Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Wednesday, 17 August 2022

हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षकों को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सम्मानित किया



संतकबीरनगर। विधायक सदर अंकुरराज तिवारी ने 
‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 विद्यालयों एवं 75 शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का मा0 विधायक जी ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। आयोजित समारोह के दौरान ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में विद्यालयों एवं शिक्षकों को सम्मान पत्र वितरित करते हुए मा0 अंकुरराज तिवारी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश और हमारे  जनपद में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के दौरान लोगो ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने का गौरवशाली इतिहास बनाया है, वह निश्चित ही सराहनीय है। इसमें जनपद के विद्यालयों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर गौरव सम्मान एवं देश-प्रेम की भावना के साथ अपनी भूमिका का और एक सच्चे देश भक्त का परिचय दिया है। आयोजित सम्मान समारोह में मा0 विधायक जी ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक विद्यालय रवमापुर सरकारी, कम्पोजिट विद्यालय मेंहदावल, बाघनगर, प्रा0वि0 नाथनगर प्रथम, तामा,  बगह, खटियांवा सहित 75 विद्यालयों एवं शिक्षकों धमेन्द्र पाल, राकेश कुमार, आनन्द प्रकाश, सुप्रिया राय, स्वेता यादव, राम अजोर सहित 75 शिक्षकों सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्य की सराहना किया। 
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी सहित  सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें। 


Thursday, 4 August 2022

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लगाया जनता दरबार।*



*सुनी जनता की फरियाद, कई समस्याएं मौके पर की निस्तारित, कई को जल्द निस्तारित करने का दिया आश्वासन।*

*क्षेत्र के द्वारिकागंज स्थित द्वारिका धाम मंदिर में भी किया पूजा अर्चन।*
कंट्री. लीडर समाचार
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्र के लोगों के लिये समर्पित हैं,ना सिर्फ वे लोगों की फरियाद सुन कर उसे निस्तारित कर रहें हैं, बल्कि क्षेत्र में विकास को लेकर भी लगातार सक्रिय हैं। आज भी इसकी शुरुवात विनोद सिंह ने अपने आवास से की। जहां सुबह आवास पर पहुंचे दर्जनों लोगों की उन्होंने समस्याएं सुनी और ज्यादातर समस्यायों को तत्काल निस्तारित कर दिया। जबकि कुछ ऐसी समस्याएं थी जो बिना अधिकारियों के संभव नही थी। लिहाजा ऐसी समस्यायों के लिये तत्काल अधिकारियों को  निर्देशित किया और फरियादियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा होने के लिये आश्वस्त किया। यहां से निकलने के बाद पूर्व मंत्री द्वारिकागंज स्थित द्वारिकाधाम सिद्ध पीठ पहुंचे और पूजन अर्चन किया। दरअसल इस मंदिर के पुनर्निर्माण के उपलक्ष्य में रविवार को ॐ नमः शिवाय पाठ का आयोजन किया गया था। आज समापन होने पर पूर्णाहुति , हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में पहुंचे विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण किया।

Friday, 29 July 2022

"मैनसिर ग्राम प्रधान हेमलता सरोज के अच्छे कार्य की पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर ने की सराहना ,और प्रधान प्रतिनिध को किया सम्मानित"

कंट्री लीडर समाचार 【संत कबीर नगर】
प्रधान द्वारा तिराहे पर लगवाये गए कैमरे का एसपी ने फीता काटकर किया गया उद्घाटन
    मैनसिर ग्राम प्रधान हेमलता सरोज के द्वारा तिराहे पर उच्च गुणवत्ता के कैमरे लगाए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने इस अच्छे कार्य को सराहा।एसपी ने प्रधान प्रतिनिधि बलजीत उर्फ लड्डू पासवान व परमवीर पासवान को माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

Friday, 22 July 2022

डीएम व एसपी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बंधों/निर्माण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।


