Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Tuesday, 5 May 2020

*जिलाअधिकारी ने नगर स्थित कम्युनिटी किचन सेन्टर पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार का किया निरीक्षण*

*जिलाअधिकारी ने  नगर स्थित कम्युनिटी किचन सेन्टर पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार का किया निरीक्षण*

कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क

          सुलतानपुर 05 मई/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज कम्युनिटी किचन सेन्टर पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ताजी हरी सब्जी पायी गयी। भण्डारण की व्यवस्था संतोष जनक पायी गयी। सभी कर्मचारी मास्क लगाकर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए पाये गये। 

         उन्होंने निर्देशित किया कि सब्जी को गरम पानी से धोकर ही बनायें। कर्मचारी स्वच्छ कपड़े पहनें तथा पैकिंग करने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं। इस कम्युनिटी किचन 2500 भोजन पैकेट तैयार किये जाते हैं। 

         इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रवीन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। 

---------------------------------------------------------

No comments:

Post a Comment