा है।

Saturday, 22 April 2023

सुलतानपुर मे ईद पर सुरक्षा की चाक चौबंद रही व्यवस्था

*सुलतानपुर 22 अप्रैल/ जिलाधिकारी  जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से अन्य अधिकारियों के साथ त्यौहार ईद के अवसर पर , ईद की नमाज़ के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अमन चैन कायम रखने हेतु विभिन्न स्थलों कक निरीक्षण व भ्रमण किया।

*नगर निकायों के अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 133 नामांकन पत्र व सदस्य पद हेतु कुल 641 नामांकन पत्र किये गये क्रय।*



*नगर निकायों के अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 22 व सदस्य पद हेतु 219 नामांकन किये गये दाखिल।*
                    सुलतानपुर 22 अप्रैल/ नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के छठवें दिन नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु अभी तक कुल 39 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल अब तक 299 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु अभी तक 02 नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जबकि अब तक वार्डवार कुल-67 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
                नगर पंचायत दोस्तपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 13 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 62 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से नगर पंचायत दोस्तपुर में अभी तक कुल अध्यक्ष पद हेतु 03 नामांकन पत्र दाखिल किये गये, जबकि अब तक वार्डवार कुल 29 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किये गये।  
                नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 25 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 59 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अब तक वार्डवार कुल-17 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
                नगर पंचायत कोईरीपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 11 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 72 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अध्यक्ष पद हेतु अभी तक कुल 02 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं, जबकि सदस्य पद हेतु अभी तक कुल 32 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।   
                  नगर पंचायत लम्भुआ में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 45 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 149 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अध्यक्ष पद हेतु अभी तक कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 74 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। 
                    इस प्रकार नगर पालिका परिषद सुलतानपुर व 04 नगर पंचायतों में अब तक अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 133 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 641 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि अब तक कुल अध्यक्ष पद हेतु 22 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 219 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं।
-----------------------------------------------
 जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

*धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती ब्राह्मण भोज का हुआ आयोजन.

सुलतानपुरl विकासखंड  धनपतगंजअंतर्गत स्थित भारती इन्टर कालेज पिपरी साईनाथ पुर मे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सीताशरण त्रिपाठी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश पांडे पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन देवमणि दुबे जी पूर्व विधायक लंभुआ पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह के सुपुत्र रूपेश सिंह इंजीनियर श्रीमती आशा तिवारी  सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प माला धूप दीप प्रज्वलित कर सभी अतिथियों ने परशुराम जयंती मनाई कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र दुबे,वरिष्ठ भाजपा नेता व मंडल महामंत्री धनपतगंज पंडित राम महेश तिवारी,बजरंग द्विवेदी (एडवोकेट)पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन सुल्तानपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम में विघालय के प्रबंधक श्री भूपति तिवारी व प्रधानाचार्य श्री जितेन्द्र प्रताप सक्सेना वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेन्द्र शुक्ला जी डॉ बलराम मिश्रा जी पं जमुना पान्डे जी वरिष्ठ अध्यापक  ऋषभ तिवारी वरिष्ठ समाजसेवी आसाराम दुबे,पूर्व प्रधान प्रतिनिधि आलोक वर्मा,राम करन वर्मा राम जनम वर्मा  पूर्व अध्यापक श्री  रामहेत यादव ,समाजसेवी बृजेश दुबे, प्रणव द्विवेदी,शिवम तिवारी सुभाष कुमार दुबे,विजय शंकर दुबे,अनिल कुमार पांडेय,रामसहाय मिश्रा,सत्यम दुबे सच्चिदानंद तिवारी, हरीराम यादव ,अर्पित, सुनील दूबे, दीपक यादव  सहित हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे l