Breaking News

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई आयोजित।*

*जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रहित, आधारभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।* रिपोर...

Friday, 17 November 2023

सम्पूर्ण समाधान दिवश

सम्पूर्ण समाधान दिवश सुलतानपुर
कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर 18 नवम्बर/ शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह नवम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में  जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा  द्वारा जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए।👇👇

शिशु सुरक्षा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारम्भ।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर 17 नवम्बर/मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय सुलतानपुर में आयोजित दो दिवसीय नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में यह प्रशिक्षण 04 बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में 24 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का कार्य डॉ0 अजय सोनी बाल रोग विशेषज्ञ जिला महिला चिकित्सालय, डॉ0 मंजू सिंह बाल रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोस्तपुर एवं डॉ0 रविंद्र कुमार चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपतगंज द्वारा किया जा रहा है।
      प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, डीएसएस न्च्ज्ैन् इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मुख्य रूप से नवजात शिशु को पुनर्जीवित करना, इनफेक्शन कंट्रोल, एसेंशियल न्यूबॉर्न केयर, ब्रेस्टफीडिंग इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।  
------------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

जिलाधिकारी द्वारा वृहद गोवंश आश्रय स्थल गोड़वा, विकास खण्ड दूबेपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
         सुलतानपुर 17 नवम्बर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा वृहद गोवंश आश्रय स्थल गोड़वा, विकास खण्ड दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, खान पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन रजिस्टर आदि का अवलोकन कर जायज़ा लिया गया। 
         निरीक्षण के दौरान गोवंश आश्रय स्थल में 242 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 94 नर तथा 148 मादा संरक्षित है, जो सभी स्वस्थ पाये गये। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा नियमित रूप से गोवंशों का देखभाल किया जाना पाया गया। गोवंशों को भूषा व हराचारा नियमित रूप से दिया जा रहा है। गोवंशों हेतु पेयजल की व्यवस्था व साफ-सफाई, रहने हेतु टीनशेड आदि का निर्माण हुआ पाया गया।  
जिलाधिकारी महोदया द्वारा खण्ड विकास अधिकारी दूबेपुर को निर्देशित किया गया कि गोवंशों हेतु नियमित रूप से साफ-सफाई, हरा चारा, पशु चिकित्सकों की नियमित विजिट कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि ठंड के दृष्टिगत गोवंशों हेतु त्रिपाल, काउकोट आदि की व्यवस्था समय से पहले सुनिश्चित करायें।  

महिला का मिला शव-मचा हडकंप ,पुलिस मौके पर

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर रंकेडीह गांव के पास 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वही अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एसपी मौके पर पहुंचे हैं।लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर कुड़वार थानाक्षेत्र के असरोगा टोल प्लाजा स्थित रंकेडीह गांव के पास झाड़ियों में महिला की लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुड़वार थाने पर दी। जिस पर थानाध्यक्ष कुड़वार गौरी शंकर पाल मौके पर पहुंचे और महिला के शव की फोटो लेकर उसकी शिनाख्त शुरू की। इसी बीच फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव और सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया उसके बाद शव पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया। शव रात के आसपास का लग रहा है ऐसा बताया जा रहा। महिला के गले में मंगल सूत्र आदि पड़ा हुआ है ऐसे में मौत कैसे और क्यों हुई इस पर संशय बन गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी थाने व आसपास के थानो पर फोटो भेजकर पहचान कराया जा रहा है।

Wednesday, 18 October 2023

रसोई तक पंहुंचा घडियाल, मचा हडकंप

धनपतगंज ।थाना क्षेत्र के पाली( गांव  कुटिया) में एक घर की रसोई में घड़ियाल निकलने  से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन महकमा की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ रेस्क्यू कर घड़ियाल को जाल में फसाया और साथ ले गई ।
घटना के मुताबिक मंगलवार को देर रात 11बजे कुटियवा गांव निवासी राणा प्रताप सिंह  के नए बने मकान की रसोई मे देर रात एक घड़ियाल ने डेरा जमा लिया ।परिवरीजन किसी जरूरत के लिए रसोई में गए तो घड़ियाल को देख चिल्लाने लगे।  गुहार पर इकट्ठा लोगों ने इसकी सूचना डायल पुलिस 112 और वन महकमा को दी ।रात 1:00 बजे पहुंची वन महकमा की टीम ने घड़ियाल को कब्जे में लेने के लिए रेस्क्यू शुरू किया ।कड़ी मसक्कत के बाद भोर 3:00 बजे घड़ियाल को जाल में फंसा पाए ।तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ।रिहायसी इलाके में घर के भीतर घड़ियाल के मिलने की यह पहली घटना है ।घड़ियाल की लंबाई तकरीबन 6 फिट है ।
इस बाबत मौके पर मौजूद रेंजर आर के मौर्य ने बताया कि गांव के बगल नहर माइनर है तथा घर के बगल गड्ढा है संभव है नहर के रास्ते गांव के गड्ढे में घड़ियाल पहुंचा उसके बाद घर के भीतर रात भोजन की तलाश में घुस आया होगा। जिसकी उम्र और लिंग का सही अनुमान  नहीं लग पा रहा हैं ।

Wednesday, 11 October 2023

शांति और सद्भाव के साथ मनाये त्यौहार---वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या


कंट्री लीडर समाचार
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रूदौली सत्येन्द्र भूषण तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार द्वारा चौकी कामाख्या धाम पर आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा/दशहरा को शांति एवं सद्भाव से मनाने हेतु दुर्गापूजा पाण्डाल आयोजकों, डीजे संचालकों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से भाईचारे एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी ।*

Tuesday, 10 October 2023

*सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एस0एम0ए0ई0) अन्तर्गत राज्य के अन्दर कृषकों का अध्ययन भ्रमण का हुआ शुभारम्भ।*


कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
        सुलतानपुर 10 अक्टूबर/विकास भवन सभागार से मंगलवार को नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एस0एम0ए0ई0) अन्तर्गत राज्य के अन्दर कृषकों का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 10 एवं 11 अक्टूबर, 2023 होने वाले 02 दिवसीय किसान मेले में समस्त विकास खण्डों के किसानों हेतु ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दूबेपुर अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें कृषि उप निदेशक रामाश्रय यादव, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर दीपचंद चौरसिया, विकास खण्ड दूबेपुर, लम्भुआ, पी0पी0 कमैचा एवं करौंदी कलां के क्षेत्रीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस कृषि मेले में किसानों को नवीनतम जानकारी प्रदान की जायेगी।  
--------------------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात ले उडे।

कंट्री लीडर समाचार सुलतानपुर
सुलतानपुर।थाना धनपतगंज अंतर्गत टीकर गांव में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना। कपड़ा सहित लाखो के जेवरातो पर हाथ साफ किया।चोरी की जानकारी पीड़िता को सुबह जागने पर हुई।जिसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई।पुलिस जांच में जुटी।
घटना के अनुसार मंगलवार की बीती रात चोरों ने टीकर गांव के  विश्व प्रकाश मिश्र, के घर चोरी की। पीड़ित का परिवार जब सुबह उठा तो देखा की घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है । बक्शो का ताला टूटा है।घर के पीछे भी समान पड़ा है।घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि घर से 2अंगूठी, 3मटर माला,1झाला,1सुई तागा,4पायल 1सोने को चैन, 4बिछुआ,लगभग 2लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने लिखित शिकायत थाने पर दर्ज कराई।
 बताते चलें कि अभी दो दिन पूर्व शनिवार को  भीखरपुर गांव में भी चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बना कर लाखो की चोरी की थीं।

इस बाबा थाना प्रभारी अनूप सिंह  ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर निगाह रखी जा रही है जल्दी घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

Sunday, 8 October 2023

धनपतगंज के भीखरपुर में चोरो ने दो परिवारों को बनाया निशाना ।पुलिस की रात्रि गश्त पर उठा सवाल।पीड़ितों ने दी तहरीर


कंट्री लीडर समाचार
धनपतगंज।थाना धनपतगंज इलाके में नवागत थाना प्रभारी के चार्ज लेते ही मारपीट व चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है।भीखरपुर गांव में एक ही रात में हुई दो घरों में चोरी की वारदात ने इलाकाई पुलिस की सक्रियता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
घटना रविवार की बीती रात का है ।गांव निवासी प्रेमप्रकाश गौड़ व उनके चाचा राम बुधेश का मकान गांव के बाहर हलियापुर कूरेभार मार्ग पर स्थित है।दोनों परिवार के लोग शनिवार को खा पीकर अपने अपने घरों में सो गए । रविवार सुबह जब प्रेम प्रकाश का परिवार सोकर उठा तो बाहर से कमरे की कुंडी बन्द थी।किसी तरह परिवार के लोग बाहर से छत के रास्ते जब अंदर गए तो देखा कि चोरो ने घर की सुटकेशो व आलमारी का ताला तोड़ लाखो के जेवरात समेत 5000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।घटना से परिवार में हड़कम्प मच गया इसी बीच प्रेम कुमार के चाचा राम बुधेश के घर मे भी बक्सा खुला मिला जिसने से जेवरात गायब थे।पीड़ित परिवारों ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी है। बताते चले कि नवागत थाना प्रभारी को चार्ज लिये अभी चंद दिन हुए है कि अपराधिक तत्वों ने अपनी गतिविधियों को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Sunday, 1 October 2023

माटी के चाक पर घूमती जिंदगी का दर्द

धनपतगंज। आधुनिक जीवन शैली ने गांव गिराव के हस्तशिल्पियों को जो दर्द दिया उससे कई समुदायो के सामने रोजी-रोटी का संकट कम होता नजर नहीं आ रहा है ।इसमें से एक समुदाय कुम्हार भी है। तीज त्योहारों के नजदीक आते ही बाजारों की ओर हसरत भरी निगाहों से टकटकी लगाने वाले इस समुदाय को बाजार की मांग और बड़े-बड़े यांत्रिक उद्योगों से इन्हें निराशा ही हाथ लगती है ।हाट बाजारों में  इनके सामानों के खरीदार भी काम हो गए हैं। कुम्हार समुदाय के इस दर्द को साझा करने के लिये हमने मुलाकात की क्षेत्र के पीपर गांव निवासी 80वर्षीय भवानीप्रसाद(फक्कडी)प्रजापति से । तेजी से घूम रहे उम्मीदों की चाक पर अपनी हसरतों को  माटी के सामानो के रुप मे आकार दे रहे फक्कड़ी ने निराशा भरे लहजे मे कहा  कि बाबू !  अब इस पुस्तैनी माटी कला  व्यवसाय का दम टूटै मा देर नाय बा, भैया आपन तीन पुस्त तो हमरी समझ मा गुजरी ,,न खेती ,न वारी ,बस यही माटी के सहारे परिवार के गाड़ी चलत रही। लेकिन अब जब से रेडीमेड सामान बाजार में आइगा,  तब से वही का इस्तेमाल लोगै करा थे।सरकारौ दावा तो करा थै कि कोंहारन  का सुविधा दी जा रही है, बाजार भी मिलेगी। लेकिन हम जैसे गांव के कोहार कवनउ सुविधा का लाभ नाही पाइत।
हमरे पंचन मे जे तनिक रुपया पैंसा से मजबूत अहैं उनही का साहब सूबा पूंछा थे। उनही लाभ लेत अहैं।
हम तो कामौ करत अही, तब्बौ क्यो पुंछत्तर नाय बाय। जान परत अहै कि ई हमार पुस्तैनी माटी कला हमरे साथेन हमरे परिवार से खतम होई जाये। कुम्हारों का यह दर्द समाज और लोगों के जीवन शैली मे क्या कभी संजीदगी पैदा कर पायेगा यह यक्ष प्रश्न से कम नही है।