Breaking News

खेती-किसानी

                      खेती किसानी         देर से बोयी गई गेहूँ की फसल यदि 21-25 दिन की हो गयी तो पहली सिंचाई आवश्कयतानुसार करें तथा 3-4 दिन ...

Monday, 29 July 2019

*मत्स्य पालन तालाब का हुआ आवंटन*


कंट्री लीडर न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 

रिपोर्ट - मो इसराइल

बल्दीराय तहसील अंतर्गत तहसील सभागार में आज मत्स्य पालन तालाब का आवंटन किया गया ।

नीलाम अधिकारी नायब तहसीलदार अमरनाथ पाल ने आवंटन की सारी शर्ते पढ़ कर आवेदन करने वालों को सुनाई
और बताया कि नीलामी की विज्ञप्ति पहले ही समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचा दी गई थी।
तालाब के आवंटन में पचपन तालाबों को आवंटन प्रक्रिया में रखा गया था जिसमें तेरह तालाब का आवंटन हुआ,तेरह में से कुछ को छोड़ कर बाकी सब पर एक-एक दावेदार ही दिखाई पड़े।
तालाब आवंटन के मौके पर मत्स्य इंस्पेक्टर बी०एन०तिवारी सहित आवेदन करता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment