Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 17 December 2021

गोवंशों को ठण्ड से बचाव एवं उनके खान-पान पर विशेष ध्यान दें संचालक-जिलाधिकारी।*

*जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल मलिकपुर बखरा, विकास खण्ड मोतिगरपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
कंट्री लीडर समाचार पत्र सुलतानपुर

     सुलतानपुर 16 दिसम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा गुरूवार को अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल मलिकपुर बखरा, विकास खण्ड मोतिगरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोवंश के खान-पान, चिकित्सा एवं साफ-सफाई व ठण्ड से बचाव हेतु  तैयारियों के बारे में जायजा लिया गया। 
      जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश के खान-पान, साफ-सफाई व ठण्ड से बचाव हेतु तैयारियों पर विशेष ध्यान देते हुए दैनिक सत्यापन/निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। 
--------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment