Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 9 April 2019

अमेठी के दादरा गाँव मे चौपाल चर्चा

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अमेठी 

 अमेठी लोकसभा क्षेत्र के मुसाफिरखाना मण्डल के दादरा गांव में श्री जीत बहादुर सिंह जी के दरवाजे पर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 


युवा समाज सेवी हिन्देश सिंह ने अमेठी के विकास के लिये स्मृति ईरानी के नेतृत्व को जरूरी बताया और कहा कि अमेठी मे इस बार जनता कमल का फूल खिलाने के लिये  बेताब है।

इस मौके पर श्री नागेश चौबे,श्री गिरेन्द्र सिंह,श्री रघुवंश मिश्र,श्री राजकरण सिंह,श्रीपवां पांडेय,श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह,श्री मोहित सिंह,श्री अमर बहादुर सिंह,श्री दिनेश तिवारी,श्री सुन्दर मौर्य,श्री हरिभान सिंह,श्री दीपक सिंह,श्री शशि प्रताप सिंह,श्री मनोज सिंह,श्री अश्वनी सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।


Monday, 8 April 2019

*चौपाल चर्चा मे भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को ग्रामीणो ने अपना सांसद चुनने की प्रतिबद्धता जताई*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अमेठी 


अमेठी लोकसभा क्षेत्र के हलियापुर मण्डल के सोराव गांव में  चौपाल चर्चा के तहत जगदम्बा सिंह जी के दरवाजे पर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। 
चौपाल मे भाजपा प्रत्याशी   स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी के विकास के लिये निरंतर किये जा रहे प्रयास की ग्रामीणो ने सराहना की।और अमेठी के लिये स्मृति ईरानी की जीत को जरूरी बताया । हिन्देश सिह ने कहा कि गाँव, गरीब ,किसान के साथ युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिये प्रतिबद्ध दीदी स्मृति ईरानी को क्षेत्र की जनता अपना सांसद चुनने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

चौपाल मे श्री दिनेश सिंह ,श्री सुरेश सिंह,श्री नागेस्ज चौबे, श्री प्रेमनाथ तिवारी,श्री विकास सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।


" राष्ट्रहित मे मतदान जरूरी है " चंद्रभद्र सिंह (सोनू )

*अलनूर वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में चंद्र भद्र सिंह सोनू पहुंचे मुंबई*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क 

 उत्तर प्रदेश के सपा बसपा लोकदल के महागठबंधन लोकसभा प्रभारी चंद्र भद्र सिंह सोनू चर्चित नेता मुंबई के एक कार्यक्रम में पहुंचे- 




      बताना जरूरी है कि अलनूर वेलफेयर सोसायटी के द्वारा मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि *चंद्र भद्र सिंह सोनू* रहे। मुख्य अतिथि का सोसायटी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्र भद्र सिंह सोनू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि - *मतदान करना हम सबका जन्मसिद्ध अधिकार है आपके सही मतदान करने से  देश की दशा एवं दिशा बदल सकती है* हम सब को मतदान के प्रति जागरूक होना चाहिए जिस तरह से हम सब लोग अपने परिवार को चलाने के लिए रात-दिन एक करके मेहनत से अपना परिवार चलाते हैं उसी तरह से देश को सही दिशा देने के लिए एक दिन का समय निकालकर अपने मत का सही प्रयोग करके मतदान करें।


   कुछ लोग सोचते हैं कि मेरे एकमत से क्या होगा जब कि यह गलत है आपका एक मत देश की दशा और दिशा बदलता है इसलिए हम सभी को मतदान करना आवश्यक है।  मुख्य अतिथि ने अलनूर वेलफेयर सोसाइटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं आप सभी का आभार प्रकट करता हूं आप लोगों ने मुझे इस महान कार्य के लिए आमंत्रित किया।

 *गांव से लेकर महानगरी तक देखने को मिली इनकी लोकप्रियता*


क्षेत्र में ही नहीं शहरों में भी रह रहे लोग अपने चहेते चंद्र भद्र सिंह सोनू को तहे दिल से मानते हैं जो अलनूर वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम में देखने को मिला।

      कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू पीरो सरैया, शेरू खान प्रधान जोली, हकीक  खान देहली मुबारकपुर, उदय भान सिंह, मनोज सिंह एवं सोसायटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


Sunday, 7 April 2019

सुलतानपुर मेरी कर्मभूमि >डा संजय सिंह /युवाओ को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है>रानी अमिता सिंह

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

सुलतानपुर। 7 अप्रैल 2019। राज्य सभा सांसद एवं डॉ0 संजय सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए कूरेभार ब्लॉक के दर्जन भर गाँव का दौरा कर नुक्कड़ सभाएं की। 


अपने चिर परिचित अंदाज़ में कई जगह ठेठ देहाती में अपनी बात रखकर लोगों से संवाद स्थापित कर संपर्क साधा। सैफुल्लागंज, डीह धग्गूपुर, बरोला, पुरखीपुर, सेउर, बाबूगंज बाज़ार, कटका बाज़ार, अंगनकोल में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है और यहाँ की जनता से हमारा पारिवारिक और भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि सुल्तानपुर को कर्मभूमि बताने वालों को 35 साल बाद सुल्तानपुर की याद आई है । आज सुल्तानपुर जानना चाहता है कि ऐसी क्या वजह है जो भाजपा सांसद को अपना क्षेत्र छोड़कर जाना पड़ा। 

डॉ0 संजय सिंह के साथ जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से श्री सुरेंद्र शुक्ला, कमल नयन वर्मा, रेवती रमन तिवारी, ज़मा खान, रब्बन हाशमी, राजेश तिवारी, राजाराम सिंह, सत्येंद्र सोनी, देवब्रत यादव, सिराज सिद्दीकी, आदि शामिल रहे

      *********************************


आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ0 अमीता सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए लंभुआ ब्लॉक की मुरली, सेमरी राजापुर, नरेंद्रापुर, तिवारीपुर, जमखुरी ग्रामसभाओं में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि


 सुल्तानपुर के युवाओं को रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कांग्रेस पार्टी ने रोजगार को अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल किया है और हम सुल्तानपुर में रोजगार के लिए उद्योग स्थापित करने का भरपूर प्रयास करेंगे, जिससे यहां में युवाओं को रोजगार की तलाश में अपना घर छोड़कर कहीं दूर न जाना पड़े। देश चुनाव के मुहाने खड़ा है और हमको आपको मिलकर एक सशक्त सुल्तानपुर का निर्माण करना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री अमर बहादुर सिंह, अनिल सिंह, विनय विक्रम सिंह, चंद्रभान सिंह, राजकरन तिवारी, अरुण तिवारी, मनोज झा, संगीता सिंह, बहाऊ पाल, संतराम पाल, इसरार खां, जब्बार खां, भगौतीदीन आदि शामिल रहे।

धनपतगंज के तिराई इलाके मे गोमती नदी का जारी कटान फिर बन सकता है चुनावी मुद्दा



कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट -करूणा शंकर तिवारी 


धनपतगंज । सभी राजनीतिक दल चुनाव के दौरान मंदिर ,मस्जिद ,कालाधन ,घोटालों के साथ जन समस्याओ और अन्य कई मुद्दों पर बातें खूब करते है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद बुनियादी मुद्दों को दरकिनार कर दिया जाता है। ऐसा मानना है क्षेत्र के तिराई इलाके के सिहोरिया, कोलिया,बगियवा ,अमऊ  ,जासरपुर ,माधवपुर जैसे दर्जनों गांव के बाशिंदों का जो दर साल गोमती नदी के उफान के चलते जलभराव की समस्या से जूझने के लिए मजबूर हैं। इन गाँवों के लोग अपनी समस्या को लेकर सजग तो दिखते हैं और हर बार चुनाव के दौरान विधायकों,  सांसदों से बाढ़ के चलते गांव पर खड़े हो रहे अस्तित्व के संकट से उबारने का मुद्दा रखते हैं ।लेकिन चुनाव के बाद उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कौन करे, संकट के समय कोई झांकने तक नहीं आता है। गोमती नदी की धारा से महज 15 मीटर दूर पर अपने आधे शेष बचे गाँव केअस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे बगिया गांव के बाशिंदे अपनी बुनियादी मुद्दों को लेकर काफी सजग तो दिखाई पडते है लेकिन इन्हें  हर बार धोखा ही मिलता है।ऐसे मे इलाके के मतदाता अब  किस दल को वोट करें? क्योंकि सभी दलों के नुमाइंदों को आजमा कर देख लिया गया है ,सभी झूठे ही निकले। बताते चलें वर्ष 2008 में बाढ़ के दौरान बगियवा गाव के रामदेव, बैजनाथ, सरजू ,पंचम जैसे दर्जनभर से अधिक परिवार की पूरी घर गिरहस्ती के साथ खेती योग्य भूमि नदी के पेटे में समा गई थी ।गांव के ऐसे परिवारो को मजबूरन अन्यत्र जाकर कहीं और अपना आशियाना बनाना पड़ा। देखना है कि बाढ से प्रभावित होने वाले इलाके के तकरीबन 10हजार से अधिक आबादी के लोगो के इस बुनियादी मुद्दे को इस बार सफलता मिल भी पायेगी या नही।


 चुनाव को लेकर क्या कहते हैं ग्रामीण
******************
 जज्जौर निवासी दयाशंकर यादव का कहना है कि, गांव में किनारे बंधा बनवाने की बात करके हर बार हम लोगों का वोट लेकर लोग चले जाते हैं घूम कर कोई आता नहीं।

********************
 मझरिया के चंद्रिका मिश्र 

का कहना है कि नेताओं पर भरोसा नहीं रहा सब झूठे हैं । अब तो भगवान का ही भरोसा है ।
**************

बगियवा गांव के उमेस यादव

 कहते हैं कि गांव का अस्तित्व संकट में है। नदी की धारा महज 15 मीटर दूर है बंधा न बना तो गांव का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा ।

**********

 बगियवा के राम बहादुर 

कहते हैं कि बसपा भाजपा सपा कांग्रेस सभी दलों को बारी-बारी उम्मीद के साथ वोट देकर जिताया गया सभी झूठे साबित हुए है।

Saturday, 6 April 2019

*आवास पर गिरी आकाशीय बिजली*

  
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क बल्दीराय 
रिपोर्ट एखलाक अहमद 
तहसील बल्दीराय / क्षेत्र के नन्दौली गाँव मे  कच्चे खपडैलनुमा मकान पर आज सुबह लगभग 6 बजे तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मकान की दीवार फट गयी और अटैची जली।

 रविवार की सुबह 6बजे तेज गडगडाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से गाव निवासी एखलाक  अहमद के कच्चे घर  की दीवार फट गयी और कमरे रखी अटैची भी जल गयी ।आकाशीय बिजली के चलते घर मे बिजली के बोर्ड भी उखड़ गये।साथ साथ गाँव की पूरी बिजली सप्लायी ठप हो गयी।बिजली की गडगडाहट से गाँव मे अफरा तफरी मच गयी।हालाँकि कि आकाशीय बिजली से कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

Tuesday, 2 April 2019

हलियापुर कानून गो सर्किल के 29गाँव को तहसील बल्दीराय से जोडने का मामला चुनावी मुद्दा बन सकता है

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 


सुल्तानपुर।29 राजस्व गांव संघर्ष समिति हलियापुर के अध्यक्ष अवधेश सिंह की अगवाई में बल्दीराय


 

उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह को सदर तहसील के हलियापुर कानूनगों सर्किल के 29 गांवों को बल्दीराय तहसील में जोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन,15 दिन में मांगे पूरी न होने पर हलियापुर के 29 गांव के ग्रामीण करेंगे चुनाव बहिष्कार।

देश की सुरक्षा मोदी हैं तो मुमकिन है-भाजपा नेता बृजलाल

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या 

रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख 

    भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बब्लू पासी की अगुवाई में मंगलवार को मिल्कीपुर तहसील के  इनायतनगर कस्बा के पास एक विशाल सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम में पूर्ब डीजीपी उत्तर प्रदेश व वर्तमान सरकार के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए फैजाबाद लोकसभा पद के प्रत्यासी लल्लू सिंह को विजयी बनाने का आवाहन किया।


