Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Monday, 19 November 2018

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया जगदीश पुर मे बनने वाले ट्रामा सेंटर का शिलान्यास

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अमेठी
सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पंहुची । और गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण का वितरण किया।उनके साथ दौरे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या भी मौजूद रहे । स्मृति ईरानी ने पिपरीघाट और जगदीशपुर में बनने वाले ट्रॉमासेंटरकाशिलान्यास किया। तथा गौरीगंज तहसील क्षेत्र के मवई व सैठा गांव में बनकर तैयार दो पीएचसी का लोकार्पण किया।

अवनीश त्रिपाठी को मिला वर्ष 2018 का 'नवगीतकार महेश अनघ स्मृति सम्मान'


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क लखनऊ 
रिपोर्ट -ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह
   यू पी प्रेस क्लब लखनऊ में युवा रचनाकार मंच के 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के नवगीतकार अवनीश त्रिपाठी को 'अखिल भारतीय प्रगतिशील गीतकार मंच' द्वारा वर्ष 2018 का 'नवगीतकार महेश अनघ स्मृति सम्मान' हिंदी विभाग,लखनऊ विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो हरिशंकर मिश्र,राज्य कर्मचारी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र अवस्थी और संस्था के संथापक मधुकर अष्ठाना के करकमलों द्वारा अंगवस्त्रम,सम्मानपत्र,स्मृति चिह्न एवं 21000 नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।विगत 5 वर्षों से यह सम्मान वरिष्ठ नवगीतकार मधुकर अष्ठाना की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति द्वारा देश के नये नवगीतकारों में से किसी एक कवि को उसकी रचनात्मक गुणवत्ता के आधार पर ही चुनकर दिया जा रहा है।अवनीश त्रिपाठी जिले की लम्भुआ तहसील के गरयें गाँव के निवासी हैं और श्रेष्ठ गीतकार रामानुज त्रिपाठी के पुत्र हैं।वर्तमान में वे इंटर कालेज देवलपुर सहिनवां में प्रशिक्षित स्नातक पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जिले की साहित्यिक परंपरा को सुदृढ़ किया है।उन्हें यह सम्मान मिलने पर जिले के साहित्यकारों डॉ शोभनाथ शुक्ल, चित्रेश,मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, जयंत त्रिपाठी,डॉ ओंकारनाथ द्विवेदी,ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि,रामप्यारे प्रजापति आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह लगी आग

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क वाराणसी 
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह आग लग गई।सीआईएसएफ के जवानों के सहयोग से फायरकर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पा लिया। आग लगने से एयरपोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। आग एयरइंडिया विमान सेवा के टिकट बुकिंग काउंटर पर लगी।आग लगने की जानकारीमिलतेहीसीआइएसएफ के जवानों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।शुरूआती जाच मे आग लगने का कारण एयरपोर्ट पर शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने से कंप्यूटर के साथ फर्नीचर जल गया।

Sunday, 18 November 2018

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह लगी आग

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क वाराणसी 
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह आग लग गई।सीआईएसएफ के जवानों के सहयोग से फायरकर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पा लिया। आग लगने से एयरपोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। आग एयरइंडिया विमान सेवा के टिकट बुकिंग काउंटर पर लगी।आग लगने की जानकारीमिलतेहीसीआइएसएफ के जवानों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।शुरूआती जाच मे आग लगने का कारण एयरपोर्ट पर शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने से कंप्यूटर के साथ फर्नीचर जल गया।

हलियापुर बेलवाई मार्ग चौडीकरण निर्माण के दौरान बढ रहा प्रदूषण -निर्माणी कम्पनी बेखबर


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
रिपोर्ट -करूणा शंकर तिवारी 
हलियापुर बेलवाई सडक निर्माण कार्य मे जनहित की अनदेखी  लोगो के लिये चिंता का विषय बन गयी है ।सडक निर्माण के दौरान चरम पर पंहुचा प्रदूषण जान लेवा बनता जा रहा है।निर्माणी कम्पनी द्वारा प्रदूषण को रोकने  का कोई पोख्ता इंतजाम नही किया गया है।वही नाली निर्माण के लिये खोदाई का काम करवा रहे इंजीनियर तो लापरवाही की सारी हदे पार कर चुके है।जिससे लोगो के जान का जोखिम खडा हो गया है।

धीमी गति से चल रहे हलियापुर  - बेलवाई़ मार्ग निर्माण  कार्य  से लोगो के जान पर जोखिम खड़ा हो गया है। सडक निर्माण के दौरान पर्यावरण प्रदूषण 



को रोकने मे पूरी तरह फेल निर्माणी कम्पनी की  गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली का आलम यह है कि सडक पर धूल भरे गर्दगुबार के चलते कस्बे वासियो और राहगीरो  का साँस लेना कठिन हो गया है।सडक के किनारे बसे गावो तथा बाजारो मे दमा और ब्लड प्रेशर के मरीज तो पूरे दिन घरो मे कैद रहते है। धूल को नियंत्रित करने के लिये पानी छिडकाव की व्यवस्था अपर्याप्त है।वही दूसरी तरफ बाजारो मे नाला निर्माण के लिये कम्पनी के इजीनियरो द्वारा जेसीबी मशीनों से खोदाई कराने के बाद लोगों के घरो के सामने की मिट्टी उठवा ली गयी  और गढढो को खुला छोड दिया गया है । लोग जब कम्पनी के इजीनियरो और कर्मचारियों से गढढा पटवाने की बात करते है तो उनका सीधा सा जबाब रहता है कि कम्पनी ने इस काम का ठेका नही लिया।  कस्बे वासियो की जिला प्रशासन से माँग है कि निर्माण के दौरान हो रहे प्रदूषण को रोकने की वयवस्था के साथ नाली निर्माण के बाद जानलेवा बने गढढो मे मिट्टी डालने के लिये सड़क निर्माणी कम्पनी को अविलम्ब निर्देशित किया जाय।

Friday, 16 November 2018

SBI की सूचना पर पेन्शन खाता धारक ध्यान दे नही तो आपकी पेन्शन रूक सकती है

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली
स्टेट बैक आफ इन्डिया ने सूचना जारी कर पेन्शनर  खाता धारको को लाईफ सर्टिफिकेट समयसीमा के भीतर जमा करने के लिये आगाह किया है।  अगर आप पेंशनभोगी है और आपकी पेंशन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में आती है तो ये खबर आपके लिए अहम है।
 बैंक से  जारी की गई सूचना के मुताबिक 30 नवंबर तक अगर आपने बैंक में जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करवाए तो आपकी पेंशन रोकी जा सकती है। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी पेंशनधारकों को 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट बैंक में जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।
*********
क्या है लाईफ सर्टिफिकेट?
 ---पेंशनधारी को समय-समय पर अपनी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवानी होती है जो  पेंशनभोगी के जीवित रहने का सबूत होता है। बैंक में तय समयसीमा के भीतर लाइफ सर्टिफिकेट जमा न कराने पर ट्रेजरी पेंशन रिलीज नहीं करेगा। ऐसे में बैंक समय-समय पर पेंशनभोगियों को फॉर्म भरकर अपनी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अपील करते हैं।

थाना क्षेत्र बल्दीराय मे तेजी से बढ रहा है नशे का अवैध व्यवसाय

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
थाना क्षेत्र  बल्दीराय के दर्जन भर गाँवो में नशा कारोबार की जडे  गहराती जा रही है।जानलेवा इस अवैध व्यापार को लेकर स्थानीय पुलिस की नजरंदाजी के चलते इस रैकेट से जुडे लोग खुलेआम गाजा की पुडिया जेब मे रख कर गाँव कस्बो मे बेचने का व्यवसाय बना चुके है ।जिसके चलते इलाके मे अपराध तो बढ ही रहा है  साथ साथ नवयुवको का जीवन भी बर्वाद हो रहा है।
लम्बे समय से पारा बाजार समेत वलीपुर इलाके के दर्जन भर गांव में नशे का कारोबार स्थानीय पुलिश की शै पर परवान चढ रहा है। सूत्र बताते है कि इस रैकेट से जुडे लोग गा'जा पुडिया जेब मे रख कर गाव कस्बो मे दुकानो पर बैठे रहते है।जिन्हें् ग्राहक बखूबी पहचानते है और  दवा कोड  के नाम से गाजा की माँग करके आम आदमी की नजर बंचा कर पुडिया खरीदते है।इस रैकेट को स्थानीय सफेद पोस तथाकथित नेताओ का जहा संरक्षण प्राप्त रहता है ।यही सफेद पोश  नेता नशे कारोबारियो और हल्का सिपाहियो के बीच  लेन देन का माध्यम बन इस कारोबार को पुलिस संरक्षण भी दिलाते है।सूत्रो की माने तो गाजा की थोक सप्लायी

 बाराबंकी और गोडा से होती है जिसे हर सप्ताह सप्लायर तय स्थानो पर पंहुचाते है।हालाकि स्थानीय पुलिस क्षेत्र मे चल रहे नशा कारोबार को सिरे से नकारती है जबकि सच्चाई यह है कि यह कारोबार दिनबदिन बढत बनाये हुये है ।जिसकी लत मे फंसे सैकडो नवजवानो का जीवन पूरी तरह बर्बादी के रास्ते पर है ।नशे की लत लग जाने के बाद निठल्ले बने नवजवान गाजा पाने की जरूरत के लिये छोटे मोटी चोरी ,साईकिल चोरी,राहजनी जैसे अपराधो की राह पकड चुके है।

अयोध्या रामनगरी मे चल रही 14कोशी परिक्रमा मे उमडा जनसैलाब


राम नगरी में आस्था का उमड रहा जनसैलाब
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
अयोध्या रामनगरी में  आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है ।  पूरे भक्ति भाव से सराबोर लाखो की संख्या मे श्रद्धालु ऐतिहासिक 14कोशी परिक्रमा के पथ पर पुण्यार्जन की डगर

 पर चल रहे है।आज भोर मे 5बजे शुरू हुई परिक्रमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।शोहदो और जेबकतरो पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
     जिलाधिकारी डॉ अनिल पाठक व एसएसपी जोगेंद्र कुमार परिक्रमा मेलेक की पल पल की खबर ले रहे है।  परिक्रमा में लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं के पद आस्था की डगर पर चल पड़े है। राम भक्तों के जयकारों से पूरा शहरी भक्तिमय हो गया है।  14 कोसी परिक्रमा का मुहूर्त कल सुबह 10:30 बजे तक ही है। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन, समाजसेवी लोगों द्वारा जगह-जगह दवा और नाश्ते के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिये काफी संख्या मे एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गयी है।

Thursday, 15 November 2018

श्री रामायण एक्सप्रेस पंहुची रामनगरी अयोध्या ,तीर्थ यात्रियो का फूल माला से हुआ स्वागत


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क अयोध्या
भारत दर्शन यात्रा ट्रेन  श्री रामायण एक्सप्रेस गुरुवार को करीब 5 घंटे की देरी से सुबह 10:00 बजे फैजाबाद जंक्शन पहुंची | स्टेशन पर पहले से मौजूद लोगो ने तीर्थयात्रियो का फूल माला से स्वागत किया।
यह विशेष ट्रेन IRCTCके  सौजन्य से दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से चली और उन सारे स्थानों तक जायेगी जंहा भगवान राम का रामायण मे पहुचने

का जिक्र किया गया है।|  इस ट्रेन के यात्री यात्रा के आखिरी पड़ाव में चेन्नई से श्रीलंका की भी यात्रा कर सकते हैं । जिसके लिये उन्हे  हवाई यात्रा के लिए  अतिरिक्त शुल्क अदा करना पड़ेगा |इस विशेष ट्रेन को रेल मंत्री पियूष गोयल ने बुधवार को हरी झंडी  दिखा कर रवाना किया था।जो गुरूवार को अपने निर्धारित समय से करीब 5घंटे लेट फैजाबाद जंक्शन पर पंहुची।जंहा पहले से मौजूद बी जे पी के नेताओं ने तीर्थ यात्रियो का गर्मजोशी से स्वागत किया और गले मिले। रामायण एक्सप्रेस का अयोध्या मे एक दिनका पडाव रहेगा जो शुक्रवार को सीतामढी के लिये रवाना होगी।जहां रुकने के बाद याद ट्रेन जनकपुर,चित्रकूट, प्रयागराज  ,नासिक और तमिलनाडु के रामेश्वरम होते हुए मदुरई मीनाक्षी मंदिर का दर्शन कराएगी जिसके बाद चेन्नई में इस ट्रेन का आखिरी पड़ाव होगा।