Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 19 September 2022

जब दुनिया देती है प्रधानमंत्री को सम्मान, बढ़ जाती भारत की शान’’ विषयक प्रदर्शनी काहीरा लाल इंटर कालेज मे हुआ आयोजन।


संत कबीर नगर(ब्यूरो कार्यालय)
 ‘‘जब दुनिया देती है प्रधानमंत्री को सम्मान, बढ़ जाती भारत की शान’’ विषयक चित्र प्रदर्शनी का हीरालाल इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 
प्रधानाचार्य ने कॉलेज के अरविन्द आडिटोरियम में लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का एक-एक कर अवलोकन करते हुए विद्यालय में पढ़ रहें बच्चों को मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, भारत के प्रधानमंत्री को दुनिया में मिल रहे सम्मान, भारतीय संस्कृति, भीमराव अम्बेडकर जी का योगदान आदि के बारे में विस्तार से समझाते हुए बच्चों के अन्दर महापुरूषों के जीवन शैली से सीख लेने  एवं अपने अन्दर देश प्रेम और देश भक्ति की भावना तथा शहीदों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाये गये एक-एक चित्र एवं लिखे गये तथ्यों का अर्थ बच्चों को समझाया।

Tuesday, 13 September 2022

नेत्र शिविर से आम जनमानस हो रहा लाभान्वित*




*पँ. लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर, करौदी कला में प्रत्येक माह के दूसरे मँगलवार होता है नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन*

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुंशीगंज अमेठी के तत्वावधान में पंडित लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर मेँ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। *नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ अमरीश मिश्र ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।*  इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे शिविर का आयोजन बहुत ही पुनीत कार्य है। शिविर में टीम सहयोगी उमाशंकर मिश्र, डॉक्टर अंकित, सुमित्रा, पूनम, पूजा, काम्या, सोनम, अंशु, संतोष कुमार ने मरीजों की आँखों का परीक्षण किया। शिविर में 204 मरीजों का नेत्र परीक्षण हुआ जिसमें 66 मरीजों को चश्मा वितरण हुआ 87 मरीजों को मोतियाबिंद से पीड़ित होने पर ऑपरेशन के तिथि निर्धारित की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवकुमार, आलोक कुमार बब्लू, दीपेश सिँह, राकेश कुमार, अन्तिम मिश्र, मोहम्मद इमरान, मुकुल कुमार, अमित कुमार, सुधाकरजी समेत *समाजसेवी व पत्रकार जगदम्बा उपाध्याय, ज्योतकुमार मिश्रा,  दीपक सिँह, आशीष मिश्रा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, कृष्ण कुमार चौबे, अँकुर मिश्र, कन्हैया माली, अँकित पाँडेय, रितेश उपाध्याय, राजन सिँह, क्षितिज मोदनवाल, जितेंद्र उपाध्याय, मो. इम्तियाज आदि उपस्थित रहे।* शिविर में आए डॉक्टरों व सहयोगियों का विद्यालय परिवार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
*बिकास मिश्र (पत्रकार)*

सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित स्वास्थ्य मेले में जिले के नामचीन विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों का करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण*



*15 सितंबर को डिप्टी सीएम के बीजेपी मुख्यालय आगमन की तैयारी को दिया गया अंतिम रूप*

*पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का रखा गया लक्ष्य*
कंट्री लीडर समाचार
सुल्तानपुर 13 सितम्बर।भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की अहम बैठक जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में पयागीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्या के 15 सितंबर को बीजेपी मुख्यालय पर आगमन एवं 18 सितम्बर को पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा फखवाड़ा के दौरान गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पयागीपुर में होने वाले वृहद स्वास्थ्य मेले की तैयारी की रूपरेखा बनाई गई।बैठक में पदाधिकारियों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन विशेष रुप से थानों एवं तहसीलों की सुस्त कार्यशैली के मामले को उठाया।वही पदाधिकारियों ने विकास एवं जिला पंचायत राज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए।बैठक में तय हुआ की दो पदाधिकारी डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्या को जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ विकास एवं जिला पंचायत राज विभाग की कार्यशैली का फीडबैक देंगे। बैठक में मेरा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवारा अंतर्गत 18 सितंबर को पयागीपुर स्थित गनपत सहाय महाविद्यालय में बृहद स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा।मेले में जिले के नामचीन जनरल सर्जन, फिजीशियन,आर्थो सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला डॉक्टर, मानसिक रोग विशेषज्ञ, डेंटल सर्जन, स्किन, मानसिक, नाक कान गला रोग आदि के विशेषज्ञ डॉक्टर्स मरीजों को अपनी सेवा देंगे। जिलाध्यक्ष डॉक्टर वर्मा ने बताया स्वास्थ्य मेले में विभिन्न जांचें व दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी। मेले में 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल व अनीता पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य 15 सितंबर को 9:30 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर से चलकर 10:05 पर सुल्तानपुर पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद चीफ मिनिस्टर पुलिस लाइन से सीधे स्टाफ कार द्वारा 10:15 बजे पयागीपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे।बीजेपी मुख्यालय पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर जिला पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। 30 मिनट बीजेपी कार्यालय पर रहने के बाद डिप्टी चीफ मिनिस्टर श्री मौर्या कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे।वहां पर जिले के उद्यमियों व जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद प्रेस वार्ता करेंगे। डिप्टी चीफ मिनिस्टर 12:15 बजे लंभुआ विकासखंड के ग्राम सखौलीकला पहुंचेंगे। यहां पर श्री मौर्य कमल सरोवर का लोकार्पण, नौका बिहार, प्रदर्शनी का अवलोकन, एस•एच•जी• द्वारा संचालित फूड प्लाजा का उद्घाटन के बाद ग्राम चौपाल को संबोधित करेंगे। यहां से डिप्टी चीफ मिनिस्टर श्री मौर्या 1:45 बजे अम्बेडकर नगर पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे।बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, संजय त्रिलोकचन्दी, आनंद द्विवेदी,ज्ञान प्रकाश जयसवाल , सुनील वर्मा,आलोक आर्या, विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान,आशीष सिंह रानू ,दिनेश श्रीवास्तव,विनोद कुमार पांडे, दिनेश चौरसिया, रजनीश मिश्रा,नगर अध्यक्ष आकाश,दुबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Monday, 12 September 2022

*बल्दीराय ब्लाक प्रमुख ने किया पंचायत भवन का उद्घाटन*

कंट्री लीडर समाचार

सुल्तानपुर।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने सोमवार को बल्दीराय ब्लाक  क्षेत्र के डेहरियावां गांव में बनकर तैयार नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करके उसे जनता को समर्पित कर दिया। कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार संकल्पित है।ब्लाक प्रमुख ने कहा कि पंचायत भवन में उपस्थित रहने वाले कर्मचारी जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने से लेकर पात्रों तक उपलब्ध कराने में जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे न सिर्फ भागदौड़ से राहत मिलेगी बल्कि नाजायज खर्च की बचत भी होगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती माया देवी,ग्राम पंचायत अधिकारी महेश तिवारी,पंचायत सहायक काजल सिंह,तकनीकी सहायक चंद्रनाथ पांडेय,अरविंद सिंह,बजरंग सिंह,कृष्ण कुमार यादव,दुर्गेश सिंह,विजय बहादुर सिंह,धीरेंद्र प्रताप सिंह,दिनेश सिंह,उदयनाथ यादव,अम्बुज सिंह,राजदीप शर्मा,कपिल,शुभम सिंह,महेश यादव आदि मौजूद रहे।

Monday, 5 September 2022

*सिविल पुलिस और फायर सर्विस टीम ने रेस्क्यू कर निकाला कुंऐ से वनरोज*


कंट्री लीडर समाचार
रिपोर्ट-लक्ष्मी नरायन. तिवारी
सुल्तानपुर।पशु प्रेमी सांसद मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के बल्दीराय में एक वन रोज (नील गाय) गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने पर दिया। सूचना पाकर बल्दीराय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर वन रोज को बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे मगन मजरे सोरांव गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार आज एकाएक एक नील गाय खेत से दौड़कर निकल रहा था कि वो पास मौजूद कुएं में जा गिरा। कुंआ काफी गहरा था इस कारण काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण उसे नहीं निकाल सके। तब ग्रामीणों ने PRV 2841 को कॉल लगाकर मदद मांगा। सूचना मिलते ही PRV टीम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।फायर कर्मियों ने रस्सी का फंदा बनाकर कुएं में डाला और वन रोज को उसमे फंसाकर ऊपर खींचा। तब कही जाकर उसकी जान बच सकी। इस बचाव कार्य में पुलिस टीम को करीब एक घंटे लग गए। उप निरीक्षक चंद्र शेखर सोनकर, कांस्टेबल रवि मौर्या, कांस्टेबल पवन कुमार, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह, चालक उमेश तिवारी, पीआरवी 2841 पर तैनात हेड कांस्टेबल बृजेश यादव,चालक कुंवर बहादुर सिंह व अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Wednesday, 17 August 2022

हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षकों को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सम्मानित किया



संतकबीरनगर। विधायक सदर अंकुरराज तिवारी ने 
‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 विद्यालयों एवं 75 शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का मा0 विधायक जी ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। आयोजित समारोह के दौरान ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में विद्यालयों एवं शिक्षकों को सम्मान पत्र वितरित करते हुए मा0 अंकुरराज तिवारी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश और हमारे  जनपद में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के दौरान लोगो ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने का गौरवशाली इतिहास बनाया है, वह निश्चित ही सराहनीय है। इसमें जनपद के विद्यालयों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर गौरव सम्मान एवं देश-प्रेम की भावना के साथ अपनी भूमिका का और एक सच्चे देश भक्त का परिचय दिया है। आयोजित सम्मान समारोह में मा0 विधायक जी ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक विद्यालय रवमापुर सरकारी, कम्पोजिट विद्यालय मेंहदावल, बाघनगर, प्रा0वि0 नाथनगर प्रथम, तामा,  बगह, खटियांवा सहित 75 विद्यालयों एवं शिक्षकों धमेन्द्र पाल, राकेश कुमार, आनन्द प्रकाश, सुप्रिया राय, स्वेता यादव, राम अजोर सहित 75 शिक्षकों सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्य की सराहना किया। 
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी सहित  सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें। 


Thursday, 4 August 2022

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लगाया जनता दरबार।*



*सुनी जनता की फरियाद, कई समस्याएं मौके पर की निस्तारित, कई को जल्द निस्तारित करने का दिया आश्वासन।*

*क्षेत्र के द्वारिकागंज स्थित द्वारिका धाम मंदिर में भी किया पूजा अर्चन।*
कंट्री. लीडर समाचार
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्र के लोगों के लिये समर्पित हैं,ना सिर्फ वे लोगों की फरियाद सुन कर उसे निस्तारित कर रहें हैं, बल्कि क्षेत्र में विकास को लेकर भी लगातार सक्रिय हैं। आज भी इसकी शुरुवात विनोद सिंह ने अपने आवास से की। जहां सुबह आवास पर पहुंचे दर्जनों लोगों की उन्होंने समस्याएं सुनी और ज्यादातर समस्यायों को तत्काल निस्तारित कर दिया। जबकि कुछ ऐसी समस्याएं थी जो बिना अधिकारियों के संभव नही थी। लिहाजा ऐसी समस्यायों के लिये तत्काल अधिकारियों को  निर्देशित किया और फरियादियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा होने के लिये आश्वस्त किया। यहां से निकलने के बाद पूर्व मंत्री द्वारिकागंज स्थित द्वारिकाधाम सिद्ध पीठ पहुंचे और पूजन अर्चन किया। दरअसल इस मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में रविवार को ॐ नमः शिवाय पाठ का आयोजन किया गया था। आज समापन होने पर पूर्णाहुति , हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में पहुंचे विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण किया।

Friday, 29 July 2022

"मैनसिर ग्राम प्रधान हेमलता सरोज के अच्छे कार्य की पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर ने की सराहना ,और प्रधान प्रतिनिध को किया सम्मानित"

कंट्री लीडर समाचार 【संत कबीर नगर】
प्रधान द्वारा तिराहे पर लगवाये गए कैमरे का एसपी ने फीता काटकर किया गया उद्घाटन
    मैनसिर ग्राम प्रधान हेमलता सरोज के द्वारा तिराहे पर उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने इस अच्छे कार्य को सराहा।एसपी ने प्रधान प्रतिनिधि बलजीत उर्फ लड्डू पासवान व परमवीर पासवान को माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

Friday, 22 July 2022

डीएम व एसपी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बंधों/निर्माण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।


कंट्री लीडर समाचार 【संत कबीर नगर】
संत कबीर नगर 22 जुलाई 2022 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से बरसात के मौसम मे सम्भावित  बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में घाघरा नदी के वाये तट पर निर्मित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध पर चल रही नवीन बाढ़ परियोजनाओं एवं कटान स्थल तुर्कवलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के समस्त कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण कर लिये जाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव की तैयारियों एवं अब तक किये गये निर्माण कार्यो आदि के बारे में सहायक अभियन्ता ड्रनेज खण्ड-2 से जानकारी प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सम्भावित बाढ को देखते हुए क्षतिग्रस्त तटबंधो की मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण करा लिया जाए तथा समय-समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से निगरानी की जाती रहे। उन्होंने कहा कि तटबंधो की सुरक्षा/निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी/ठेकेदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बाढ़ प्रबन्धन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए अपनी कार्य योजना को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। 
अधिकारीद्वय ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बंधो के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए बाढ से बचाव के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, सीओ धनघटा रामप्रकाश, तहसीलदार धनघटा, अधिशाषी अभियन्ता ड्रनेज खण्ड-02 अजय कुमार, सहायक अभियन्ता सतीश चन्द्र, अर्चना गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, राजेश कुमार, एवं मो0 आरिफ अंसारी अवर अभियन्त सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें। 


Monday, 4 July 2022

28वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।



खंडासा पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवक की हो सकी पहचान।

मिल्कीपुर अयोध्या।
खंडासा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय खानपुर के पीछे 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को अपराह्न करीब 2 बजे ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय खानपुर के पीछे स्थित मैदान में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मृत पड़े युवक की जानकारी खंडासा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह स्थानीय चौकी प्रभारी कन्धई कला उप निरीक्षक ब्रह्म दत्त पांडे के साथ पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए उन्होंने अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त शुरू कराई जहां युवक की पहचान राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय हरि प्रसाद पासी निवासी ग्राम पंचायत कुरावन अंतर्गत भगेड़वा के रूप में हुई। खंडासा पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देने के उपरांत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि युवक राजेंद्र प्रसाद शराब के नशे का भयंकर आदती था। उसकी पत्नी उसका एक बेटा छोड़कर किसी और के साथ चली गई थी। जिसके चलते वह अवसाद में रहता था। इसके अलावा मृतक के एक भाई एवं एक बहन भी है। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि मामले को लेकर गहन छानबीन की जा रही है।