     अपने उद्बोधन में बृजलाल ने कांग्रेस सरकार और महागठबंधन की जमकर बकिया उधेड़ा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन कि पार्टिया आतंकबाद को बढ़ावा देती है । सेवाकाल में रहते हुए पूर्ब की सरकारों द्वारा आतंकवादियों के प्रति नरम रवैया का अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि तमाम आतंकवादियों को किसी न किसी तरह बसपा सपा व कांग्रेस की सरकार ने बचाने का काम किया है।दलितों पर सबसे जादा अत्याचार सपा शासन काल मे हुए है आज मायावती ने भी उन्ही पार्टियों से हाथ मिला लिया। विना नाम लिए उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में भी एक नेता ऐसे है जो चुनाव लड़ रहे है उन्होंने एक दलित लड़की को अपनी जाल में फांस कर शोषण किया और उसका कत्ल कर दिया उन्होने कहा कि प्रकरण मैने उन्हें कोशिस करके आजीवन कारावास की सजा दिलाने में कामयाब हो गया था लेकिन पूर्ब की सरकारों की मिलीभगत के कारण दोषमुक्त हो गए ऐसे लोगो से सावधान रहना । मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित रखना मोदी के हाथों में सम्भव है,मोदी है तो मुंकिंन है।

      लोकसभा प्रत्यासी लल्लू सिंह ने हवाई अड्डा सड़क निर्माण मेडिकलकालेज रेलवे स्टेशन का विस्तार के साथ साथ जनधन योजना मुद्रा लोन, उज्वला योजना विद्युतीकरण आदि आवास कृषि ऋण शौचालय आदि कई योजनाओं का जिक्र करते हुए सबसे जादा लाभ दलितो को दिए जाने की बात कहते हुए पुनः जिता कर नरेन्द्रमोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कार्यक्रम में आये भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय उर्फ बादल , क्षेत्रीय विधायक गोरखनाथ बीकापुर विधायक प्रतिनिध अंकित सिंह ,राम प्रकाश यादव ने सम्मेलन को सम्बोधित किया।

   इस मौकेपर पूर्ब विधायक  मथुरा प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा जगत लाल कोरी , भाजपा नेता रतीपाल कोरी ,बूथ अध्यक्ष अर्णोदय तिवारी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनीत सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Monday, 1 April 2019

कांग्रेस प्रत्याशी तथा सांसद डॉ0 संजय सिंह ने करौंदीकला विकास खंड मे किया जन-संपर्क और लोगों से कांग्रेस के विकास कार्यों की किया चर्चा


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 


रिपोर्ट -अभय शुक्ला

करौंदीकला (सुल्तानपुर)। 01 अप्रैल 2019, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह ने सोमवार को करौंदीकला विकास खंड मे लोगों से मुलाक़ात किया और कांग्रेस के विकास कार्यों की चर्चा किया। डॉ0 संजय सिंह ने अपना जन-संपर्क ब्रम्हबाबा के स्थान से शुरू किया और सोनवा बाग, बूढ़ापुर, शुकुलपुर, हिंदुआबाद होते हुए ग्राम अमरेमऊ तक लोगों से मुलाक़ात किया। 


डॉ0 संजय सिंह ने लोगों को बताया की देश का आर्थिक और सामाजिक विकास कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया है। कांग्रेस आजादी के पहले की पार्टी है। इसके नेताओं ने देश को आजाद कराने मे खून बहाया है और शहादत दिया है। कांग्रेस ने आम जनता को तमाम जन उपयोगी योजनाएँ देने का काम किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तय कर रखा है की कांग्रेस सरकार गरीबों को साल भर मे बहत्तर हजार देने का काम करेगी।
डॉ0 संजय सिंह ने लोगों से कहा की सुल्तानपुर हमारा घर है और हमेशा इसके बेहतरी के लिए काम करता रहूँगा। सुल्तानपुर का विकास करने के लिए हम डबल काम करने के लिए तैयार हैं।

डॉ0 संजय सिंह के जन-संपर्क के दौरान उनके साथ जगदीश सिंह, संतोष उपाध्याय, कालिका उपाध्याय, राम प्रयाग निषाद, बाल मुकुन्द उपाध्याय और राम सृंगार, आदि उपस्थित रहे।

भाजपा नेता सहित कई अन्य के खिलाफ मारपीट तथा बलवा का मुकदमा दर्ज।

भाजपा नेता सहित कई अन्य के खिलाफ मारपीट तथा बलवा का मुकदमा दर्ज।


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या  (मिल्कीपुर )
रिपोर्ट -एस एन तिवारी ब्यूरो प्रमुख

मिल्कीपुर बाजार में गिट्टी लोड कर जा रहे ट्रक द्वारा भाजपा  नेता की कर में टक्कर मारने पर ट्रक ड्राइवर व भाजपा नेता की गाड़ी के ड्राइवर व उनके साथियों के बीच हुई मारपीट ने मुकदमा दर्ज होने से नाराज  बाजार के व्यापारियों एवं भाजपा नेता के बीच टकराव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर इनायत नगर पुलिस द्वारा मिल्कीपुर बाजार के व्यापारियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के दूसरे दिन पुलिसिया कार्यशैली से नाराज व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर धरने पर बैठकर मामले में  भाजपा नेता सहित उनके साथियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किए जाने की जिद पर अड़ गए।

 काफी जद्दोजहद के बाद इनायत नगर पुलिस ने मामले में व्यापारी अंकित जायसवाल की तहरीर पर 20 लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं बलवा का मुकदमा कायम करने के बाद व्यापारी शांत हो सके।
      इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार तिराहे पर बीते रविवार को दोपहर करीब 12 बजे कुमारगंज की ओर से गिट्टी लोड कर अयोध्या की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 51 एटी 4274 व भाजपा नेता शत्रुघ्न पांडे के पुत्र विश्वनाथ पांडे की सफारी कार यूपी 32 केजे 0 793 में टक्कर हो गई जिसके बाद सफारी में मौजूद लोगों व ट्रक चालक के बीच मारपीट शुरू हो गई।दोनों के बीच हो रहे बिबाद में बाजार के व्यापारी भी कूद पड़े । जिसके बाद  दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे भाजपा नेता के वाहनों एवं मारपीट में घायल ट्रक ड्राइवर को ट्रक सहित लेकर थाने चले गए थे और भाजपा नेता शत्रुघन पांडे की तहरीर पर बाजार के व्यापारी अनु जायसवाल, मोहम्मद दानिश, रिंकू सिंह, गोपाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, कमाल अहमद, शुभम कौशल, विनय कुमार मौर्य, रमेश जायसवाल, घनश्याम कौशल, राम किशोर यादव, सुनील सिंह, देवी प्रसाद, दिलीप जायसवाल और पवन मिश्र सहित 16 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित बलवा एवं मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। मुकदमा कायम किए जाने के बाद व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने सोमवार को अपनी दुकानें बंद कर दिया तथा बाजार के तिराहे पर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित एवं नाराज व्यापारियों के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने थाने के तीन उप निरीक्षकों एवं सिपाहियों को व्यापारियों के धरना स्थल पर मुस्तैद कर दिया। दूसरी ओर चुनाव के दृष्टिगत नेता गण भी मौके पर पहुंच गए।तथा अपनी अपनी तरफ से न्याय की मांग करते रहे।हकांकि प्रकरण  में प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे ने व्यापारियों की तहरीर पर भाजपा नेता शत्रुघ्न पांडे एवं उनके पुत्र विश्वनाथ पांडे निवासी अखयपुर, श्याम नारायण उर्फ पिंटी पाठक निवासी किनौली, संजय पाठक निवासी मीठे गांव, जगदंबा दुबे निवासी पारा ब्रह्मनान, राकेश कुमार पांडे उर्फ रिंकू ड्राइवर निवासी अखयपुर, तथा सफारी कार यूपी 32 के जे 0 793 का ड्राइवर नाम पता अज्ञात एवं काली सफारी यूपी 32 के एच 0600 का ड्राइवर नाम पता अज्ञात सहित 8 से 10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 336, 352, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में किसी भी पक्ष से किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुटी है।