Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Sunday, 7 November 2021

जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1847 गरीब मरीजों को मिला चिकित्सा लाभ-सीएमओ।*



*जनपद में हर गरीब मरीज का जरिया बना मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला।*
कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क

          सुलतानपुर 07 नवम्बर/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० डी०के० त्रिपाठी ने अवगत कराया कि रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओ में इलाज, जांच, कोविड-19 जांच व संबंधित जानकारी तथा गोल्डन कार्ड बांटे जाने से यह मेला काफी लोकप्रिय रहा। 
           मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० त्रिपाठी ने बताया कि  जनपद के समस्त सीएचसी/पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 89 चिकित्सक, 393 पैरामेडिक ने योगदान दिया, जिससे 1847 लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ, जिनमें 775 पुरुष, 787 महिला, 245 बच्चों को चिकित्सा व्यवस्था सुविधाएं प्रदान की गई तथा 47 गोल्डन कार्ड, 836 कोविड़ स्क्रीनिंग तथा 232 आरटीपीसीआर किये गये।
---------------------------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment