Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Thursday, 23 August 2018

समय सीमा के भीतर पूरे हो निर्माण कार्य

समय सीमा के भीतर पूरे हो निर्माण कार्य,

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
सीआरपीएफ की पुलिस महानिरीक्षक निर्माण रेखा लोहानी आई पीएस ने कहा कि परिसर मे चलरहे सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए।इसमें कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।परिसर में पौधरोपण कर हरा भरा रखने का भी उन्होंने आवाहन किया।
      गुरुवार को त्रिसुँडी सिथत सीआरपीएफ सेन्टर पर पुलिस महानिरीक्षक रेखा लोहानी भ्रमण पर आई थी।उन्होंने सम्मेलन कक्ष मे सीपी डब्ल्यू डी के अधिकारियों व सेन्टर के अधिकारियों से निर्माण कार्य के बिभिन्न प्रगति स्तर की जानकारी लिया। इससे पूर्व डीआईजी जीसी एस एम हसनैन, व डीआईजी आर टी सी आरबी सिंह ने आई जी का स्वागत किया।श्री मती लोहानी ने कहा कि बिभिन्न तरह के भवन निर्माण कार्य तयसमय पर गुणवत्ता पूर्ण तैयार किए जाए जिससे कार्मिकों को आवासीय सुबिधा मिल सके।तत्पश्चात उन्होंने कैम्प परिसर मे पौधरोपण कर कैम्प को हरा भरा रखने का आवाहन किया।इस मौके पर कमान्डेंट पँकज कुमार उप कमान्डेंट जी बी सिंह, ओमप्रकाश, राजेश सिंह, कफील अहमद, सहायक कमान्डेंट सुभाष वाजपेयी, अमित कुमार, सुनील कुमार पांडेय, सँजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

आकाशीय बिजली के कारण एक नवयुवक की मौत


कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर 
धनपतगंज ।बुधवार को दोपहर बाद तेज गरज के साथ बारिश मे अकाशीय बिजली गिरने से  दो अलग- अलग स्थानों पर  चार लोग चोटिल हुए जिसमे एक  युवक की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं
  घटना के अनुसार बुधवार को  दोपहर बाद दिन मे तेज बारिश हूई बारिश के  साथ हसरमपुर और हरौरा बाजार में  दो जगह आकाशीय बिजली गिरी जिसमे   हरौरा बाजार आया  पीपरगांव निवासी कर्मजीत( 25 वर्ष ) आकाशीय बिजली  की चपेट मे आकर गिर पड़ा ।  जिसको लोग तुरन्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपतगंज ले  गये।जहाँ हालत चिन्ता जनक देख जिला अस्पताल भेज दिया गया ।जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे उसकी मोत हो गयी   
वही दुसरी घटना मे , बारिश के बीच बिजली गिरने से हसरमपुर गांव में खेत में निराई कर रही तीन महिलाएं शुभावती पत्नी ध्रुव,अरचना पुत्री  ड़ब्लू,रेखा पत्नी आशाराम बेहोश हो गयी । ग्रामीणों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिये स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहॉ इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
घटना के बाबत नायब तहसीलदार अमर नाथ ने बताया कि हसरमपुर की महिलाये ठीक है जिन्हें कोई चोट नही है। सामान्य उपचार के बाद अपने घर है।पीपर गाँव निवासी कर्मजीत पुत्र हुबलाल की आकाशीय बिजली से मरने की बात पुष्ट है।लाश को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया है।

Wednesday, 22 August 2018

वाहन दुर्घटना मे पूर्व मंत्री के भाई और बहनोई की दर्दनाक मौत

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क गोंडा
गोंडा- लखनऊ हाईवे पर जरवल रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए वाहन दुर्घटना मेपूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता योगेश प्रताप सिंह के भाई और बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों देर रात अपनी सफारी गाड़ी से लखनऊ से अपने गांव भंभुआ लौट रहे थे।

घटना के मुताबिक पूर्व मंत्री के भाई और बहनोई लखनऊ से वापस अपने घर जा रहे थे इसी दौरान जरवल रोड के झुकिया वन बैरियर के पास एक डीसीएम से उनकी सफारी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद डीसीएम का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मौके पर ही पूर्व मंत्री के भाई सोमेश प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह (36) और बहनोई पीलीभीत निवासी सुदीप सिंह चंदेल (37) ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर जैसे ही पूर्व मंत्री के परिवार को मिली कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था की देखने वालों के भी होश उड़ गए। थानाध्यक्ष जरवल रोड श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि सफारी गाड़ी में दो लोग ही सवार थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। डीसीएम चालक फरार हो गया है। सफारी का नम्बर यूपी 43 क्यू 9237 है। डीसीएम नम्बर यूपी 32 केएन 4757 है।

बाढ़ पीड़ितों की दुआ के लिये उठे हाथ

संगम नगरी में ईद.उल.अजहा बकरीद की नमाज़ हुई अदा,केरल बाढ़ पीड़ितो के लिए हुई ख़ास दुवा
​
कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क इलाहाबाद
देश भर के साथ संगम नगरी में भी ईद.उल.अजहा 'बकरीद' का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाह और चौक स्थित जामा मस्जिद समेत जिले की सभी मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। बकरीद की नमाज में लोगों ने अल्लाह से मुल्क के अमन और चैन की दुआ मांगी। संगम नगरी में बकरीद की नमाज़ करते समय केरल में आयी बाढ़ की विभीषिका के पीड़ित लोगों के लिए भी दुआ मांगी गई। लोगों ने अल्लाह ताला से दुआ मांगी है कि जल्द से जल्द केरल के हालात सामान्य हो और आमजनजीवन पटरी पर लौटे। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आयें।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता की सुनी शिकायत।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनता की सुनी शिकायत।

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क फैजाबाद
मंगलवार को संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी । इस मौके पर कुल 218 शिकायतें आई जिसमें 18 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

फैजाबाद जनपद के बीकापुर तहसील सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार पाठक के अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी । इस मौके पर कुल 218 शिकायतें आई जिसमें 18 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को स्थलीय सत्यापन करके प्राथमिकता पूर्वक गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया । कोछा बाजार निवासी मोनू जायसौवाल ने बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत किया। पाली पूरब निवासी राम सुंदर ने सांप के काटने से हुई भैंस की मौत के मामले में सहायता दिलाने की मांग किया। पूरे नंदा तिवारी निवासी अजय तिवारी ने छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान से निजात दिलवाने की मांग किया जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया । इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी बृजेंद्र द्विवेदी ,पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया सहित अन्य सभी विभागों के आला अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे ।

बिजली चोरी रोकने के लिये जबरदस्त छापा,कई पर मुकदमा दर्ज

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क सुलतानपुर
सुल्तानपुर शहर में बिजली विभाग का फिर औचक छापा
*बिजली चोरी का कई पर मुकदमा दर्ज
1- *गायत्री देवी ग्राम परशुराम करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
2- *रामपलट गुप्ता ग्राम परशुराम करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
3- *श्यामलाल ग्राम पकड़पुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
4- *श्रीमती उर्मिला ग्राम पकड़पुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
5- *राम सागर ग्राम पकड़पुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
6- *जयकांत यादव ग्राम बहाउद्दीनपुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
7- *गोवारी पुत्र पांचू ग्राम बहाउद्दीनपुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
8- *माताफेर ग्राम  बहाउद्दीनपुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
9- *रामसजन ग्राम बहाउद्दीनपुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
10- *विपिन यादव ग्राम चतुर्भुजपुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।
11- *रामसूरत मिश्र ग्राम गजेंद्रपुर करौंदीकला* बकाये पर कटी हुई लाइन बिना भुगतान किए जोड़ने पर *धारा 138B में प्राथमिकी* दर्ज।

दतौली पुल की टूटी रेलिंग दुर्घटना का सबब

दतौली पुल की टूटी रेलिंग दुर्घटना का सबब
​कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क गोड़ा
क्षेत्र के मनकापुर रेहरा मार्ग के सरहदी पुल दतौली अभी हाल ही में निर्माण कराया गया है। विभागीय लापरवाही की वजह से इन दिनों यह पुल डेंजर जोन से कम नहीं है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार द्वारा बरसात से पहले ही मार्गों के पुलों के निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त करने के आदेश जारी किये गये है। फिर भी तकरीबन एक वर्ष से पुल के दहिने छोर की टूटी रेलिंग विभागीय उदासीनता के कारण पुन: स्थापित नहीं हो सकी। जिसकी वजह से इस पुल पर यातायात के दौरान होने वाले बड़े खतरों से जिम्मेदार अंजान बने है। 

Tuesday, 21 August 2018

सुविचार

सुविचार 

हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं। वे दूर तक यात्रा करते हैं।
              स्वामी विवेकानंद 

लालजी टंड़न बने बिहार के राज्यपाल

कंट्रीलीड़र न्यूज़ नेटवर्क नई दिल्ली ।  मंगलवार को 7 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी किए। नोटिफिकेशन के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में नरेंद्र नाथ वोहरा की जगह सत्यपाल मलिक को राज्यपाल बनाया गया। वे पहले बिहार के गवर्नर थे। उन्हें राम नाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद गवर्नर बनाया गया। उनकी जगह लालजी टंडन को बिहार का गवर्नर बनाया गया। टंडन, बेबी रानी और सत्यदेव आर्य पहली बार राज्यपाल नियुक्त किए गए।कश्मीर में 10 साल से एनएन वोरा राज्यपाल हैं। 10 साल में पहली बार राज्य में राज्यपाल शासन लगा है। माना जा रहा था कि अमरनाथ यात्रा पूरी होने तक वोहरा को ही गवर्नर के पद पर रखा जाएगा।इसके अलावा सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, बेबी रानी मौर्या को उत्तराखंड, गंगा प्रसाद को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के वर्तमान राज्यापल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेजा गया है। सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल तथागत राय को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।

हनुमान जी के चरणों मे चढ़े फूल से मिलेगा रोजगार

कंट्रीलीड़र न्यूज नेटवर्क फैजाबाद
डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य सभागार में मंगलवार को फूल से इत्र बनाने के प्रोजेक्ट के तहत विश्विद्यालय और नाका हनुमानगढ़ी के बीच तीन साल के लिए  अनुबंध हुआ | एक सादे समारोह के दौरान कुलपति प्रो मनोज दीक्षित और नाका हनुमान गढ़ी के महंत रामदास ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किये | इस योजना के तहत मंदिर से निकलने वाले फूलों के प्रयोग से इत्र बनाया जाएगा ।जिससे इन फूलों का पूजा के बाद भी उपयोग किया जा सके और इस योजना से रोजगार के अवसर भी पैदा हों |