सुलतानपुर जिले के अद्वैत फॉउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट को दिव्यांगजन हेतु प्रदान की गयी सेवाओं के दृष्टिगत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन आनन्द सावरण ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किये गए सम्मान को ग्रहण किया। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण व दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं और विशेष विद्यालयों की प्रदर्शनी का उद्धाटन तथा विशेष विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम में किया गया। अद्वैत फॉउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालन विगत 12 वर्षों से कुरेभार ब्लॉक के ग्राम जमौली से किया जाता है। ट्रस्ट द्वारा सुलतानपुर जिले में विभिन्न सेवा के कार्य किये जाते रहे हैं।
शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा विचार करते हुए अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट को विश्व दिव्यांग दिवस (03 दिसंबर) को सम्मनित किये जाने का अनुमोदन किया गया। निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुलतानपुर ने अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट को उसके सराहनीय कार्यो के लिए उत्साहवर्धन किया और मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त सम्मान के लिए बधाई भी दी।
विदित हो कि अद्वैत फाउण्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट विगत 10 वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक एंव आर्थिक रूप से पिछड़े लोगो की सहायता करता रहा है। साथ ही आश्रयहीन, जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क वस्त्र एवं कंबल वितरण, निःशुल्क पौशाला, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, किसानों को समृद्ध बनाने के लिये कार्यशालाएं इत्यादि सामाजिक कार्यो को भी करता रहता है। ट्रस्ट द्वारा कई शिक्षण संस्थानों का भी संचालन सुल्तानपुर जिले में किया जा रहा है, जिनमें स्पेक्ट्रम हाई फार्मेसी कॉलेज,आईटीआई कॉलेज व सीबीएसई का इंटर कॉलेज स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी भी है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा आर्थिक सहयोग व निःशुल्क शिक्षा के लिए हाथ बढ़ाया है।
Breaking News
खेती-किसानी
खेती किसानी देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...
Friday, 3 December 2021
अद्वैत फॉउंडेशन ट्रस्ट को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment