Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 12 October 2018

बड़ा बंगला और शिवपाल यादव-अब कोई कुछ भी सोचे, पर बड़ा दिल है योगी का


शिवपाल को मायावती का पूर्व पार्टी दफ्तर अलॉट कर योगी सरकार  ने दिखाई दरियादिली ।सूबे की सियासत मे मची हलचल
कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क लखनऊ
. समाजवादी पार्टी से अलग होकर  समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे बनाने वाले शिवपाल यादव पर योगी सरकार मेहरबान दिख रही है।योगी सरकार ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे के संयोजक शिवपाल यादव  को नया बंगला अलॉट किया है।अब शिवपाल का 6-LBS नया आशियाना होगा। गौरतलब है कि राज्य विभाग ने जो शिवपाल को जो बंगला अलॉट किया है वह पहले बहुजन समाजवादी पार्टी का दफ्तर हुआ करता था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगले खाली करा लिए गए थे.

शिवपाल यादव को इतना बड़ा बंगला अलॉट होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक पदों पर आसीन सभी लोगों को यह बात पच नहीं रही कि शिवपाल को किस कारण बंगला अलॉट किया गया है। यादव वर्तमान में, इटावा जिले के जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं।. एक विधायक की हैसियत से इतना बड़ा बंगला अलॉट होना सबको अटपटा लग रहा है।

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका पंहुची पुलिस के पास और प्रेमी को गैर जाति की प्रेमिका से थाना गेट के सामने पेड़ के नीचे वैदिक रीति से करनी पड़ी शादी

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
एक प्रेमी युगल ने आपस में प्रेम किया किन्तु जब प्रेमिका गर्भवती हो गई और कई महीने की प्रतीक्षा और लाख मिन्नतां के बाद भी उसके प्रेमी ने शादी नहीं की तो प्रेमिका फरियाद लेकर पुलिस थाने पहुंच गई । मामले की गंभीरता को ध्यान में रखकर दारोगा ने प्रेमी को समझाया किंतु जब प्रेमी अपनी और अपनी प्रेमिका की जाति का हवाला देकर शादी से कतराने लगा तो पुलिस को अपने तरीके से उसे समझाना पडा । अंततः दारोगा ने पंडित को बुलाकर गर्भवती कुंवारी और उसके प्रेमी की वैदिक परंपरा अनुसार थाना परिसर में ही शादी  करवा दी । मामला थाना क्षेत्र बल्दीराय  का है।
बल्दीराय पुलिस थाने की देहलीबाजार पुलिस चौकी के इन्चार्ज एस आई श्रीपाल सिंह ने बताया कि यह मामला अंतरजतीय प्रेम का है । थाना क्षेत्र के डंडवा सैदुल्लापुर गांव निवासी धर्मेन्द्र पुत्र रामलखन उम्र करीब 20 साल और सोनू ( बदला हुआ नाम) उम्र करीब 19 साल, निवासी ग्राम बहेरी पंडरे, आपस में प्रेम करते थे। प्रेमी धर्मेन्द्र, ‘यादव’ जाति से हैं और सोनू अन्य पिछडी जाति से है। सोनू धर्मेंन्द्र के बच्चे की मां बनने वाली थी। दिन बीतता जा रहा था और धर्मेंद्र सोनू को लगतार शादी के लिए बहाने बनाकर टाल रहा था। एक दिन ऐसा भी आया जब धर्मेंद्र ने सोनू से कह दिया कि तुम हमारी जाति की नहीं हो इस लिए हम तुमसे शादी नहीं कर सकते। इसके बाद सोनू देहलीबाजार पुलिस चौकी पहुंची और एस आई श्रीपाल सिंह को पूरी हकीकत बताई। श्रीपाल सिंह सोनू को उसके परिजनों के साथ थाने आने को कहा और उधर प्रेमी धर्मेंद्र को भी थाने बुलवा लिया
श्रीपाल सिंह ने बताया कि कुछ देर तक उन्हांने और एसओ बल्दीराय अशोक कुमार ने धर्मेन्द्र यादव और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास किया किंतु जब वे नहीं माने तो दारोगा ने उन्हें इसका कानूनी पहलू बताया और यह भी बताया कि ऐसी स्थिति में उन्हें बलात्कार जैसे मामले में जेल जाना पड सकता है। मामले की गंभीरता को समझने के बाद यादव परिवार अंततः शादी को तैयार हो गया। इसके पश्चात पुलिस ने थाने में ही धर्मेंद्र और सोनू की शादी की तैयारी की और मौजूद लोगों की उपस्थिति में पंडित बुलवाकर वैदिक रीति से धर्मेंद्र व सोनू की शादी थाना परिसर से सटे पीपल के पेड़ के नीचे सम्पन्न करायी।  इस शादी से जहां अन्य पिछडा वर्ग के वधू पक्ष परिवार में प्रसन्नता की लहर है वहीं यादव परिवार ने भी इस विवाह को अनमने मन से ही सही किंतु मान लिया है और पुलिस को सोनू की सुरक्षा व बहू के सारे अधिकार देने की लिखित गवाही दे दी है। इस विवाह की इलाके में खूब चर्चा हो रही है और लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं।

दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति "स्टैच्यू आफ यूनिटी" का उद्घाटन 31अक्टूबर को

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली
 नर्मदा नदी के किनारे गुजरात मे  अपने निर्माण के अंतिम दौर मे चल रही सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी'  का उद्घाटन 31अक्टूबर को  होगा।
यह दुनिया  की सबसे ऊची प्रतिमा है।जिसकी ऊचाई182 मीटर  है।दुनिया की सबसे ऊंची मूति का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के जन्मदिवस पर 31 अक्टूबर को करेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने सुलतानपुर जिला कारागार मे बंदियो को फल वितरण किया


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह  ने जिलाकारागार सुलतानपुर के कैदियो से की मुलाकात व फल बितरण किया।
मौके पर समाजसेवी शिवकुमार सिंह,श्यामप्रीत तथा जेल अधीक्षक व जेलर के साथ में जिला पंचायत सदस्य राम संकर यादव ,बिंद्रा निशाद ,कमला यादव ,अनारा जी ,बाबू मिश्रा अदि लोग मौजूद रहे।

Thursday, 11 October 2018

छेड़छाड़ के आरोपियों को पकड़ने गयी पुलिस पर पथराव

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क लखनऊ
मुजफ्फरनगर। छेड़छाड़ की घटना को लेकर हुये बवाल मे उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।  इस पथराव में पुलिस के  वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चार पुलिसकर्मी भी  पथराव में घायल हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।तथा4 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


,मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर की कुछ युवतियों के साथ पिछले कई दिनों से लगातार छेड़छाड़ की घटना सामने आ रही थी। जिसकी शिकायत सूचना को लेकर मौके पर पहुंचकर छेड़छाड़ के आरोपियों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करने के विरोध में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और गिरफ्तारी के विरोध में जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को जब समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।जिसमे बुढाना थानाध्यक्ष की जीप और सीओ बुढाना की जीप क्षतिग्रस्त हो गई ।जबकि इस पथराव में तीन से चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
इस मामले में पीड़ित छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं वही पुलिस  की तरफ से भी एक और मुकदमा दर्ज किया गया हैं बलवा, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों पर हमला के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। इस मामले में लगभग 35 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गये हैं।

बाघ एक्सप्रेस के एक डिब्बे के चार पहिये बेपटरी हुये


गोरखपुर में बाघ एक्सप्रेस के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से उतरे

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क  गोरखपुर
काठगोदाम से हावड़ा जानेवाली बाघ एक्सप्रेस के एक डिब्बे के चार पहिये गोरखपुर के डोमिनगढ़ यार्ड के पास बृहस्पतिवार दोपहर पटरी से उतर गये. ट्रेन की गति धीमी होने के कारण हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने गोरखपुर से बताया कि काठगोदाम से हावड़ा जा रही 13020 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन जब बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे डोमिनगढ़ यार्ड के पास पहुंची, तो अचानक ट्रेन के दूसरे डिब्बे के पिछले हिस्से में लगे चार पहिये पटरी से उतर गये. चूंकि ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया. इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है, नाहीं कोई अन्य नुकसान हुआ है।

आरक्षण के मुद्दे को लेकर नाराज नवयुवक ने बिहार के सी एम के मंच को निशाना बना फेकी चप्पल

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क पटना
  पटना  के बापू सभागार मे कार्यक्रम के दौरान एक नवयुवक ने बिहार के सी एम को टारगेट कर चप्पल फेकी।नवयुवक आरक्षण के मुद्दे पर नाराज था।जो औरंगाबाद का रहने वाला है।
बिहार के सी एम नितिश कुमार के सुरक्षा मे भारी चूक सामने आयी। घटना  उस समय हुई जब नितिश कुमार  जे डी यू के प्रदेश अध्यक्ष  वशिष्ठ नारायण सिह के साथ पटना के बापू सभागार मे एक कार्यक्रम मे शिरकत कर रहे थे।तभी एक युवक ने उन्हें टारगेट उनपर चप्‍पल फेंकने की कोशिश की। हालाँकि कि मंच से दूर होने के कारण युवक का चप्पल मंच तक नहीं पहुंच सका। औरवहां मोजूद जेडीयू के नेताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक का नाम चंदन तिवारी बताया जा रहा है। घटना के बाद  अफरा तफरी मच गयी।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। औरंगाबाद का रहने वाला है।

गंगा को बचाने के लिये अनशन पर बैठे प्रो जी डी अग्रवाल का आज निधन


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क हरिद्वार
गंगा को बचाने के लिए काफी लम्बे समय से संघर्ष कर रहे प्रो, जी डी अग्रवाल  का आज निधन हो गया ।वे 112दिन से भूख हडताल पर थे।हालाँकि उत्तराखंड सरकार ने उनसे अनशन खत्म करने के लिए कहा था लेकिन वे नहीं तैयार हुए।बुधवार को उनकी हालत बिगड़ने पर जिला प्रशासन ने उन्हें ऋषिकेश के एम्स अस्पताल मे भर्ती  कराया  था।बताते चले आप केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भी रह चुके है।गंगा को बचाने के लिये वे कई वार अनशन भी कर चुके थे।86वर्षीय जी डी अग्रवाल आईआईटी मे प्रोफेसर भी रहे।

झारखंड की विधायक गीता कोडा कांग्रेस मे शामिल

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क रांची
 झारखंड मे बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन तैयार करने मे जुटी कांग्रेस को बडी कामयाबी मिली है।राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी  गीता कांग्रेस में शामिल हो गई।सूत्रोंकी माने तो वे2019मेंलोकसभा का चुनाव भी लड़ सकती हैं।
 गीता कोड़ा वर्तमान में झारखंड की जगन्नाथपुर सीट से विधायक हैं। आज सुबह गीता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुची थी।खबर यह भी है कि कुछ लेफ्ट के नेता भी लगातार कांग्रेस के सम्पर्क मे है। 

Wednesday, 10 October 2018

तितली से ओड़ीसा मे संकट,समुद्र तटीय जिलों मे हाई अलर्ट


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क ओडीसा
चक्रवाती तूफान तितली ओडीसा के तटीय भाग मे दस्तक दे चुका है। चक्रवात की आशंका के मद्देनजर ओडिशा राज्य सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले क्षेत्रों से  करीब तीन लाख से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। तूफान इतना तेज है कि कई पेड़ उखड़ गए है। गुरुवार सुबह तूफान ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराया. फिलहाल इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है. चक्रवात ओडिशा के तटीय इलाकों से गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे टकराया. गोपालपुर में तूफानी हवाएं 140 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंच रही है, इसकी गति 165 किमी प्रति घंटे तक होने का अनुमान है।हवा की तेज रफ्तार से घरों, पेड़, बिजली के पोलों को काफी नुकसान पहुंचा है।जमीन धंस जाने से सडके भी क्षतिग्रस्त हुई है। हवा के कारण बिजली के पोल उखड़ गए हैं। राज्य मे ट्रेन सेवा भी वाधित हुई है।
तूफान में होने वाले नुकसान से बचने के लिए अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ 18 टीमें तैनात की गई हैं. 11 और 12 तारीख को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है. मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम के बीच गुरुवार तड़के भूस्खलन होने की संभावना है.