कंट्री लीडर समाचार 【संत कबीर नगर】
संत कबीर नगर 22 जुलाई 2022 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से बरसात के मौसम मे सम्भावित  बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में घाघरा नदी के वाये तट पर निर्मित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध पर चल रही नवीन बाढ़ परियोजनाओं एवं कटान स्थल तुर्कवलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के समस्त कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण कर लिये जाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव की तैयारियों एवं अब तक किये गये निर्माण कार्यो आदि के बारे में सहायक अभियन्ता ड्रनेज खण्ड-2 से जानकारी प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सम्भावित बाढ को देखते हुए क्षतिग्रस्त तटबंधो की मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण करा लिया जाए तथा समय-समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से निगरानी की जाती रहे। उन्होंने कहा कि तटबंधो की सुरक्षा/निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी/ठेकेदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बाढ़ प्रबन्धन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए अपनी कार्य योजना को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। 
अधिकारीद्वय ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बंधो के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए बाढ से बचाव के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, सीओ धनघटा रामप्रकाश, तहसीलदार धनघटा, अधिशाषी अभियन्ता ड्रनेज खण्ड-02 अजय कुमार, सहायक अभियन्ता सतीश चन्द्र, अर्चना गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, राजेश कुमार, एवं मो0 आरिफ अंसारी अवर अभियन्त सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें। 


Monday, 4 July 2022

28वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।



खंडासा पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद युवक की हो सकी पहचान।

मिल्कीपुर अयोध्या।
खंडासा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय खानपुर के पीछे 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को अपराह्न करीब 2 बजे ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय खानपुर के पीछे स्थित मैदान में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मृत पड़े युवक की जानकारी खंडासा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह स्थानीय चौकी प्रभारी कन्धई कला उप निरीक्षक ब्रह्म दत्त पांडे के साथ पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए उन्होंने अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त शुरू कराई जहां युवक की पहचान राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय हरि प्रसाद पासी निवासी ग्राम पंचायत कुरावन अंतर्गत भगेड़वा के रूप में हुई। खंडासा पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देने के उपरांत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि युवक राजेंद्र प्रसाद शराब के नशे का भयंकर आदती था। उसकी पत्नी उसका एक बेटा छोड़कर किसी और के साथ चली गई थी। जिसके चलते वह अवसाद में रहता था। इसके अलावा मृतक के एक भाई एवं एक बहन भी है। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि मामले को लेकर गहन छानबीन की जा रही है।

Monday, 27 June 2022

"जब मानवता संकट मे पडती है तब परमात्मा अपने संकल्पो के साथ अवतरित होता है"

धनपतगंजधरा धाम पर जब जब अनीति और अत्याचार बढता है। विप्र,धेनु, सुर ,और संत  को पीडा पंहुचाने वाले असुर समूह का वर्रचस्व बढ जाता है । मानवता संकट मे पडती है तब परमात्मा अपने संकल्पो के साथ अवतरित होता है। उक्त बाते  कथा व्यास   शिव मोहन दास. ने श्रोताओं से कही।
क्षेत्र के हरौरा बाजार मे चल रही  नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन राम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालु भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म कथा का श्रवण कर झूम उठे। कथावाचक  शिव मोहन दास   जी ने राम जन्म प्रसंग की ऐसी व्याख्या की कि श्रोता भावविभोर हो उठे। कथा  के दौरान महाराज ने कहा  कि बिप्र धेनु ,सुर ,संत हित अपने संकल्पो के साथ साक्षात भगवान श्रीराम माता कौशल्या के गर्भ से अवतरित हुए और "निश्चर हीन करहुँ महि,भुज उठाय प्रण कीन्ह "का संकल्प पूरा किया।
भगवान श्री राम वैदिक सनातन धर्म की आत्मा और परमात्मा है ।भगवान श्रीराम ने दशानन रावण का वध कर मानव जाति को संदेश दिया कि सत्य और धर्म के मार्ग का अनुसरण कर जगत को आसुरी शक्तियों से मुक्त किया जा सकता है। सत्य के पर्याय भगवान श्री राम सदगुणों के भंडार हैं अनंत कालो से भारतीय जनमानस उनके जीवन पद्धति को अपना आदर्श और सदमार्ग मानता है। कथा समापन पर सभी ने भगवान की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर विक्रम सिंह, सूरज सिंह, इंद्रपाल सिंह ,विजय तिवारी, शिव मौर्या, गंगा सागर शुक्ला ,सूर्यभान सिंह, दिवाकर सिंह आदि लोग.मौजूद रहे।

कांग्रेसियों का अग्निपथ योजना के विरोध में सत्या ग्रह शुरू।


कंट्री लीडर समाचार
सेना भर्ती में अग्निपथ योजना खत्म करने का आवाहन न खत्म होने तक संघर्ष रहेगा जारी। शहर के तिकोनिया पार्क में अनशन पर बैठे दर्जनो कांग्रेसी। रघुपति राघव राजा राम का उच्चारण करते हुए गांधीगिरी के तहत किया प्रदर्शन। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर नगर कोतवाली पुलिस तैनात।
 कांग्रेसियों ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान युवाओं के हक की लडाई लडने को तैयार।

जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक श्रीमान जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता मे श्रीमान जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुई।



सदन के समस्त व्यापारियों ने फूड विभाग के अभिहित अधिकारी अमर वर्मा की कार्यशैली व उनके व्यवहार के प्रति जताई नाराजगी कार्यवाही की किया मांग।

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
 बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि फूड विभाग का कार्यालय नगर के एकदम किनारे छोर पर चला गया है और सड़क पर कार्यालय इंडिकेशन के लिए कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है और कई वर्षों से एक ही जगह पर तैनात फूड अधिकारियों द्वारा नाजायज रूप से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है उनको नोटिस भेजा जा रहा है जिसकी जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने संपूर्ण प्रकरण पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जांच करने का निर्देश दिया। पूरा सदन फूड विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त किया और प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे फूड अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि जांच के उपरांत निश्चित रूप से कार्रवाई होगी श्री त्रिपाठी ने सदन को अवगत कराया कि नगर पालिका द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में दुकाने बनवाई गई हैं जो बहुत ही जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं, कभी भी गिर सकती हैं और वहां पर किसी प्रकार की कोई प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है लिहाजा वहां पर जब तक सुविधाएं उपलब्ध ना हो जाए तब तक किसी भी व्यापारी से कोई किराया न लिया जाए और जिन लोगों ने रुपया जमा किया है और उनको दुकाने नहीं मिली है उन्हें ब्याज सहित पैसा नगरपालिका से वापस कराया जाए जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पूरा प्रकरण को जांच  रिपोर्ट के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को कार्यवाही के लिए भेजा जाए यदि कार्यवाही नहीं होगी तो पूरा प्रकरण  प्रदेश  की व्यापार बंधु की बैठक में  तथा अध्यक्ष व्यापार कल्याण बोर्ड को भेजा जाएगा और शासन को भी पत्र लिखा जाएगा।


बैठक में उपायुक्त उद्योग अनूप श्रीवास्तव, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर अखिलेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सहित कई अधिकारी व व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जनता का हित सर्वोपरि---वंदना पांडे (एसडीएम बल्दीराय)


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील मे नवागत नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव को एसडीएम वंदना पांडे

ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस मौकै पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय भी मौजूद रहे।एसडीएम वंदना पांडे ने कहा कि जनता का हित सर्वोपरि है।सभी को जिम्मेदारी और पारिदर्शी ढंग से फरियादियों की शिकायतों का.निस्तारण और अन्य कार्यों को करना जरुरी है। 

Saturday, 25 June 2022

बल्दीराय तहसील में किया गया घरौनी का वितरण*



*51 लोगों को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी का हुआ वितरण*
कंट्री लीडर समाचार( बल्दीराय)
सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील में घरौनी का वितरण किया गया। घरौनी के अंतर्गत अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल जाएगा। घरौनी मिल जाने से गांव वाले अब अपनी जमीनों पर लोन भी ले सकते हैं।साथ ही अब भूमि विवाद भी कम होगा।बल्दीराय तहसील में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने अपने हाथों से लोगों को घरौनी का प्रमाण पत्र दिया और सरकार के इस योजना से लोगों को जागरूक भी किया।घरौनी केंद्र सरकार द्वारा शुरु की गई प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का ही अंग है।इस मौके पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम प्रीत,राजीव कुमार सिंह,कैलाश शुक्ला, कमलेश यादव,संतराम यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।